Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

जासूसी के आरोप में पकड़े गए तीन पाकिस्तानी एजेंटों को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा

जासूसी के आरोप में पकड़े गए तीन पाकिस्तानी एजेंटों को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). जासूसी के आरोप में पकड़े गए तीन पाकिस्तानी एजेंटों को अदालत ने सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।जयपुर महानगर प्रथम कोर्ट ने शनिवार को भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान हैंडलर को भेजने के आरोप में पकड़े गए आरोपी सद्दीक खान निवासी चंगाणियो की बस्ती थाना सम जैसलमेर एवं बरियाम खान और हाजी खान निवासी किशनगढ़ थाना रामगढ़ जिला जैसलमेर को ही सजा सुनाई।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इन्टेलीजेन्स एस सेंगाथिर ने बताया कि सीमावर्ती जिला जैसलमेर में रहकर सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाओं का संकलन कर पाकिस्तान स्थित गुप्तचर एजेंसियों को उपलब्ध करवाने के आरोप में 02 फरवरी 2017 को सद्दीक खान एवं बरियाम खान को तथा 16 फरवरी को हाजी खान को गिरफ्तार किया गया था।श्री सेंगाथिर ने बताया कि दोनों प्रकरणों के तीनों आरोपियों के विरूद्ध अनुसंधान के बाद मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट जयपुर महानगर प्रथम क...
योजना भवन में दो करोड़ 31 लाख से अधिक की नगदी एवं एक किलो सोना बरामद

योजना भवन में दो करोड़ 31 लाख से अधिक की नगदी एवं एक किलो सोना बरामद

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राजस्थान की राजधानी जयपुर में योजना भवन के बेसमेंट में दो करोड़ 31 लाख से अधिक रुपए और एक किलो सोना बरामद किया गया है।मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा और जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने शुक्रवार रात मीडिया को इसकी जानकारी दी। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि योजना भवन में पड़ी फाइलों को निकालकर उन्हें कम्यूटराइज्ड करने का कार्य किया जा रहा था कि इस दौरान योजना भवन के बेसमेंट में दो अलमारियों की चाबी नहीं मिलने पर उनके लॉक तोड़ कर खोलने पर एक अलमारी में तो फाइलें मिली जबकि दूसरी अलमारी में ट्रॉली बैग सहित दो बैग मिले। ट्रॉली बैग को खोलने पर उसमें दो करोड़ 31 लाख 49 हजार 500 रुपए मिले। बरामद नोट 2000 और 500 के है। दूसरे बेग में एक किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि बरामद राशि एवं सोने को जब्त कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि यह अलमारी किस...
यूक्रेन की कलिनीना ने रूस की कुदेरमेतोवा को हराया

यूक्रेन की कलिनीना ने रूस की कुदेरमेतोवा को हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
रोम (वार्ता)। युद्धग्रस्त यूक्रेन की एन्हेलिना कलिनीना ने रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा को मात देकर इटालियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है।कलिनीना ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में कुदेरमेतोवा को 7-5, 5-7, 6-2 से मात दी।पिछले साल यूक्रेन पर रूस के आक्रमण में कलिनीना का घर नष्ट हो गया था। उनके परिजनों को नोवा ककोफका शहर छोड़कर यूक्रेन की राजधानी कीफ में बसना पड़ा था।कलिनीना ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत के बाद कहा, यूक्रेन जिस दौर से गुजर रहा है, उसके कारण हर मैच जीतना वास्तव में महत्वपूर्ण है। मैं आशा करती हूं कि मैं अपने देश के लिए छोटी सी रोशनी, या कुछ सकारात्मक भावनाएं दूं। मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि यूक्रेन को यह जीत थोड़ी पसंद आएगी।कलिनीना ने अपने करियर में पहली बार किसी डबल्यूटीए 1000 इवेंट के फाइनल में जगह बनाई है। करीब तीन घंटे चले मैच के बाद उन्होंने कुदरमेतोवा से हाथ नहीं मि...
कांग्रेस के बुलावे पर न ममता आईं, न माया, न अखिलेश… कर्नाटक के मंच पर विपक्षी एकता की 2018 जैसी रंगत गायब

कांग्रेस के बुलावे पर न ममता आईं, न माया, न अखिलेश… कर्नाटक के मंच पर विपक्षी एकता की 2018 जैसी रंगत गायब

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली: कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार ने शपथ ले ली है। सिद्धारमैया सीएम बने हैं डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम। कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समान विचारधारा वाले कई दलों के नेताओं को न्योता भेजा था। 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ इखढ से मुकाबले के लिए विपक्षी एकता की कोशिशें हो रही हैं। इस बीच ऐसे आयोजन को विपक्षी दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन का मौका माना जा रहा था। हालांकि, मंच से विपक्ष के कई बड़े नाम गायब रहे। तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी खुद नहीं आईं, प्रतिनिधि भेजा। ममता ने पिछले दिनों कांग्रेस को 'जैसे को तैसा' समर्थन की शर्त रखी थी। 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी नहीं गए। बसपा प्रमुख मायावती भी नहीं पहुंचीं। श...
शिक्षा मंत्री बोले- प्राइवेट स्कूलों में सरकारी से बेहतर मैनेजमेंट:कहा- वहां सैलरी कम मिलती है, लेकिन काम कसकर होता है

शिक्षा मंत्री बोले- प्राइवेट स्कूलों में सरकारी से बेहतर मैनेजमेंट:कहा- वहां सैलरी कम मिलती है, लेकिन काम कसकर होता है

