Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

बालाजी धाम में चोरी, चढ़ावा राशि व नोटों की माला चुराई

बालाजी धाम में चोरी, चढ़ावा राशि व नोटों की माला चुराई

हनुमानगढ़
भक्त बोले, मंदिरों में चोरी की वारदातों से पहुंच रही आस्था पर चोटहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन में राजा कोठी के पास स्थित बालाजी धाम में गुरुवार रात्रि को चोरी की वारदात हो गई। ताला तोड़कर मंदिर में घुसे अज्ञात चोरों ने दानपात्र से चढ़ावा राशि के अलावा बालाजी महाराज के गले में पहनी नोटों की माला भी चोरी कर ली। शुक्रवार अल सुबह मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर टाउन थाना से पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना किया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार इस मंदिर में चोरी की वारदात हो चुकी है। भगवान सिंह खुड़ी ने बताया कि शुक्रवार अल सुबह पांच बजे राजा कोठी के पास स्थित बालाजी धाम के पुजारी आए तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। पुजारी ने इसकी सूचना उन्हें दूरभाष के जरिए दी। वे मौके पर पहुंचे तो दोनों दानपात्र से चढ़ावे की राशि व बालाजी की मूर्ति को पहना...
भारत जोड़ो यात्रा से दिया भाईचारे का संदेश

भारत जोड़ो यात्रा से दिया भाईचारे का संदेश

हनुमानगढ़
भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर निकाली भारत जोड़ो पद यात्राहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी के नेतृत्व में भारत जोड़ो पद यात्रा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक नौशाद अली सोलंकी पद यात्रा में विशेष रूप से शामिल हुए। टाउन में फूडग्रेन धर्मशाला से रवाना हुई पद यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो, छोड़ो छोड़ो नफरत छोड़ो के गुंजायमान नारों के साथ हिसारिया मार्केट पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि राहुल गांधी ने लगभग 14081 किलोमीटर की पैदल भारत यात्रा कर नफरत छोड़ने, आपसी भाईचारा रहने का संदेश दिया था जो आज तक के इतिहास की सबसे लंबी यात्रा थी। देश में कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, आपसी भाईचारा की वि...
किसान जन जागृति यात्रा शुरू, 80 गांवों से गुजरेगी

किसान जन जागृति यात्रा शुरू, 80 गांवों से गुजरेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
18 सितम्बर को कलक्ट्रेट पर पहुंचकर होगी समाप्तहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसान जन जागृति यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा शुक्रवार को गांव मक्कासर से शुरू हुई जो हनुमानगढ़ क्षेत्र के करीब 80 गांवों से होते हुए 18 सितम्बर को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगी। शुक्रवार को किसान जन जागृति यात्रा के रवाना होने से पहले मक्कासर गांव में हुई सभा में किसान नेता रघुवीर सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों पर लगातार केंद्र व राज्य सरकार के हमले बढ़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि आज किसान कर्ज में डूबा हुआ है। पिछले चुनाव में भाजपा व कांग्रेस पार्टी दोनों ने घोषणा की थी कि किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। अब दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं लेकिन किसान कर्ज मुक्त नहीं हुआ। किसानों की फसलों की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं हो रही। हर वर्ष कभी धान को लेकर कभी सरसों क...
प्रतियोगी परीक्षा के विजेता सम्मानित

प्रतियोगी परीक्षा के विजेता सम्मानित

हनुमानगढ़
गुरु जम्भेश्वर प्राणी हितकारी समिति का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन स्थित बिश्नोई धर्मशाला में शुक्रवार को गुरु जम्भेश्वर प्राणी हितकारी समिति के तत्वावधान में गुरु जम्भेश्वर का 573वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई तथा शिक्षाविद् बीएल सहू थे। अध्यक्षता जम्भेश्वर प्राणी हितकारी समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत धारणिया ने की। अतिथियों ने जांभोजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने कहा कि गुरु जम्भेश्वर ने 29 नियमों में पूरे जीवन का सार समझाया है। नियमों का पालन करने वाले व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की। अध्यक्ष इन्द्रजीत धारणिया ने कहा कि बिश्नोई समाज सदैव...
रक्तदान शिविर में 95 यूनिट रक्त संग्रहित

