Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

‘Elvish yadav को विनर बनाने के लिए किया गया फर्जीवाड़ा’, सामने आई सच्चाई

‘Elvish yadav को विनर बनाने के लिए किया गया फर्जीवाड़ा’, सामने आई सच्चाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्ली. क्या सही वोटिंग से एल्विश बिग बॉस OTT 2 की ट्रॉफी जीते हैं। ऐसा लोगों ने एल्विश के जीतने पर सवालिया निशान साध दिया है। अभी सोशल मीडिया पर जमकर ये सवाल किया जा रहा है। एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की कड़ी टक्कर के बाद किसी एक का विजेता बनना शायद फैंस को रास नहीं आया है। सोशल मीडिया पर कई लोग अब एल्विश की वोटिंग को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। एल्विश ने कही ये बातकई लोगों का कहना है कि एल्विश यादव ने शो के मेकर्स को पैसे खिलाकर यह ट्रॉफी अपने नाम की है। इसी बीच एल्विश यादव का बयान भी आया, उन्होंने कहा, “मैंने उनसे पूछा कि क्या वोटिंग सिस्टम सही था और उन्होंने मुझे बताया कि यह बिल्कुल सही है।” भलेही सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के बारे कुछ कहा जाए, लेकिन एल्विश ने 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 जीतने वाले पहले वाइल्ड-कार्ड प्रतियोगी बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी जीत की तारीफ हरियाणा के मु...
हीरो मोटोकॉर्प ने नई करिज्मा जेडएमआर का टीजर किया आउट, 29 अगस्त को बाइक होगी लॉन्च!

हीरो मोटोकॉर्प ने नई करिज्मा जेडएमआर का टीजर किया आउट, 29 अगस्त को बाइक होगी लॉन्च!

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली: दिग्गज टू व्हीलर निमार्ता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नई करिज्मा जेडएमआर का टीजर आउट किया है. 10 सेकंड के इस टीजर में कंपनी ने अपने नई करिज्मा जेडएमआर बाइक के कुछ भाग को दिखाया है. हालांकि इसमें पूरी तरीके से बाइक को नहीं दिखाया गया है. आपको बता दे कि आगामी 29 अगस्त को हीरो मोटोकॉर्प नई करिज्मा जेडएमआर बाइक को लॉन्च करने की योजना में है.यूथ पर फोकसनई करिज्मा जेडएमआर मॉडल को हीरो मोटोकॉर्प कंपनी यूथ को ध्यान में रखकर बना रही है कंपनी इसमें कई सारे स्पोर्टी ग्राफिक्स और डिकल्स पेश कर सकती है. बाइक को चलाते समय हैंडलिंग और कंट्रोल करने में आसानी हो इसके लिए सीट को काफी अधिक कंफर्टेबल बनाया गया है.नई करिज्मा जेडएमआर के इंजन की बात करें तो इसमें ऊडऌउ और लिक्विड कूलिंग इंजन हो सकता है. 210 सीसी का यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा होगा. इस इंजन को चालू करने पर लग...
7800 करोड़ के हथियारों की खरीद को सरकार की मंजूरी

7800 करोड़ के हथियारों की खरीद को सरकार की मंजूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). सरकार ने तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए 7800 करोड़ रुपए की रक्षा खरीद के प्रस्तावों को आज स्वीकृति प्रदान की जिसमें हेलीकॉप्टरों पर इलैक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, थल सेना की मानव रहित निगरानी एवं रसद परिवहन की स्वायत्त प्रणाली एवं नौसेना के हेलीकॉप्टरों को नये हथियारों से लैस करने के प्रस्ताव शामिल हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में लगभग 7,800 करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की गई।आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय वायु की दक्षता बढ़ाने के लिए फोर्स, डीएसी ने भारतीय-आईडीडीएम श्रेणी के तहत एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों पर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (ईडब्ल्यू) सुइट की खरीद और फिट करने के लिए एओएन प्रदान किया, जो हेलीकॉप्टरों की क्षमता को बढ़ाएगा। ईडब्ल्यू सुइट भारत इल...
गहलोत ने 442 करोड़ रुपए के 224 कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

गहलोत ने 442 करोड़ रुपए के 224 कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को यहां 442 करोड़ रुपए के 224 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया वहीं वर्ष 2022 में टीबी उन्मूलन की दिशा में रजत पदक प्राप्त करने वाले बारां, भीलवाडा, जालोर और जैसलमेर तथा कांस्य पदक प्राप्त करने वाले बांसवाडा, चित्तौडगढ़, राजसमंद और उदयपुर जिला कलक्टर तथा 29 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया।श्री गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर टीबी मुक्त राजस्थान सम्मेलन, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के द्वितीय चरण, चिकित्सा संस्थानों के शिलान्यास व लोकार्पण तथा 104-108 एम्बुलेन्स सेवाओं के शुभारम्भ समारोह में लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा इन लोगों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान 29 ग्राम पंचायतों को टीबीमुक्त घोषित करने वाला पहला राज्य है। टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चा...
4 अगस्त को पड़ा था कल्पतरू ग्रुप पर छापा… अब बड़ा खुलासा, 600 करोड़ का हेरफेर

