Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

थापा ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत

थापा ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
अम्मान (जॉर्डन) (वार्ता). भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा ने एएसबीसी एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में रविवार को रजत पदक हासिल किया।थापा का सामना पुरुषों के 63.5 किग्रा फाइनल में उजबेकिस्तान के अब्दुल्लाएव से था, लेकिन बाउट के दौरान थापा को चोट लगने के कारण रेफरी ने मुकाबला रोक दिया।रजत पदक जीतने वाले थापा चैंपियनशिप के 2022 संस्करण में भारत के सबसे सफल पुरुष मुक्केबाज हैं, जबकि इससे पहले भारत के पांच पुरुष मुक्केबाज कांस्य पदक जीत चुके हैं।...
वन रक्षक बनने के लिए पहले दिन 12662 ने दी परीक्षा

वन रक्षक बनने के लिए पहले दिन 12662 ने दी परीक्षा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पहली पारी में 46.23 प्रतिशत तो दूसरी में 48.53 प्रतिशत रही उपस्थितिहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित करवाई जा रही वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। प्रथम पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 39 केन्द्रों पर हुई परीक्षा में 5972 अभ्यर्थी बैठे। जबकि 12917 परीक्षार्थी नामांकित थे। 6945 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पहली पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 46.23 रहा। दूसरी पारी में दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक 42 केन्द्रों पर परीक्षा हुई। दूसरी पारी के लिए पंजीकृत कुल 13784 में से 6690 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 7094 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में उपस्थिति का प्रतिशत 48.53 रहा। पहले दिन दोनों पारियों में कुल 26701 अभ्यर्थी नामांकित थे। इनमें से आधे से भी कम 12662 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 14039 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं...
गंगनहर की करणी जी वितरिका में कटाव:करीब पचास बीघा खेतों में फैला पानी, बिजाई की हुई सरसों को नुकसान

गंगनहर की करणी जी वितरिका में कटाव:करीब पचास बीघा खेतों में फैला पानी, बिजाई की हुई सरसों को नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिले जैतसर इलाके में शनिवार सुबह गंगनहर की करणीजी वितरिका में कटाव आ गया। इससे करीब पचास बीघा में पानी फैल गया। इससे यहां हाल ही में बुवाई की हुई सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। इलाके में इन दिनों सरसों की बुवाई हो रही है। करीब पचास बीघा में पानी फैल जाने से जहां खेतों को नुकसान हुआ वहीं नहर से लगते सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाइवे नंबर 94 पर पानी सड़क के नीचे से होते हुए दूसरी तरफ के खेतों तक पहुंच गया। इससे सड़क धंसने की आशंका के चलते इस रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। जिससे व्हीकल ड्राइवर्स को करीब एक से डेढ़ घंटो एक्सट्रा समय लगाकर डेस्टिनेशन तक पहुंचना पड़ा। अल सुबह आया कटावनहर में अल सुबह करीब पांच बजे गांव तेरह जीबी के पास कटाव आया। इसकी जानकारी किसानों को मिलने पर उन्होंने आसपास के किसानों को बुलवाया। आसपास से जेसीबी मशीन का प्रबंध किया गया। इसके साथ ही नहर के पटड़े क...
9 साल का इंतजार खत्म:जिला परिषद में कनिष्ठ लिपिकों के 243 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन सूची जारी, जल्द मिलेंगे आदेश

9 साल का इंतजार खत्म:जिला परिषद में कनिष्ठ लिपिकों के 243 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन सूची जारी, जल्द मिलेंगे आदेश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के करीब ढाई सौ परिवारों में इन दिनों खुशी का माहौल है। पिछले नौ साल से संघर्ष कर रहे बेरोजगारों को आखिरकार सरकारी नौकरी मिलने जा रही है। पिछले नौ साल से ये बेरोजगार अदालतों के चक्कर काट रहे थे लेकिन अब राज्य सरकार ने इनको नियुक्ति देने का रास्ता साफ कर दिया है। प्रदेशभर की जिला परिषदों में कनिष्ठ लिपिकों के वर्ष 2013 की नियुक्ति प्रक्रिया अब पूरी हो रही है। बीकानेर जिला परिषद् ने 243 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन सूची जारी कर दी है। पिछले दिनों अस्थायी सूची जारी की गई थी, इस आधार पर केंडिडेट्स से डॉक्यूमेंट लिए गए। जिन केंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट सही पाए गए और पात्र थे, उनकी सूची अब जारी की गई है। जिन 243 केंडिडेट्स के नाम इस लिस्ट में आए हैं, उन्हें अगले कुछ दिन में पंचायत समिति आवंटित करते हुए नियुक्ति और पदस्थापन किया जाएगा। इससे न सिर्फ बेरोजगारों को नियुक्ति मिलेगी, बल्...
OBC आरक्षण का विरोध नहीं किया, बोले गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास 

OBC आरक्षण का विरोध नहीं किया, बोले गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास 

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में ओबीसी आरक्षण की विसंगतिओं को दूर करने के मामले में बयानबाजी जारी है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि है किमैंने कभी भी ओबीसी आरक्षण का विरोध नहीं किया है और ना ही करूंगा। एक बार पुनः कहना चाहूंगा कि ये सिर्फ मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैं तो खुद मुख्यमंत्री से यब बात कह चुका है कि जल्द से जल्द ओबीसी आरक्षण विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए।अपने खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर कैबिनेट मंत्री खाचरियावास का बयान ने साजिश करार दिया। खाचरियावास ने ओबीसी आरक्षण पर कहा कि मैं ओबीसी आरक्षण का पक्षधर हूं। आरक्षण का मुद्दा गर्मया  बता दें शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने कैबिनेट की मीटिंग में ओबीसी आरक्षण से जुड़ा ड्राफ्ट डेफर करने पर इशारों में सीएम गहलोत के सात-साथ मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने निशाना साधा था। हरीश चौधरी ने कहा कि नौकरश...
मुझे हर दिन 2 से 3 किलो गालियां मिलती हैं, तेलंगाना में KCR की पार्टी पर बरसे पीएम मोदी

