Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

जापान में रिलीज होगी अजीत की फिल्म वलीमई, हरियाणा में भी 11 दिन के लिए थिएटर बंद

जापान में रिलीज होगी अजीत की फिल्म वलीमई, हरियाणा में भी 11 दिन के लिए थिएटर बंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
साउथ स्टार अजीत की फिल्म वलीमई को ट्रेलर 30 दिसंबर को रिलीज हुआ है। फिल्म का प्रोडक्शन बोनी कपूर ने किया है। वलीमई पोंगल यानी 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट आ रहा है कि इसे ओवरसीज मार्केट में भी रिलीज किया जाएगा, जिसमें जापान शामिल है। एंटरटेन्मेंट ट्रेकर मनोबाला विजयाबालन के मुताबिक इसका जापान में रिलीज कन्फर्म कर दिया गया है। वहां किड्स के लिए फिल्म की टिकट 1000 येन यानी 647 रुपए होगी जबकि एडल्टस के लिए 2500 येन यानी 1,618 रुपए होगी।...
मौत के डेढ़ साल बाद सुशांत का मैसेज आया, फैन्स की रुक गईं धड़कनें, बाद में पता चली असलियत

मौत के डेढ़ साल बाद सुशांत का मैसेज आया, फैन्स की रुक गईं धड़कनें, बाद में पता चली असलियत

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नए साल पर सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक अकाउंट से एक मैसेज आया। नोटिफिकेश में सुशांत का नाम देख फैन्स के दिलों की धड़कनें रुक गईं। एक बार तो लगा कि सुशांत ही होंगे शायद, लेकिन असलियत कुछ और थी। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने यह मैसेज लिखा था। वही दिवंगत एक्टर का अकाउंट एक्सेस कर रही हैं। पोस्ट में लिखा है- सभी को नए साल की शुभकामनाएं, आपकी सारी इच्छाएं पूरी हों।...
UP में असली ‘खेल’ को मिला बढ़ावा:मेरठ में बोले PM मोदी- पिछली सरकार में अपराधी खेल खेलते थे

UP में असली ‘खेल’ को मिला बढ़ावा:मेरठ में बोले PM मोदी- पिछली सरकार में अपराधी खेल खेलते थे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मेरठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ पहुंचे। सलावा में उन्होंने UP की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा, 'यहां से हर साल 1000 से अधिक बेटे-बेटियां खिलाड़ी बनकर निकलेंगी। क्रांतिवीरों की नगरी खेल नगरी बनेगी। पहले की सरकारों में यूपी में अपराधी अपना खेल खेलते थे। पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे। बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे। पहले की सरकार अपने खेल में लगी रहती थी। इसी का नतीजा था कि लोग पलायन को मजबूर हो गए थे। अब योगी की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है।'...
एक दिन में 77.82 करोड़ की शराब पी गया राजस्थान

एक दिन में 77.82 करोड़ की शराब पी गया राजस्थान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इस साल नए साल के जश्न में खूब शराब पी गई। अकेले 31 दिसंबर को राजस्थान में 77 करोड़ 82 लाख रुपए की शराब बिक्री हुई। इसमें 12 करोड़ 60 लाख रुपए की बीयर और 65 करोड़ 13 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब शामिल है। आबकारी विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल यानी वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 70 करोड़ था। रोज की तरह 31 दिसंबर की रात 8 बजे तक ही शराब की दुकानें खुली थीं। आबकारी विभाग के अनुसार देशभर के कई राज्यों में नए साल के जश्न पर रोक थी। ऐसे में बड़ी संख्या में सैलानी राजस्थान पहुंचे थे। शराब की बिक्री में इजाफा की यही वजह है।...
सात दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं, मार्केट बंद रख धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

सात दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं, मार्केट बंद रख धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
थाना प्रभारी से मिले बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट धर्मशाला के दुकानदारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में रेलवे स्टेशन रोड स्थित सागरमल बैजनाथ ट्रस्ट धर्मशाला की भूमि हड़पने की नीयत से ट्रस्ट का रिकॉर्ड व अन्य सामान खुर्दबुर्द कर धोखाधड़ी करने के संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में सात दिन पहले सौंपे गए परिवाद पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई न करने से दुकानदारों में आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट धर्मशाला के दुकानदारों ने जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी से मुलाकात की।...
15 से 18 साल के युवाओं का वैक्सीनेशन

15 से 18 साल के युवाओं का वैक्सीनेशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते युवाओं को कोरोना की डोज लगाने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट ने गाइड लाइन जारी कर दी है। शनिवार से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा, वहीं तीन जनवरी से वैक्सीन की पहली डोज लगा दी जाएगी। पहले दिन स्कूल्स में वैक्सीन लगाई जाएगी। वर्ष 2007 से पूर्व जन्म लेने वाले सभी बच्चों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए कोविन वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं पर रजिस्ट्रेशन के बाद स्लॉट के आधार पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बीकानेर के सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने दैनिक भास्कर को बताया कि तीन से पांच जनवरी के बीच बीकानेर के सभी स्कूल्स में हेल्थ वर्कर पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाएंगे। 13 से 18 साल के सभी बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अगर कोई स्टूडेंट उस दिन एब्सेंट रहता है तो बाद में पहुंचकर वैक्सीन लगाई जाएगी।...
कृषि अवसरंचना निधि सेर्न्ट्रल सेक्टर स्किम के तहत 85.42 करोड़ स्वीकृत

