Saturday, June 20निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

80 करोड़ लोगों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में सरकार, अगले 6 महीने तक फ्री मिल सकता है राशन

80 करोड़ लोगों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में सरकार, अगले 6 महीने तक फ्री मिल सकता है राशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानी पीएमजीकेएवाई (PMGKAY) के लाभार्थियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सरकार अगले तीन से छह महीने तक फ्री राशन देने की तैयारी कर रही है। बता दें कि  सरकार जल्द ही गरीबों को मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana- PMGKAY) को 30 सितंबर से आगे बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। सरकार को होगा घाटाCNBC TV18  ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार गरीबों को अगले 3-6 महीनों तक फ्री में 5 किलो राशन देने की योजना बना रही है। हालांकि, इससे सरकार को 10 बिलियन डाॅलर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। यह राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए चुनौतीपूर्ण बना सकता है। भारत ने अप्रैल 2020 से अपने मुफ्त भोजन कार्यक्रम 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' पर लगभग 43 बिलियन डॉलर खर्च किए गए  हैं। एक सरकारी अधिकारी के...
Oscar 2023 को लेकर आर माधवन बोले, ‘अब बहुत हुआ भारत को भी…’

Oscar 2023 को लेकर आर माधवन बोले, ‘अब बहुत हुआ भारत को भी…’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्लीइनिदनों अपनी फिल्म Dhokha Round D Corner के प्रमोशन में जुटे आर माधवन ने ऑस्कर्स 2023 में भारतीय फिल्मों की एंट्री को लेकर बड़ी बात कही है। आर माधवन ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा है कि ऑस्कर्स 2023 के लिए The Kashmir Files  और उनकी फिल्म ‘रॉकेट्री’ को भी भेजे जाने पर विचार किया जाना चाहिए था। हालांकि आर माधवन ने ये बात मजाकिया अंदाज में कही। उन्होंने भारत में ऑस्कर्स लेवल के अवॉर्ड्स की शुरुआत किए जाने की जरूरत को भी सुझाया।  अब बहुत हो गया...ऑस्कर्स अवॉर्ड्स का दुनियाभर में क्रेज के बारे में बात करते हुए आर माधवन ने कहा- ‘अब बहुत हो गया भारत को भी ऑस्कर्स के लेवल के अवॉर्ड को लाने की जरूरत है। आर माधवन ने यह भी कहा कि उम्मीद करता हूं कि देश में ऑस्कर्स को लेकर चीजें और बेहतर होंगी और हम भी वहां खुद को और अच्छे से साबित करने की कोशिश करे...
कप्तान हरमनप्रीत कौर का पांचवां वनडे शतक, भारत ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

कप्तान हरमनप्रीत कौर का पांचवां वनडे शतक, भारत ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचाें की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी के बुधवार को सेंट लॉरेंस ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 333 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारतीय महिला टीम का वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने करियर का पांचवां शतक जमाया। यह महिला वनडे क्रिकेट में भारत का इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2017 वश्वि कप में इंग्लैंड के खिलाफ 281 रन बनाए थे। यह इंग्लैंड के खिलाफ महिला वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है।...
राजू श्रीवास्तव के यादगार हंसाने वाले लम्हे:1994 में टीवी शो टी टाइम से की कॉमेडी की शुरुआत; कभी गजोधर, कभी बिरजू बनकर खूब गुदगुदाया

राजू श्रीवास्तव के यादगार हंसाने वाले लम्हे:1994 में टीवी शो टी टाइम से की कॉमेडी की शुरुआत; कभी गजोधर, कभी बिरजू बनकर खूब गुदगुदाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 59 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कभी रियलिटी शो के बेहतरीन परफॉर्मेंस के जरिए लोगों को हंसाया है, तो कभी फिल्मों में अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। राजू श्रीवास्तव सबसे पहले साल 1994 के शो टी टाइम मनोरंजन में नजर आए थे। इससे पहले बतौर फिल्म एक्टर राजू पहली बार 1988 में बनी फिल्म 'तेजाब' में दिखे थे। तो चलिए नजर डालते हैं राजू श्रीवास्तव के बेहतरीन फिल्मी डायलॉग और स्टेज शो के दमदार परफॉर्मेंस पर।...
एक बैंक बंद, 3 बैंक पर जुर्माना, RBI की सख्ती का ग्राहकों पर क्या होगा असर

