Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

घग्घर बहाव क्षेत्र में दो जगह हुआ पानी का रिसाव, स्थिति नियंत्रण में

घग्घर बहाव क्षेत्र में दो जगह हुआ पानी का रिसाव, स्थिति नियंत्रण में

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नाली बेड में 5600 क्यूसेक पानी प्रवाहित होने से बढ़ा बाढ़ का खतराहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र से होकर गुजर रही घग्घर नदी उफान पर है। बुधवार को अचानक घग्घर नदी का जल स्तर बढ़ने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। बुधवार को नाली बेड में 5600 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था जो खतरे के निशान से ऊपर है। क्योंकि नाली बैल्ट की परखी हुई क्षमता 5500 क्यूसेक है। ऐसे में खतरे के निशान से ऊपर पानी प्रवाहित होने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सेमनाला और नाली बेड की क्षमता पूरी होने पर अब सवाल यह है कि क्या नाली बेड वर्तमान में चल रहे पानी की मात्रा से अधिक पानी झेल पाएगा? अब अगर और पानी आया तो कहां छोड़ा जाएगा, प्रशासन इस सवाल का जवाब ढूंढने का प्रयास कर रहा है। ओटू हैड से भी राजस्थान क्षेत्र के लिए प्रवाहित पानी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। घग्घर नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से तटबंध कमजोर होते जा रहे हैं...
रेल यात्रियों को 20 रुपये में मिलेगा, पूड़ी, सब्जी अचार

रेल यात्रियों को 20 रुपये में मिलेगा, पूड़ी, सब्जी अचार

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). देश में चुनावी मौसम शुरू होते ही भारतीय रेलवे को गरीबों की याद आने लगी है और इसी क्रम में अब जनरल डिब्बे में यात्रा करने वालों के लिए मात्र 20 रुपये में पूड़ी-सब्जी उपलब्ध कराने का फैसला किया है।भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने गरीब यात्रियों के लिए 20 रुपये में सात पूड़ियां (175 ग्राम), आलू की सब्जी (150 ग्राम) और अचार (12 ग्राम) की इकॉनोमी मील शुरू की है।इसके अलावा 50 रुपये में स्नैक्स मील का मैन्यू भी शुरू किया गया है इस करीब 350 ग्राम के इस मील में चावल और छोले/राजमा, खिचड़ी, छोले एवं कुलचे/भटूरे, पावभाजी, मसाला डोसा शामिल है।आरंभ में यह सेवा 64 स्टेशनों पर शुरू की गई है। अभी 54 में सेवा शुरू हो चुकी है और बाकी में शुरू की जा रही है। इस में हर प्लेटफॉर्म पर आगे और पीछे जनरल कोच के सामने इस भोजन के स्टॉल लगाए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि पहले जनरल कोच में ...
ओसियां में मासूम बच्ची सहित 4 की गला काटकर हत्या, फिर झोपड़ी में रखकर आग के हवाले किया

ओसियां में मासूम बच्ची सहित 4 की गला काटकर हत्या, फिर झोपड़ी में रखकर आग के हवाले किया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर. ओसियां। राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार को 4 लोगों को निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इतना ही आरोपियों ने चारों के शव को झोपड़ी में डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना ओसियां के रामनगर गांव की है। इस हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और एक मासूम बच्ची शामिल है।चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।पुलिस के मुताबिक मृतकों में पूनाराम 60, पत्नी भंवरी 55, पुत्रवधु धापू 25, पौत्री मनीषा शामिल है। घटना की जानकारी के बाद जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। रऋछ और डॉग स्क्वायड जांच कर रही है। मृतक पूनाराम के दो बेटे हैं, जो कि वारदात के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। एक बेटा खेत में बने ट्यू...
बंगलादेश को रौंदकर भारत ने शृंखला बराबर की

