Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

जिला कलक्टर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 27 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामीणों से किया संवाद

जिला कलक्टर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 27 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामीणों से किया संवाद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को ई-मित्र प्लस के माध्यम से जिले की 27 ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों और ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और इनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे करें। जिला कलक्टर सहित सभी अधिकारी राजीव गांधी आईटी सेंटर से जुड़े, वहीं ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए ई-मित्र प्लस सेवा प्रारम्भ की गई है। इसके माध्यम से अनेक सुविधाएं ग्रामीण स्तर पर मिल सकेंगी। ग्रामीण इनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ई-मित्र प्लस के मा...

स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी

टॉप न्यूज़
बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत मानव धर्म प्रचार सेवा संस्था की ओर से बुधवार को घर-घर पौधों का वितरण किया गया। बालसंत छैल बिहारी महाराज के सानिध्य में अभियान के तहत हर बुधवार और शनिवार को घर-घर पौधों का वितरण शुरू किया गया है। अभियान के तहत 11 हजार पौधों के वितरण का लक्ष्य है।बालसंत छैल बिहारी महाराज व संत मनु महाराज के सानिध्य में विभिन्न मोहल्लों में पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बालसंत छैल बिहारी महाराज ने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरुरी है। राजस्थान पत्रिका हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण की अलख जगाए हुए है, यह अतुलनीय है। इस दौरान पशुओं को चारा और पक्षियों को चुग्गा खिलाया गया। समाजसेवी हनुमान प्रसाद धामु की स्मृति में किए गए पौध वितरण के अवसर पर रूप किशोर, नवरत्न, शिवलाल धामू, हरिकिशन नागल, लालचंद खोख...
इंडिया की ओपनर की तलाश पूरी:ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत को थी दूसरे सलामी बल्लेबाज की तलाश, राहुल ने 2 साल बाद शतकीय वापसी से मजबूत विकल्प दिया

इंडिया की ओपनर की तलाश पूरी:ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत को थी दूसरे सलामी बल्लेबाज की तलाश, राहुल ने 2 साल बाद शतकीय वापसी से मजबूत विकल्प दिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम की एक बड़ी समस्या सुलझ गई और वह समस्या थी ओपनिंग जोड़ी की। जी हां, केएल राहुल ने जिस तरह से इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में बतौर ओपनर बल्लेबाजी की है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, कम होगी। ऐसे में अब रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए मानो टीम में अपनी जगह पर मुहर लगा दी है। शतकवीर केएल राहुल ने जेम्स एंडरसन, ओली रोबिंसन जैसे गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करता देखकर, लगा ही नहीं कि उन्हें किसी भी गेंद ने ज्यादा परेशान किया। अब यकीनन विराट कोहली की टेस्ट में ओपनिंग जोड़ी को लेकर चल रहे एक्सपेरिमेंट भी थम जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे से जारी थी तलाश पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम इंडिया रोहित शर्मा के जोड़ीदार की तलाश में थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा शुभमन गिल ने शानदार खेल दिखाकर अपना मजबूत दावा पेश किया था, लेकिन उसके बाद इंग्लैंड ...
एक मरीज में 5 किडनियां:चेन्नई में 41 साल के एक शख्स का तीसरी बार हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, हाई ब्लड प्रेशर के कारण दो बार फेल हुई किडनी, जानिए क्या है पूरा मामला

एक मरीज में 5 किडनियां:चेन्नई में 41 साल के एक शख्स का तीसरी बार हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, हाई ब्लड प्रेशर के कारण दो बार फेल हुई किडनी, जानिए क्या है पूरा मामला

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
चेन्नई में 41 साल के शख्स का तीसरी बार किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे इस शख्स की ट्रांसप्लांट सर्जरी चेन्नई के मद्रास मेडिकल मिशन हॉस्पिटल में की गई। हाल में हुई सर्जरी के बाद मरीज के शरीर में अब कुल 5 किडनियां हो गई हैं। डॉक्टर्स का कहना है, इस बार सर्जरी काफी चुनौतियों भरी रही क्योंकि मरीज हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है और पिछली किडनियों को हटाए बिना नई किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। मरीज में अलग-अलग तीन किडनियां क्यों ट्रांसप्लांट करनी पड़ीं, सर्जरी कितनी मुश्किल रही और पहले से शरीर में ट्रांसप्लांट हो चुकी किडनियां क्यों नहीं हटाई गईं, जानिए इन सवालों के जवाब... 14 साल की उम्र में हुआ पहला ट्रांसप्लांटमरीज का पहला किडनी ट्रांसप्लांट 1994 में हुआ, तब उसकी उम्र मात्र 14 साल थी। 2005 में दोबारा किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। इस बार नई किड...
श्रीदेवी बर्थ एनिवर्सरी:मां के जन्मदिन पर इमोशनल हुईं जान्हवी कपूर, लिखा- मुझे आप की याद आती है..सब कुछ आपके लिए है, हमेशा, हर दिन

