Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कानपुर पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। श्रेयस अय्यर के 105 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में 345 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 129 रन बना लिए हैं। भारत के पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम अभी भी 216 रन से पीछे है। न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग (75) और टॉम लाथम (50) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।...
सोने के दाम में आज फिर तेजी, 570 रुपये महंगा हुआ, चांदी की कीमत में 190 रुपये का इजाफा

सोने के दाम में आज फिर तेजी, 570 रुपये महंगा हुआ, चांदी की कीमत में 190 रुपये का इजाफा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। गुरुवार की तरह आज भी कीमती पीली धातु का भाव चढ़ गया। शुक्रवार वैश्विक बाजारों में धातु की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोना 570 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 47,155 रुपये हो गई है। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ बढ़ी चांदी की चमकसोने के दाम में इजाफा होने के साथ-साथ दूसरी कीमती धातु चांदी का भाव भी आज बढ़ गया। चांदी की कीमत में शुक्रवार को 190 रुपये की तेजी आई। इसके बाद राजधानी दिल्ली में चांदी 62,145 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गौरतलब है कि चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 61,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।...
एसटीपी में पानी उठाव शुरू

एसटीपी में पानी उठाव शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सूरतगढ़ बाइपास स्थित महादेव इन्कलेव के पास एसटीपी में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण एसटीपी पिछले दो दिनों से बंद है। इससे गंदे पानी का उठाव नहीं होने के कारण नाइवाला के पास खड्डा गंदे पानी से भर गया है। वहीं नाले भी ओवर फ्लों होने लग गए है।
सड़कों पर गोवंश, हर वक्त हादसे की आशंका

सड़कों पर गोवंश, हर वक्त हादसे की आशंका

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
अदालत की ओर से जुर्माना लगाने के बाद भी नगर परिषद ने नहीं ली सीखहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। खूंटे खाली और सड़कों पर गोवंश। शहर में निराश्रित गोवंश को आसरा नहीं मिल रहा है। जंक्शन-टाउन क्षेत्र से गुजरने वाला हाइवे हो या शहर के अंदर की सड़कें, हर जगह गोवंश नजर आता है। कहीं बैठे तो कहीं चलते नजर आते हैं। इनकी वजह से कई जगह हादसे हुए। गोवंश को पकड़ कर रखने के लिए गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है, मगर नतीजा सिफर। जितने गोवंश इन गोशालाओं में हैं, उससे कई गुना सड़कों पर घूम रहे हैं, लेकिन इनसे होने वाले हादसों की परवाह शायद ही किसी को हो। वह भी तब जब गोधों की बीच सड़क लड़ाई के दौरान उनकी चपेट में आने से नागरिक की मौत के मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने नगर परिषद को जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक की विधवा को 5 लाख रुपए हर्जाना राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके नगर परिषद अपने दायि...
पंजाब: अपनी ही सरकार को सिद्धू ने दी चेतावनी, बोले- नशे की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई तो भूख हड़ताल करूंगा

पंजाब: अपनी ही सरकार को सिद्धू ने दी चेतावनी, बोले- नशे की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई तो भूख हड़ताल करूंगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मोगा में अपनी ही सरकार पर हमला बोला। सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे व बेअदबी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो वह राज्य सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे। सिद्धू ने कहा कि नशे की वजह से लाखों नौजवान बर्बाद हो गए हैं। लाखों लोग राज्य छोड़कर चले गए हैं। सिद्धू ने कहा कि जब राज्य के खजाने में पैसा है नहीं तो कहां से बड़ा अस्पताल और लड़कियों के लिए कॉलेज बनेगा। मैं सिर्फ पार्टी प्रधान हूं प्रशासनिक ताकत मेरे पास नहीं है, मैंने सीएम चन्नी से भी कह दिया है कि अगर जल्द बेअदबी जांच की रिपोर्ट सार्वजानिक न हुई तो इस्तीफा दे दूंगा। ...
जयपुर में फिर स्कूली बच्चों पर कोरोना का कहर:एक दिन में 6 बच्चे पॉजिटिव, इनमें 2 ऑनलाइन पढ़ने वाले; 24 घंटे में 17 केस

