Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

मंदिरों में लगाया अन्नकूट का भोग:सुबह से तैयारियों में जुटे सेवादार, प्रसाद ग्रहण करने को लगी लाइनें

मंदिरों में लगाया अन्नकूट का भोग:सुबह से तैयारियों में जुटे सेवादार, प्रसाद ग्रहण करने को लगी लाइनें

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरशहर के मंदिरों में बुधवार को भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। सामान्यत: यह भोग दिवाली के अगले दिन ही लगता है लेकिन इस बार सूर्यग्रहण के चलते इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। दिवाली के अगले दिन में मंगलवार को सुबह से सूतक और उसके बाद ग्रहण होने से बुधवार को इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई।व्यवस्था में जुट गए सेवादारसुबह से ही मंदिरों में सेवादार व्यवस्था बनाने में जुट गए। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट के लिए आटा, चावल, सब्जियां, तेल, मसाले और अन्य सामान दिया। सेवादारों और आमजन के सहयोग से मंदिर में ही भट्ठियां लगाकर प्रसाद तैयार किया गया। दोपहर में प्रसाद तैयार हो जाने पर इसे भगवान को भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद इसे श्रद्धालुओं में बांटा गया।शहर के श्री सनातनधर्म महावीर दल मंदिर, अग्रसेन नगर के रामेश्वरम शिव मंदिर, हाउसिंग बोर्ड के श्री वैष्णों दरबार मंदिर, मदन विहार के बाबा रामदे...
फिर राजनीति में लौटेंगी ऐक्टर राम्या? सोनिया गांधी की जमकर की तारीफ

फिर राजनीति में लौटेंगी ऐक्टर राम्या? सोनिया गांधी की जमकर की तारीफ

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बेंगलुरुपूर्व सांसद और ऐक्टर राम्या ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी भारत में रहने वाले बहुत सारे लोगों से ज्यादा भारतीय हैं। बता दें कि राम्या का असल नाम दिव्या स्पंदन हैं। कुछ दिनों से वह राजनीति से दूर थीं लेकिन हाल ही में वह भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। अनुमान है कि वह फिर से कर्नाटक की राजनीति में किस्मत आजमा सकती हैं।एक ट्टीट करके उन्होंने सोनिया गांधी के बारे में यह कहा  था। बता दें कि कांग्रेस कि अध्यक्ष रहते हुए विपक्ष कई बार उनके इटली से होने को लेकर तंज कसता रहता था। दिव्या स्पंदन ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई। उन्होंने अपने ट्वीट में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और कंतारा फिल्म को भी शुभकामनाएं दीं। ब...
अशोक गहलोत के 2 राहत भरे निर्णय, 344 आवासीय विद्यालयों डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना के प्रस्ताव को दी मंजूरी

अशोक गहलोत के 2 राहत भरे निर्णय, 344 आवासीय विद्यालयों डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना के प्रस्ताव को दी मंजूरी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान के मुख्मंत्री अशोक गहलोत ने सूचना एवं प्रोद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 344 आवासीय विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएम ने इनकी स्थापने के लिए 36.56 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को सहमति प्रदान की है। बता दें, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त एवं विनियोग विधेयक 2022-23 की चर्चा के दौरान की गई घोषणा की अनुपालना में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह स्वीकृति प्रदान की है। सीएम अशोक गहलोत ने अपने दूसरे निर्णय के तहत  प्रदेश के मदरसों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए 13.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।  प्रदेश के 500 में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित होंगे। सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस स्वीकृति से जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अल्पसंख्यक मामलात, स्...
बारिश के कारण T20 WC का दूसरा मैच धुला, न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच रद्द हुआ

बारिश के कारण T20 WC का दूसरा मैच धुला, न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच रद्द हुआ

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीलगातार बारिश होने के कारण न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को यहां होने वाला टी20 विश्व कप का मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था। हालांकि तय समय पर शुरू नहीं होने के बाद भी लगातार बारिश होने के कारण इस मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इस मैच के लिए टॉस भी नहीं हो सका था।  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले के बेनतीजा घोषित होने पर न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप एक में तीन अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया को सुपर 12 के शुरुआती मुकाबले में हराया था। इससे पहले बारिश से प्रभावित मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से पांच रन से हराया था। वहीं बारिश के कारण रद्द होने वाला ये दूसरा मैच है। इससे पहले साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे मैच भी बारिश के का...
भारत में भी बिक रहा खतरनाक Dove ड्राई शैंपू? अमेरिका में कार्रवाई के बीच HUL ने दी सफाई

