Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

8वें दिन भी हंगामा, दोनों सदन कल तक स्थगित:राज्यसभा में मणिपुर पर अल्पचर्चा को मंजूरी, मंत्रियों और खड़गे से मिले धनखड़

8वें दिन भी हंगामा, दोनों सदन कल तक स्थगित:राज्यसभा में मणिपुर पर अल्पचर्चा को मंजूरी, मंत्रियों और खड़गे से मिले धनखड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली संसद के मानसून सत्र का सोमवार (31 जुलाई) को 8वां दिन था। दोनों सदनों में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा हुआ। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने मुद्दे पर अल्पचर्चा की मंजूरी दे दी, लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा। धनखड़ ने अपने ऑफिस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ मंत्रियों से भी बात की, ताकि सदन में गतिरोध दूर किया जा सके। राज्यसभा में सुबह मणिपुर मुद्दा उठा तो सरकार ने कहा कि हम इस पर आज ही चर्चा को तैयार हैं। दोपहर 2 बजे इस पर चर्चा हो। राज्यसभा सांसद पीयूष गोयल ने कहा- विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, वो सच को सामने नहीं आने दे रहा। विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर अड़ गए। 2 बजे जब सदन शुरू हुआ तो सभापति ने मणिपुर पर अल्पचर्चा को मंजूरी दे दी, लेकिन हंगामा जारी रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही पहले 2.30 बजे और फिर 3.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। 3.30 के...
दो साल बाद फिर से टिड्‌डी अटैक का खतरा !

दो साल बाद फिर से टिड्‌डी अटैक का खतरा !

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बाड़मेर रेगिस्तान में एक बार फिर से टिड्‌डी का खतरा मंडारने लगा है। 1 से 15 जुलाई तक हुए सर्वे में बीकानेर जिले के सुरधना में टिड्‌डी की एक्टिविटी देखने को मिली है। टिड्‌डी विभाग ने परिस्थितियों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। टिड्‌डी विभाग के डॉ. वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, हम भारत-पाक बॉर्डर से सटे 10 जिलों में हर महीने 2 बार टिड्‌डी सर्वे करते हैं। इसमें गुजरात का हिस्सा भी शामिल है। दो साल पहले भी टिडि्डयों ने बाड़मेर शहर में एंट्री कर ली थी। 10 जिलों में 155 स्थानों पर सर्वे राजस्थान और गुजरात के सटे भारत-पाक बॉर्डर से सटे इलाकों में नियमित रूप से सर्वे करवाया जाता है। इस बार भी इन इलाकों में 155 स्पॉट देखे गए। इसमें बाड़मेर, जैसलमेर, सम, फलौदी, बीकानेर, सूरतगढ़, चुरू, नागौर, जोधपुर, जालोर, गुजरात का पालनपुर और भुज के स्पॉट शामिल किए गए थे। ज्यादा बरसात से खतरा ज्या...
लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन:व्यापारियों ने दुकानें रखी बंद, बोले- आम होती जा रही लूट की वारदात

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन:व्यापारियों ने दुकानें रखी बंद, बोले- आम होती जा रही लूट की वारदात

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगगानगर श्रीगंगानगर से सटे गांव साधुवाली और इसके आस-पास के इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों व व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। गांव के मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों को बंद रखा गया। व्यापारियों का कहना था कि पिछले कुछ दिनों में साधुवाली इलाके में आपराधिक घटना लगातार बढ़ी हैं। राह चलते लोगों से लूटपाट की घटना हो जाना सामान्य है। श्रीगंगानगर से पंजाब की ओर जाने वाला मार्ग होने के कारण यहां काफी आवाजाही रहती है। आमतौर पर अपराधी वाहन चालकों को निशाना बनाते हैं। रविवार को भी गांव से होकर श्रीगंगानगर की तरफ जा रहे एक व्यक्ति से लूट की वारदात हुई है। ग्रामीणों ने श्रीगंगानगर-पंजाब मार्ग पर गांव साधुवाली मुख्य बाजार में धरना लगाया। जैडआरयूसीसी सदस्य मुकेश गोदारा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जताया। ट्रेनी आईपीएस रमेश ने इलाके का जायजा लिया तथ...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम जारी