एक बैंक बंद, 3 बैंक पर जुर्माना, RBI की सख्ती का ग्राहकों पर क्या होगा असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्लीग्राहकों के हित के लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) अकसर छोटे या बड़े बैंकों पर कार्रवाई करता है। खासतौर से नियम उल्लंघन की वजह से को-ऑपरेटिव बैंकों पर ज्यादा कार्रवाई होती है। इसी कड़ी में हाल ही में आरबीआई ने तीन बैंकों पर जुर्माना लगाया है। ये तीन बैंक-डॉ अंबेडकर नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित और रवि कॉमर्शियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक हैं।  इसके अलावा आरबीआई ने हाल ही में पुणे स्थित रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड (Rupee Co-operative Bank Limited) का लाइसेंस कैंसिल किया था। 22 सितंबर यानी गुरुवार से बैंक में कारोबार नहीं होगा। कहने का मतलब ये है कि अब यह बैंक बंद हो गया है।  किस बैंक पर कितना जुर्माना: केवाईसी पर जारी निर्देशों का पालन न करने के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डॉ अंबेडकर नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित पर 1.50 लाख जुर्माना लगा है।...
UP, हरियाणा-राजस्थान और दिल्ली पर पड़े बढ़ी लागत का भार, किसाऊ बांध बहुद्देशीय परियोजना पर CM धामी

UP, हरियाणा-राजस्थान और दिल्ली पर पड़े बढ़ी लागत का भार, किसाऊ बांध बहुद्देशीय परियोजना पर CM धामी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परियोजना डीपीआर की लागत बढ़ने की दशा में विद्युत घटक लागत को स्थिर रखा जाए अथवा बढ़ी हुई विद्युत घटक लागत को अन्य चार लाभार्थी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली द्वारा वहन किया जाए। ताकि राज्य के उपभोगताओं को सस्ती दर पर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके। नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएम धामी ने कहा कि यह राष्ट्रीय परियोजना, उत्तराखंड के विकास हेतु मील का पत्थर साबित होगी क्योंकि परियोजना विकास की अवधि में स्थानीय निवासियों व ग्रामीणों को आय वृद्धि के विभिन्न संसाधन यथा स्थाई व अस्थाई रोजगार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उपलब्ध होंगे। क्षेत्र के विकास व जनकल्याण हेतु समय- समय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र विशेष हेतु लाभप्रद योजनाएं विकसित की जाए...
नरेंद्र मोदी को फंसाना चाहती थीं तीस्ता, SIT के आरोपपत्र में दावा, संजीव और श्रीकुमार संग गढ़े झूठे सबूत

नरेंद्र मोदी को फंसाना चाहती थीं तीस्ता, SIT के आरोपपत्र में दावा, संजीव और श्रीकुमार संग गढ़े झूठे सबूत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्लीतीस्ता सीतलवाड़ और दो अन्य के खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) ने अहमदाबाद की कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है। चार्जशीट में तीस्ता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गयाहै कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने की गहरी साजिश रची गई थी। इसमें तीस्ता के अलावा पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट और आरबी श्रीकुमार शामिल थे। ये तीनों ही चाहते थे कि नरेंद्र मोदी को जेल हो। अहमदाबाद सेशन कोर्ट में एसआईटी ने 100 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया है। मौत की सजा दिलाने के लिए झूठे सबूतआरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 194 (मौत की सजा दिलाने के लिए दोषसिद्धि के इरादे से झूठे सबूत देना या गढ़ना) और 218 (लोक सेवक द्वारा लोगों को सजा से बचाने के इरादे से गलत जानकारी दर्ज करना) समेत अन्य प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोप लगाए गए हैं कि तत्कालीन मुख्यमंत्री को फं...
पार्षद कमला बिश्नोई का सम्मान किया

