Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

लाल आँखों का मतलब आँख आना ही नहीं

लाल आँखों का मतलब आँख आना ही नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
जान लीजिए किस किस बीमारी में आंखों का होता है बुरा हालश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन हालातों के बीच ये जान लेना जरूरी है कि हर बार लाल आंख का मतलब आंखों का फ्लू नहीं है, किसी अन्य वजह से भी आंखें लाल हो सकती हैं। वर्तमान में आंखों का लाल होना यानी फिलहाल के वक्त में लोग यही मान रहे हैं कि आंख आ गई है। इसका कारण वायरल, बैक्टीरियल या फिर एलर्जी भी हो सकती है, जिसमें आंखों में दर्द, जलन, कुछ चुभने का अहसास होना और कीचड़ आना आम लक्षण है। ये बीमारी भले ही तेजी से फैल रही हो, उसके बावजूद ये जान लेना जरूरी है कि सिर्फ आई फ्लू की वजह से ही आंख में ये लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। इन मिलते-जुलते लक्षणों का कारण कंजंक्टिवाइटिस के अलावा भी कुछ और हो सकता है। आंख से जुड़ी उन समस्याओं के बारे में भी जानना जरूरी है, जिन्हें कंजेक्टिवाइटिस या आई-फ्लू समझ लेते हैं।सूखेपन की ...
पीएम मोदी करेंगे श्रीगंगानगर सहित मंडल के दस स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास

पीएम मोदी करेंगे श्रीगंगानगर सहित मंडल के दस स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उतर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के 21 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य प्रस्तावित है। इस योजना के तहत पहले मंडल के 15 स्टेशनों को शामिल किया गया था,लेकिन बाद में 6 ओर स्टेशनों को इसमें शामिल कर लिया गया। रेलवे के सहायक अभियंता रामाअवतार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर भी तैयारियां चल रही है। साथ ही मुख्य गेट के बाहर डिवायडर आदि को तोड़ने का कार्य भी चल रहा है।अब इनमें से 10 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का 6 अगस्त को शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के तहत शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़ेगे। इस दौरान बीकानेर मंडल के श्रीगंगानगर सहित दस स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्टेशनों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को...
विंडीज को 200 रन से रौंदकर भारत ने शृंखला जीती

विंडीज को 200 रन से रौंदकर भारत ने शृंखला जीती

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
तारोबा (वार्ता). भारत ने शुभमन गिल (85) की अगुवाई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मुकेश कुमार (30/3) और शार्दुल ठाकुर (37/4) की घातक गेंदबाजी की बदौलत तीसरे वनडे में वेस्ट इंडीज को 200 रन से रौंदकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीत ली है।भारत ने मंगलवार को खेले गये मुकाबले में विंडीज के सामने 352 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में कैरिबियाई टीम 151 रन पर आॅलआउट हो गयी।गिल के अलावा ईशान किशन (77), संजू सैमसन (51) और हार्दिक पांड्या (70 नाबाद) ने भी भारत के लिये अर्द्धशतक जड़े। इसके बाद मुकेश ने पावरप्ले के अंदर वेस्ट इंडीज के तीन विकेट मात्र 17 रन पर गिराकर उसकी जीत की संभावनाएं क्षीण कर दीं।वेस्ट इंडीज के लिये गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 39 रन बनाये, हालांकि यह मेजबान टीम को जीत दिलाने के लिये नाकाफी था। शार्दुल ने भारत के लिये सर्वाधिक चार विकेट चटकाये। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये, जबकि ...
कूनो में एक और चीते की मौत:मादा चीता टिबलिसी की गई जान; अब तक 9 ने दम तोड़ा

कूनो में एक और चीते की मौत:मादा चीता टिबलिसी की गई जान; अब तक 9 ने दम तोड़ा

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्योपुर. MP के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता धात्री (टिबलिसी) की मौत हो गई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक असीम श्रीवास्तव ने कहा- धात्री सुबह मृत पाई गई। मौत की वजह पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। 26 मार्च से अब तक 9 चीतों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन शावक भी शामिल हैं, जिनका जन्म कूनो में हुआ था। इसके पहले कूनो प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी कर कहा, 'कूनो नेशनल पार्क में बाड़े में रखे गए 14 चीते (7 नर, 6 मादा और 1 शावक) स्वस्थ हैं। कूनो और नामीबिया के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स लगातार उनका हेल्थ चेकअप कर रहे हैं। इनके अलावा खुले जंगल में घूम रहीं दो मादा चीता पर निगरानी रखी जा रही है और उनको बाड़े में लाने के प्रयास जारी हैं। इन दोनों में से एक मादा चीता टिबलिसी आज सुबह मृत पाई गई। टिबलिसी को 10 दिन से तलाश रही थी टीमटिबलिसी कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में घूम रही थी। उसे...
लाल डायरी पर हंगामा, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:5 बिल पास; राठौड़ बोले- सदन में डायरी छीनना गलत, डोटासरा ने कहा- आपकी मिलीजुली नूरा-कुश्ती थी

