Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

राजेन्द्र मूंदड़ा समिति अध्यक्ष नियुक्त

राजेन्द्र मूंदड़ा समिति अध्यक्ष नियुक्त

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। खाटू श्याम सेवा समिति की बैठक यहां श्याम अतिथिगृह में हुई। इसमें सर्वसम्मति से राजेन्द्र कुमार मूंदड़ा निवासी कोलकता को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा श्यामसुन्दर सरावगी व श्यामसुन्दर मोदी को उपाध्यक्ष, अंजनी कुमार बंसल को मंत्री व उमेश पेड़िवाल को उप मंत्री, सांवरमल मितल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नरेश चाचाण, डॉ. नितिन शर्मा, भजनलाल छिम्पा, कैलाश गोल्याण, प्रदीप बेरवाला, राकेश, बलदेव प्रसाद अग्रवाल, ब्रहमशंकर गिदड़ा, लालचंद चौधरी, संजय मोदी, सुशील मोदी, विजय सरावगी, सुशील गढीवाल, रामप्रताप बंसल व राजेन्द्र पांडिया को कार्यकारी सदस्य चुना गया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही खाटू श्यामजी में स्थित नोहर वासियों द्वारा पूर्व में क्रय की गई भूमि पर धर्मशाला का निर्माण प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मूंद...
विराट शोभायात्रा को लेकर उत्साह

विराट शोभायात्रा को लेकर उत्साह

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। ब्राह्मण महासभा व भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से 21 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती की जयंती पर आयोजित की जाने वाली विराट शोभायात्रा को लेकर विप्र बंधुओं को खासा उत्साह हैं। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली विराट शोभायात्रा की तैयारियां जारी हैं। शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में विप्र बधु शामिल हो इसके लिये अलग-अलग कमेटिया निरंतर कस्बें के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क में जुटी हैं। जनसम्पर्क के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों को शोभायात्रा के पोस्टर वितरित कर शोभायात्रा में भाग लेने का निमंत्रण दिया जा रहा हैं। शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र के गांव अरडकÞी, गोरखाना, मंदरपुरा, खुईयां, मिनकदेसर, भावलदेसर, धानसिया, सिरंगसर, कानसर, देवासर, सुरजनसर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने समाज के लोगों से जनसम्पर्क किया।...
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की देन जो मान सम्मान मिला: बसपा

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की देन जो मान सम्मान मिला: बसपा

हनुमानगढ़
संगरिया। बसपा के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती साहूवाला धर्मशाला में मनाई गई। मुख्य अतिथि भोला सिंह बाजीगर प्रदेश महासचिव बसपा, विशिष्ट अतिथि राजकुमार चावरिया जिला प्रभारी, संजय कुमार बाल्मिक जिला उपाध्यक्ष तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर लाल नायक विधानसभा अध्यक्ष ने की। वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया कि बाबा साहब ने संविधान लिखकर पूरे देश के नागरिकों को बराबर का अधिकार दिया, दबे कुचले समाज को नौकरियों में आरक्षण राजनीति में रक्षण देकर गरीब लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए अधिकार दिए। इस मौके पर अजीत सिंह धालीवाल, ओंकार भाट, राम सिंह मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल ,वीरपाल कौर ,बारादेवी, प्यारा राम बाजीगर, पृथ्वीराज कालवा, अंग्रेज कौर, भूपेंद्र सर्वटा ,श्योप्रकाश नायक, ललित मेघवाल, अर्जुन मेघवाल, रामलाल...
व्यापारी पर रिवॉल्वर तानकर मांगे 50 लाख, परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी

व्यापारी पर रिवॉल्वर तानकर मांगे 50 लाख, परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. बदमाशों ने व्यापारी को व्हाट्सऐप से कॉल कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। व्यापारी ने नंबर ब्लॉक कर दिया तो बदमाश दुकान पर पहुंच गए और व्यापारी पर पिस्तौल तानकर 50 लाख रुपए की मांग करने लगे। रुपए नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। यह पूरा घटनाक्रम व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला हनुमानगढ़ जिले के संगरिया का है। व्यापारी ने पुलिस से बदमाशों को पकड़ने और सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।जांच अधिकारी एसआई लीलाधर ने बताया कि संगरिया निवासी व्यापारी कामेश बंसल (38) पुत्र कलवन्त राय बंसल ने गुरुवार शाम को मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी कृषि उपज मंडी समिति के सामने चिंतपूर्णी इंटरप्राइजेज के नाम से आढ़त की दुकान है। 28 मार्च सुबह 10:04 और 10:05 पर व्हाट्सऐप नंबर से दो लगातार कॉल आए। कॉल करने वालों ने 50 लाख रुपए की फिरौती मा...