भारत में भी बिक रहा खतरनाक Dove ड्राई शैंपू? अमेरिका में कार्रवाई के बीच HUL ने दी सफाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीअमेरिका में यूनिलीवर के मशहूर प्रोडक्ट Dove ड्राई शैंपू में कैंसर से जुड़ी आशंकाओं के बीच अब भारत में इस पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि यूनिलीवर की स्थानीय सहायक कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा है कि कंपनी भारत में ऐसे किसी उत्पाद को नहीं बेचती है। क्या कहा HUL ने: HUL के मुताबिक कंपनी न तो भारत में ऐसे उत्पादों का निर्माण करती है और न ही उन्हें यहां बेचती है। HUL के प्रवक्ता ने बिजनेस टुडे को बताया, “ हम भारत में ड्राई शैंपू का निर्माण या बिक्री नहीं करते हैं। यूनिलीवर यूएस और कनाडा ने स्वेच्छा से अक्टूबर 2021 से पहले उत्पादित ड्राई शैंपू के चुनिंदा लॉट कोड को बाजार से वापस मंगाया है।” प्रवक्ता ने बताया कि एक आंतरिक जांच के बाद इस प्रोडक्ट में बेंजीन के ऊंचे स्तर की पहचान की गई। इसके बाद ही बाजार से वापस मंगाने का फैसला लिया गया। य...
कटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ शेयर किया बेडरूम वीडियो, एक्ट्रेस का ये अंदाज देखकर फैंस हैरान

कटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ शेयर किया बेडरूम वीडियो, एक्ट्रेस का ये अंदाज देखकर फैंस हैरान

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीकटरीना कैफ और विकी कौशल बॉलीवुड के पॉपुलर और सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। अब कटरीना ने शादी के बाद अपना ऐसा रूप दिखाया है जिसे देखकर सिर्फ विकी ही नहीं बल्कि फैंस भी हैरान रह गए हैं। दरअसल, कटरीना ने अपना और विकी का बेडरूम से वीडियो शेयर किया है। इस दौरान वह सोए हुए विकी के साथ मस्ती करती हैं। वह अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत का डायलॉग बोलती हैं। कटरीना कहती हैं मैं एक भूत हूं और फिर हॉरर वॉइस आती है। इसके बाद विकी शो से उठते हैं, थोड़ी आंख खोलते हैं और कटरीना की मस्ती देखने के बाद वापस ब्लैंकेट से चेहरा छिपाकर सो जाते हैं। इस वीडियो को शेयर कर कटरीना ने लिखा, बीवी का प्यारा वेकअप कॉल। इसके साथ कटरीना ने भूत वाला इमोजी पोस्ट किया है। कटरीना के इस वीडियो पर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी, ...
धनतेरस-दीपावली पर देश को जियो की सौगात : 5जी सेवा लाँच

धनतेरस-दीपावली पर देश को जियो की सौगात : 5जी सेवा लाँच

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
-नाथद्वारा में कंपनी चेयरमैन आकाश अंबानी की घोषणा : 5जी पावर्ड वाई-फाईनाथद्वारा (सीमा सन्देश)। दुनिया की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने धनतेरस पर देश को तकनीक के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए जियो ट्रू5जी सेवा के साथ ही 5जी पावर्ड वाई-फाई सेवा लाँच की। कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने राजस्थान की धार्मिक नगरी नाथद्वारा में श्रीनाथ जी के मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात आयोजित समारोह में इस सेवा को लाँच करने की घोषणा की। इसके साथ ही जियो ने 5जी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं। राजस्थान के नाथद्वारा व आंध्रप्रदेश के चेन्नई को भी जियो 5जी सेवाओं का तोहफा दिया गया है। इसके साथ ही देश के छह प्रमुख शहरों को जियो 5जी सेवाओं का लाभ मिलेगा। अक्टूबर में ही जियो ने 5जी नेटवर्क का देश की राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई व कोलकाता तथा धार्मिक क्षेत्र में प्रमुख शहर वाराणसी में ट्रायल ...
जहरीला पानी पीने से 8 बच्चों सहित 10 बीमार:गांव 7 बीडी में आए थे नरमा चुगने, गांव पांच बीडी के हैं रहने वाले

