Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

चित्तौड़गढ़ में ट्रॉली पलटने के बाद खाई में गिरी, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत; दो दर्जन लोग घायल

चित्तौड़गढ़ में ट्रॉली पलटने के बाद खाई में गिरी, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत; दो दर्जन लोग घायल

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
उदयपुर। चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात 'राती मंगरी' के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते हुए खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।कैसे हुआ हादसा?मिली जानकारी के अनुसार, बांसी बोहेड़ा के पास भियाना निवासी दिनेश चंद्र गाडरी पुत्र रामलाल के पुत्र का मुंडन कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम मंडफिया के पास घोड़ा खेड़ा बावजी में होना था। इसके लिए दिनेश गाडरी अपने रिश्तेदारों के अलावा गांव के परिचितों को साथ लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। तभी अचानक राती मंगरी के पास देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते हुए खाई में जा गिरी।कहा जा रहा है कि राती मंगरी के पास अचानक ट्रैक्टर का गेर फंस गया था और ट्रैक्टर पलटी खाते हुए खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी थी। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर भादसो...
राजस्थान का तापमान फिर 45 के पार, 22 से आंधी-बारिश

राजस्थान का तापमान फिर 45 के पार, 22 से आंधी-बारिश

जयपुर
पाली। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ दिन रहने के बाद 20 मई को तापमान मे फिर से उछाल मारा है। कई दिनों बाद झुलसाने वाली गर्मी देखते ही प्रदेशवासियों की पसीने छूट गए। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकतर जिले दोपहर में भीषण गर्मी की चपटे में रहे और तापमान एक बार फिर से 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में 21 मई को लू की स्थिति रह सकती है। उसके बाद 22 मई से पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान गिरेगा। आंधी-अंधड़ का दौर शुरूी होगा, जो पूरी मई चलेगा।बीकानेर 45.5 डिग्री परमौसम केन्द्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 21 मई को मौसम शुष्क रहने से गर्मी की अधिकता रही और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा। बीकानेर का तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, टोंक, चूरू, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, वनस्थली का तापमान 44 के पार दर्ज किया गया।22 से यहां यलो अल...
जासूसी के आरोप में पकड़े गए तीन पाकिस्तानी एजेंटों को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा

जासूसी के आरोप में पकड़े गए तीन पाकिस्तानी एजेंटों को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). जासूसी के आरोप में पकड़े गए तीन पाकिस्तानी एजेंटों को अदालत ने सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।जयपुर महानगर प्रथम कोर्ट ने शनिवार को भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान हैंडलर को भेजने के आरोप में पकड़े गए आरोपी सद्दीक खान निवासी चंगाणियो की बस्ती थाना सम जैसलमेर एवं बरियाम खान और हाजी खान निवासी किशनगढ़ थाना रामगढ़ जिला जैसलमेर को ही सजा सुनाई।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इन्टेलीजेन्स एस सेंगाथिर ने बताया कि सीमावर्ती जिला जैसलमेर में रहकर सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाओं का संकलन कर पाकिस्तान स्थित गुप्तचर एजेंसियों को उपलब्ध करवाने के आरोप में 02 फरवरी 2017 को सद्दीक खान एवं बरियाम खान को तथा 16 फरवरी को हाजी खान को गिरफ्तार किया गया था।श्री सेंगाथिर ने बताया कि दोनों प्रकरणों के तीनों आरोपियों के विरूद्ध अनुसंधान के बाद मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट जयपुर महानगर प्रथम क...
योजना भवन में दो करोड़ 31 लाख से अधिक की नगदी एवं एक किलो सोना बरामद