श्रीदेवी बर्थ एनिवर्सरी:मां के जन्मदिन पर इमोशनल हुईं जान्हवी कपूर, लिखा- मुझे आप की याद आती है..सब कुछ आपके लिए है, हमेशा, हर दिन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर उनकी याद में एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा। मुझे आप की याद आती है। सब कुछ आपके लिए है, हमेशा, हर दिन। मैं आपसे प्यार करती हूं।" साथ ही उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी जोड़ा। श्रीदेवी का 2018 में दुबई में एक फैमिली वेडिंग अटेंड करने के दौरान निधन हो गया था। डेथ एनिवर्सरी पर जान्हवी ने शेयर किया, एक हाथ से लिखे हुए नोट की फोटो इस साल की शुरुआत में श्रीदेवी की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर, जान्हवी ने एक हाथ से लिखे हुए नोट की एक फोटो शेयर की, जिसे संभवतः उनकी मां ने लिखा था। इसमें लिखा था, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मेरी लब्बू। आप दुनिया की सबसे अच्छी बच्ची हो।' जान्हवी को डॉक्टर बनाना चाहती थीं श्रीदेवी जान्हवी ने श्रीदेवी के निधन के क...
हवाई यात्रा महंगी होगी:सरकार ने मिनिमम किराए की लिमिट 10% और मैक्सिमम की 13% बढ़ाई, भोपाल से दिल्ली के लिए 4,500 से 13,000 रुपए देने होंगे

हवाई यात्रा महंगी होगी:सरकार ने मिनिमम किराए की लिमिट 10% और मैक्सिमम की 13% बढ़ाई, भोपाल से दिल्ली के लिए 4,500 से 13,000 रुपए देने होंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई हवाई यात्रा करने वाले लोगों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने अब मिनिमम और मैक्सिमम किराए की सीमा बढ़ा दी है। इससे एयरलाइंस कंपनियां किराया बढ़ा सकती हैं। कम से कम किराया 10% और ज्यादा से ज्यादा 13% किराया बढ़ेगा। दरअसल, पिछले साल देश भर में लॉकडाउन के बाद मई में सरकार ने हवाई किराये की एक सीमा तय कर दी थी। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि तब कम संख्या में फ्लाइट चल रही थीं। इससे कंपनियां टिकट के लिए ज्यादा पैसा वसूल रही थीं। अब जब लॉकडाउन में ढील दे दी गई है और हवाई यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है, ऐसे में सरकार ने इस सीमा को बढ़ा दिया है। कम से कम किराये में 9.83% की बढ़ोतरी करने का फैसलासरकार ने मिनिमम किराये में 9.83% की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। मैक्सिमम किराया 12.82% बढ़ाया गया है। एविएशन मंत्रालय ने गुरुवार देर रात ऑर्डर जारी कर इसकी जानकार...
आर्मी अफसर बन लड़कियों से करता था चैटिंग:रौब दिखाने के लिए कमांडो की ड्रेस सिलवाई; MP में दर्ज हैं चोरी के मामले, आर्मी अफसर की आईडी चोरी कर इस्तेमाल करता था

आर्मी अफसर बन लड़कियों से करता था चैटिंग:रौब दिखाने के लिए कमांडो की ड्रेस सिलवाई; MP में दर्ज हैं चोरी के मामले, आर्मी अफसर की आईडी चोरी कर इस्तेमाल करता था

Uncategorized, जयपुर, टॉप न्यूज़
कोटा आर्मी अफसर बनकर लोगों की आंख में धूल झोंकने वाला एक युवक गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में कई नई जानकारी सामने आई है। पता चला है कि युवक का पूरा नाम विकास नामदेव है। उसने B.Sc. तक पढ़ाई की है। वो मिलिट्री में भर्ती होने के लिए तीन बार जबलपुर, सागर गया था। मिलिट्री में सिलेक्शन नहीं हुआ तो उसने परिवार वालो से झूठ बोला कि उसका सिलेक्शन हो गया है। इसके साथ ही वह खुद को आर्मी अफसर बताकर युवतियों से चैटिंग करता था। उसने फेसबुक पर सागर नाम से आईडी बना रखी थी। इसी आईडी से वह लड़कियों को आर्मी के बारें में जानकारी देकर उन्हें झांसे में लेता। खुद फर्जी अधिकारी बनकर लड़कियों को बताता था कि आर्मी कैसे ज्वाइन करते हैं? स्टार और बेलट भी खरीदायुवक ने बकायदा सेना की वर्दी भी सिलाई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने अहमदाबाद से मिलिट्री की कमांडो वाली काले रंग की ड्रेस सिल...
सांसदों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया; सरकार ने कहा- विपक्ष का रवैया धमकाने जैसा था, माफी मांगें

