किसके सम्मान में यूं झुक गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? बहुत खास है उमा सचदेव का परिचय
नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर खासे सक्रिय रहते हैं। अक्सर उनकी ट्वीट की हुई तस्वीरें चर्चा का विषय बन जाती हैं। शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने कुछ ऐसी तस्वीरें ट्वीट कीं, जिनको लेकर चर्चा शुरू हो गई। इन तस्वीरों में पीएम एक बुजुर्ग महिला के सामने बेहद सम्मान से झुके हुए हैं। यह महिला हैं श्रीमती उमा सचदेव। 90 वर्षीय उमा सचदेव का सेना से बहुत गहरा कनेक्शन रह चुका है। उनके पति रिटायर्ड कर्नल एचके सचदेव सेना में रह चुके हैं। वहीं उनके भतीजे सेना प्रमुख रह चुके हैं। पति और भतीजे सेना में सम्मानित पदों परउमा सचदेव से मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने टि्वटर पर लिखा है। उन्होंने लिखा कि आज उमा सचदेव जी से बहुत ही यादगार मुलाकात हुई। 90 साल की उम्र में भी वह जोश और आशावाद से भरी हुई हैं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि उनके पति रिटायर्ड कर्नल एचके सचदेव सेना के सम्मानित व्यक्...








