Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर कांग्रेस, पॉलिटिक्स में नहीं समझती हिमाचल की हैसियत: PM मोदी

टॉप न्यूज़
शिमलाहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी राज्य में दोबारा सत्ता में बने रहने के प्रयास में लगी हुई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी के सुंदरनगर में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने बहुत लंबे समय तक हिमाचल पर शासन किया है। कांग्रेस के लिए सरकार में आना, सरकार में रहना, राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है। हिमाचल में, पहाड़ी राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर चली है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कांग्रेस ने हमेशा यही सोचा कि यह छोटा राज्य है, जहां से 3-4 सांसद आते हैं। इनकी देश की राजनीति में हैसियत ही क्या है। इसी वजह से कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी और हिमाचल लगातार पीछे होता चला गया। बीच-बीच में यहां...
सचिन पायलट कल से हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर, कांग्रेस को कितना मिलेगा फायदा?

सचिन पायलट कल से हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर, कांग्रेस को कितना मिलेगा फायदा?

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कल हिमाचल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। पायलट कल सुलाह, पालमपुर, नूरपुर और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बता दें हाल ही में सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश का दौर कर लौटे थे। कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को हिमाचल चुनाव में पर्यवेक्षक लगाया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को जिम्मेदारी दी गई है।  पायलट ने तीन सभाओं को किया था संबोधित  सचिन पायलट ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। पायलट ने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार से लोग परेशाह हो गए है। इस बार बीजेपी की विदाई तय है। कांग्रेस की सरकार बनेगी। कुटलेहर में सचिन पायलट ने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद सुबह करीब 10.30 बजे इस सभा को संबोधित करने के बाद पायलट ने हमीरपुर में चु...
जयपुर में सरस डेयरी का गोल्ड दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

जयपुर में सरस डेयरी का गोल्ड दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
जयपुरराजस्थान में शादियों के सीजन में सरस डेयरी ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। सरस गोल्ड दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरें आज शनिवार शाम से लागू हो जाएंगी। डेयरी ने बढ़ोतरी का कारण पशुओं में लंपी बीमारी को बताया है। डेयरी अधिकारियों के अनुसार सरस गोल्ड अब एक लीटर पैकेट 62 रुपये, आधा लीटर 31 रुपये व 6 लीटर का पैकेट 372 रुपये में मिलेगा। यह दाम जयपुर, दौसा और ग्रामीण में लागू होंगे। डेयरी अधिकारियों के अनुसार 135 दिनों में तीसरी बार बढ़े है। ऐसे यह 6 रुपये तक महंगा हो गया है। बता दें हाल ही में आरसीडीएफ ने गुपचुप तरीके से सरस घी के दाम 30 रुपये लीटर बढ़ा दिए थे।  दाम बढ़ाने के वजह लंपी बीमारी डेयरी अधिकारियों के अनुसार दाम बढ़ाने की प्रमुख वजह पशुओं में लंपी बीमारी है। गोल्ड दूध में फैट की ज्याद जरूरत रहती है। ऐसे में दूध की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसलिए दूध के दामों में ब...
बीकानेर में इनकम टेक्स रेड:चालीस ठिकानों पर चल रही इनकम टेक्स कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी

बीकानेर में इनकम टेक्स रेड:चालीस ठिकानों पर चल रही इनकम टेक्स कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेरबीकानेर और नोखा सहित प्रदेश के चार ठिकानों पर चल रही इनकम टेक्स डिपार्टमेंट की रेड का परिणाम अब तक सामने नहीं आया है। गुरुवार को शुरू हुई रेड की कार्रवाई शुक्रवार दोपहर बाद तक चलती रही। आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने रेड वाले ठिकानों पर ही रात गुजारी। अब तक किसी तरह का सरेंडर नहीं हुआ है। आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अरविन्द मीना का कहना है कि अभी दूसरे दिन की जांच चल रही है। फिलहाल कार्रवाई चल रही है। बीकानेर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, नोखा में श्रीनिवास झंवर और धनपत चायल के निवास और ऑफिस में छानबीन चलती रही। वहीं इन तीनों से जुड़े कुछ और लोगों के घर पर भी आयकर विभाग के अधिकारी जमे हुए हैं। पिंटू राठी के घर पर भी पुलिस दो दिन से कागजात संभाल रही है। नोखा में श्रीनिवास झंवर के घर पर लगातार दूसरे दिन आयकर विभाग के आला अधिकारी डटे रहे। आयकर विभाग बैंक खातों के...
3000% का रिटर्न देने वाले इस स्टॉक पर रखिए नजर, 14 नवंबर को कंपनी करेगी बड़ा ऐलान!