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम जारी

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
1 अगस्त से 9 अगस्त तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से सोमवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 1 अगस्त से 9 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद कर दी जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोरजण्डा (एमजेडी) नहर में 263 क्यूसेक, रतनपुरा (आरटीपी) में 275, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 306, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 481, हरिपुरा (एचआरपी) में 494, दीनगढ़ (डीएनजी) में 507, सूरतपुरा (एसटीपी) में 516, मोडिया (एमओडी) में 721, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 866, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1081, अमरपुरा (एएमपी) में 1176, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1189, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1200, संगरिया (एसएनजी) में 1206, भगतपुरा (बीजीपी) में 1244, ...
जयपुर में अब डेंगू का कहर:एक माह के अंदर 80 से ज्यादा लोग चपेट में आए; तेजी से बढ़े केस

जयपुर में अब डेंगू का कहर:एक माह के अंदर 80 से ज्यादा लोग चपेट में आए; तेजी से बढ़े केस

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में इस बार मानसून की शुरुआत अच्छी रही। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। ह्ययूमिडिटी और पानी भराव के कारण मच्छर पनपने से डेंगू-मलेरिया के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। जयपुर में पिछले एक महीने में डेंगू के केस तेजी से बढ़े है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक 80 से ज्यादा केस पिछले 30 दिनों में डिटेक्ट हो चुके हैं। अमूमन ये बीमारी अगस्त आखिरी या सितम्बर में फैलनी शुरू होती है। अक्टूबर-नवंबर तक बरकरार रहती है। बारिश के बाद बड़ी संख्या में मच्छरों के पनपने से डेंगू-मलेरिया के केस बढ़ते हैं। लेकिन इस बार ये ट्रेंड जुलाई में ही देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के लगातार तो आ रही है, लेकिन खण्ड बारिश होने के कारण एक ही जगह पानी नहीं बरस रहा। जहां एक बार पानी बरसता है उसके बाद 3-4 दिन तक वहां सूखा रह...
घग्घर नदी का बंधा टूटा, ढाई सौ बीघा खेत जलमग्न, ग्रामीणों में हड़कंप

घग्घर नदी का बंधा टूटा, ढाई सौ बीघा खेत जलमग्न, ग्रामीणों में हड़कंप

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर। घग्घर नदी के पानी के आगे ग्रामीण तथा प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। पानी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के गांवों को पार कर अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी कैलाश के पास पहुंच गया। घग्घर नदी के पानी के कारण कमजोर बंधों का टूटना जारी है। बुधवार रात्रि तथा गुरुवार को 5 से 6 स्थानों पर बंधे टूट गए,जिससे कई बीघा भूमि पर खड़ी फसल जलमग्र हो गई।वहीं श्रीविजयनगर के निकट 13 जीबी के पास बंधा टूटने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बंधा टूटने से ढाई सौ बीघा खेत जलमग्न हो गए। सूचना पर तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। वहीं एक 92 जीबी में एक बंधा किसी शरारती तत्व ने तोड़ दिया। सीमावर्ती क्षेत्र में पानी की मात्रा बढ़ रही है, हालांकि प्रशासन ने कहा कि किसी तरह की जान माल की हानि नहीं होगी,इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। लेकिन 1990 के दशक में आई बाढ़ में भी पुराना बिंजौर पूरी तरह से डूब गया था, जिससे लोग...
गहलोत बोले- लाल डायरी कुछ है ही नहीं:पीएम पर निशाना; लाल सिलेंडर 1150 रुपए का करके असली लूट तो आपने मचा रखी है

गहलोत बोले- लाल डायरी कुछ है ही नहीं:पीएम पर निशाना; लाल सिलेंडर 1150 रुपए का करके असली लूट तो आपने मचा रखी है

