Tuesday, June 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

‘दिवाली से पहले मारेंगे तुम्हें’, Shehnaaz Gill के पिता को जान से मारने की धमकी

‘दिवाली से पहले मारेंगे तुम्हें’, Shehnaaz Gill के पिता को जान से मारने की धमकी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई‘बिग बॉस 13‘ फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को कथित तौर पर फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि ‘दिवाली से पहले तुम्हें मारेंगे‘। संतोख सिंह को यह फोन तब आया जब वह पंजाब के ब्यास से तरनतारन जा रहे थे। परिवार इस कॉल के बाद काफी डरा हुआ है। संतोख सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। यह पहली बार नहीं है जब शहनाज के पिता को मौत की धमकी मिली है। इससे पहले उन पर हमला भी हो चुका है। विदेशी नंबर से आया फोन संतोख सिंह ने अमृतसर देहाती पुलिस में शिकायत दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने संतोख सिंह को गालियां दीं और कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले मारेगा। बताया जा रहा है कि उन्हें विदेशी नंबर से फोन आया था। पहले भी हुआ था हमला 25 दिसंबर 2021 को शहनाज के पिता पर दो लोगों ने हमला किया था। यह हमला तब हुआ जब वह भारतीय जनता पार्टी में...
3 कंपनियों के शेयरों का होने जा रहा है बंटवारा, दिवाली से पहले है रिकॉर्ड डेट 

3 कंपनियों के शेयरों का होने जा रहा है बंटवारा, दिवाली से पहले है रिकॉर्ड डेट 

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीदिवाली में आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचा है। लेकिन उससे पहले तीन कंपनियों के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इन कंपनियों के शेयरों का बंटवारा किस रेशियो में होगा? साथ कंपनी को बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की तरफ से कब रिकॉर्ड डेट तय कियी गया है?कंपनी अपने के शेयर को 10 हिस्सों में बांटने जा रही है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये हो जाएगी। कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स ने 13 अक्टूबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, 12 अक्टूबर को  कंपनी शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेगी।  यहा भी कंपनी के एक शेयर का बंटवारा 10 शेयरों में किया जाएगा। जिसके बाद कंपनी के एक शेयर कीमत घटकर 10 रुपये से 1 रुपये हो जाएगी। कंपनी ने शेयरों के बंटवारे के लिए 13 अक्टूबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दे...
राहुल गांधी को पसंद आया अशोक गहलोत- गौतम अडानी का साथ?

राहुल गांधी को पसंद आया अशोक गहलोत- गौतम अडानी का साथ?

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्लीक्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बिजनेसमैन गाैतम अडानी का साथ पसंद आया है? इस बात को लेकर राहुल गांधी ने आज जवाब दिया। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि वह किसी कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनका विरोध मोनोपॉली को लेकर है। राहुल गांधी ने कहा कि अडानी ने राजस्थान में 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है। कोई भी मुख्यमंत्री इस तरह के ऑफर को मना नहीं कर सकता। बल्कि इस तरह के ऑफर को नकारना किसी मुख्यमंत्री के लिए ठीक भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार ने इस निवेश के लिए राजनीति का इस्तेमाल नहीं किया है। अगर वह ऐसा करेंगे तो मैं यहां भी अडानी का विरोध करूंगा। कहा-इस सवाल का दूंगा जवाबशनिवार को भारत जोड़ो यात्रा की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से अडानी के राजस्थान में निवेश को लेकर सवाल पूछे गए थे। वहां ...
राहुल गांधी ने अडानी को लेकर गहलोत सरकार को चेताया? बोले- कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ कैपिटल के खिलाफ हूं

राहुल गांधी ने अडानी को लेकर गहलोत सरकार को चेताया? बोले- कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ कैपिटल के खिलाफ हूं

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2022 में आए उद्योगपति गौतम अडानी और सीएम अशोक गहलोत की मुलाकात पर उठा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं उद्योगपतियों और व्यापार के खिलाफ नहीं हूं। कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ कैपिटल के खिलाफ हूं। अगर पूरा का पूरा पॉलीटिकल पावर 2 या तीन आदमियों को फायदा पहुंचाने में लग जाएगा तो इससे हिंदुस्तान का नुकसान होगा। अगर जो राजस्थान की सरकार ने गौतम अडानी को गलत तरीके से राजस्थान में बिजनेस दिया तो मैं उसके खिलाफ हूं। मैं उसके खिलाफ खड़ा हो जाउंगा। अगर सही तरीके से दिया है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। बीजेपी अडानी के मुद्दे पर लगातार सीएम गहलोत को निशाने पर ले रही है। हालांकि, सीएम गहलोत ने बीजेपी पर पलटवार किया है। सीएम गहलोत ने कहा कि बैलगाड़ी लेकर राजीव गांधी के कंप्यूटर का ...
बिकने जा रहा यह बैंक: केंद्र सरकार और LIC बेचेगी 60.72% हिस्सेदारी, हुआ ऐलान

बिकने जा रहा यह बैंक: केंद्र सरकार और LIC बेचेगी 60.72% हिस्सेदारी, हुआ ऐलान

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीआईडीबीआई बैंक के प्राइवेटाइजेशन का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इसकी जानकारी शुक्रवार को दी गई है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) 7 अक्टूबर को संभावित बोलीदाताओं से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित करेगा।सरकार 30.48 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगीकेंद्र 30.48 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) आईडीबीआई बैंक में 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा। दीपम के सचिव ने ट्वीट किया, "आईडीबीआई बैंक में भारत सरकार और एलआईसी हिस्सेदारी के स्ट्रैटेजिक विनिवेश के साथ मैनेजमेंट कंट्रोल भी ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए बोलियां मंगवाई जाएंगी।" भारतीय जीवन बीमा निगम के पास वर्तमान में आईडीबीआई बैंक में 529.41 करोड़ शेयरों के साथ 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि केंद्र सरक...
सलमान खान को खत्म करने का दिया गया था टास्क, नाबालिग और एक अन्य गिरफ्तार

