बेवजह परेशान करने का आरोप, ई-रिक्शा चालकों ने लगाया जाम
यातायात पुलिस कर्मियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में रविवार ई-रिक्शा यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर संगरिया रोड के पास अंडर ब्रिज के आगे अपने ई रिक्शा खड़े कर जाम किया व नारेबाजी की। इस मौके पर एडवोकेट जोधासिंह ने बताया ई रिक्शा चालकों को यातायात पुलिस द्वारा बेवजह आये दिन परेशान किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस बिना वजह ई रिक्शा वालों को चालान काट देती है। गरीब ई रिक्शा चालक अपनी रिक्शा को चलाकर अपने परिवार व अपना पेट भरता है व बैंक की किस चुकाता है, लेकिन यातायात पुलिस वाले इन्हें परेशान करते हैं व आये दिन चलाना करते हैं। बाजार से सवारी उठाने नहीं देते। ई-रिक्शा वालों के पास कोई स्टैंड नहीं है लेकिन यह तो चलते-फिरती सवारियों को लेकर अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने चेताया कि अगर यातायात पुलिस ई-रिक्शा चालकों को बेवजह ...








