Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

निगम अधिकारियों से अधिक बिजली चोरों के हौंसले बुलन्द

निगम अधिकारियों से अधिक बिजली चोरों के हौंसले बुलन्द

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। बिजली चोरी पर लगाम कसने में विद्युत निगम लगभग नाकाम साबित हो रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों जगह पर कुण्डी डालकर खुलेआम बिजली की चोरी की जा रही है। जबकि उपभोक्ता आए दिन किसी ने किसी तरह कटौती की मार झेल रहे हैं।जिला मुख्यालय लेकर दूर दराज के इलाकों में हो रही चोरी निगम अधिकारियों के लिए भी विकराल समस्या बनती जा रही है। इसे रोकने के लिए निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान भी इसे रोकने में अधिक सफल नहीं हो पा रहे। हालत यह है कि कई जगह तो लोग अपने मकानों पर रोशनी करने और बिजली बिल बचाने के लिए कुंडी डालकर बिजली की चोरी करते हैं।कई जगह तो ट्रांसफार्मर से ही सीधी तार जोड़कर घरों में उपकरणों को संचालित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर बैठे आलाधिकारियों के कार्यालयों से चंद मीटर की दूरी पर ही सड़कों किनारे कुंडी डालकर घरों को रोशन किया जा रहा है। बिजली चोरों के ...
जबरन धर्म परिवर्तन बड़ा खतरा: सुप्रीम कोर्ट

जबरन धर्म परिवर्तन बड़ा खतरा: सुप्रीम कोर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली . सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जबरन धर्म परिवर्तन को गंभीर मामला करार दिया। कोर्ट ने कहा कि जबर्दस्ती किसी का धर्म बदला जाना चिंता का मसला है, जो देश की सुरक्षा के साथ धार्मिक स्वतंत्रता को भी प्रभावित करता है। कोर्ट ने कहा की केंद्र मामले में हलफनामा दाखिल करे और बताए कि जबरन धर्मांतरण की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चेताया कि यदि जबरन धर्म परिवर्तन को नहीं रोका गया तो कठिन हालात बन सकते हैं। जस्टिस एमआर शाह और हिमा कोहली की बेंच ने सालिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि इस तरह के प्रलोभनों के जरिए की जा रही प्रैक्टिस के खात्मे के लिए कदम उठाए जाएं। अवैध धर्मांतरण पर कानून की मांग को लेकर 22 नवंबर तक जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।सरकार की तरफ से जवाब देते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आदिवासी क्षेत्रों में होने ...
महान संस्कृति एवं महापुरुषों की जीवनी पढाएं

महान संस्कृति एवं महापुरुषों की जीवनी पढाएं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर / वार्ता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा है कि बच्चों एवं युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ महान संस्कृति एवं महापुरुषों की जीवनी पढ़ाई जानी चाहिए। गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर बाल दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय बाल अधिकार सप्ताह के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने बच्चों से कहा कि वे महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित आजादी और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरूषों की जीवनी पढ़ें।बच्चे देश के स्वर्णिम इतिहास को जानने के साथ संस्कारवान बनें। देश और प्रदेश की महान परम्परा और संस्कृति को अपनाएं तथा देश की प्रगति के लिए अपने आप को समर्पित करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ एक संस्कारवान पीढ़ी तैयार करना सरकार और समाज की बड़ी जिम्मेदारी है। राज्य ...
RRR का बनेगा सीक्वल, एसएस राजामौली ने फिल्म को लेकर दी अपडेट

RRR का बनेगा सीक्वल, एसएस राजामौली ने फिल्म को लेकर दी अपडेट

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई. एसएस राजामौली निर्देशित ‘आरआरआर‘ इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड धमाकेदार कलेक्शन किया। ‘आरआरआर‘ में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके अलावा फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन हैं। फिल्म हाल ही में जापान में रिलीज हुई है और यह वहां तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ‘आरआरआ‘र के सीक्वल को लेकर तमाम खबरें आती रही हैं। अब राजामौली ने इसे कन्फर्म करते हुए बताया कि उनके पिता वी विजयेंद्र प्रसाद कहानी पर काम कर रहे हैं। राजामौली ने फिल्म को लेकर कही ये बात ‘आरआरआर‘ की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों अलूरी सीतारामा राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) के इर्द गिर्द है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एसएएस राजामौली ने शिकागो में आयोजित एक इवेंट मे...
52 वीक हाई से 51% सस्ता हुआ इस कंपनी का शेयर, राइट्स इश्यू का रिकॉर्ड डेट कल 

