Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

4 अगस्त को 4 IPO खुलेंगे:देवयानी, विंडलास, कृष्णा और Exxaro टाइल्स में निवेश का मौका, 90 से 460 रुपए प्रति शेयर पर कर सकते हैं निवेश

4 अगस्त को 4 IPO खुलेंगे:देवयानी, विंडलास, कृष्णा और Exxaro टाइल्स में निवेश का मौका, 90 से 460 रुपए प्रति शेयर पर कर सकते हैं निवेश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई जुलाई महीना बीतने के बाद अगस्त के पहले हफ्ते में फिर निवेशकों के लिए IPO में निवेश का मौका मिलेगा। 4 अगस्त को कुल 4 इश्यू एक साथ खुल रहे हैं। इसमें 90 रुपए से लेकर 460 रुपए तक के मूल्य पर निवेश कर सकते हैं। चार कंपनियां आएंगी बाजार में इन चार कंपनियों में देवयानी इंटरनेशनल, विंडलास बायो, कृष्णा डायग्नोस्टिक और Exxaro टाइल्स हैं। देवयानी क्विक रेस्टोरेंट सर्विस सेगमेंट की कंपनी है। इसकी फ्रेंचाइजी में केएफसी, पिज्जा हट जैसे आउटलेट हैं। यह कंपनी 86 से 90 रुपए प्रति शेयर पर इश्यू ला रही है। इसकी योजना 1,838 करोड़ रुपए बाजार से जुटाने की है। इसमें एक लॉट साइज 165 शेयरों का है। 118-120 रुपए पर Exxaro टाइल्स आएगा Exxaro टाइल्स 118-120 रुपए के मूल्य पर इश्यू ला रही है। यह 161 करोड़ रुपए जुटाएगी। यह टाइल्स सेक्टर की कंपनी है। गुजरात की यह कंपनी है और हाल में इसे सेबी से मंजूरी...
न्यास ने ढोला मारू के सामने से हटवाए ठेले और नर्सरी

न्यास ने ढोला मारू के सामने से हटवाए ठेले और नर्सरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दल ने गुरुवार को होटल ढोला मारू के सामने से ठेले और नर्सरी को हटाने की कार्रवाई की। न्यास तहसीलदार कालूराम पडि़हार के नेतृत्व में न्यास दल ने ठेला और नर्सरी संचालकों की समझाईस की ओर उनको हटवाया। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक ठेले-गाडे और एक नर्सरी को हटवाया गया। न्यास तहसीलदार के अनुसार जिला कलक्टर और न्यास सचिव के निर्देश पर कार्रवाई की गई। ये ठेले गाडे और नर्सरी जिला प्रमुख की कोठी के आगे सडक़ मार्ग के पास लगे हुए थे शिकायत पर इनको हटाया गया। न्यास दल में अभियंताओं सहित होमागार्ड के जवान शामिल रहे। आइ हॉस्पीटल के सामने से हटेंगे ठेले पीबीएम आइ हॉस्पीटल के सामने अस्पताल की चारदीवारी के पास लगे ठेले गाडों को हटाया जाएगा। न्यास ने ठेला गाडा संचालकों को स्वयं के स्तर पर हटाने के आदेश दिए है। संचालकों की ओर से नहीं हटाने पर न्यास की ओर से ...
56 मिनट में जीतीं सिंधु:दूसरे गेम में 18-20 से पीछे थीं भारतीय खिलाड़ी, यहां से लगातार 4 पॉइंट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया

56 मिनट में जीतीं सिंधु:दूसरे गेम में 18-20 से पीछे थीं भारतीय खिलाड़ी, यहां से लगातार 4 पॉइंट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। एक और जीत से उनका मेडल जीतना पक्का हो जाएगा। सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी सीड जापान की अकाने यामागूची को 56 मिनट में 21-13, 22-20 से हराया। इस मुकाबले में सिंधु दूसरे गेम के दौरान एक समय 18-20 से पिछड़ गई थीं। वहां से उन्होंने लगातार चार पॉइंट अपने नाम करते हुए अंतिम-4 में जगह पक्की कर ली। सिंधु अब शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। इसमें उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 ताइवान की ताई जू यिंग या थाईलैंड की रात्चानोक इंतानोन से होगा। चलिए जानते हैं इस मैच को सिंधु ने किस तरह अपने नाम किया। सिंधु इस ओलिंपिक में पहले की तुलना में काफी इम्प्रूव्ड खिलाड़ी नजर आ रही हैं। पहले गेम में एकतरफा जीतपहले गेम में दोनों खिलाड़ियों ने दमदार शुरुआत की और एक समय मुकाबला 6-6 की बराबरी...
जिया खान सुसाइड केस:जिया खान की मौत के सिलसिले में 8 साल से चल रहे मामले की सुनवाई अब CBI कोर्ट करेगी