3000% का रिटर्न देने वाले इस स्टॉक पर रखिए नजर, 14 नवंबर को कंपनी करेगी बड़ा ऐलान!

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीशेयर मार्केट (Stock Market) में धीरे-धीरे एक के बाद एक कई कंपनियों ने दूसरी तिमाही के नतीजे को जारी कर दिया है। कुछ अभी आने वाले समय में जारी करेंगी। सार्थक इंडस्ट्रीज (Sarthak Industries) भी उन कंपनियों में शामिल है जिसने अभी तक तिमाही नतीजे जारी नहीं किए हैं। कंपनी के बोर्ड की मीटिंग 14 नवबंर 2022 को होनी है। माना जा रहा है कि कंपनी तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों को बड़ा तोफहा देगी।  क्या बोनस का होगा ऐलान?  कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि 14 नवंबर 2022 को बोर्ड की मीटिंग है। इसमें सितंबर तिमाही और चालू वित्त वर्ष की छमाही के नतीजे जारी किेए जाएंगे। कंपनी के बोर्ड के सदस्य इसी मीटिंग में बोनस शेयर का भी ऐलान कर सकते हैं। यानी इस मल्टीबैगर स्टॉक के बोर्ड के सदस्य निवेशकों को 14 नवंबर को बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं।  शुक्रवार को सार्थक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ...
Bigg Boss 16: सलमान खान ने पहली बार साजिद को लगाई लताड़, पूछा- ‘क्या कर रहे हो?’

Bigg Boss 16: सलमान खान ने पहली बार साजिद को लगाई लताड़, पूछा- ‘क्या कर रहे हो?’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई ‘बिग बॉस 16’ में साजिद खान के आने के बाद से विवाद छिड़ा हुआ है। शो में सलमान खान पर उनका पक्ष लेने का आरोप भी लग रहा है। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में कहा कि जब तक साजिद के सिर पर सलमान का हाथ है और उनका कुछ नहीं बिगड़ सकता। ‘बिग बॉस 16’ को एक महीने हो चुके हैं। अभी तक साजिद के गेम की तारीफ ही होती आई है। अब पहली बार सलमान, साजिद की क्लास लगाएंगे। सलमान उनसे पूछते हैं कि वह शो में किस वजह से हैंसलमान ने पूछा सवाल कलर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान एपिसोड में पूछते हैं कि, ‘साजिद इस घर के अंदर क्या रहे हैं?’ तब साजिद जवाब देते हैं, ‘वक्त आने पे पत्ते दिखाऊंगा।‘ सलमान उनसे कहते हैं, ‘वक्त ना यहां पर नहीं मिलता। आपको निकालने की वजह आप ही दे रहे हो। बात समझ आ रही है कि नहीं?‘  साजिद को बताया दोगला बीते हफ्ते गौतम विज को लेकर साजिद के रवैये को सलमान ने सवाल...
विधायक बलवान पूनिया ने जयपुर में लगाया धरना

