जनकल्याणकारी योजनाओं में राजस्थान बना मॉडल स्टेट-गहलोत
जयपुर (वार्ता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार को प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि उसकी नीतियों और इण्डस्ट्री फ्रैंडली माहौल से प्रदेश में निवेश बढ़ा है और कुशल वित्तीय प्रबंधन से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एवं आधारभूत संरचना विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में राजस्थान देश का मॉडल स्टेट बन गया है।श्री गहलोत सोमवार को जोधपुर के बासनी में मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के जगशांति सभागार एवं लता रमेश पारेख स्किल डवलपमेंट सेंटर के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने यहां एंटरप्रेन्योर लोगो का अनावरण भी किया।श्री गहलोत ने कहा कि 11.04 प्रतिशत जीडीपी विकास दर के साथ राजस्थान का उत्तर भारत में प्रथम और देश में दूसरे स्थान पर रहना हमारी प्रतिबद्धता को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा एव...








