भारतीय सीमा में प्रवेश करते घुसपैठिया ढेर, पाक रैंजर्स ने शव लेने से किया इनकार
अनूपगढ(सीमा संदेश)। अनूपगढ़ के पास भारतीय सीमा में प्रवेश करते पाक घुपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे भारत व पाकिस्तान अंतरराष्टÑीय सीमा पर अनूपगढ़ की शेरपुरा पोस्ट के पास पिलर नम्बर 272 पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा पार करते देखा। जवानों ने उसे वहीं रुकने और वापस भाग जाने के लिए ललकारा, लेकिन वह नहीं रुका। वह लगातार आगे बढ़ता रहा और जीरो लाइन से करीब 200 मीटर तक भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। इस पर बीएसएफ को फायरिंग करनी पड़ी। इस घटनाक्रम में आठ राउंड फायरिंग होना बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई की सूचना मिलते ही बीएसएफ, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीएसएफ ने उक्त घुसपैठिए का शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसे अनूपगढ़ की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया शनिवार को ही पोस्टमार्टम की औपचारिकता करवा दी गई...