लाल डायरी पर हंगामा, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:5 बिल पास; राठौड़ बोले- सदन में डायरी छीनना गलत, डोटासरा ने कहा- आपकी मिलीजुली नूरा-कुश्ती थी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. लाल डायरी और बीजेपी विधायक मदन दिलावर के निलंबन के मुद्दे पर विधानसभा में शून्य काल के दौरान भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष के लाल डायरी का जिक्र करते ही हंगामा हो गया। हंगामा के कारण दो बार स्पीकर को सदन की कार्यवाही आधे-आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। तीसरी बार अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। पहली बार 12 बजकर 9 मिनट और दूसरी बार 1 बजकर 3 मिनट पर सदन की कार्यवाही को आधे-आधे घंटे के लिए स्थगित किया गया। बीजेपी विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी की। 1:33 बजे तीसरी बार सदन जुटने के बाद भी बीजेपी विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी जारी रखी। बीजेपी विधायकों के हंगामा करने और नारेबाजी के बीच सदन में महज 23 मिनट में 5 बिल पारित कर दिए गए। पांच बिल पारित करने के बाद सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मौजूदा 15वीं विधानसभा की कार्यवाही का आज आखिरी दिन था। इस...
कलेक्टर ने देखी पानी की सैंपल जांच की प्रोसेस:सप्लाई और सीवरेज प्राजेक्ट देखा, बरसाती पानी की निकासी का लिया जायजा

कलेक्टर ने देखी पानी की सैंपल जांच की प्रोसेस:सप्लाई और सीवरेज प्राजेक्ट देखा, बरसाती पानी की निकासी का लिया जायजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. इन दिनों बरसात का सीजन चल रहा है। ऐसे में बुधवार को जिला कलेक्टर अंशदीप पानी सप्लाई और सीवरेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट का जायजा लेने निकले। उन्होंने पानी की सप्लाई से जुड़े पंप हाउस और कई अन्य जगह का जायजा लेकर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर पहुंचे तो कर्मचारी हुए अलर्ट जिला कलेक्टर ने पीएचईडी कैम्पस में बन रहे प्लांट का जायजा लिया और अधिकारियों से प्रोग्रेस जानी। अधिकारियों ने जल्द ही काम पूरा कर लेने की बात कही। इसके बाद जिला कलेक्टर ने शुगर मिल स्थित एसटीपी, आरयूआईडीपी की ओर से वाटर सप्लाई के लिए बनाए गए पंप हाउस, हैड वर्क्स और नगर परिषद की ओर से गुरुनानक बस्ती में बनाए गए पंप हाउस का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जिला कलक्टर को बताया कि पावर कनेक्शन होने के बाद आरयूआईडीपी की ओर से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। श्रीगंगानगर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते कलेक्टर ...
सेल टेक्स ऑफिसर अनशन पर:भेदभाव और बार-बार सीट बदलकर परेशान करने का आरोप

सेल टेक्स ऑफिसर अनशन पर:भेदभाव और बार-बार सीट बदलकर परेशान करने का आरोप

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में वाणिज्य कर विभाग का एक अधिकारी बार-बार सीट बदलने से तंग आकर तीन दिन से अपने कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठा हुआ है। कनिष्ठ वाणिज्यिक कर अधिकारी (JCTO) प्रेम सिंह राठौड़ का आरोप है कि विभाग के आला अधिकारी उन्हें परेशान करने के लिए बार-बार सीट परिवर्तन कर रहे हैं और उनके साथ कार्यालय में भेदभाव किया जा रहा है। राठौड़ ने कहा कि छह महीने में ही दाे बार उनका ट्रांसफर कर दिया गया। पहले बिजनेस ऑडिट सेकेंड में थे और बाद में उन्हें बिजनेस ऑडिट फर्स्ट में कर दिया गया। इससे पहले वो सूरतगढ़ में थे, जहां से जनवरी में ही बीकानेर ट्रांसफर हुआ। तब उन्हें जो काम दिया गया, उसे कुछ दिन बाद ही बदल दिया गया। अब फिर उनका काम बदला जा रहा है। ऐसे में छह महीने में बार-बार उनकी सीट बदली जा रही है। इसी कारण न तो लगन से काम कर पा रहे हैं और न उनके काम की प्रगति नजर आ रही है। राठौड़ का कहना ह...
बरसाती पानी निकासी के लिए डली पाइप में लीकेज, धंसने लगी सड़क