बंगलादेश को रौंदकर भारत ने शृंखला बराबर की

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मीरपुर (वार्ता). भारत ने जेमीमाह रोड्रिग्ज (86 रन, चार विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और देविका वैद्य (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत बुधवार को दूसरे महिला एकदिवसीय मैच में बंगलादेश को 108 रन से रौंदकर तीन मैचों की शृंखला 1-1 से बराबर कर ली।जेमीमाह और हरमनप्रीत कौर (52) के अर्द्धशतकों ने भारत को 50 ओवर में 228 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में मेजबान बंगलादेश 120 रन पर आॅलआउट हो गई।भारत की इस दमदार जीत के बाद वनडे सीरीज बराबरी पर खड़ी है और चैंपियन का फैसला शनिवार को तीसरे वनडे के बाद होगा।पिछले मैच में भारत को चित्त करने वाली बंगलादेश टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, हालांकि इस बार भारतीय बल्लेबाज अधिक सूझ बूझ के साथ खेलते नजर आए।मारूफा अख़्तर ने प्रिया पूनिया को बोल्ड जबकि यस्तिका भाटिया को रनआउट किया लेकिन स्मृति मंधाना एक छोर पर खड़ी रहीं।मंधाना ने शुरूआती ओवरों की मुश्किलों का साम...
देर रात गुल्लाचिक्का गेज हुआ ओवरफ्लो, सुबह करीब 20 हजार क्यूसेक घटा

देर रात गुल्लाचिक्का गेज हुआ ओवरफ्लो, सुबह करीब 20 हजार क्यूसेक घटा

हनुमानगढ़, Uncategorized, टॉप न्यूज़
नाली बेड में बढ़कर 4000 क्यूसेक हुआ पानीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। घग्घर नदी के गुल्लाचिक्का हैड पर लगातार बढ़ रही पानी की आवक ने क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि अभी तक हनुमानगढ़ में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन घग्घर नदी में पानी का प्रवाह तेज होने से प्रशासन गुरुवार को भी हाई अलर्ट मोड पर रहा। बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो, अगर हो तो उससे निपटने के लिए प्रशासन, जल संसाधन विभाग व नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदी से आवश्यक बंदोवस्त करने में जुटे हुए हैं। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी व जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा खुद मोर्चा संभालते हुए लगातार मौका निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। गुरुवार को लालगढ़ से आई आर्मी की यूनिट ने भी उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग के साथ बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर इलाके...
ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाना अवैध’; शीर्ष कोर्ट से केंद्र को झटका

ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाना अवैध’; शीर्ष कोर्ट से केंद्र को झटका

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को करारा झटका लगा है। शीर्ष कोर्ट ने ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल विस्तार को अवैध ठहरा दिया है। शीर्ष अदालत ने उन्हें अपने लंबित काम निपटाने के लिए 31 जुलाई 2023 तक का समय दिया है। साथ ही न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने ईडी निदेशक के कार्यकाल को अधिकतम पांच साल तक बढ़ाने के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम और दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम में संशोधन की बात कही है। अदालत ने कहा है कि सरकार कानून बनाकर कार्यकाल में विस्तार कर सकती है, लेकिन अध्यादेश लाकर ऐसा करना वैध नहीं है।2018 में संजय कुमार मिश्रा की निदेशक के रूप में हुई थी नियुक्तिगौरतलब है कि संजय कुमार मिश्रा को नवंबर 2018 में प्रवर्तन निदेशालय के पूर्णकालिक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। संजय मिश्रा 1984-बैच के भारतीय रा...
दूसरा टी20 जीतकर भारत ने शृंखला में बनायी अजेय बढ़त

दूसरा टी20 जीतकर भारत ने शृंखला में बनायी अजेय बढ़त

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
ढाका (वार्ता)। भारत ने दीप्ति शर्मा (12/3), मिन्नू मणि (9/2) और शेफाली वर्मा (15/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मंगलवार को रोमांच से भरे दूसरे महिला टी20 में बंगलादेश को आठ रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।बल्लेबाजों की असफलता के कारण भारत 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना सका, लेकिन गेंदबाजों ने बंगलादेश को 20 ओवर में 87 रन पर आॅलआउट कर दिया।गेंदबाजों की अगुवाई दीप्ति ने की जिन्होंने चार ओवर में 12 रन देते हुए तीन विकेट लिये, जिसमें बंगलादेश के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाली कप्तान निगार सुल्ताना (38) का विकेट भी शामिल रहा। अपना दूसरा टी20 खेल रहीं मिन्नू ने चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिये, जबकि बरेड्डी अनुषाने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।बंगलादेश को आखिरी ओवर में 10 रन की दरकार थी। शेफाली ने इस ओवर में मात्र एक रन देते हुए तीन व...
श्रीगंगानगर से दिल्ली तक की यात्रा का समय हो सकता है कम