विधायक बलवान पूनिया ने जयपुर में लगाया धरना

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। विधायक का. बलवान पूनियां द्वारा गांधी नगर जयपुर में विधायक आवास एम 28 एम 28 के पास अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की मुख्य मांग है सिंचाई पानी और फसल बीमा क्लेम। भादरा विधायक बलवान पूनियां ने बताया कि भादरा नोहर में हरियाणा,पंजाब से पूरा पानी नहीं मिल रहा है जिससे भादरा नोहर की नहरें पिट जाती है और किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिल रहा है। सीपी 5 भादरा व सीपी 4 पर नोहर में पिछले कई दिनों से हिस्से का पूरा पानी नहीं मिल रहा है। बीबीएमबी भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक में तय हिस्से के अनुसार भादरा एक्सईएन आॅफिस से मांग पत्र हरियाणा को भेजा जाता है लेकिन हरियाणा अपनी मनमर्जी से पानी छोड़ता है, जिससे हमारी (राजस्थान) की नहरों को कम पानी मिलता है।हमारी मांग है कि तयशुदा हिस्से से कम पानी नहीं दिया जाये तथा भविष्य में हरियाणा, पंजाब हमारे ...
न्यूजीलैंड ने जीत के साथ सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया, आयरलैंड को हराया

न्यूजीलैंड ने जीत के साथ सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया, आयरलैंड को हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
एडिलेड (वार्ता) न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन (61) के विस्फोटक अर्द्धशतक और लोकी फर्ग्यूसन (22/3) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में आयरलैंड को 35 रन से मात देकर सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। न्यूजीलैंड ने ग्रुप-1 मैच में आयरलैंड के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में आयरलैंड 150 रन ही बना सकी। लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे विलियमसन ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। विलियमसन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड 200 रन की ओर अग्रसर थी, लेकिन जोशुआ लिटिल ने 19वें ओवर में हैट्रिक लेकर उन्हें 185 रन पर रोक दिया। आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और एंर्ड्यू बालबर्नी ने अपनी टीम को शानदार शुरूआत दिलाई, हालांकि अन्य बल्लेबाज इस शुरूआत को भुना नहीं सके...
विद्यार्थियों की सेहत सुधारने के लिए काम करेगा प्रशासन

विद्यार्थियों की सेहत सुधारने के लिए काम करेगा प्रशासन

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जिले के 0 से 5 वर्ष के बच्चों और विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सेहत सुधारने के लिए जिला प्रशासन मिशन मोड में काम करेगा। इसके तहत जिला कलक्टर सौरभ स्वामी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्वस्थ गंगानगर मिशन चलाया जाएगा।शुक्रवार दोपहर बाद कलेक्ट्ररेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने स्वस्थ श्रीगंगानगर मिशन की जानकारी देते बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशों की पालना में बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण जांच उपचार हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा सामूहिक रूप से मिशन मोड पर कार्य किया जाना है। इस अभियान के दौरान मुख्यत: सीएचडी, क्लिफट लिप, विजन इंपेयरमेंट, एनीमिया, मैम-सेम, टीकाकरण आदि हेतु सर्वे, स्क्रीनिंग, पहचान, उपचार और फॉलोअप निर...
अशोक गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बैकफुट पर, महेश जोशी से माफी मांगी

अशोक गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बैकफुट पर, महेश जोशी से माफी मांगी

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान में गहलोत कैंप के दो मंत्रियों के बीच जुबानी जंग में आज नया मोड़ आ गया है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के महेश जोशी के पलटवार से तेवर ढीले पड़ गए है। खाद्यमंत्री खाचरियावास ने कहा- महेश जोशी मेरे बड़े भाई है। शब्द वापस लेता हूं। बता दें, गुरुवार को खाचरियावास पर सीधा हमला बोलते हुए गुलाम बताया था। इसके जवाब में आज राजधानी जयपुर में अपने आवास पर जलदाय मंत्री महेश जोशी ने प्रेस वार्ता कर इशारों में जमकर निशाना साधा। महेश जोशी ने कहा- वह शालिनता और कांग्रेस की सभ्यता के गुलाम है।  खाचरियावास बोले-  महेश जोशी मेरे बड़े भाई  मंत्री खाचरियावास ने कहा कि महेश जोशी बड़े भाई है। मैं शब्द वापस लेता हूं। सीनियर नेता है।  प्रताप सिंह ने कहा कि मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया भावना को ठेस पहुंचनी थी। ऐसे में मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। खुद महेश जोशी से जाकर मिलूं...