सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में एक्शन करते दिखेंगे शाहरुख, ‘पठान’ से जुड़ेगा कनेक्शन
मुंबईसलमान खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार हैं। ऐसे में जब दोनों साथ में एक ही फिल्म में फिर से दिखेंगे तो धमाल तो मचना तय है। इसकी खबर तो पहले से ही आई थी कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो कर रहे हैं। सलमान खान टाइगर के रूप में ही नजर आने वाले हैं। अब लेटेस्ट जानकारी है कि टाइगर 3 में शाहरुख खान दिखाई देने वाले हैं। दोनों के फैन्स के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
पठान के बाद शाहरुख करेंगे शूटिंग
इंडस्ट्री के एक सूत्र ने खुलासा किया कि ‘पठान की रिलीज के तुरंत बाद शाहरुख खान, टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे। टाइगर फ्रेंचाइजी में उनकी उपस्थिति की पुष्टि होती है। जहां एक तरफ सलमान खान पठान में नजर आएंगे, वहीं अब शाहरुख भी टाइगर 3 में दिखेंगे। पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी इसके तुरंत बाद शूटिंग के लिए एक शेड्यूल प्लान किया जा रहा है।‘
ऋतिक की ए...