52 वीक हाई से 51% सस्ता हुआ इस कंपनी का शेयर, राइट्स इश्यू का रिकॉर्ड डेट कल 

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. स्टॉक मार्केट के निवेशकों को रिटर्न के लिहाज से इस साल झटका लगा है। लेकिन ढेर सारी कंपनियों ने निवेशकों को डिविडेंड, बोनस आदि के जरिए राहत देने की कोशिश की है। स्मॉल कैप IT कंपनी Compuage Infocom Ltd ने अपने मौजूदा शेयर धारकों के लिए राइट्स इश्यू जारी कर दिया है। कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय किया है।  राइट्स इश्यू प्राइस - 20 रुपये प्रति शेयर राइट्स इश्यू साइज - 2,07,92,258 करोड़ शेयरराइट्स इश्यू रिकॉर्ड डेट - 14 नवंबर 2022 राइट्स इश्यू रेशियो- 25 शेयर पर 8 शेयर खरीदने का मौका योग्य निवेशकों के पास रहेगा। कब खुलेगा राइट्स इश्यू - 23 नवंबर 2022 से 2 दिसंबर 2022 तक यह राइट्स इश्यू ओपन रहेगा।  कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि बोर्ड ने इस राइट्स इश्यू की मंजूरी दे दी है।  कैसा है कंपनी के शे...
उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, अशोक गहलोत ने दिए जांच के निर्देश 

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, अशोक गहलोत ने दिए जांच के निर्देश 

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक से हुई छेड़छाड़ मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- अहमदाबाद रेल मार्ग के ओडा रेलवे स्टेशन पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने के मामले की घटना चिंताजनक है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर है। डीजी पुलिस के घटना की तह तक जाने के निर्देश दगिए है। रेलवे को पुल के पुनसंचालन में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस मार्ग के रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।  शनिवार रात ब्लास्ट होने से दहशत का माहौल बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 13 दिन पहले शुरू हुए उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन पर शनिवार रात ब्लास्ट होने से दहशत का माहौल बन गया। प्रथम दृष्टया रेलवे ट्रैक को उखाड़ने के प्रयास में ब्लास्ट किया गया है और मौके पर बारूद भी मिला है। दरअसल घटनास्थल के आसपास माइनिंग एरिया भ...
गलवान जैसी घटना पर बोले आर्मी चीफ:चीन ने सीमा पर सेना नहीं घटाई, यहां हालात कभी भी बदल सकते हैं

गलवान जैसी घटना पर बोले आर्मी चीफ:चीन ने सीमा पर सेना नहीं घटाई, यहां हालात कभी भी बदल सकते हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति स्थिर है, लेकिन अनप्रिडेक्टेबल है। यानी यहां हालात कब बदल जाएं ये कहना मुश्किल है। उनका कहना है कि हमें LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर अपनी कार्रवाई का बहुत सावधानी से आकलन करने की जरूरत है ताकि हम अपने हितों की सुरक्षा कर पाएं। आर्मी चीफ के मुताबिक चीन ने सीमा पर अपनी सेना को न तो कम किया है, न ही बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में कमी की है। उन्होंने यह बातें शनिवार को चाणक्य डायलॉग्स में थिंक टैंक ग्रुप को संबोधित करते हुए कही। सात में से पांच मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल किया गया- जनरल मनोज पांडेजनरल मनोज पांडे ने कहा कि सीमा विवाद के सात में से पांच मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल कर लिया गया है। हम भारत-चीन के बीच 17वें दौर की कोर कमांडर लेवल ...
टैंप्रेचर ने बिगाड़ा किन्नू का खेल:पिछले साल के मुकाबले कम आवक की उम्मीद, फरवरी में बढ़े तापमान का असर

