जयपुर में पहली बार 1430 कॉलोनियां होंगी लीगल:1.27 लाख जमीन धारकों को पट्टे देने की तैयारी, कॉलोनियों में रेग्यूलाइज के लिए कैंप लगेंगे, 2 अक्टूबर से चलेगा प्रशासन शहरों के साथ अभियान
जयपुर
जयपुर में भूखण्डों या मकानों के टाइटल (पट्टों) का इंतजार कर रहे भवन मालिकों का इंतजार खत्म होने वाला है। अशोक गहलोत सरकार राजधानी जयपुर में ही 3,300 कॉलोनियों के 1.27 लाख भूखण्डधारियों को पट्टे देने की योजना तैयार कर रही है। ये पट्टे इसी साल गांधी जयंती 2 अक्टूबर से शुरू किया जाने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत दिए जाएंगे।
प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग कुंजीलाल मीणा ने जयपुर JDA के आयुक्त और सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें इस अभियान के तहत क्या किया जाना है इस पर चर्चा की। जानकारों का कहना है कि जयपुर में पृथ्वीराज नगर समेत सभी जगहों पर बसी 3300 से ज्यादा कॉलोनियों के भूखण्डधारियों को बड़े स्तर पर शिविर लगाकर पट्टे दिए जाएंगे।
1,430 कॉलोनियों का होगा नियमनखास बात ये है कि 1,430 ऐसी कॉलोनियां हैं, जिनका नियमन कैंप पहली बार लगाया जाएगा। बैठक में बताया कि...