कृषि अवसरंचना निधि सेर्न्ट्रल सेक्टर स्किम के तहत 85.42 करोड़ स्वीकृत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। किसानों और उद्यमियों के लिए सरकार की कृषि अवसरंचना निधि सेर्न्ट्रल सेक्टर स्किम के तहत जिले में 62 प्रोजेक्ट्स को 85.42 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत तहत 38 वेयरहाउस, 12 प्राइमरी प्रोसेसिंग सेंटर एवं 12 अन्य फसलोतर प्रबंधन अवसंरचना का निर्माण किया जा रहा है। इसी स्किम के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक जिला कलक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्टरेट सभागार में हुई।नाबार्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक चंद्रेश शर्मा ने बताया कि इस फंड के तहत किसानों के लिए एक लाख करोड़ रुपए तक के ऋण की व्यवस्था की गयी है। इस योजना के तहत अलग-अलग प्रोजेक्ट के हिसाब से मध्यम-अवधि यानी मीडियम और लंबी-अवधि यानी लॉन्ग टर्म की फाइनेंस सुविधा यानी कि कर्ज मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ देश में अगर कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। जिससे इनके पास फल, सब्जी और अन्...
स्टार प्लस पर साल की शुरुआत होगी इस रीमेक से, शान ने गाया किशोर कुमार का ये हिट गाना

स्टार प्लस पर साल की शुरुआत होगी इस रीमेक से, शान ने गाया किशोर कुमार का ये हिट गाना

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बांग्ला टेलीविजन में लेखिका लीना गंगोपाध्याय बड़ा नाम है। उनका लिखा हिट बंगाली धारावाहिक 'खोरकुटो' अब हिंदी में बन रहा है। मुंबई मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हिंदी की मूल कहानियों की बजाय दूसरी भाषाओं की हिट फिल्मों की रीमेक के बाद ये चलन अब टेलीविजन पर पहुंच रहा है। लीना गंगोपाध्याय के लिखे इस सीरियल की कहानी हिंदी में 'कभी कभी इत्तेफाक से' के नाम से बनाने के लिए इसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पृष्ठभूमि में लिखा गया है। धारावाहिक की मुख्य भूमिकाओं में येशा रूघानी और मनन जोशी दिखाई देंगे। इनके अलावा टेलीविजन के कुछ मशहूर कलाकारों को भी धारावाहिक में शामिल किया गया है। इस धारावाहिक का टाइटल ट्रैक भी ओरीजनल गाना न होकर बल्कि किशोर कुमार के हिट गीतों में शुमार एक गाना है, जिसे शान और नीति मोहन की आवाजों में फिर से रचा गया है। स्टार प्लस का नया शो 'कभी कभी इ...
कोरोना की ओपन बैठक में उलझे मंत्री:परसादीलाल और खाचरियावास में बहस, गहलोत बोले- 1 लाख 90 हजार लोग आपको देख रहे हैं

कोरोना की ओपन बैठक में उलझे मंत्री:परसादीलाल और खाचरियावास में बहस, गहलोत बोले- 1 लाख 90 हजार लोग आपको देख रहे हैं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर कंट्रोल के लिए बुलाई गई ओपन लाइव बैठक के दौरान गहलोत सरकार के मंत्री आपस में ही उलझ गए। न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक के स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा के सुझाव पर खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास भड़क गए। नाराज प्रतापसिंह ने यहां तक कह दिया कि आप रोक लगाकर देख लो, आपकी बात कौन मानता है? आप उलटी बात कह रहे हो। इस पर सीएम अशोक गहलोत ने बीच बचाव करते हुए कहा कि यह ओपन बैठक लाइव है और इस वक्त 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग देख रहे हैं। आप सबके सुझाव के हिसाब से सरकार फैसला करेगी।...
वित्त मंत्री बोलीं- अखिलेश यादव को लग रहा करीबियों पर छापे से डर, पूछा- आप इससे हिल गए हैं क्या?

वित्त मंत्री बोलीं- अखिलेश यादव को लग रहा करीबियों पर छापे से डर, पूछा- आप इससे हिल गए हैं क्या?

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
समाजवादी पार्टी के MLC पुष्प राज जैन पर IT डिपार्टमेंट की रेड को लेकर बीजेपी और एसपी में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। वित्त मंत्री ने कहा- लॉ इंफोर्सिंग एंजेसी कहीं छापा मारती है तो सूचना के आधार पर मारती है। कानपुर में इत्र कारोबारी के यहां GST की जानकारी के तहत छापा मारा गया। पिछले 2 दिनों में इसे लेकर गलत जानकारी फैलाई गई, जिसे समझाने के लिए एक प्रेस नोट जारी किया गया था। जो लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि अगर छापा पड़ा तो क्या एजेंसियां खाली हाथ लौटी? पैसा मिला या नहीं? निर्मला सीतारमण ने अखिलेश से पूछा- आप किसे बचा रहे हैं? सपा प्रमुख अखिलेश यादव क्या इससे हिल गए हैं? क्या उन्हें डर लग रहा है? बता दें बीते दिनों पीयूष जैन नाम के एक इत्र कारोबारी के यहां छापे मारे गए थे।...