सांसदों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया; सरकार ने कहा- विपक्ष का रवैया धमकाने जैसा था, माफी मांगें

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में बुधवार को हुए हंगामे और धक्का-मुक्की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राहुल गांधी सहित 15 विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया, तो केंद्र सरकार के 8 मंत्रियों ने 48 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोपों का जवाब दिया। अब उस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने काम में रुकावट डालने का काम किया और इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष घड़ियाली आंसू न बहाए। पढ़िए, विपक्ष के आरोप और सरकार के जवाब विपक्ष के आरोप... कांग्रेस: राहुल गांधी ने कहा- हमने पेगासस का मुद्दा उठाया। हमें संसद में नहीं बोलने दिया गया। राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटा...
नहीं हुआ था जैन साध्वी का अपहरण:जैन समाज में कठिन नियमों का पालन मुश्किल हो रहा था, इसलिए ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुड़ने का निर्णय लिया; जोधपुर पुलिस कर रही पूछताछ

नहीं हुआ था जैन साध्वी का अपहरण:जैन समाज में कठिन नियमों का पालन मुश्किल हो रहा था, इसलिए ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुड़ने का निर्णय लिया; जोधपुर पुलिस कर रही पूछताछ

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर जोधपुर में जैन साध्वी के अपहरण की कहानी झूठी निकली है। बुधवार की रात ही साध्वी को सीकर के फतेहपुर से बरामद कर लिया गया है। साध्वी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसका अपहरण नहीं किया गया है। वह मर्जी से ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों के साथ जा रही है। साध्वी लंबे समय से ब्रह्मकुारी के संपर्क में थीं। वहां के काम और रहन-सहन को लेकर वह वाकिफ हैं। यह भी चर्चा है कि अपने निकट के कुछ लोगों से जैन महामंदिर को छोड़ने की इच्छा पहले ही जता दी थी। इसका कारण वहां के कठिन नियमों को बताया था। जैन समाज में कठिन नियमों का पालन करना दिनों-दिन मुश्किल होता जा रहा था। इसलिए ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुड़ना चाहती हैं। उधर, जैन समाज के सभी धड़ों से जुड़े प्रमुख लोगों की बैठक होने जा रही है। यह है मामला जोधपुर के महामंदिर, प्रथम पोल जैन स्थानक से बुधवार की दोपहर जैन साध्वी 21 वर्षीय अ...
पैसों की तंगी, निजी स्कूल सरेंडर कर रहे मान्यता:500 से ज्यादा स्कूलों के नहीं खुलने वाले ताले, बिना फीस नहीं हो पा रहा संचालन; 100 से ज्यादा स्कूल हो सकते हैं बंद

पैसों की तंगी, निजी स्कूल सरेंडर कर रहे मान्यता:500 से ज्यादा स्कूलों के नहीं खुलने वाले ताले, बिना फीस नहीं हो पा रहा संचालन; 100 से ज्यादा स्कूल हो सकते हैं बंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर कोरोना काल के बाद जब सरकार स्कूल खोलने की अनुमति दे देगी, तो भी राज्य के 500 से ज्यादा स्कूलों के ताले नहीं खुलने वाले। इन स्कूल संचालकों ने कोरोना के इस दौर में नए काम ढूंढ लिए हैं। वहीं, एक दर्जन प्राइवेट स्कूल्स ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के समक्ष अपनी मान्यता सरेंडर कर दी है। उधर, प्राइवेट स्कूल्स का संगठन एक साथ स्कूलों की मान्यता सरेंडर करने की योजना बना रहा है। दरअसल, मार्च 2020 से ही प्राइवेट स्कूल्स बंद पड़े हैं। महज तीन महीने के लिए इन स्कूल्स को खोलने की अनुमति दी गई थी। महज क्लास 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स ही इस दौरान स्कूल आए। वहीं प्री प्राइमरी से पांचवीं तक के बच्चों ने तो 15 मार्च 2020 के बाद से स्कूल की शक्ल नहीं देखी। ऐसे में अधिकांश स्कूल्स को स्टूडेंट्स की फीस भी नहीं मिली। ऑनलाइन पढ़ाई कराने में अक्षम इन स्कूल्स को RTE का भुगतान भी नहीं मिला। आर्थिक संकट स...