Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

साल 2022 में रहना है सेहतमंद

साल 2022 में रहना है सेहतमंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली साल 2022 आने वाला है। बीता हुआ साल कोरोना वायरस के खतरे के बीच गुजरा। हर कोई नए साल में स्वस्थ और कोरोना मुक्त जीवन चाहता है लेकिन रोग तारीख बदलने से आते-जाते नहीं। इसके लिए आपको स्वयं प्रयास करना होता है। ऐसे में साल 2022 में स्वास्थ्य को लेकर कुछ संकल्प लें। स्वस्थ मन और सेहतमंद शरीर के लिए अपने खानपान में बदलाव लाएं। नए साल से एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए पोषण से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। कोविड की तीसरी लहर की आशंका अब भी बनी हुई है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों को खानपान में शामिल करने की सलाह दी है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक, घर में ही कई सारी ऐसी दिव्य औषधियां और आयुर्वेद आपको आसानी से मिल सकते हैं, जिनका नियमित सेवन शर...
ये चार खिलाड़ी साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए नामित

ये चार खिलाड़ी साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए नामित

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2021 के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए नामित किया है। ये चारों खिलाड़ी इस साल शानदार फॉर्म में थे और अपनी टीमों को कई अहम मैचों में जीत दिलाई।  जो रूटइंग्लिश कप्तान रूट ने इस साल टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूपों को मिलाकर 18 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 58.37 की औसत से 1855 रन बनाए। इसमें छह शतक शामिल हैं। वह कई बार अकेले मैदान पर जमे रहे और अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। उन्होंने साल 2021 की शुरुआत दोहरे शतक से की थी। श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में गॉल में उन्होंने 228 रन की पारी खेली थी। इसके बाद चेन्नई में भारत के खिलाफ 218 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर ह...
शेयर बाजार में आई उछाल

शेयर बाजार में आई उछाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली साल के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और दिन भर के कारोबार के बाद अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 459 अंक की उछाल के साथ 58,253 के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं एनएसई का सूचकांक निफ्टी 150 अंक की तेजी लेकर 17,344 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले आज सेंसेक्स ने 269 अंक उछाल के साथ फिर से 58 हजार के स्तर के पार पहुंचकर कारोबार की शुरुआत की थी। सेंसेक्स 58,083 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी ने भी हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की और 80 अंक की तेजी लेकर 17,284 के स्तर पर खुला था। गुरुवार को दोनों सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए थे। ...
प्रधानमंत्री ने किया 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, कहा- पिछली सरकारों ने उत्तराखंड को लूटा

प्रधानमंत्री ने किया 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, कहा- पिछली सरकारों ने उत्तराखंड को लूटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
हल्द्वानी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है।
बीकानेर में कोरोना:महज दो दिन में 19 नए कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर में कोरोना:महज दो दिन में 19 नए कोरोना पॉजिटिव

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। बुधवार और गुरुवार को ही बीकानेर में 19 नए कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। बुधवार सुबह पॉजिटिव की संख्या दस थी जो शाम को बढ़कर बारह हो गई और गुरुवार सुबह सात नए संक्रमित मिल गए। कोविड के एक्टिव केस बढ़कर अब 41 हो गए हैं। पिछले एक साल में जून के बाद पहली बार बीकानेर में इतने एक्टिव केस हुए हैं। गुरुवार को मिले पॉजिटिव केस में पीबीएम अस्पताल के एक डॉक्टर भी है। इससे पहले सैटेलाइट अस्पताल का एक डॉक्टर पॉजिटिव आ चुका है। इसके अलावा पवनपुरी, करणी नगर, मुरलीधर व्यास नगर और फड़बाजार से भी एक एक पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ में इस सीजन का पहला कोरोना पॉजिटिव वार्ड संख्या 19 के आडसर बास में मिला है। 28 साल के एक युवक को कोरोना हो गया है।...
किसानों को मिलेगा सिंचाई का पानी:कमेटी की रिपोर्ट पर प्रशासन लेगा फैसला,17 दिन से टंकी पर चढ़े हैं किसान

किसानों को मिलेगा सिंचाई का पानी:कमेटी की रिपोर्ट पर प्रशासन लेगा फैसला,17 दिन से टंकी पर चढ़े हैं किसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ सिंचाई पानी के लिए आंदोलन कर रहे किसानों को जल्द राहत मिल सकती है। मामले में कमेटी की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। गांव बडबिराना में पांच किसान पिछले 17 दिन से पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। टंकी के नीचे धरने पर बैठे किसानों ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर अमरजीत मेहरड़ा ने बताया कि बडबिराना गांव में आंदोलन को लेकर कमेटी की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई है। जसाना माइनर में टेल पर सिंचाई पानी कम मिलने की दिक्कत है, इसे लेकर हरियाणा के अधिकारियों से समय-समय पर बात करते हैं। यह नियमित प्रक्रिया है लेकिन बड़ा सिस्टम होने के कारण टेल पर दिक्कत रहती हैं। इनके समाधान का प्रयास करेंगे। जसाना मामले का नहीं निकला हलजसाना माइनर में 332 क्यूसेक पानी की मांग को लेकर जसाना गांव में किसान आंदोलन कर रहे हैं। नोहर फीडर में निर्धारित पानी नहीं...
किन्नू स्पेशल ट्रेन में लोडिंग शुरू