योजना भवन में दो करोड़ 31 लाख से अधिक की नगदी एवं एक किलो सोना बरामद

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राजस्थान की राजधानी जयपुर में योजना भवन के बेसमेंट में दो करोड़ 31 लाख से अधिक रुपए और एक किलो सोना बरामद किया गया है।मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा और जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने शुक्रवार रात मीडिया को इसकी जानकारी दी। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि योजना भवन में पड़ी फाइलों को निकालकर उन्हें कम्यूटराइज्ड करने का कार्य किया जा रहा था कि इस दौरान योजना भवन के बेसमेंट में दो अलमारियों की चाबी नहीं मिलने पर उनके लॉक तोड़ कर खोलने पर एक अलमारी में तो फाइलें मिली जबकि दूसरी अलमारी में ट्रॉली बैग सहित दो बैग मिले। ट्रॉली बैग को खोलने पर उसमें दो करोड़ 31 लाख 49 हजार 500 रुपए मिले। बरामद नोट 2000 और 500 के है। दूसरे बेग में एक किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि बरामद राशि एवं सोने को जब्त कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि यह अलमारी किस...
योजना भवन से भ्रष्टाचार की बह रही है नदी-देवनानी

योजना भवन से भ्रष्टाचार की बह रही है नदी-देवनानी

जयपुर
अजमेर (वार्ता). राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वासुदेव देवनानी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जिम्मेदारी वाले महकमें के योजना भवन से भ्रष्टाचार की नदी बह रही है।श्री देवनानी ने योजना भवन के बेसमेंट से दो करोड़ 31 लाख से अधिक नकदी एवं एक किलोग्राम सोना बरामद होने का मामला सामने आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा " गांधी के विचारों को पलीता लगाती राजस्थान की कांग्रेस सरकार।" " उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी वाले महकमें के योजना भवन से भ्रष्टाचार की नदी बह रही है। ये नदी राजस्थानवासियों की खुशहाली रूपी फसल को उजाड़ती हुई बह रही है।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जयपुर में योजना भवन के बेसमेंट की एक अलमारी से दो करोड़ 31 लाख 49 हजार 500 रुपए तथ...

पाकिस्तान से तस्करी के जरिये फलौदी पहुंची 12 करोड रुपये स्मैक, एक शक ने फोड़ा भांडा

जयपुर
जयपुर। राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है. हाल ही में करोड़ों की हेरोइन पकड़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच राजस्थान ने जोधपुर जिले के फलौदी में 12 करोड़ की स्मैक की खेप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एडीजी क्राइम दिनेश एम एन ने बताया कि सीआईडी जयपुर की टीम द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी बड़ी कार्रवाई की जा रही है.इसी कड़ी टीम द्वारा जोधपुर जिले के फलौदी पुलिस थाना क्षेत्र में पाकिस्तान से तस्करी कर लायी गई उच्च क्वालिटी की कुल 5 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया है, साथ में तस्करी में प्रयुक्त एक हुंडई क्रेटा कार को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. ये तस्कर काफी समय से तस्करी कर रहा था, जिस पर सीआईडी जयपुर की टीम करीब 1 महीने से स्थानीय ईलाक में कैम्प कर उपरोक्त तस्करों पर नजर रखे...
शिक्षा मंत्री बोले- प्राइवेट स्कूलों में सरकारी से बेहतर मैनेजमेंट:कहा- वहां सैलरी कम मिलती है, लेकिन काम कसकर होता है

शिक्षा मंत्री बोले- प्राइवेट स्कूलों में सरकारी से बेहतर मैनेजमेंट:कहा- वहां सैलरी कम मिलती है, लेकिन काम कसकर होता है

