सुई और साइड इफेक्ट के डर ने बढ़ाई बेचैनी:वैक्सीन लगने के बाद 30% तक साइडइफेक्ट की वजह है बेचैनी, महिलाओं में इसके मामले ज्यादा; भारतीय इम्युनाइजेशन कमेटी की रिसर्च
वैक्सीन लगने के बाद 30 फीसदी से अधिक लोगों में साइड इफेक्ट की वजह है बेचैनी। यह खुलासा वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर रिसर्च करने वाली नेशनल एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्युनाइजेशन कमेटी ने किया है। कमेटी ने ऐसे 88 मामलों पर स्टडी की। इनमें से 22 मामलों में साइड इफेक्ट की वजह बेचैनी सामने आई। 28 जून को स्टडी पूरी होने के बाद नतीजे जारी किए गए हैं।
महिलाओं में बेचैनी के मामले ज्यादारिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बेचैनी के मामले अधिक सामने आए हैं। इस बेचैनी की एक बड़ी वजह है सुई से लगने वाला डर। इसे नीडिल फोबिया कहते हैं। जिन 22 लोगों को बेचैनी की शिकायत हुई उनमें से 16 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई और बाकियों ने कोवैक्सीन का डोज लिया था।
एक्सपर्ट कहते हैं, इस तरह की बेचैनी को पोस्ट वैक्सीनेशन का साइड इफेक्ट नहीं मानना चाहिए। कोविड की वैक्सीन अभी नई है इसके कितने साइड इफेक...