टैंप्रेचर ने बिगाड़ा किन्नू का खेल:पिछले साल के मुकाबले कम आवक की उम्मीद, फरवरी में बढ़े तापमान का असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. पिछले साल के मुकाबले इस बार टैंप्रेचर किन्नू का खेल बिगाड़ता नजर आ रहा है। पिछले साल अन्य वर्षों मे मुकाबले प्रोडेक्शन करीब एक लाख मीट्रिक टन कम हुआ था लेकिन इस बार इससे भी कम प्रोडक्शन होने की आशंका तेज होती जा रही है। नौ माह पहले इस साल फरवरी में अचानक तापमान 28 के पार हो जाने से किन्नू के बाग खराब हो गए और इलाके में किन्नू का प्रोडक्शन प्रभावित हो गया।लगतार घटा है प्रोडक्शनकिन्नू का प्रोडक्शन इलाके में लगातार घटा है। पिछले साल वर्ष 2020-21 में यह 2.80 लाख मीट्रिक टन था जबकि उसके पिछले साल वर्ष 2019-20 में यह 3.80 लाख मीट्रिक टन था। किन्नू में आम तौर पर प्रोडक्शन एक साल कम और फिर उसके बाद अगले साल ज्यादा रहता है लेकिन इस बार यह इससे अलग रहा। वर्ष 2022-21 में किन्नू का प्रोडक्शन कम रहने से उम्मीद की जा रही थी कि इस बार वर्ष 2021-22 में प्रोडक्शन बंपर होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं ह...
आरोपी ने पिता के नाम से खोली थी क्लीनिक:फर्जी जीएनएम 2 दिन के रिमांड पर, दस्तावेजों की जांच होगी

आरोपी ने पिता के नाम से खोली थी क्लीनिक:फर्जी जीएनएम 2 दिन के रिमांड पर, दस्तावेजों की जांच होगी

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. गजनेर सीएचसी में फर्जी तरीके से पिछले छह महीनों से नौकरी कर रहे नर्सिंगकर्मी रोहिताश को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। गजनेर थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी नर्सिंगकर्मी को श्रीकोलायत न्यायालय में पेश किया, जहां उसे दो दिन के रिमांड लेने के आदेश दिए गए। गजनेर एसएचओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक फर्जी नियुक्ति पत्र से पिछले छह महीनों से सीएचसी में जीएनएम की नौकरी कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी से रिमांड अवधि के दौरान उसके द्वारा नर्सिंग कोर्स करने संबंधी डॉक्यूमेंट हासिल किए जाएंगे। आरोपी युवक रोहिताश ने पिछले डेढ़ साल से अपने पिता के नाम से मेघासर गांव में क्लिनिक भी खोल रखी थी। क्लीनिक में वह मरीजों को दवाइयां देने और उनके ड्रिप चढ़ाने का काम भी करता था। काफी समय से गजनेर सीएचसी कार्मिकों के साथ संपर्क में था। युवक को जब यह पता लगा कि सीएचसी में अस्थाई तौर पर जी...
रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 124 रन बनाकर अपनी टीम को दिलाई जीत, युवराज सिंह ने बनाए नाबाद 12 रन और लिए एक विकेट

रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 124 रन बनाकर अपनी टीम को दिलाई जीत, युवराज सिंह ने बनाए नाबाद 12 रन और लिए एक विकेट

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। विजय हजारे ट्राफी 2022 के एलीट ग्रुप ई के राउंड 1 के एक मुकाबले में रेलवे ने महाराष्ट्र को 7 विकेट से हरा दिया और इस सीजन की अच्छी शुरुआत की। रेलवे की जीत में टीम के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की नाबाद शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा और टूर्नामेंट में उनका बेहतरीन फार्म जारी रहा। इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन बनाए तो वहीं इसके जवाब में रेलवे ने 38.2 ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाकर 7 विकेट से मैच को जीत लिया।  रुतुराज ने खेली नाबाद 124 रन का पारी इस मैच में रेलवे को जीत के लिए 219 रन का आसान लक्ष्य मिला था और इसके जवाब में रेलवे की तरफ से ओपनिंग के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी आए। दोनों के बीच पहले ही विकेट के लिए 165 रन की बड़ी ही मजबूत साझेदारी हुई और टीम की जीत लगभग यहीं तय हो गई। राहुल को 75 रन ...