डेढ़ साल लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले उत्तमसिंह ने क्लियर की आईआईटी
वर्तमान जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने अपने चैम्बर में बुलाकर की हौसला अफजाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तत्कालीन जिला कलक्टर पीसी किशन की ओर से जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में खोली गई लाइब्रेरी में करीब डेढ़ साल तक अध्ययन करने वाला उत्तमसिंह आईआईटी क्लियर कर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से उत्तमसिंह के पिता गजेन्द्रसिंह वेल्डिंग वर्क्स का कार्य करते हैं। तंगहाली के बीच मोहल्ले के लोगों की बातों पर ध्यान न देकर आईआईटी को अपना लक्ष्य बनाने वाले उत्तम ने आज कड़ी मेहनत और लग्न के दम पर सफलता हासिल की है। शुक्रवार को वर्तमान जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने उत्तम को अपने चैम्बर में बुलाकर पैन भेंट कर बधाई देते हुए उसकी हौसला अफजाई की। साथ ही हरसंभव सहयोग करने की बात कही। इस दौरान आईआईटी क्लियर करने वाले उत्तम ने बताया कि उसने तत्कालीन जिला कलक्टर पीसी किशन की ओर से...








