पहले CI पिता ने सुसाइड किया, अब बेटे ने:बहन से बातें करते हुए बोला- टॉयलेट जा रहा हूं, वापस नहीं आया तो बहन ने दरवाजा खटखटाया, फंदे से लटक गया था विष्णुदत्त का बेटा
बीकानेर
राजस्थान के चर्चित CI के सुसाइड मामले में CBI अभी किसी नतीजे पर भी नहीं पहुंच पाई है और इधर उनके बेटे ने भी जान दे दी। मई 2020 में राजगढ़ थाने के SHO विष्णुदत्त बिश्नोई ने सुसाइड कर लिया था। मंगलवार को विष्णुदत्त के लाड़ले बेटे लक्ष्य ने भी बाथरूम में लगे पंखे से फांसी लगा ली। इस घटना के बाद न सिर्फ विष्णुदत्त का परिवार, बल्कि पुलिस महकमा भी सकते में है। कांता खतुरिया कॉलोनी में तो उस समय हड़कंप मच गया, जब उसके घर से चीखें सुनाई देने लगीं।
कांता खतुरिया कॉलोनी स्थित विष्णुदत्त का घर, जहां बेटे ने सुसाइड किया।
बारहवीं क्लास के स्टूडेंट लक्ष्य ऑनलाइन पढ़ाई करने के बाद अपनी बहन से बातें कर रहा था। बड़ी बहन से सामान्य बातें करते-करते उसने टॉयलेट जाने की इच्छा जताई और फर्स्ट फ्लोर पर बने बाथरूम में चला गया। पंद्रह-बीस मिनट तक नहीं लौटा तो बहन ने आवाज दी। वापस कोई जवाब नहीं ...