बरसाती पानी निकासी के लिए डली पाइप में लीकेज, धंसने लगी सड़क

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
-रविवार को साबुन फैक्ट्री से छावनी मोड़ तक हुआ था ट्रायलश्रीगंगानगर। पुरानी आबादी साबुन फैक्ट्री से साधुवाली छावनी के मोड़ तक पानी निकासी के लिए हुआ ट्रायल सफल रहा,लेकिन ट्रायल के दौरान कोडा चौक के पास पाइप लीकेज हो गई। इसका लोगों को सोमवार सुबह उस वक्त लगा जब वह सो कर उठे और उनके घरों के आगे से लगातार पानी बहता रहा। पानी बहता देखे लोग जगह लीकेज वाली जगह पहुंचे तो कोडा चौक के पास दो स्थानों पर उन्हे खड्ढे दिखाई दिए। इनमें से एक में पानी निकाल रहा था जबकि दूसरी में मिट्टी ध्ांसी हुई थी। एक बारगी लोगों को लगा कि यहां वाटर वर्क्स की पाइप लाइन लीकेज हुई है। ऐसे में कोडा चौक के पास संचालित कर्ण मेडिकल स्टोर के संचालक इन्द्रजीत ने इसकी जानकारी पीएचईडी कर्मचारियों को दी। पुरानी आबादी से पहुंचे पीएचईडी कर्मचारी ने लीकेज का निरीक्षण कर बताया कि पाइप लाइन वाटर वर्क्स की नहीं बल्कि गन्दे पानी की निकासी...
निकोलस पूरन ने 55 गेंदों पर 137 की पारी खेली:13 छक्के लगाकर जीता मेजर लीग टी-20 का फाइनल

निकोलस पूरन ने 55 गेंदों पर 137 की पारी खेली:13 छक्के लगाकर जीता मेजर लीग टी-20 का फाइनल

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
डालास MI न्यू यॉर्क ने अमेरिका की मेजर लीग टी-20 का पहला खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में सीटल ओरकास को 7 विकेट से हराकर पहला खिताब जीता। MI के कप्तान निकोलस पूरन ने 16 गेंद पर फिफ्टी लगाने के बाद 40 गेंद पर सेंचुरी लगाई। पूरन 137 रन के स्कोर पर नॉट आउट रहे और अपनी टीम को चैम्पियन बनाया। डालास के ग्रैंड पीयर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओरकास टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में MI ने कप्तान पूरन की विस्फोटक पारी के दम पर 16 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। ओरकास से क्विंटन डी कॉक की फिफ्टीग्रैंड पीयर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओरकास को 5वें ओवर में ही पहला झटका लगा। ओपनर नौमान अनवर 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद शेहान जयसूर्या 16 और हेनरिक क्लासेन भी 4 रन बनाकर ही आउट हो गए। एक एंड से लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरे एंड से क्...
मिथुन ने शक्ति कपूर से लिया था बदतमीजी का बदला:बीयर ऑफर करने के बदले काट दिए थे बाल, रोने लगे थे क्राइम मास्टर गोगो

मिथुन ने शक्ति कपूर से लिया था बदतमीजी का बदला:बीयर ऑफर करने के बदले काट दिए थे बाल, रोने लगे थे क्राइम मास्टर गोगो

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
एक्टर शक्ति कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने FTII में बिताए हुए दिनों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पुणे स्थित इस इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के दौरान उनके सीनियर मिथुन चक्रवर्ती ने उनकी रैगिंग ली थी। इस रैगिंग के दौरान मिथुन ने उनके बाल काट दिए थे और शक्ति को इतना परेशान किया था कि वो रोने लगे थे। शक्ति ने पहली मुलाकात में मिथुन को ऑफर की थी बीयरदरअसल, मिथुन इससे पहले किए गए अपने अपमान से नाराज थे। इससे पहले जब शक्ति FTII में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचे तो वो पहले से ही खुद को स्टार समझ रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने पहली मुलाकात में मिथुन को एटीट्यूड में बीयर ऑफर की थी। शक्ति के मुताबिक बाद में मिथुन ने सीनियर होने के नाते इसी का बदला लिया था। विनाेद खन्ना के भाई की शादी में पहुंचेडीडी उर्दू के यूट्यूब चैनल के शो गुफ्तगू को दिए एक इंटरव्यू में शक्ति ने बताया कि वो दिल्...