भूतपूर्व सैनिकों ने वेतन भत्तों की विसंगतियों के खिलाफ कलक्ट्रेट पर दिया धरना

हनुमानगढ़
राष्टपति, प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वेतन भत्तों की विसंगतियों व भेदभाव के खिलाफ भारतीय सशस्त्र सेना के तीनों अंगों आर्मी, एयरफोर्स व नेवी के पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं, शहीद वीरांगनाओं एवं उनके परिवार के सदस्यों की ओर से मंगलवार को गौरव सैनानी संघ के बैनर तले पूर्व घोषणानुसार जिला कलक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन के बाद मांगों के संबंध में राष्टÑपति, प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चला। इससे पहले जिले भर के पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, वीर नारियों सहित सेवारत सैनिकों के परिवार जंक्शन स्थित सैनिक विश्राम गृह में एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए जिला कलक्ट्रेट के समक्ष पहुंच धरना दिया। इंडियन मेडिकल ए...
धोखाधड़ी करने के आरोप में पिता-पुत्र नामजद

धोखाधड़ी करने के आरोप में पिता-पुत्र नामजद

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। फाइनेंस की किश्तें जमा होने की बात कह साढ़े नौ लाख रुपए में दो ट्रैक्टरों का बेचान करने व बाद में एनओसी जारी करवाने की बात कह ट्रैक्टर मांगकर ले जाने व वापस नहीं लौटाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार कुलदीप गोदारा (37) पुत्र श्रवण गोदारा निवासी वार्ड 8, जोड़कियां ने लिखित रिपोर्ट दी कि वह 2 दिसम्बर 2017 को हनुमानगढ़ जंक्शन की नई धानमण्डी में जसवन्तराय सिंगला की दुकान पर बैठा था। तभी वहां गुरमेल सिंह पुत्र गुरबचन सिंह व उसके दोनों पुत्र गुरविन्द्र सिंह व गुरपाल सिंह जटसिख निवासी सरदारपुरा जीवन तहसील सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर आए। गुरमेल सिंह ने अपने पुराने जानकार जसवन्तराय सिंगला को बताया कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। इसलिए वह अपने दोनों ट्रैक्टर बेचना चाहता है। कुलदीप...
‘राहुल गांधी की लोकप्रियता से खफा-बेचैन हुए प्रधानमंत्री’

‘राहुल गांधी की लोकप्रियता से खफा-बेचैन हुए प्रधानमंत्री’

हनुमानगढ़
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंसहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस काफी आक्रामक दिख रही है। कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने के लिए संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को टाउन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं। नौ साल में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। गैस सिलेंडर के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिला। उससे घबराकर केन्द्र सरकार ने सूरत कोर्ट में 2019 से चल रहे झूठे केस में जल्द...
किसी के लिए किसी को सक्षम बनाने से बड़ा नहीं कोई कार्य

किसी के लिए किसी को सक्षम बनाने से बड़ा नहीं कोई कार्य

हनुमानगढ़
एनजीओ यूथ वीरांगना संगठन की ओर से सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यूथ वीरांगनाएं स्वयं के आर्थिक सहयोग से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही हैं जो वर्तमान समय में बहुत बड़ी बात है। इससे बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं। इस शिविर में प्रशिक्षण हासिल करने वाली 60 युवतियां एवं महिलाएं आगे जाकर खुद को व अपने परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम कर सकेंगी। अब इन 60 परिवारों को रोजी-रोटी मिलेगी। इससे इन परिवारों को जिंदगीभर कमाने का जरिया मिला है। किसी के लिए किसी को सक्षम बनाने से बड़ा कोई कार्य नहीं है। यह बात समाजसेवी प्रो. सुमन चावला ने सोमवार को टाउन की श्री अरोड़वंश धर्मशाला में एनजीओ यूथ वीरांगना संगठन की ओर से आयोजित सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम के दौरान यूथ वीरांगनाओं की ओर से चलाए गए छह माह के सिलाई, मेहंदी व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में प्रशिक्षण...
दयाराम सेवदा सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

दयाराम सेवदा सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

हनुमानगढ़
राजस्थान ब्राह्मण महासभा टाउन खंड की बैठक सम्पन्नहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान ब्राह्मण महासभा टाउन खंड की बैठक सोमवार को टाउन की महावीर दल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में टाउन खंड के चुनावों पर चर्चा की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नियुक्त चुनाव अधिकारी भारत भूषण कौशिक व जिलाध्यक्ष प्रदीप ऐरी की अध्यक्षता व निगरानी में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के चुनाव सम्पन्न हुए। सर्वसम्मति से दयाराम सेवदा को अध्यक्ष, ओमप्रकाश आसोपा को उपाध्यक्ष, सुनील सारस्वत को महासचिव, सुशील शर्मा को कोषाध्यक्ष, रमेश दत्त शर्मा को मंत्री नियुक्त किया गया। इसी के साथ जिला संगठन के लिए विनोद जोशी, देवकीनंदन चौधरी व संजीव दाधीच के रूप में तीन प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इन्हें जिले के लिए अधिकृत किया गया। सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहना कर अभिनंदन किया। महासभा जिला...
मांगपत्र पर जिले के 15 हजार नागरिकों से करवाए हस्ताक्षर

मांगपत्र पर जिले के 15 हजार नागरिकों से करवाए हस्ताक्षर

हनुमानगढ़
श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार करने की मांग, केन्द्रीय रेलमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गाड़ी संख्या 12191/12192 जबलपुर निजामुद्दीन श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार गुरुग्राम, रेवाड़ी, सादुलपुर, गोगामेड़ी के रास्ते हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर तक करने की मांग अब मुखर हो रही है। इस मांग के समर्थन में हनुमानगढ़ रेल विकास संघ की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के करीब 15 हजार नागरिकों से मांगपत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए। सोमवार को सदस्यता अभियान का समापन जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नागरिकों से हस्ताक्षर करवाकर किया गया। इसके बाद संघ पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से केन्द्रीय रेलमंत्री के नाम संयुक्त हस्ताक्षरित मांगपत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया। मांगपत्र में श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार करने की मांग के अलावा बताया गया कि गाड़ी संख्या 09604/...