Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

आज हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

आज हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिन भर भारी गिरावट का सामना करने के बाद आखिरकार अंत में बाजार में रौनक वापस लौटी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 57,260.58 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17,053.95 के स्तर पर बंद हुआ।  बाजार शुरू होते ही 668 अंक टूटा था सेंसेक्सगौरतलब है कि आज बाजार हरे निशान पर खुला अगले ही मिनट में धड़ाम हो गया था। बाजार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 668 अंक की गिरावट के साथ 56,400 के स्तर पर पहुंच गया और एनएसई का निफ्टी 248 अंक टूटकर 16,900 तक लुढ़क गया था। इसके बाद एक बार सेंसेक्स 725 अंक तक टूट गया था। ...
सलमान खान की फैमिली में शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा? तलाकशुदा हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति

सलमान खान की फैमिली में शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा? तलाकशुदा हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड में इन दिनों कई सेलेब्स की शादियां हो रही हैं। शादी की इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है वो है दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्‍हा सलमान खान की फैमिली के ही किसी मेंबर से शादी करने जा रही हैं। सोहेल खान के साले के साथ शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सजदेह के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब कहा जा रहा है कि सोनाक्षी, बंटी से शादी करने की तैयारी कर रही हैं। सोनाक्षी और बंटी की काफी अच्छे दोस्ती हैं। दोनों को अक्सर एक साथ पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। बंटी, सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के साले हैं और उनकी बीवी सीमा खान के सगे भाई हैं। बता दें कि सोनाक्षी पहली ऐक्‍ट्रेस नहीं हैं, जिनका नाम बंटी से जुड़ा हो। इससे पहले बंटी का नाम सुष्मिता सेन...
बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज:बरनाला में पंजाब के CM चन्नी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस की धक्का-मुक्की में उतरीं पगड़ियां

बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज:बरनाला में पंजाब के CM चन्नी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस की धक्का-मुक्की में उतरीं पगड़ियां

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
पंजाब के बरनाला में शनिवार दोपहर बेरोजगार अध्यापकों और एनएचएम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जबरदस्त विरोध किया। अपनी मांगों के समर्थन में और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे पर बैठ गए। पुलिस ने इन लोगों को सड़क से हटाने की कोशिश की जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई और धक्कामुक्की हो गई। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का-फुल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस वाहनों के आगे लेटकर प्रदर्शन करते बेरोजगार अध्यापक। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार बरनाला पहुंचे। यहां बरनाला, तपा और महलकलां में मुख्यमंत्री के तीन प्रोग्राम थे। पंजाब में मांगों को लेकर अलग-अलग महकमों के मुलाजिमों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। इसके बावजूद बेरोजगार अध्यापक और एनएचएम ...
दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण ICC ने रद्द किया महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर

दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण ICC ने रद्द किया महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से प्रसार के कारण ICC ने पड़ोसी देश जिम्‍बाब्‍वे में चल रहे महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के क्‍वालीफायर को रद्द कर दिया है। ICC ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। हरारे में खेले जा रहे क्वालिफायर में बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को ICC रैकिंग में टॉप टीम होने के कारण वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई घोषित कर दिया गया है।...
पाकिस्तान सीमा के पास हरक्यूलिस विमान से नीचे उतरे 400 कमांडो, हेलिकॉप्टर ध्रुव ने ड्रोन को मार गिराया

पाकिस्तान सीमा के पास हरक्यूलिस विमान से नीचे उतरे 400 कमांडो, हेलिकॉप्टर ध्रुव ने ड्रोन को मार गिराया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर/जैसलमेर भारत की पश्चिमी सीमा जैसलमेर में युद्धाभ्यास दक्षिण शक्ति के दौरान शुक्रवार को भविष्य के हाईब्रिड युद्ध का नजारा भारत ने दिखा दिया। यह युद्धाभ्यास एक महीने से चल रहा था। इस युद्धाभ्यास में तीनों सेनाओं की इकट्‌ठी ताकत दिखी। सेना ने स्पेस टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से भविष्य में हो सकने वाले युद्ध की झलक दिखाई। इसके साथ ही स्वदेसी लड़ाकू हेलिकॉप्टर ध्रुव ने ड्रोन को मार गिराने की प्रैक्टिस की। थार के रेगिस्तान, रण ऑफ कच्छ, समुद्र और क्रीक इलाके में अलग-अलग फेज में पांच से छह एजेंसियों ने साथ में युद्धाभ्यास किया। पाकिस्तान से सटी सीमा पर यह पहला अवसर है जब सेना इस नए तरीके को आजमा रही है। आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे शुक्रवार को इस युद्धाभ्यास का साक्षी बने। उन्होंने जवानों व पैरा कमांडों से बातचीत की और उनका हौसला अफजाई की।...
एक दिसंबर से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