पार्षद कमला बिश्नोई का सम्मान किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पार्षद कमला बिश्नोई को वार्डवासियों ने सम्मानित किया। उनका सम्मान शराब के अवैध ठेके को हटाने के लिए किया गया। इसके लिए उन्होंने 9 दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था। वार्डवासियों ने एक कार्यक्रम में कमला बिश्नोई व बनवारीलाल बिश्नोई को फूलमालाओं से लाद दिया। वक्ताओं ने कहा कि इससे पहले उन्होंने शराब की अवैध ब्रांच व डिस्ट्रिक्ट सेंटर से सट्टे की दुकानों को बंद करवाया था। कमला बिश्नोई के साथ ही इस आंदोलन को सफल बनाने वाले दिनेश ठोलिया, कार्तिक तिवाड़ी, दीप ढुंढ़ाड़ा, अजय भाटीवाल, राहुल ढुंढ़ाड़ा, अरुण मल्होत्रा, विमल बिश्नोई, संजय बिश्नोई, मनीष बेनीवाल, सुरेश भाटी, सुशील वर्मा, साहिल वासन, अजय बिश्नोई, सोहनलाल वर्मा, राधादेवी नायक, सोहनलाल नायक, बहादर शर्मा, मुरारी, महेन्द्र व पवन नंदीवाल आदि युवा नेताओं को भी सम्मानित किया गया। पार्षद कमला बिश्नोई ...
जिले में चल रहे करीब डेढ़ दर्जन नशामुक्ति केन्द्र, मान्यता प्राप्त सिर्फ आधा दर्जन को

जिले में चल रहे करीब डेढ़ दर्जन नशामुक्ति केन्द्र, मान्यता प्राप्त सिर्फ आधा दर्जन को

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
मापदंडानुसार नहीं चल रहे नशामुक्ति केन्द्रों के संचालकों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई : जिला कलक्टरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तर पर हुई मीटिंग में वरिष्ठ नागरिकों व माता-पिता के भरण-पोषण, जिले में नशे व अवैध कारोबार पर रोकथाम, चाइल्ड लेबर की समाप्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं सभी विभागों के समन्वय से यह तय किया गया है कि जिले में आगामी दिनों में र्इंट भट्ठों के चालू होने की स्थिति में बाल कल्याण समिति व र्इंट भट्ठा एसोसिएशन, शिक्षा विभाग के साथ मिलकर वंचित भट्ठा मजदूरों के बच्चों को आंगनबाड़ी-स्कूल से जोड़ा जाएगा। र्इंट भट्ठा एसोसिएशन सहित सबकी मदद से इन बच्चों को पोषाक, ड्राइंग शीट, एक्सरसाइज करने के लिए बुक उपलब्ध करवा अच्छा वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि...
मॉडर्न आँगनबाड़ी; नवाचारों से बदली केन्द्रों की सूरत, प्रदेश में भी हमारा श्रीगंगानगर अव्वल

मॉडर्न आँगनबाड़ी; नवाचारों से बदली केन्द्रों की सूरत, प्रदेश में भी हमारा श्रीगंगानगर अव्वल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सरकार की ओर से लागू योजनाएं जमीनी स्तर पर तभी सफल होती हैं, जब जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ठीक इसी तर्ज पर श्रीगंगानगर के कुछ अधिकारी टीम वर्क के जरिए स्वास्थ्य एवं बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रहे हैं। यह नवाचार आँगनबाड़ी के जरिए गर्भवतियों-प्रसूताओं के स्वास्थ्य और बच्चों के अक्षर ज्ञान से संबंधित हैं। इन्हीं नवाचारों की बदौलत श्रीगंगानगर को स्टेट मेरिट अवार्ड की घोषणा कुछ दिन पहले हुई है। खास बात ये है कि स्टेट मेरिट अवार्ड में श्रीगंगानगर और अजमेर के ही नाम शामिल रहे। जिला कलक्टर के नवाचारों को राज्य स्तर पर सराहा गया है। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, जिला परिषद सीईओ आईएएस मुहम्मद जुनैद, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक श्रीमती रीना छीम्पा की अगुवाई में जिले में नवाचार निरंतर किए जा रहे हैं। हाल ही में श्...