Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राज्य कर्मचारियों को मिल सकेगा वेतन का अग्रिम भुगतान

राज्य कर्मचारियों को मिल सकेगा वेतन का अग्रिम भुगतान

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के राजकीय और निगमों के कार्मिक अब आकस्मिक आवश्यकता पर अपने वेतन का अग्रिम भुगतान ले सकेंगे।इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ह्यअर्न्ड सैलेरी एडवांस ड्रॉल एक्सेस स्कीमह्ण को स्वीकृति दी है।इस स्कीम की कार्यवाही राजस्थान फाइनेंशियल सर्विस डिलेवरी लिमिटेड द्वारा की जाएगी। इससे कार्मिकों को माह के अंत से पहले ही आनुपातिक रूप से वेतन का अग्रिम भुगतान किया जा सकेगा। कार्मिक को किए अग्रिम भुगतान की कटौती अगले माह के वेतन में से समायोजित की जाएगी। यह सुविधा 01 जून 2023 से सभी कार्मिकों के लिए उपलब्ध हो सकेगी।श्री गहलोत के इस निर्णय से राज्य कर्मचारी-अधिकारियों को जरूरत के समय आर्थिक संबल मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।...
युवती के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी, आरोपी को पीटा:पीड़िता का आरोप- शादी करने के लिए धर्म बदलने का कहा, बोला- मारकर मां को सौंप दूंगा

युवती के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी, आरोपी को पीटा:पीड़िता का आरोप- शादी करने के लिए धर्म बदलने का कहा, बोला- मारकर मां को सौंप दूंगा

जयपुर
उदयपुर। एक 22 साल की युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने और शादी का दबाव बनाने के मामले में एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। इस आरोप में उसके बाप और भाई को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया।लड़का बार-बार लड़की को शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन, जब वह नहीं मानी तो धमकाया कि तेरा दिल्ली के साक्षी हत्याकांड जैसा टुकड़े-टुकड़े कर तेरी मां को सौंप दूंगा।इधर, पीड़िता डरते हुए थाने पहुंची तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। लेकिन, जब उसे कोर्ट में पेश किया तो यहां उसकी पिटाई कर दी। भीड़ ने आरोपी के पिता और भाई को भी पीट दिया।मामला गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उदयपुर के एसीजेएम कोर्ट का है। पीड़िता ने बुधवार को अंबामाता थाना में मामला दर्ज करवाया था।पिटाई की सूचना मिलने पर एसपी विकास शर्मा और एएसपी मंजित सिंह 4 से 5 थानों के पुलिस जाब्ता समेत मौके पर पहुंचे और आरोपियों को भीड़ से निकालकर कोर्ट में पेश किया गया...
3 साल से ज्यादा एक पद पर नहीं रहेंगे कर्मचारी:अधिकारियों की तरह करीब 4 लाख कर्मचारियों के बदले जाएंगे डिपार्टमेंट

3 साल से ज्यादा एक पद पर नहीं रहेंगे कर्मचारी:अधिकारियों की तरह करीब 4 लाख कर्मचारियों के बदले जाएंगे डिपार्टमेंट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. जयपुर में पिछले दिनों योजना भवन की अलमारी में मिले करोड़ों कैश और गोल्ड के बाद सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब एक ही डिपार्टमेंट में तीन साल से ज्यादा समय से अलग-अलग पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा। इस संबंध में पॉलिसी भी बना दी गई है। ऐसे में प्रदेश के 3.5 से 4 लाख कर्मचारियों का विभाग जल्द ही बदलने वाला है।इस फैसले के तहत राजस्थान में शासन सचिवालय समेत दूसरे विभागों, निकायों और अधीनस्थ कर्मचारी और अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाएंगे।सरकारी काम में पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों को देखते हुए गुरुवार को मुख्य सचिव उषा शर्मा ने आदेश जारी करते हुए सभी एचओडी को इस तरह के कर्मचारियों की बदली (सीट बदलने) के आदेश दिए हैं।प्रशासनिक सुधार विभाग से जारी आदेशों के मुताबिक ऐसा देखा गया है कि शासन सचिवालय और दूसरे विभागों में कई कर्मचारी और अधिकारी एक ही सीट या पद पर कई सालों ...
राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर
जयपुर-सीकर में बरसात; बारां में आंधी के कारण महिला छत से गिरी, धौलपुर में किसान की मौतजयपुर. राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की भी चेतावनी दी है। इधर, राज्य में पिछले 48 घंटे में बारिश से अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लगातार मौसम बदल रहा है। ऐसे में बदलाव का यह सिलसिला जून के शुरूआती सप्ताह में भी जारी रहेगा।जयपुर के चौमूं में मंगलवार देर रात मौसम बदला। तेज हवा के साथ आस-पास के गांवों में बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया। इलाके में पिछले 4-5 दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मि...
पायलट का समझौते से इनकार, अल्टीमेटम बरकरार