एक दिसंबर से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली नवंबर का महीना खत्म होने में अब चार दिन बाकी हैं। साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होते ही कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपकी जेब पर बोझ बढ़ा सकते हैं। जहां एक ओर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने उपयोगकर्ताओं को झटका देने वाला है, तो दूसरी ओर एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बदलाव हो सकता है। हर नए महीने के साथ ही कुछ नए नियम भी लागू होते हैं। हम बता रहे हैं कि इस बार लोगों की जेब पर क्या असर होने वाला है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल महंगाभारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये महीना खर्च बढ़ाने वाला होगा। दरअसल एक दिसंबर से एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करना महंगा होने जा रहा है। एसबीआई कार्ड पर फिलहाल सिर्फ ब्याज वसूला जाता है। मगर अब से प्रोसेसिंग फी भी ली जाएगी। इससे एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को अध...
10 लाख लेकर तस्करों को भगाने वाली एसएचओ बर्खास्त:सीमा जाखड़ का साथ देने वाले 3 सिपाहियों को भी हटाया गया

10 लाख लेकर तस्करों को भगाने वाली एसएचओ बर्खास्त:सीमा जाखड़ का साथ देने वाले 3 सिपाहियों को भी हटाया गया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सिरोही 10 लाख रुपए लेकर तस्करों को भगाने के मामले में बरलूट के तत्कालीन थानाधिकारी सीमा जाखड़, कॉन्स्टेबल सुरेश विश्नोई, हनुमान विश्नोई और ओम प्रकाश विश्नोई को बर्खास्त कर दिया गया है। डीएसपी मदन सिंह चौहान की जांच में चारों दोषी पाए गए। रिपोर्ट के बाद चारों को पद से हटा दिया गया। डीएसपी ने की जांचसिरोही एसपी धर्मेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चारों को नौकरी से हटाया गया है। पहले एसपी धर्मेंद्र सिंह ने चारों को निलंबित किया था। मामले की पूरी जांच डीएसपी मदन सिंह चौहान को सौंपी थी। उप निरीक्षक सीमा जाखड़ पर कार्रवाई के लिए संबंधित फाइल जोधपुर IG नवज्योति गोगोई को भेजी गई थी। गोगोई ने शुक्रवार को उप निरीक्षक सीमा जाखड़ को बर्खास्त करने का आदेश दिया। तस्करों से साठ-गांठ कर सौदा कियासीमा जाखड़ ने तीनों सहयोगियों के साथ मिलकर डोडा तस्करों से साठ-गांठ की थी। 14 नवंबर...
सिद्धार्थ शुक्ला की आखिरी रिकॉर्डिंग:मौत से महीनों पहले रैप सॉन्ग रिकॉर्ड कर गए थे सिद्धार्थ शुक्ला, फैमिली उनके बर्थडे पर रिलीज करेगी

सिद्धार्थ शुक्ला की आखिरी रिकॉर्डिंग:मौत से महीनों पहले रैप सॉन्ग रिकॉर्ड कर गए थे सिद्धार्थ शुक्ला, फैमिली उनके बर्थडे पर रिलीज करेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बिग बॉस विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को गए 2 महीने हो गए हैं। अब यह खबर सामने आई है कि वे एक रैपर बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपनी मौत से पहले एक सॉन्ग भी रिकॉर्ड किया था। इस गाने को उनका परिवार उनकी बर्थ एनिवर्सरी यानी 12 दिसंबर को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है।
महापंचायत में बोले टिकैत- आंदोलन आगे कैसे चलेगा ये संसद के चलने पर होगा तय

महापंचायत में बोले टिकैत- आंदोलन आगे कैसे चलेगा ये संसद के चलने पर होगा तय

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली किसान आंदोलन को एक वर्ष पूरे होने पर यूपी गेट पर महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी शामिल हुए। राकेश टिकैत के अलावा संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी योगेंद्र यादव भी पहुंचे। गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग को मजबूत किया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग के पास चेतावनी के पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें इस पॉइंट पर धारा 144 लागू होने की बात कही गई है। यूपी गेट पर किसान आंदोलन स्थल पर महापंचायत को लेकर पीएसी की 5 बटालियन, सिविल पुलिस के 250 कर्मी, एलआईयू, इंटेलिजेंस और महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। ...
बड़ा सवाल: क्या वैक्सीन की दोनों डोज संक्रमण से सुरक्षा की गारंटी हैं? अध्ययन में सामने आई यह बात

बड़ा सवाल: क्या वैक्सीन की दोनों डोज संक्रमण से सुरक्षा की गारंटी हैं? अध्ययन में सामने आई यह बात

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली दुनिया के तमाम देशों में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। हाल ही में सामने आए कोरोना के कुछ नए वैरिएंट्स ने वैज्ञानिकों की चिंता और भी बढ़ा दी है। अब तक के तमाम अध्ययनों में दावा किया जाता रहा है कि वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को संक्रमण का जोखिम काफी कम होता है, हालांकि हालिया अध्ययन ने इस दावे पर सवालिया निशान लगा दिया है। बीएमजे मेडिकल जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त करने के 90 दिनों के बाद से लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा धीरे-धीरे बढ़ जाता है। हाल ही में कोरोना के सामने आए नए वैरिएंट्स में कई ऐसे म्यूटेशनों के बारे में पता चला है जो वैक्सीन से शरीर में बनी एंटीबॉडीज को आसानी से चकमा देने में सफल हो सकते हैं। इस बीच इस अध्ययन में सामने आए परिणाम ने वै...