Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सरपंच पुत्र ने कनिष्ठ सहायक के साथ किया दुर्व्यवहार!

सरपंच पुत्र ने कनिष्ठ सहायक के साथ किया दुर्व्यवहार!

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
जरूरी दस्तावेज भी घर ले जाने का आरोप, बीडीओ से की शिकायतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत दो केएनजे में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी ने ग्राम पंचायत सरपंच के पुत्र पर दुर्व्यवहार करने व जरूरी दस्तावेज घर ले जाने का आरोप लगाया है। कनिष्ठ सहायक ने बुधवार को इसकी लिखित शिकायत पंचायत समिति के विकास अधिकारी से की है। ग्राम पंचायत दो केएनजे के कनिष्ठ सहायक रणवीर सिंह के अनुसार वह ग्राम पंचायत दो केएनजे में 10 अगस्त 2020 से कार्यरत है। वह ग्राम पंचायत का मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य कार्य कर रहा है। ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और कम्प्यूटर आॅपरेटर के अलावा अन्य स्टाफ नहीं है। मनरेगा का सारा कार्य वह खुद ही सम्पादित कर रहा है। रणवीर सिंह के अनुसार 15 अगस्त को सरपंच पुत्र रतन धवल ग्राम पंचायत कार्यालय में आया। उसके साथ दुर्व्यवहार किया और गाली...
4 सितंबर को नई Honda Elevate भारत में होगी लॉन्च

4 सितंबर को नई Honda Elevate भारत में होगी लॉन्च

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
भारतीय कार बाजार में होंडा कार्स इंडिया की हालात फिलहाल बहुत बेहतर नहीं कही जा सकती है। कंपनी की बिक्री काफी कम रह गई है। लेकिन हाल ही में होंडा ने अपनी नई एसयूवी Elevate को बाजार में उतारा है और अब इसके लॉन्च होने का इन्तजार किया जा रहा है। अब खबर ये आ रही है कि 4 सितंबर को इसे लॉन्च किया जाएगा, इसकी कीमत का भी खुलासा इसी दिन किये जाने की उम्मीद है। इस बार होंडा को को पूरी उम्मीद है लो मुए ,इस नए मॉडल से कंपनी को काफी उम्मीद हैं।इस गाड़ी का मुकाबला क्रेटा, सेल्टॉस और ग्रैंड विटारा जैसे होगा। 458 लीटर का Boot स्पेसहोंडा एलिवेट की लंबाई 4,312mm, चौड़ाई 1,790mm, ऊंचाई 1,650mm है और इसका व्हीलबेस 2,650m mका है। इसमें 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। Boot स्पेस के मामले में ये गाड़ी काफी बेहतरीन है। इसमें 458 लीटर का Boot स्पेस मिल जाता है। होंडा एलिवेट को आने वाले समय में इंडियन मार्के...
हड्डी ट्रेलर: पहली बार ट्रांसजेंडर के रोल में नवाज, कसाई के छुरे से मारकाट मचाते दिखे

हड्डी ट्रेलर: पहली बार ट्रांसजेंडर के रोल में नवाज, कसाई के छुरे से मारकाट मचाते दिखे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई. एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म, 'हड्डी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय अजय शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म क्राइम ड्रामा है। जो दिल्ली एनसीआर, गुड़गांव और नोएडा में एक्टिव आपराधिक गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार पर्दे पर ट्रांसजेंडर के किरदार में दिखेंगे। ट्रेलर में उनका ये नया अवतार काफी प्रभावी लग रहा है। 2 मिनट 25 सेकेंड के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे हड्डी नाम का ट्रांसजेंडर कैसे अपराधी बन जाता है। नवाज ट्रेलर में 'पता है लोग हमसे क्यों डरते हैं? हमारा आशीर्वाद बहुत शक्तिशाली होता है और हमारा आशीर्वाद बहुत मजबूत होता है। और उससे भी भयावह जानते हो क्या होता है? हमारा बदला।' कहते हुए दिख रहे हैं। इससे साफ है कि ये बदले की कहानी है। हड्डी को जी स्टूडियो ने बनाया है। हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप के अलावा जी...
सीबीएसई : साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, बेस्ट स्कोर होगा मान्य, 11वीं 12वीं में होंगे बड़े बदलाव