पायलट का समझौते से इनकार, अल्टीमेटम बरकरार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
बोले- मैं सरकार का इंतजार कर रहा हूं,बीजेपी राज की लूट सहित तीनों मुद्दों पर कार्रवाई करनी होगीजयुपर. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे के घर पर सुलह बैठक के दो दिन बाद अब सचिन पायलट ने साफ कर दिया है कि 15 मई को रखी गई तीन मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा। पायलट ने सरकार को फिर अल्टीमेटम याद दिलाया है। टोंक के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान पायलट ने कहा कि युवाओं से सार्वजनिक मंच पर किए गए कमिटमेंट हवाई बातें नहीं हैं। तीनों मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा।पायलट ने कहा- परसों मैंने इन बातों को दिल्ली में रखा था। सब इस बातों को जानते हैं। मैं कहना चाहता हूं, मैंने जो मुद्दे उठाए थे खासकर करप्शन के उस पर कार्रवाई हो। भाजपा के शासन में लूट मची थी। उसके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी । नौजवानों को इंसाफ दिलाने की बात थी। उस पर समझौता करना संभव नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं, मैंने 15 मई को जो कहा थ...
अवैध हवाला कारोबारी की दुकान से 50 लाख रुपये से अधिक राशि बरामद, दो गिरफ्तार

अवैध हवाला कारोबारी की दुकान से 50 लाख रुपये से अधिक राशि बरामद, दो गिरफ्तार

जयपुर
चित्तौड़गढ़ (वार्ता). राजस्थान में चित्तौड़गढ़ शहर में अवैध हवाला कारोबारी की एक दुकान से 50 लाख रुपये से अधिक राशि बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं एक नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सम्प्रेषण गृह भिजवाया गया है।पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट स्थित मोबाइल की दुकान पर कोतवाली थाना पुलिस ने छापा मार कर दुकान में चलाए जा रहे अवैध हवाला कारोबार के तहत कार्यवाही करते हुए 50 लाख रुपये से अधिक नगद राशि जब्त की है। तलाशी में नगद राशि के अलावा नोट गिनने की मशीन, ब्लेंक चैक, डीवीआर, अलग अलग कंपनी की सीलें आदि जब्त किए गए। मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सम्प्रेषण गृह भिजवाया गया है।उन्होंने बताया कि न्यू क्लोथ मार्केट चित्तौडगढ में स्थित ऋषभ कॉम्पलेक्स में ज्ञानमल चपलोत की मोबाईल...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में नाचते-गाते पहुंचे लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में नाचते-गाते पहुंचे लोग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान यात्रा पर हैं। किशनगढ़ एयरपोर्ट से पीएम मोदी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर पहुंच हैं। यहां ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे अजमेर में सभा को संबोधित करेंगे। अजमेर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर प्रदेशभर से लोग जुटे हैं। 4 लाख लोगों के पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। यहां देखें पीएम मोदी की सभा की तस्वीरें…पार्टी नेताओं के अनुसार, 8 लोकसभा और 45 विधानसभाओं सहित राज्य भर से लगभग चार लाख लोगों के रैली में शामिल होने की उम्मीद है। आसपास के लोग पैदल ही सभा स्थल पर पहुंचे हैं।पीएम मोदी के लिए मंच पर विशेष व्यवस्थाएं की गई है। तमाम बड़े नेता उनके साथ मंच साझा करेंगे। वहीं आयोजन के लिए चार लाख वर्ग फुट का विशाल पंडाल बनाया गया है। पंडाल के प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के नेताओं को सौंपी गई।विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह पिछले आठ महीनों में चुना...
विमंदित नाबालिग के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को दस वर्ष का कठोर कारावास