मुझे हर दिन 2 से 3 किलो गालियां मिलती हैं, तेलंगाना में KCR की पार्टी पर बरसे पीएम मोदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
हैदराबाद. तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) पर निशाना साधा। पीएम ने उन पर भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य को ऐसी सरकार चाहिए जो लोगों को पहले रखे नाकि परिवार को। पीएम ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि वह इतनी मेहनत करने के बावजूद थकते क्यों नहीं। उन्होंने कहा, "मैं नहीं थकता क्योंकि मैं हर दिन 2-3 किलो गालियां खाता हूं...भगवान ने मुझे ऐसा आशीर्वाद दिया है कि यह (गालियां) मेरे अंदर पोषण में बदल जाती हैं।" उन्होंने कहा, "मोदी को गाली दीजिए, भाजपा को गाली दीजिए...लेकिन अगर आप तेलंगाना के लोगों को गाली देंगे तो आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।" पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर जानबूझकर राज्य में केंद्र की विकास योजनाओं को रोकने के लिए अड़ंगा डालने का आरोप लगाया। पीएम ने केसीआर के "अंधविश्वासों" पर...
शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, पूछताछ के बाद कस्टम ने लगाया जुर्माना

शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, पूछताछ के बाद कस्टम ने लगाया जुर्माना

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई. शाहरुख खान और उनकी टीम को शुक्रवार को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया और  महंगी घड़ियों के लिए करीब सात लाख रुपये की कस्टम ड्यूटी चुकाने के बाद वे एयरोपोर्ट से बाहर निकले। शाहरुख या उनकी कंपनी की ओर से इसपर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शाहरुख खान, उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और टीम के अन्य सदस्य यूएई के शारजाह से लौटे थे। वे शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर में भाग लेने गए थे और शाहरुख खान को वहां ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नरेटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे थे। एयरपोर्ट से निकलने के दौरान उनके लगेज में कई सारे खाली डिब्बे मिले, जिनमें लग्जूरी वॉच रखी जाती हैं। क्या है मामला? बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपो...
कंट्रोल में क्यों नहीं है महंगाई? RBI गवर्नर ने बताई वजह

कंट्रोल में क्यों नहीं है महंगाई? RBI गवर्नर ने बताई वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. केंद्रीय रिजर्व बैंक की तमाम कोशिशों के बावजूद देश में महंगाई कंट्रोल में नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में केंद्रीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने महंगाई बढ़ने के कारणों का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने रुपया, डिजिटल करेंसी, विदेशी मुद्रा भंडार समेत इकोनॉमी से जुड़े अहम मुद्दों पर बात की। महंगाई क्यों नहीं कंट्रोल: शक्तिकांत दास ने बताया कि दुनियाभर की इकोनॉमी तनाव के दौर से गुजर रही है। उन्होंने इस हालात के लिए मुख्यतौर पर 3 वजह को जिम्मेदार ठहराया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि कोविड महामारी, यूक्रेन-रूस के बीच जंग और वित्तीय बाजार की वजह से उभरे संकट की वजह से भारत समेत दुनियाभर की इकोनॉमी स्ट्रेस में है।  आरबीआई गवर्नर के मुताबिक वर्तमान में देश की जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े ठीक हैं। वैश्विक स्तर के मुकाबले भारत की इकोनॉमी का ग्रोथ ते...
राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
कार्यभार के अनुपात में पदों का सृजन करने सहित संघ के 15 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कार्यभार के अनुपात में पदों का सृजन करने सहित संघ के 15 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने गुरुवार को राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के बैनर तले पूर्व घोषणानुसार जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के मांगपत्र के संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से 3 अप्रेल 2022 को आरएएस अधिवेशन में उपखण्ड कार्यालयों को अधिक महत्वपूर्ण बनाए जाने की घोषणा के क्रम में विशिष्ट शासन सचिव राजस्व ग्रुप-1 विभाग की ओर से मंत्रालयिक सेवा के स्वीकृत कार्यरत एवं रिक्त पदों की सूचना चाही...
POK को भारत में मिलाने का भाजपा कर रही संघर्ष:कैलाश विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस को राहुल की यात्रा से नहीं मिलेगा बड़ा लाभ

POK को भारत में मिलाने का भाजपा कर रही संघर्ष:कैलाश विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस को राहुल की यात्रा से नहीं मिलेगा बड़ा लाभ

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पाक ऑक्युपाइड कश्मीर (POK) भारत का अभिन्न हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी की शुरू से यही सोच रही है। संगठन इसे भारत में मिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। पार्टी ने हमेशा से ही पीओके को भारत का हिस्सा माना है। जिस तरह से धारा 370 हटाने में सफलता मिली है ठीक उसी तरह से हम पीओके को भी भारत में मिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वे गुरुवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा निकालने का आखिर उद्देश्य क्या है। कांग्रेस ने तो शुरू से ही भारत में अलगाव बढ़ाने वाले काम किए है तो फिर अब इस तरह से भारत जोड़ो यात्रा से बड़ा लाभ नहीं होने वाला है। कांग्रेस ने ही लगाई थी धारा 370 उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब भार...