सीबीएसई : साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, बेस्ट स्कोर होगा मान्य, 11वीं 12वीं में होंगे बड़े बदलाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। सीबीएसई व सीआईएससीई आईसीएसई समेत विभिन्न बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार होंगी। नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूल एजुकेशन का नया नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) तैयार किया है जिसके मुताबिक अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी। एनसीएफ की गाइडलाइंस के मुताबिक छात्र-छात्राओं को अपना बेस्ट स्कोर बरकरार रखने की इजाजत होगी। दोनों बोर्ड परीक्षाएं टर्म वाइज नहीं होंगी। जिस परीक्षा में स्टूडेंट के अच्छे मार्क्स आएंगे, वही स्कोर आगे मान्य होगा । विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए दो मौके मिलेंगे। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार नेशनल फ्रेमवर्क करिकुलम तैयार हो चुका है। इसी के मुताबिक 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकें तैयार की जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय के एनसीएफ के तहत कक्षा 11 और 12 के छात्र- छ...
एयर इंडिया का वो पायलट जो बना सबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री

एयर इंडिया का वो पायलट जो बना सबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. हिंदुस्तान में किसी भी कोने में जब कभी राजनीतिक सूचिता, सौम्यता, युवा, दूरदर्शिता, शिक्षा, तकनीक और बेहतरीन नजरिए की बात होगी तो एक ऐसे प्रधानमंत्री हमेशा ही याद आएंगे जो उड़ता तो आसमान में था लेकिन पैर हमेशा जमीन पर रहे। राजनीति उसके घर की हर चौखट में थी लेकिन उसे राजनीति से कोई मतलब नहीं था। वह भारत के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवार से थे लेकिन वह 5000 रुपए की नौकरी में इंडिया गेट पर अपनी पत्नी के साथ आइसक्रीम खाते हुए सबसे खुश था। होनी को कौन टाल सकता था। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक दुर्घटना ने उसे एक पायलट से सीधे प्रधानमंत्री बना दिया। यहां भी जब उस शख्सियत ने कदम रखा तो उसने बहुत साफगोई से सरकारी कार्य प्रणाली के भ्रष्टाचार पर सीधे यह कहते हुए उजागर किया कि हम तो एक रुपए भेजते है जनता तक 15 पैसे मुश्किल से पहुंचते हैं। किसी ने राजीव गांधी को तंज किया तो कि आप तो ...
Gadar 2 ने 8 दिन में कमाए 400 करोड़, फिर भी सनी ने नहीं चुकाया लोन, अब नीलाम होगा घर

Gadar 2 ने 8 दिन में कमाए 400 करोड़, फिर भी सनी ने नहीं चुकाया लोन, अब नीलाम होगा घर

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई. सनी देओल इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म 'गदर 2' थिएटर्स में धमाल मचा रही है। 11 अगसत् को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ 9 ही दिन में ही 400 करोड़ की कमाई कर डाली है। ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। लेकिन इस बीच सनी देओल पर एक भारी मुसीबत आ गई है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला? 'गदर 2' ने सनी देओल को वो ग्रैंड स्क्सेस दिखाई है जिसका इंतजार उन्हें बहुत लंबे समय से रहा था लेकिन एक तरफ जहां सनी की फिल्म थिएटर्स में धुआंधार कमाई कर रही है वहीं रियल लाइफ में उनकी एक बड़ी प्रॉपर्टी पर नीलामी का खतरा आ गया है। सनी के ऊपर एक बैंक का बड़ा कर्ज था जिसकी रिकवरी के लिए अब बैंक उनकी मुंबई की प्रॉपर्टी को नीलाम करेगा। नीलाम हो रही सनी देओल की प्रॉपर्टीदरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी का विज्ञापन ...
ट्रकों के टायरों का बोझ नहीं झेल पा रहा एक्सप्रेस हाइवे