जिया खान सुसाइड केस:जिया खान की मौत के सिलसिले में 8 साल से चल रहे मामले की सुनवाई अब CBI कोर्ट करेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के आठ साल बाद इस मामले की सुनवाई अब CBI की विशेष अदालत करेगी। सेशन कोर्ट, जो कथित तौर पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में जिया के प्रेमी सूरज पंचोली के खिलाफ मुकदमा चला रही थी, उसने कहा है कि मुकदमे को CBI की स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर किया जाना चाहिए। सेशन कोर्ट CBI द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई कर रही थी, जिसके बाद उसने आदेश पारित किया क्योंकि सेन्ट्रल एजेंसी के पास अपने मामलों के लिए अलग कोर्ट हैं। कोर्ट के प्रिंसिपल जज मामले को CBI कोर्ट को सौंपेंगे। स्पेशल कोर्ट में होती हैं सुनवाई मेरे पास शक्तियां नहींमौजूदा मामले में CBI/SCB ने एक सप्लिमेंट्री चार्जशीट दायर की है। सेशन कोर्ट जज ने आदेश में कहा है- CBI के विशेष रूप से जांच किए गए मामलों के परीक्षण के लिए विशेष कोर्ट होते हैं और उन मामलों से निपटने के लिए एक स्पेशल जज की नियुक्ति की जाती है। मेरे ...
पश्चिम अफ्रीका का मामला:26 वर्षीय महिला ने 9 बच्चों को जन्म देकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कइयों के बचने की उम्मीद नहीं थी; शुक्र है डिलीवरी के 3 माह बाद भी ये जिंदा हैं

पश्चिम अफ्रीका का मामला:26 वर्षीय महिला ने 9 बच्चों को जन्म देकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कइयों के बचने की उम्मीद नहीं थी; शुक्र है डिलीवरी के 3 माह बाद भी ये जिंदा हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
26 साल एक महिला ने मोरक्को में 9 बच्चों को जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की रहने वाली हेलीमा सिसे की डिलीवरी 5 मई को हुई थी। डॉक्टर्स ने 50 फीसदी बच्चों के ही जिंदा रह पाने की आशंका जाहिर की थी, लेकिन सभी बच्चे स्वस्थ हैं। एक साथ जन्म लेने वाले 9 बच्चों को नोनुप्लेट्स कहते हैं। इनमें 5 लड़कियां और 4 लड़के हैं। हलीमा और उनके 35 वर्षीय पति कादेर आर्बे 9 बच्चों को पाकर काफी खुश हैं। हेलीमा कहती हैं, बच्चों की संख्या पता चलने के बाद बेहतर मेडिकल सुविधाओं के लिए मोरोक्को गई और 5 मई को डिलीवरी हुई। प्री-मैच्योर डिलीवरी होने के कारण बच्चों का वजन सामान्य से काफी कम था। 35 लोगों के स्टाफ ने मिलकर डिलीवरी कराईबीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 25वें हफ्ते में महिला को मोरोक्को के हॉस्पिटल लाया गया। यहां महिला की प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई। इसमें 10 डॉक्टर और 25 ल...
जम्मू-कश्‍मीर में आतंकी हमला:बारामूला में CRPF टीम पर ग्रेनेड अटैक, तीन जवान और एक नागरिक घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्‍मीर में आतंकी हमला:बारामूला में CRPF टीम पर ग्रेनेड अटैक, तीन जवान और एक नागरिक घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। हमले में CRPF के तीन जवान और एक नागरिक घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर सुरक्षाबल तैनात है और इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गुरुवार को सांबा जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए। अधिकारियों ने बताया कि ये ड्रोन रात करीब साढ़े आठ बजे बारी-ब्राह्मण, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में एक ही समय पर नजर आए। ये ड्रोन ऐसे समय देखे गए जब करीब एक हफ्ते पहले पुलिस ने कनचक में 5 किलोग्राम IED ले जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। अधिकारियों ने कहा कि BSF जवानों ने पाकिस्तान की ओर लौट रहे ड्रोन पर चिलाद्या में कुछ गोलियां चलाईं। दूसरे दो ड्रोन बारी ब्राह्मणा और गगवाल में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर मंडराने के तुरंत ब...
राजस्थान में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल:मेडिकल एक्सपर्ट ने सीएम को दी राय; जब तक बच्चों की वैक्सीन न आए, तब तक स्कूल बुलाना ठीक नहीं