रक्तदान शिविर में 95 यूनिट रक्त संग्रहित

हनुमानगढ़
रक्तदाताओं को राजस्थानी भाषा में ‘बड़ाई पत्र’ प्रदान कर किया सम्मानितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। स्वर्णकार संस्था पीलीबंगा ग्रामीण की ओर से रविवार को 5वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन पीलीबंगा की अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। शिविर में तपोवन ब्लड बैंक श्रीगंगानगर की टीम ने 95 यूनिट रक्त संग्रहित किया। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजना जोशी ने रक्तदाताओं को राजस्थानी भाषा में लिखे हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने रक्तदान शिविर में पहुंची हुई महिलाओं को देखकर खुशी व्यक्त की। संस्था प्रवक्ता पवन जोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान के बैनर, पोस्टर, विजिटिंग कार्ड, बटुए आदि राजस्थानी में छपवा रखे हैं। राजस्थानी को व्यवहार की भाषा बनाकर पहले खुद मान्यता देनी होगी। राजस्थानी भाषा के कारण समाज में उनकी एक खा...
नामी कंपनी केंट के नाम से नकली फिल्टर बेचने के कारोबार का भंडाफोड़

नामी कंपनी केंट के नाम से नकली फिल्टर बेचने के कारोबार का भंडाफोड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पायरेसी कंट्रोल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों की शिकायत पर जंक्शन पुलिस ने की कार्यवाहीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने नामी आरओ कंपनी केंट के नाम से आरओ के नकली फिल्टर बेचने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पायरेसी कंट्रोल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों की शिकायत पर यह कार्यवाही जंक्शन में नगर पालिका रोड स्थित एक दुकान पर की। दुकान से आरओ के नकली फिल्टर जब्त कर मौके से दुकानदार को गिरफ्तार किया। इस संबंध में आरोपी दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पायरेसी कंट्रोल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ई मोलड़बंद विस्तार पीएस बदरपुर नई दिल्ली के आॅपरेशन मैनेजर मुरारी लाल (62) पुत्र बक्शीलाल निवासी नई आबादी चर्च रोड सिकंदरा आगरा ने लिखित रिपोर्ट दी कि उनकी कंपनी केंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड कंपनी के लिए का...
राष्टय लोक अदालत के बताए लाभ

राष्टय लोक अदालत के बताए लाभ

हनुमानगढ़
डोर-स्टेप काउंसलिंग कम मेगा कैम्प का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 9 सितम्बर को राष्टÑीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संजीव मागो के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सभी तालुकाओं में रविवार को डोर स्टेप काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर जंक्शन स्थित एडीआर भवन में आयोजित डोर स्टेप काउंसलिंग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धनपत माली ने डोर स्टेप काउंसलिंग व राष्टÑीय लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों की प्रकृति आदि के बारे में जानकारी देते हुए लोक अदालत के लाभों के बारे में अवगत करवाया। डोर स्टेप काउंसलिंग में न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों को चिन्हित कर पक्षकारों के मध्य समझाइश के लिए शिविर...
11 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन

11 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन

हनुमानगढ़
श्री रामलीला समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की श्री रामलीला समिति की बैठक रविवार को श्री महावीर दल धर्मशाला में अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें रामलीला मंचन के कलाकारों और समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी कलाकारों के साथ विचार-विमर्श किया गया कि रामलीला और अधिक सुंदर व मर्यादित ढंग से कैसे खेली जाए, इस पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे। समिति सचिव दिनेश तलवाड़िया ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन भव्य व सुंदर ढंग से किया जाएगा। समिति के निदेशक प्रेम रतन पारीक ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। 24 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इससे पूर्व 7 अक्टूबर को भूमि पूजन होगा। बैठक में श्री रामलीला समिति के संरक्षक बालकिशन गोल्याण, फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था अध्यक्ष सं...
जिले भर से प्रतिभागियों ने किया योगासन

जिले भर से प्रतिभागियों ने किया योगासन

हनुमानगढ़
डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के अधीन कार्य कर रही राइसा सोसायटी हनुमानगढ़ की ओर से रविवार को टाउन के नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के मुख्य जिला संयोजक विजय कौशिक, विशिष्ट अतिथि पंतजलि योग शिक्षक देवराज जोशी थे। प्रतियोगिता में जिले भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के मुख्य जिला संयोजक विजय कौशिक ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार पूरे प्रयास कर रही है। योग को अब खेलों के रूप में भी मान्यता सरकार से मिल गई है। योग को बढ़ाने के लिए योगा फेडरेशन निरंतर प्रयास कर रही है और उसी कड़ी में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया...
पदाधिकारियों को बताए तीन सूत्र

पदाधिकारियों को बताए तीन सूत्र

हनुमानगढ़
भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्नहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक रविवार को जंक्शन स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक में जिले के प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष व प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से बीकानेर संभाग के प्रवासी विधायक के रूप में हरियाणा अम्बाला सिटी के विधायक असीम गोयल ने शिकरत की। साथ में सिरसा के जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठनात्मक कार्यांे पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। विधायक असीम गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार है। उन्होंने बूथ जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि जिसने इस सबसे निचली इकाई को जीत लिया, समझो उसने सीट जीत ली। संगठन का मूल आधार प्रत्येक कार्यकर्ता से संपर्क...