ट्रकों के टायरों का बोझ नहीं झेल पा रहा एक्सप्रेस हाइवे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर. डेढ़ महीने पहले शुरू किए अमृतसर-जामनगर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे की सड़क ट्रकों का बोझ नहीं सह पा रही है। खासकर भारी और मालवाहक वाहनों के लिए बने इस हाइवे की सड़क ट्रकों के टायरों की रगड़ के चलते उखड़ रही है। जहां कोई ट्रक ब्रेक लगाता है, डामर की परत उखड़ जाती है और ग्रिट बाहर निकलते ही गड्ढा बन जाता है। पत्रिका ने नोखा क्षेत्र से लेकर अर्जुनसर क्षेत्र तक के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे की पड़ताल की, तो पाया कि जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अभी इस सड़क ने बारिश का एक पूरा सीजन भी नहीं झेला है। फिर भी नई बनी सड़क की चंद दिनों बाद ही ऐसी हालत देखकर इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही इस पर सुरक्षित, सुगम और तेज यात्रा की परिकल्पना को गहरा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 8 जुलाई को अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे के राजस्थान में पड़ने वाले हनुमानगढ़ से जाल...
चौथे दिन भी दो घंटे कार्य बहिष्कार, 25 को जयपुर में महारैली

चौथे दिन भी दो घंटे कार्य बहिष्कार, 25 को जयपुर में महारैली

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
वेतन भत्तों की विसंगति दूर करने सहित 11 सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे नर्सिंग कर्मीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वेतन भत्तों की विसंगति व नर्सेज संवर्ग कैडर का पुनर्गठन करने सहित 11 सूत्रीय मांगों का निस्तारण करवाने के लिए नर्सिंग कर्मी आंदोलन की राह पर हैं। इन मांगों को पूरा करवाने के लिए टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में नर्सिंग कर्मियों का सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। नर्सिंग कर्मियों ने राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले दो घंटे कार्य बहिष्कार अस्पताल परिसर में धरना दिया। दो घंटे कार्य बहिष्कार 24 अगस्त तक जारी रहेगा। 25 अगस्त को नर्सिंग कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहकर जयपुर में प्रस्तावित महारैली में शामिल होंगे। संघर्ष समिति के जिला संयोजक गुगन सहारण ने बताया कि दो घंटे कार्य बहिष्कार लगातार चार दिन से जा...

जाति जनगणना पर बिहार सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का सवाल- ‘इससे नुकसान क्या है?’

टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. बिहार सरकार के लिए अच्छी खबर है। बिहार में जाति सर्वे के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और अदालत ने NGO 'यूथ फॉर इक्वेलिटी' की ओर से पेश वकील सीएस वैद्यनाथन से पूछा कि जाति या उप-जाति का विवरण प्रदान करने में क्या नुकसान है? इससे दिक्कत क्या है? अगर कोई अपनी जाति या उपजाति का नाम बता दे और वह डेटा प्रकाशित न हो तो इसमें हर्ज क्या है? शीर्ष अदालत ने आगे सवाल करते हुए कहा जो आंकड़े जारी करने की मांग की जा रही है, वह सिर्फ एक आंकड़े हैं, यह निजता के अधिकार का हनन कैसे करते है, बताइए? आंकड़े रोकने की मांग कर रहे वकील से अदालत ने आगे पूछा- आपके अनुसार कौन से प्रश्न जो पूछे जा रहे हैं, संविधान के अनुच्छेद 21 के विपरीत हैं? अगली सुनवाई सोमवार कोअब इस मामले की सुनवाई सोमवार 21 अगस्त को होगी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एस.वी.एन. भट्टी की बें...
फिलीपींस में भूकंप से मची खलबली, रिक्टर स्केल पर रही 4.7 तीव्रता

फिलीपींस में भूकंप से मची खलबली, रिक्टर स्केल पर रही 4.7 तीव्रता

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. दुनियाभर में भूकंप के मामले पिछले एक साल में तेज़ी से बढ़े हैं और यह बात जगजाहिर है। दुनिया के किसी न किसी हिस्से में हर दिन भूकंप आते हैं। हर दिन अलग-अलग जगह एक से ज़्यादा भूकंप के मामले दुनियाभर में देखने को मिल रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया भूकंप जुड़ गया है। यह भूकंप फिलीपींस (Philippines) के बेकोलोड (Bacolod) शहर से 1 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, शनिवार, 19 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी फिलीपींस में आए इस भूकंप की पुष्टि की है। मची खलबली, नहीं हुआ नुकसान फिलीपींस में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र के लोगों में कुछ देर के लिए खलबली मच गई। घरों और इमारतों के हिलने से लोग भागकर बाहर आए गए। हालांकि ...