4 अगस्त को पड़ा था कल्पतरू ग्रुप पर छापा… अब बड़ा खुलासा, 600 करोड़ का हेरफेर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी कल्पतरू ग्रुप पर अगस्त महीने की शुरूआत से ही आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है. ठीक 20 दिन पहले कंपनी के विभिन्न राज्यों में मौजूद ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी और तभी से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जांच जारी है. अब आयकर विभाग को कल्पतरु ग्रुप की लगभग 600 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग डिटेल हाथ लगी है.राजस्थान के राजनीतिक परिवार से करीबीबता दें बीते 4 अगस्त को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने कल्पतरु कंस्ट्रक्शन के दफ्तरों में छापेमारी की थी. ये छापा कंपनी के मुंबई, गुजरात और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में मारा गया था. इसके बाद करीब एक हफ्ते चली इस छापेमारी में विभाग के हाथ टैक्स चोरी से संबंधित कई अहम सुराग लगे हैं.रिपोर्ट की मानें तो फर्जी बिलिंग के जरिए कल्पतरु कंपनी द्वारा 600 करोड़ रुपये की धांधली किए जाने की बात सामने आई है. इसके साथ...
ईडी की कार्रवाई से पंजाब में हड़कंप, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित अन्यों पर दबिश

ईडी की कार्रवाई से पंजाब में हड़कंप, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित अन्यों पर दबिश

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
लुधियाना. डायरेक्टरेट आॅफ एनफोर्समेंट (ई.डी) की एक बड़ी कार्रवाई में गुरुवार सुबह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, उनके करीबी सहयोगियों और कांग्रेस नेता सनी भल्ला और रमन सुब्रमणियम और कई ठेकेदारों पर छापेमारी की। सुबह-सुबह जैसे ही ईडी की रेड हुई तो आशु और उनके परिवार को घर के अंदर ही रोक दिया गया। इसके अलावा उनके मोबाइल ले लिए गए और इसके बाद जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि आय से अधिक मामले को लेकर यह जांच हो रही है। उनके घर भी ईडी की टीम पहुंची है और परिवार से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब के मशहूर फूड ग्रेन स्कैम के संबंध में की गई है, जो आशु के फूड सिविल सप्लाइज, और कंस्यूमर मामलों के मंत्री रहने के दौरान हुआ था।इस बीच, सूत्रों के मुताबिक, ई.डी अधिकारियों की अलग-अलग टीमों, जिनमें 150 से अधिक पैरामिलिटरी फोर्स के जवान शामिल थे, वीरवार सुबह लगभ...
लियोनेल मेसी का जलवा जारी, इंटर मियामी को यूएस ओपन कप के फाइनल में पहुंचाया

लियोनेल मेसी का जलवा जारी, इंटर मियामी को यूएस ओपन कप के फाइनल में पहुंचाया

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. अमेरिका में खेले जा रहे इंटर मियामी यूएस ओपन कप फुटबॉल टूनार्मेंट में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम इंटर मियामी को फाइनल में पहुंचाया है। लियोनेल मेसी ने दो असिस्ट किए और बाद में पेनल्टी किक पर गोल दागा, जिससे इंटर मियामी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करके मेजर सॉकर लीग में शीर्ष पर चल रहे सिनसिनाटी को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।इंटर मियामी और एफसी सिनसिनाटी के एबेच खेला गया यह मुकाबला निर्धारित 90 मिनट के बाद 3-3 से ड्रा रहा। इसके बाद पेनल्टी शूट आउट में इंटर मियामी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 5-4 से हराकर 2023 यूएस ओपन कप फाइनल में प्रवेश किया।मैच में घंटे के बाद मियामी 2-0 से पीछे चल रहा था, मौजूदा विश्व कप चैंपियन लियोनल मेसी ने बुधवार रात को अतिरिक्त समय के लिए लियोनार्डो कैम्पाना के साथ दो...
चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा:साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश, PM बोले- अब चंदा मामा दूर के नहीं

चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा:साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश, PM बोले- अब चंदा मामा दूर के नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बेंगलुरु. 23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।रोवर के बाहर आने में एक दिन भी लग सकता हैISRO ने बताया कि लैंडर-रोवर के सभी सेंसर की टेस्टिंग की जा रही है। सब ठीक रहा तो 3-4 घंटे बाद इसरो से कमांड देकर रोवर को बाहर निकाला जाएगा। चीजें तय पैमाने पर नहीं हुईं तो फिर रोवर को बाहर निकालने का फैसला 24 घंटे बाद किया जाएगा। ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में...
गहलोत ने किया 1266 करोड़ रुपए के 68 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

गहलोत ने किया 1266 करोड़ रुपए के 68 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को 887 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेजों से सम्बंधित चिकित्सा संस्थानों के 32 कार्यों एवं तीन नर्सिंग कॉलेजों के भवनों का शिलान्यास तथा 379 करोड़ रुपए के 36 कार्यों का लोकार्पण किया।श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर 1266 करोड़ रुपए के 68 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री गहलोत ने 7.15 करोड़ रुपए लागत से तैयार छह मोबाइल कैंसर निदान वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके सक्सेस स्टोरीज की पुस्तिका, कैंसर जागरूकता पोस्टर/पेम्पलेट का विमोचन भी किया गया ।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मजबूत ढांचा तैयार किया गया है। स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप गांवों-कस्बों तक उत्कृष्ट चिकित्सकीय सुविधाएं पहुंचाई गई है।उन्...
वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे गिल

वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे गिल

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
दुबई (वार्ता). भारत के युवा प्रतिभावान बल्लेबाज शुभमन गिल बुधवार को बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गये, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी मैदान पर लौटने के बाद अपनी टी20 रैंकिंग में सुधार किया।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी नवीनतम वनडे रैंकिंग में, गिल 743 रेटिंग अंक के साथ इस प्रारूप में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। गिल के बाद विराट कोहली (नौंवा स्थान) शीर्ष 10 रैंकिंग में भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 880 रेटिंग पॉइंट के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।दूसरी ओर, आयरलैंड टी20 सीरीज के लिये भारत के कप्तान चुने गये बुमराह सात स्थान ऊपर चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गये। करीब एक साल बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले बुमराह दो मैचों में तीन विकेट चटका चुके हैं। युवा लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई भी दो मैचों में चार विके...