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने शुक्रवार को जयपुर के शिक्षा संकुल में राइट टू एजुकेशन की लॉटरी निकली। इसके तहत प्रदेश के 37 हजार 345 प्राइवेट स्कूल में लगभग 2 लाख सीटों पर जरूरतमंद बच्चों को फ्री एडमिशन दिया जाएगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी स्कूल के मैनेजमेंट को सुधारने की भी नसीहत दे डाली दी।कल्ला ने कहा- हमारे पास बेहतर टीचर होते हुए भी हम सिर्फ कमजोर मैनेजमेंट की वजह से प्राइवेट स्कूलों को टक्कर नहीं दे पाते हैं। जबकि प्राइवेट स्कूलों में बेहतर तरीके से मैनेजमेंट किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सुपरविजन नहीं कर पाते हैं। जबकि हमारे पास वेल ट्रेंड स्टाफ है। जिन्हें फुल पेमेंट और सारी सुविधाएं दी जाती है।मैनेजमेंट की कमियों की वजह से हम पूरा काम नहीं ले पाते हैं। जबकि प्राइवेट स्कूलों में हमारे से कम ट्रेंड टीचर्स है। वहीं, कई जगह तो टीच...
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी 23 साल पुराने हत्या के मामले में बरी

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी 23 साल पुराने हत्या के मामले में बरी

जयपुर
लखनऊ (वार्ता). इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को छात्र नेता प्रभात गुप्ता की हत्या के 23 साल पुराने मामले से शुक्रवार को बरी कर दिया।अभियोजन सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति मसूदी और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने टेनी और तीन अन्य को बरी करने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा है। वर्ष 2004 में जिला और सत्र अदालत ने प्रभात गुप्ता की हत्या के मामले में टेनी और तीन अन्य को सबूतों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था।शिकायतकर्ता के वकील अवनींद्र सिंह परिहार ने कहा कि राज्य सरकार ने 2004 में निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी। उन्होंने कहा कि परिवाद के साथ एक पुनरीक्षण आवेदन भी दायर किया गया था और दोनों पर एक साथ सुनवाई की जा रही थी।गौरतलब है कि छात्र नेता प्रभात गुप्ता की आठ जुलाई 2000 को लखीमपुर ...
सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने पर एसपी व एसएचओ को नोटिस, कोर्ट ने कहा क्यों न अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए

सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने पर एसपी व एसएचओ को नोटिस, कोर्ट ने कहा क्यों न अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए

जयपुर
कोटा. न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-6 ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दिए भाषण के मामले में कांगे्रस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ एफआरआई दर्ज नहीं करने के मामले में कोटा शहर पुलिस अधीक्षक व महावीर नगर थानाधिकारी को नोटिस दिया है। नोटिस में कोर्ट ने कहा कि 16 मई को प्राप्त आदेश पर अभी एफ आईआर दर्ज क्यों नहीं की गई। क्यों न आपके विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए। कोर्ट ने इस सम्बन्ध में 20 मई तक जवाब मांगा है।वकील मनोजपुरी ने बताया कि रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर द्वारा दिए गए परिवाद पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने 15 मई को धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश महावीर नगर पुलिस को दिए थे। परिवाद पत्र 16 मई को पुलिस को मिल गया था, लेकिन 19 मई तक भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इस पर दिलावर ने एक प्रार्थना कोर्ट में पेश किया ...
आटो पार्टस शोरूम में आग लगने से भारी नुकसान

आटो पार्टस शोरूम में आग लगने से भारी नुकसान

जयपुर
भीलवाड़ा (वार्ता). राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के आजाद नगर इलाके में स्थित एक आॅटो पार्टस शोरूम में शुक्रवार तड़के अचानक आग जाने से बड़ा नुकसान का अनुमान है।नगर परिषद फायर स्टेशन के अनुसार, पन्नाधाय सर्किल क्षेत्र में स्थित आॅटो पार्ट्स शोरूम में आज तड़के साढ़े तीन बजे करीब अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके चलते शोरूम में पार्ट्स, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये। आग की सूचना 3.45 बजे दमकल विभाग को मिली। इसके बाद एक-एक कर करीब 5 दमकलें मौके पर पहुंची। ये दमकलें कई फेरे लगाकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही। दोपहर करीब 12 बजे इस आग पर काबू पा लिया गया।आग से बड़े नुकसान का अनुमान है। आग के कारण अभी सामने नहीं आये हैं। उधर, इस घटना से आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई।...