जहरीला पानी पीने से 8 बच्चों सहित 10 बीमार:गांव 7 बीडी में आए थे नरमा चुगने, गांव पांच बीडी के हैं रहने वाले

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरजिले के रावला इलाके के गांव सात बीडी में जहरीला पानी पीने से दो महिलाओं और आठ बच्चों सहित दस लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें रावला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब सभी दस रोगियों की हालत में सुधार है।पेस्टिसाइड के मटके से पानी लेकर गए थे खेतरावला इलाके के गांव पांच बीडी में इन दिनों परिवार नरमा चुगाई के लिए आया हुआ है। इस परिवार की दो महिलाएं और आठ बच्चे खेत में नरमा चुगाई के लिए निकले थे। ये लोग खेत जाते समय जिस मटके से पानी बोतल में भरकर ले गए उसमें पहले पेस्टिसाइड रखा गया था। इससे मटके में पेस्टिसाइड का असर था।परिवार ने इस मटके से पानी बोतल में भरा और बोतल लेकर खेत चले गए। वहां जाने के कुछ देर बाद परिवार के कुछ लोगों ने पानी पीया तो उन्हें उलटियां होने लगीं। इस पर आसपास काम कर रहे मजदूर उन्हें लेकर गांव 365 हैड के सरकारी अस्पताल पहुंच गए। जहां से उन्हें रावला रैफर...
बस पलटी, बड़ा हादसा टला:छत्तरगढ़-खाजूवाला मार्ग पर बस पलटने से छह जने घायल

बस पलटी, बड़ा हादसा टला:छत्तरगढ़-खाजूवाला मार्ग पर बस पलटने से छह जने घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में सत्तासर गांव के पास एक बड़ा हादसा गुरुवार दोपहर टल गया। यहां एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार दर्जनभर सवारियों के चोट आई लेकिन किसी को बहुत गंभीर चोट नहीं आई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमें बस मालिक और एक नर्सिंग कर्मी के चोट आई है। सत्तासर से खाजूवाला के बीच चलने वाली इस बस में बस मालिक इमामुदीन और सुनीता नामक नर्सिंगकर्मी सहित बड़ी संख्या में सवारियां थी। सत्तासर से आगे एक मोड़ पर ढलान में बालू रेत के कारण बस पटल गई। एक बार पलटकर बस वापस खड़ी नहीं हो सकी। ऐसे में बस में ही सवार बस मालिक इमामुदीन और नर्सिंगकर्मी सुनीता के चोट आई। इन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ सवारियों के मामूली चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। सत्तासर से 8 किमी. पहले हुए इस हादसे में बस में सवार किसी भी यात्री के बहु...
बुजुर्ग मानेंगे नहीं और युवाओं से संवाद मुश्किल, कैसे कांग्रेस के ‘आलाकमान’ बन पाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

बुजुर्ग मानेंगे नहीं और युवाओं से संवाद मुश्किल, कैसे कांग्रेस के ‘आलाकमान’ बन पाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीमल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली है। 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे दलित बिरादारी से आते हैं और गांधी परिवार के वफादार हैं। कांग्रेस ने उनमें वोटबैंक और हाईकमान से करीबी जैसी दो खूबियां देखते हुए अध्यक्ष पद सौंपा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या कांग्रेस के लिए यह भी एक व्यवस्था ही है या फिर बदलाव की कोई शुरुआत मल्लिकार्जुन खड़गे कर पाएंगे? इसका जवाब दे पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है। इसकी वजह यह है कि मल्लिकार्जुन खड़गे खुद कोई बड़ा जनाधार नहीं रखते हैं और केंद्र की राजनीति में भी उनका ऐसा कद नहीं रहा है कि तमाम वरिष्ठ नेता आसानी से उनको फॉलो करें।इसके अलावा युवा नेताओं से संवाद स्थापित कर पाना भी उनके लिए आसान नहीं होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनाए जाने से उदयपुर में पारित प्रस्तावों पर भी सवाल खड़े किए हुए हैं। तब कांग्रेस कार...