राजस्थान में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल:मेडिकल एक्सपर्ट ने सीएम को दी राय; जब तक बच्चों की वैक्सीन न आए, तब तक स्कूल बुलाना ठीक नहीं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कोरोना की तीसरी लहर सितंबर में आने की आशंका जताई जा रही है। सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की आशंका है। तीसरी लहर को कैसे कंट्रोल किया जाए, इसको लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर्स संग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चर्चा की। इसमें विशेषज्ञों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल तब तक न खोलने का सुझाव दिया, जब तक बच्चों के लिए वैक्सीन नहीं आ जाती। विशेषज्ञों के इस सुझाव के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में स्कूल नहीं खुलेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत की बैठक में SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी, सीनियर श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेन्द्र सिंह, SMS मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक विभाग के प्रोफेसर और जेके लोन हॉस्पिटल जयपुर सीनियर डॉक्टर डॉ. एमएल गुप्ता सहित अन्य विशेषज्ञों ने स्कूल खोलने के मामले में राय दी। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता और बचाव के समस्त उपायों ...
परिवहन विभाग दो पाटों में फंसा

परिवहन विभाग दो पाटों में फंसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
ट्रक यूनियन के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन ने किया प्रदर्शनकार्रवाई करने पर छापामारी करने की दी चेतावनीश्रीगंगानगर। जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी दो पाटों में फंस गए हैं। वामपंथी श्रमिक संगठन सीटू की अगुवाई में आज ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ मार्ग पर जिला परिवहन कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि अगर किसी ट्रैक्टर ट्रॉली वाले के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई की गई तो परिवहन विभाग के अधिकारियों पर जवाब में छापामार कार्रवाई की जाएगी।इन अधिकारियों को ओवरलोड ट्रक तथा ट्रक ट्रेलरों से चौथ वसूली करते हुए रंगे हाथ पकड़ा जाएगा। माकपा के पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, सीटू के जिला सचिव बीएस राणा, वरिष्ठ नेता एडवोकेट भूरामल स्वामी, साधू सिंह तथा प्रकाश राव आदि की अगुवाई में प्रदर्शन में काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन के चालक परिचालक तथा मजदूर शामिल हुए।इस...
अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, सवार युवती घायल

अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, सवार युवती घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. गंगाशहर थाना क्षेत्र में जोधपुर बाइपास पर अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवती गंभीर घायल हो गई। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार रामदेव कॉलोनी निवासी संपतराज सोनी की पुत्री आरती सोनी स्कूटी से विनायक नगर की तरफ जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। राहगीर उसे गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर में लेकर पहुंचे और परिजनों को सूचित किया। चिकित्सकों के मुताबिक युवती के सिर में गंभीर चोट लगी है, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आवारा सांड से बाइक टकराई, युवक की मौत बीकानेर. दंतौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क पर अचानक आवारा सांड सामने आने से बाइक सवार उससे टकरा गया। दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीरावस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों...
टोक्यो ओलिंपिक:पीवी सिंधु, बॉक्सर सतीश और हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में, अतनु दास ने दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट को हराया, मेरीकॉम हारीं

टोक्यो ओलिंपिक:पीवी सिंधु, बॉक्सर सतीश और हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में, अतनु दास ने दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट को हराया, मेरीकॉम हारीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम की हार को छोड़ दें तो गुरुवार का दिन टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए शानदार रहा। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर अंतिम-8 में जगह बना ली है। तीरंदाजी में अतनु दास 2 बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को हराकर पुरुष सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, मुक्केबाज में सतीश कुमार ने सुपर हैवी वेट (91+ किलोग्राम) कैटेगरी के अंतिम-8 में जगह बना ली है। 25 मीटर महिला एयर पिस्टल के पहले क्वालिफाइंग राउंड में युवा शूटर मनु भाकर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कड़े मुकाबले में हारीं मेरीकॉमभारतीय फैंस को गुरुवार को सबसे बड़ी निराशा मेरीकॉम की हार के रूप में झेलनी पड़ी। 51 किलोग्राम वेट कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में मेरीकॉम को कोलंबिया की विक्टोरिया इन...