जयपुर में फिर स्कूली बच्चों पर कोरोना का कहर:एक दिन में 6 बच्चे पॉजिटिव, इनमें 2 ऑनलाइन पढ़ने वाले; 24 घंटे में 17 केस

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर एक बार फिर कोरोना का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। गुरुवार को जयपुर में 17 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसमें 6 स्कूली बच्चे हैं। इनमें 4 बच्चे स्कूल जा रहे थे, वहीं दो अन्य बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं, लेकिन वे ऑनलाइन क्लास ही ले रहे हैं। CMHO डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि आज जयपुर में कुल 17 केस मिले है। इसमें 4 स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे है। इसमें झालाना स्थित एक सरकारी स्कूल के 2 बच्चे और भांकरोटा स्थित निजी स्कूल के दो बच्चे भी पॉजिटिव शामिल हैं। इसके अलावा 2 अन्य बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं, हालांकि वे दोनों ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। जयपुर में एरियावाइज स्थिति देखें तो आज बनीपार्क, सिविल लाईन्स, दुर्गापुरा, जमवारामगढ़, फागी, मानसरोवर और राजापार्क में एक-एक मरीज मिला है। वहीं मालवीय नगर, महेश नगर में 2-2 केस मिले है।...
विजय-अनन्या ने माइक टायसन के साथ ‘लाइगर’ के लास वेगास शेड्यूल की शूटिंग की खत्म

विजय-अनन्या ने माइक टायसन के साथ ‘लाइगर’ के लास वेगास शेड्यूल की शूटिंग की खत्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' के लास वेगास शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी अनन्या ने सोशल मीडिया स्टोरी पर लास वेगास से एक वीडियो क्लिप शेयर कर दी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हमारे लास वेगास शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है। #Liger।" विजय और अनन्या पांडे अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए 13 नवंबर को पूरी टीम के साथ अमेरिका पहुंचे थे। विजय और अनन्या ने महान बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन के साथ भी लास वेगास में फिल्म के कुछ अहम सीन्स की शूटिंग की है। माइक टायसन भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही इस एक्शन ड्रामा फिल्म को करन जौहर और चार्मी कौर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को मेकर्स कुल 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज करेंगे।...
रविंद्र जडेजा अर्धशतक के करीब, श्रेयस अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी

रविंद्र जडेजा अर्धशतक के करीब, श्रेयस अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कानपुर भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। शुभमन गिल ने खेली 52 रन की पारी।
बड़ा आसान है ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र को बनवाना

बड़ा आसान है ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र को बनवाना

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली आय प्रमाण पत्र एक ऐसा सर्टिफिकेट है, जिसकी जरूरत हमको कई जगहों पर होती है। एडमिशन लेना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो कई महत्वपूर्ण कार्यों मेंं इसका उपयोग होता है। इस सर्टिफिकेट से यह पता चलता है कि व्यक्ति की वार्षिक आय कितनी है? आज के इस डिजिटल युग ने  कई चीजों को आसान बना दिया है। पहले जहां छोटे छोटे कामों को करने में हमारे समय और धन की काफी बर्बादी होती थी। वहीं अब हमारा काम मोबाइल फोन के जरिए चंद मिनटों में हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। अब सरकार ने अपने नागरिकों के लिए इसको बनवाने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान कर दिया है। यूपी सरकार ने सभी तरह के डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन बनवाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए आप अपना आय प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क...
आत्महत्या दुष्प्रेरण के मामले में दो जने गिरफ्तार

आत्महत्या दुष्प्रेरण के मामले में दो जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में जिले की खुइयां पुलिस ने एक महिला सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। खुइयां पुलिस थाना प्रभारी विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार एवं जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना में दर्ज मुकदमा नम्बर 91/2021 धारा 306 भादंसं में अनुसंधान के बाद आरोपी रामकुमार (35) पुत्र कानाराम नायक और सिलोचना (49) पत्नी भानीराम मेघवाल निवासी भगवानसर पुलिस थाना खुइयां को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि महावीर पुत्र मनीराम मेघवाल निवासी भगवानसर ने 2 सितम्बर को रिपोर्ट दी कि सिलोचना व रामकुमार ने उसकी पुत्री प्रियंका को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दि...