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर। प्रदेश में लाल डायरी पर सियासी विवाद तेज हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सीकर में लाल डायरी को लेकर गहलोत सरकार पर हमला किया। पीएम के हमले के बाद सीएम अशोक गहलोत ने पहली बार लाल डायरी के मुद्दे पर बयान दिया। गहलोत ने लाल डायरी को कपोल कल्पित ठहराते हुए पीएम और बीजेपी पर पलटवार किया। गहलोत ने कहा- लाल डायरी कुछ है ही नहीं, कपोल कल्पित है।दरअसल, सीएम हाउस में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सीएम ने कहा- मैंने सुना है प्रधानमंत्री ने सीकर में अभी लाल डायरी पर भाषण दिया है। अब बताइए, प्रधानमंत्री पद की बहुत बड़ी गरिमा है। उनके पास इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई है, जिसका जमकर दुरुपयोग रहा है। क्या वो जानकारी नहीं ले सकते।जानबूझकर जो डायरी का हौव्वा खड़ा किया गया। हमारे मंत्रिमंडल में साथ थे, उन्हें मोहरा बनाया गया और असेंबली में 50-60 डायरियां लहराई गईं। कल (बुधवार को)...
पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, करोड़ों की हेरोइन व महिला सहित 3 काबू

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, करोड़ों की हेरोइन व महिला सहित 3 काबू

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गुरदासपुर : जिला पुलिस गुरदासपुर ने अमेरिका से नशा तस्करी के चलने वाले गिरोह के मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 18 किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह गिरोह अमेरिका में रहने वाले मंदीप धालीवाल नाम के एक बड़े तस्कर के कहने पर तरनतारन इलाके से पाकिस्तान से हेरोइन की चार-पांच खेप उठा कर आगे उसके बताए ठिकाने पर पहुंचा चुका है।जिला पुलिस अधीक्षक हरीश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात बरियार बाईपास से एक सूचना के आधार पर पठानकोट की ओर से आ रही एक कार पीबी-31क्यू-1679 शिफ्ट डिजायर कार को संदेह के आधार पर रोका गया। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग सवार थे। कार में सवार लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी जखेपल थाना धर्मगढ़ जिला संगरूर, संदीप...
पाकिस्तान ने श्रीलंका को पारी से हराया, शृंखला 2-0 से जीती

पाकिस्तान ने श्रीलंका को पारी से हराया, शृंखला 2-0 से जीती

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
कोलंबो (वार्ता). अब्दुल्लाह शफीक (201) के दोहरे शतक और नोमान अली (70/7) की तिलस्मी गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराकर दो मैचों की शृंखला 2-0 से जीत ली।श्रीलंका को पहली पारी में 166 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 576/5 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर 410 रन की विशाल बढ़त बनायी। नोमान की अबूझ स्पिन के आगे श्रीलंकाई टीम चौथे दिन दूसरी पारी में 188 रन पर आॅलआउट हो गयी। एंजलो मैथ्यूज 127 गेंद पर सात चौकों और दो छक्कों की सहायता से 63 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिल सका।पाकिस्तान ने दिन की शुरूआत में मोहम्मद रिजवान (50 नाबाद) का अर्द्धशतक पूरा होते ही पारी घोषित कर दी। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने 69 रन की साझेदारी कर दिन की अच्छी शुरूआत की, लेकिन जल्द ही नोमान अली ने मेजबान टीम को अपनी फिरकी में फंसा लिया।सलामी ब...
कांग्रेस की दुकान का ताजा प्रोडक्ट है राजस्थान की लाल डायरी-मोदी

कांग्रेस की दुकान का ताजा प्रोडक्ट है राजस्थान की लाल डायरी-मोदी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सीकर (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस का मतलब लूट की दुकान और झूठ का बाजार बताते हुए कहा है कि इस दुकान का सबसे ताजा प्रोडक्ट राजस्थान की लाल डायरी है।श्री मोदी ने गुरुवार को सीकर में जनसभा में बोलते हुए यह आरोप लगाते हुए राजस्थान में चल रहे लाल डायरी के मुद्दे का जिक्र किया। उन्होंने कहा आपने लाल डायरी के बारे में सुना है ना, कहते हैं कि इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं।उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि लाल डायरी के पन्ने खुले, तो अच्छे अच्छे निपट जाएंगे। कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। उन्होंने कहा कि ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें लेकिन यह लाल डायरी इस चुनाव में पूरी कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है।प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लूट की दुकान और झूठ का बाजार सजाया...