विमंदित नाबालिग के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को दस वर्ष का कठोर कारावास

जयपुर
धौलपुर. जिले के विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट ने एक मानसिक रूप से विमंदित नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक दोषी को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 70 हजार रुपए के जुमार्ने से भी दंडित किया है। प्रकरण में दूसरा आरोपित फरार चल रहा है। जिसे मफरूर घोषित किया हैं।विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट के लोक अभियोजक संतोष मिश्रा ने बताया कि मामला धौलपुर जिले के ग्रामीण इलाके का है। एक परिवादी ने 24 सितम्बर 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय मानसिक रूप से विमंदित पुत्री कक्षा बारहवीं में पढ़ती है। 22 सितम्बर 2016 को वह स्कूल पढ?े गई और जो वापस घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसन्धान के दौरान नाबालिग को दस्तयाब कर दुष्कर्म सम्बन्धी मेडिकल कराया। नाबालिग ने अपने बयानों में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि करने पर पुलिस ने आरोपित पंजाब सिंह और एक बालक को निर...
41 हजार 546 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट; मेरिट के आधार मिलेगी पोस्टिंग

41 हजार 546 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट; मेरिट के आधार मिलेगी पोस्टिंग

जयपुर
जयपुर. शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मेंस) लेवल-1 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसके लिए परीक्षा करवाई थी। 21 हजार पदों के लिए कुल 41546 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।इन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और जिला आवंटन के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि लेवल-2 के अलग-अलग सब्जेक्ट का रिजल्ट 15 जून तक आने की सम्भावना है।बोर्ड की ओर से 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक कराई गई थी। परीक्षा में 9.65 लाख में से 9.02 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से सवालों को लेकर आपत्तियां मांगी गई थीं। इनमें लेवल-1 और लेवल-2 में कुल मिलाकर 77 हजार 939 आपत्तियां दर्ज की गई थीं।सूचना सहायकों की हड़ताल की वजह से आपत्तियों की जांच अटक गई थी। अप्रैल के आखिर और मई के शुरूआती सप्ताह तक जारी होने वाला रिजल्ट अब ...
तूफान ने मचाई तबाही: मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई…जिला मुख्यालय सहित गांवों में 12 घंटों से बिजली-पानी ठप

तूफान ने मचाई तबाही: मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई…जिला मुख्यालय सहित गांवों में 12 घंटों से बिजली-पानी ठप

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
टोंक। जिले में गुरुवार रात साढ़े दस बजे बाद आए तूफान ने तबाही मचाई। इससे शहर ही नहीं गांवों में बिजली व पानी का तंत्र तहस नहस हो गया। इससे बिजली पानी का संकट खड़ा हो गया। जिला मुख्यालय पर पिछले करीब बारह घंटों से बिजली ठप है। इसके चलते शुक्रवार सुबह जलापूर्ति भी नहीं मिल पाई। घरों में लोग पानी की तरस गए। बिजली के कारण लोगों का कामकाज भी ठप हो गया।मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई…जिले में गुरुवार रात साढ़े दस बजे बाद आए तूफान ने तबाही मचाई। इससे शहर ही नहीं गांवों में बिजली व पानी का तंत्र तहस नहस हो गया। इससे बिजली पानी का संकट खड़ा हो गया। जिला मुख्यालय पर पिछले करीब बारह घंटों से बिजली ठप है। इसके चलते शुक्रवार सुबह जलापूर्ति भी नहीं मिल पाई। घरों में लोग पानी की तरस गए। बिजली के कारण लोगों का कामकाज भी ठप हो गया। सरकारी कार्यालयों एवं निजी जगहों पर कम्प्यूटर व बिजली उपकरण शो पीस बने रहे। लोगो...