सलमान खान को खत्म करने का दिया गया था टास्क, नाबालिग और एक अन्य गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबईसलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक नाबालिग है। मोहाली में पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमले के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सलमान खान की हत्या का काम भी नाबालिग को सौंपा गया था। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया सिंडिकेट ने सलमान खान को खत्म करने का टास्क नाबालिग, दीपक सुरकपुर (वर्तमान में फरार है) और मोनू डागर (जेल में) को दिया था। लॉरेंस बिश्नोई ने सौंपा था टास्कनाबालिग ने खुलासा किया कि लॉरेंस बिश्नोई ने उसे, सुरकपुर और डागर को सलमान खान के हत्या की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि बाद में सलमान खान की जगह गैंगस्टर राणा कंडोवालिया को उन्होंने पहले निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने जिन दूसरी घटनाओं का खुलासा किया है उसकी भी जांच की जा रही है। आरपीजी हमले का थ...
अशोक गहलोत की अडानी संग तस्वीरें, कांग्रेस-बीजेपी में वार-पलटवार; सोशल मीडियों पर क्यों लगी सवालों झड़ी

अशोक गहलोत की अडानी संग तस्वीरें, कांग्रेस-बीजेपी में वार-पलटवार; सोशल मीडियों पर क्यों लगी सवालों झड़ी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुरराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योगपति गौतम अडानी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। गहलोत-अडानी की तस्वीरों को लेकर सवालों की झड़ी लगी है। यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं रही है। यूजर्स का कहना है कि अब इस पर क्या बोलेंगे राहुल गांधी? बीजेपी के विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत-अडानी की मुलाकात पर ही सवाल उठाया है। राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर लिखा- अडानी का नाम लेकर मोदी सरकार को बार-बार कोसने वाले राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी अब उन्ही पर मेहरबान है। राजस्थान के मुखिया अशोक गहलोत अब उन्हीं पर मेहरबान है। सीएम अशोक गहलोत रेड कारपेट बिछाकर अडानी समूह को रियायती दरों पर राजस्थान की बेशकीमती जमीन दे रहे हैं।  कांग्रेस नेता का पलटवार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हिम्मत सिंह गुर्जर ने राजेंद्र राठौड़ पर पलटवार करते हुए जवाब दिया है...
डीएपी के लिए लम्बी लाइन

डीएपी के लिए लम्बी लाइन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। नई धानमंडी में डीएपी खाद को लेकर किसानों की लम्बी लाइन देखने को मिल रही है। किसानों ने बताया कि सरसों की बिजाई के लिए उन्हें डीएपी खाद की आवश्यकता है, किन्तु यह समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है। अनेक किसानों ने बताया कि वे प्रात: 7 बजे भूखे पेट ही डीएपी के लिए रावतसर आए थे और 11-12 बजे तक धूप में लाइन में लगे रहने पर भी डीएपी खाद का एक कट्टा भी नसीब नहीं हुआ है। लगभग 50 किमी दूर खाद के लिए आना पड़ रहा है। प्रत्येक किसान को तीन कट्टा डीएपी दी जा रही है। कुछ किसानों को तो तीन कट्टा डीएपी मिल गई, लेकिन बाकी को खाली हाथ लौटना पड़ा है। यहां ग्राम पंचायत खोडां, जस्सा पट्टी, धन्नासर अन्य ग्राम पंचायमों से किसान डीएपी खाद के लिए रावतसर पहुंचे, मगर कुछ को ही प्रसाद की तरह से खाद मिली और बाकी मन मसोस कर रह गये।...
मूंग की एमएसपी पर सरकारी खरीद, क्रॉप कटिंग शीघ्र पूरी करो

मूंग की एमएसपी पर सरकारी खरीद, क्रॉप कटिंग शीघ्र पूरी करो

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। शुक्रवार को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम हरितिमा से मिला और उनके समक्ष किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखा। किसान नेताओं ने कहा कि बाग, मूंग, ग्वार व नरमा खराबे का मुआवजा, मूंग की एमएसपी पर सरकारी खरीद, क्रॉप कटिंग, सहकारिता में ऋण बढ़ाने और बीमा से राहत पाने व बीटी व नॉन बीटी बीज को अलग करवाने के संबंध में मांगे रखी गई। इस वर्ष अधिक तापमान की वजह से बागों में फल नहीं आ रहा है। इसके बाद ग्वार मूंग व नरमा की फसल अतिवृष्टि के कारण खराब हो चुकी है।किसान नेताओं ने कहा कि खराबे की फसलों की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जावे और मूंग की फसल पर सरकारी खरीद शुरू की जाए, क्योंकि मूंग की फसल एमएसपी से 1500 रुपए प्रति क्विंटल कम दर पर खरीद की जा रही है, जिन किसानों की ग्वार व मूंग की फसल खराब हो चुकी है, उन किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवा रखा है।उन किसानों को क्रॉप कटिंग करव...

डेविड वॉर्नर और मिशेल स्टार्क के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज का 2-0 से सफाया किया, दूसरे मैच में 31 रनों से धोया

टॉप न्यूज़
नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 31 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर की 10 चौके और तीन छक्के जड़ित 41 गेंद की पारी और टिम डेविड के 42 रन (20 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) के योगदान से सात विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया।  इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसका नतीजा ये हुआ कि टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। जॉनसन चार्ल्स 29 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। अकील हुसैन ने 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।  ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले मैच में 39 रन की शानदार पारी खे...