श्रीगंगानगर से दिल्ली तक की यात्रा का समय हो सकता है कम

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
रेलवे ने साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर सर्वे को दी मंजूरीश्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर से दिल्ली के लिए सफर में लगने वाले समय में भविष्य में कमी आ सकती है। क्योंकि रेलवे ने साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर फरुखनगर से लोहारू (वाया झज्जर- चरखी दादरी और बाढ़डा के रास्ते) के सर्वे को रेल मंत्रालय ने मंजूरी जारी करने के साथ इसके लिए बजट को भी जारी कर दिया है। गढ़ी हरसरू से झज्जर तक दोहरी रेलवे लाइन पर करीब 1225 करोड़ की लागत आएगी। हरियाणा सरकार की ओर से इसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है जो कि साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर गढ़ी हरसरू- फरूखनगर- झज्जर- चरखी दादरी- लोहारू का ही हिस्सा है। जानकारी अनुसार इस कॉरिडोर के निर्माण से हरियाणा व दिल्ली सीधे तौर पर गुजरात की चार बंदरगाहों (कांडला, मुंद्रा, नवलखी और जखाऊ) से सीधे तौर पर जोड़ेगा। रेलवे मंत्रालय ने गढ़ी हरसरू से लोहारू तक (वाया . सुल्तानपुर, फरूखनगर, ...
भारत में गरीब घटे: 15 वर्षों के दौरान 41.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले,यूएन की रिपोर्ट में किया गया दावा

भारत में गरीब घटे: 15 वर्षों के दौरान 41.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले,यूएन की रिपोर्ट में किया गया दावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि भारत में 2005-2006 से 2019-2021 के दौरान महज 15 साल के भीतर कुल 41.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। यह बात वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) के नवीनतम अपडेट में कही गई है। इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और आॅक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के आॅक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (ओपीएचआई) की ओर से जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत सहित 25 देशों ने 15 वर्षों में अपने वैश्विक एमपीआई मूल्यों (गरीबी) को सफलतापूर्वक आधा कर दिया, यह आंकड़ा इन देशों में तेजी से प्रगति को दर्शाता है। इन देशों में कंबोडिया, चीन, कांगो, होंडुरास, भारत, इंडोनेशिया, मोरक्को, सर्बिया और वियतनाम शामिल हैं।अप्रैल 2023 में भारत चीन को पीछे छोड़कर बना सबसे अधिक आबादी वाला देशसंयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2023 में भारत 142.86 करोड़ लोगों की आबादी के ...
ग्राम पंचायत बनने के चार साल बाद भी नहीं बनी नालियां-सड़कें

ग्राम पंचायत बनने के चार साल बाद भी नहीं बनी नालियां-सड़कें

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
बरसाती पानी घरों में घुसने से मकानों को हो रहा नुकसानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दो केएनजे को बने चार साल का समय हो गया है। बावजूद इसके अभी तक गांव विकास कार्यांे से अछूता नजर आ रहा है। सबसे बड़ी समस्या बरसाती सीजन में ग्रामीणों को उस समय होती है जब बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। वर्तमान में भी ग्रामीणों को मानसून के मौसम में कुछ इसी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। गत दिनों हुई बारिश का पानी घरों में घुसने से मकानों को नुकसान हुआ है। इस समस्या के कारण विवाद की स्थिति तक पैदा हो जाती है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में अभी तक नालियों का निर्माण नहीं करवाने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है। ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गांव की गलियों का हाल यह है कि यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण अनिश ने कहा कि ज...