किन्नू स्पेशल ट्रेन में लोडिंग शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर देश-विदेश में पहचान रखने वाला श्रीगंगानगर का किन्नू गुरुवार को बांग्लादेश के बनगांव भिजवाने के लिए ट्रेन में लोड किया गया। रेलवे के गुड्स यार्ड में सुबह से किन्नू के ट्रक पहुंचने लगे थे। इन्हें बीएसएफ स्कूल की तरफ के गेट से एंट्री करवाई गई और वहीं से रेलवे वैगन के सामने लगाकर इन्हें अनलोड किया गया। आधे समय में पहुंच सुविधाजनकव्यापारी टीसी बंसल बताते हैं कि हालांकि यह पहला प्रयास है, लेकिन हमें लगता है कि किन्नू का आधे समय में बांग्लादेश तक का सफर तय कर लेना सुविधाजनक होगा। उनका कहना था कि पहले जहां करीब अस्सी घंटे में बांग्लादेश तक पहुंचता था वहीं अब यह चालीस घंटे में ही पहुंच जाएगा। हालांकि इस दौरान एक बार एक्सट्रा लोडिंग होगी। बांग्लादेश के पास भारतीय सीमा में उतरने के बाद इन्हें फिर से ट्रकों में लोड करने में परेशानी होगी, लेकिन पहला प्रयास है ऐसे में हम इसके सफल होने ...
हे सरकार! कहीं तो गड़बड़झाला है…6 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के 100 से ज्यादा मामले, डमी कैंडिडेट पकड़े गए; नकल गिरोह का नेक्सस बना

हे सरकार! कहीं तो गड़बड़झाला है…6 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के 100 से ज्यादा मामले, डमी कैंडिडेट पकड़े गए; नकल गिरोह का नेक्सस बना

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान भर्ती परीक्षाओं का सबसे बड़ा नकल गिरोह बन चुका है। पिछले एक साल में यहां 8 भर्ती परीक्षा हुई। इनमें 6 परीक्षा ऐसी थीं जिनमें या तो पेपर लीक हुए या फिर डमी कैंडिडेट पकड़े गए। यदि इनकी गिनती की जाए तो 100 से ज्यादा लोग इस मामले में गिरफ्तार हुए। इधर, VDO परीक्षा में भी करीब 3 से ज्यादा डमी कैंडिडेट पकड़े गए। सिरोही से नकल व पेपर के शक में भी तीन को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भी सरकार और आयोग ये मानने को तैयार नहीं कि पेपर लीक हुआ है। जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसे मामले सामने आते ही परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। ...
सर्दियों में बच्चों को बचाना है ठंड से

सर्दियों में बच्चों को बचाना है ठंड से

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली सर्दियां आ गई हैं। सर्दियों में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा होता है। ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा बच्चे बीमार होते हैं। उन्हे बहुत जल्द सर्दी लग जाती है, जिससे तरह तरह की बीमारियां होने लगती हैं। इसलिए सर्दियों में सबसे पहले बच्चों को बचा कर रखने पर ध्यान दिया जाता है। सर्दी बढ़ने पर अक्सर बच्चों को फ्लू और निमोनिया की शिकायत होने लगती है। सर्दी और खांसी जुकाम से भी बच्चे परेशान हो जाते हैं। खास कर 10 साल के बच्चों को सर्दियों में काफी समस्या होती है। ऐसे में जरूरी है कि ठंड से बच्चों को बचाया जाए। सर्दियों के मौसम में खान पास से लेकर रहन सहन तक पर ध्यान देने की जरूरत होती है। चिकित्सकों के मुताबिक, बच्चों को होने वाले बुखार या खांसी-जुकाम की शिकायत को हल्के में न लें। यहां कुछ आसान से उपाय बताए जा रहे हैं जिससे बच्चों को सर्दियों में बचाना होता है जरूरी। ...
आप भी चाहते हैं नए साल में डबल फायदा?

आप भी चाहते हैं नए साल में डबल फायदा?

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली निवेश के लिए लोग पारंपरिक तौर पर बचत खाते का प्रयोग करते आए हैं, लेकिन बदलते दौर के साथ अब निवेश के लिए भी लोगों की पसंद बदलने लगी है। अब बचत के लिए स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और आईपीओ आदि लोगों का पहली पसंद होते जा रहे हैं। खुदरा और एंजल निवेशकों के लिए 2021 एक अच्छा साल था। 2021 में म्यूचुअल फंड ने निवेशकों का भरोसा जीता और अपने एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में सात लाख करोड़ रुपये का इजाफा भी किया। शेयर बाजार भी तेजी से बढ़ा हैं। जबकि कई विशेषज्ञों की भविष्यवाणी की माने तो भारतीय शेयर बाजार बाजार आने वाले वर्षों में फ्रांस को पछाड़ते हुए दुनिया में 5वां स्थान हासिल कर सकता है। इसी क्रम में निवेश और स्थिर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट के मामले में 2022 एक महत्वपूर्ण वर्ष साबित होगा। ऐसे में अगर आप भी इन निवेशों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो हम आपको निवेश के कुछ विकल्प दे रहे ह...