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने शुक्रवार को जयपुर के शिक्षा संकुल में राइट टू एजुकेशन की लॉटरी निकली। इसके तहत प्रदेश के 37 हजार 345 प्राइवेट स्कूल में लगभग 2 लाख सीटों पर जरूरतमंद बच्चों को फ्री एडमिशन दिया जाएगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी स्कूल के मैनेजमेंट को सुधारने की भी नसीहत दे डाली दी।कल्ला ने कहा- हमारे पास बेहतर टीचर होते हुए भी हम सिर्फ कमजोर मैनेजमेंट की वजह से प्राइवेट स्कूलों को टक्कर नहीं दे पाते हैं। जबकि प्राइवेट स्कूलों में बेहतर तरीके से मैनेजमेंट किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सुपरविजन नहीं कर पाते हैं। जबकि हमारे पास वेल ट्रेंड स्टाफ है। जिन्हें फुल पेमेंट और सारी सुविधाएं दी जाती है।मैनेजमेंट की कमियों की वजह से हम पूरा काम नहीं ले पाते हैं। जबकि प्राइवेट स्कूलों में हमारे से कम ट्रेंड टीचर्स है। वहीं, कई जगह तो टीच...
सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म ‘स्पाई’ का हिंदी टीजर रिलीज

सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म ‘स्पाई’ का हिंदी टीजर रिलीज

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई (वार्ता). सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म 'स्पाई' का हिंदी टीजर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म ह्यस्पाई' एक राष्ट्रवादी नेता के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर है।गैरी बीएच द्वारा निर्देशित 'स्पाई' में निखिल सिद्धार्थ ,मकरंद देशपांडे, ईश्वर्या मेनन, सान्या ठाकुर और अभिनव गोमातम लीड रोल में हैं।'स्पाई' का टीजर शुरू होता है मकरंद देशपांडे के किरदार से, जो इंडिया की किसी स्पाई एजेंसी के चीफ लग रहे हैं। वो कहते हैं कि 'भगवान जी की फाइल्स मिस हो गई हैं। भगवान की भी फाइल्स रखने का जोक गुजरने के बाद, मकरंद का डायलॉग बताता है कि इंडिया की जासूसी एजेंसी एक आदमी को अपना भगवान मानती है और वो हैं महान क्रांतिकारी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस।टीजर में पता चलता है कि निखिल के किरदार का नाम जय है और वो चाहता है कि नेताजी की फाइल्स में जो बातें हैं, वो सभी तक पहुंचनी चाहिए...
रक्षा उत्पादन पहली बार एक लाख करोड़ के पार

रक्षा उत्पादन पहली बार एक लाख करोड़ के पार

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). रक्षा मंत्रालय के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप वित्तीय-वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।अभी रक्षा उत्पादन 1,06,800, करोड़ रुपए है और निजी रक्षा उद्योगों से आंकड़े प्राप्त होने के बाद इसके और अधिक होने की संभावना है। वित्त वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2021-22 के आंकड़े 95,000 करोड़ रुपये की तुलना में 12% तक बढ़ा गया है।सरकार रक्षा क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने तथा चुनौतियों को कम करने के लिए रक्षा-उद्योग और उनके संघों के साथ लगातार काम कर रही है। आपूर्ति श्रृंखला में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों तथा स्टार्टअप के एकीकरण सहित ह्यव्यवसाय में सुगमताह्ण जैसे उद्देश्यों को हासिल करने के लिए कई नीतिगत बदलाव किए गए हैं।इन नीतिगत बदलावों के कारण सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग और स्टार्टअप समेत रक्षा उद्योग डिजाइन, विकास और उ...
विहिप ने मोदी से की देश में गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग

विहिप ने मोदी से की देश में गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). विश्व हिंदू परिषद (विहिप) गोरक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कानून बनाकर गोवंश की हत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की है।विहिप ने इस संबंध में श्री मोदी को चिट्ठी लिखी है और उनसे कानून बना कर देशभर में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विहिप ने पत्र में कहा है कि गोवंश की हत्या पर पूर्ण पाबंदी का वादा भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के गत घोषणा पत्र का अहम विषय रहा है, इसलिए गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध उनकी सरकार का संवैधानिक दायित्व है।विहिप ने कहा है कि राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध का प्रावधान है। विहिप ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गाय को सुख-समृद्धि का आधार बताया है। विहिप ने कहा है कि देश के सम्पूर्ण सनातनधर्मी समाज की मांग है कि गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगे।...
महरिया कांग्रेस छोड़कर फिर भाजपा में हुए शामिल

महरिया कांग्रेस छोड़कर फिर भाजपा में हुए शामिल

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता) पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कांग्रेस छोड़कर आज फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।श्री महरिया भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां सहित कई नेताओं की मौजूदगी में घर वापसी की।श्री महरिया के साथ एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. नरसी किराड, पूर्व डीजीपी गोपाल मीणा, पूर्व आईपीएस रामदेव सिंह खैरवा, पूर्व आईएएस पृथ्वीराज मीणा, पूर्व कमिश्नर भारतीय राजस्व सेवा सीआर मीणा और गंगापुर सिटी के हेमंत शर्मा ने अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री अरुण सिंह, श्री जोशी, श्री राठौड और डा पूनियां ने श्री महरिया सहित भाजपा में शामिल होने वाले इन लोगों को भाजपा का दुपट्ठा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।घर वापसी के बाद श्री मह...
मुट्ठीभर लोग पाबंदी नहीं तय कर सकते… ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन हटाते हुए सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को जवाब

मुट्ठीभर लोग पाबंदी नहीं तय कर सकते… ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन हटाते हुए सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को जवाब

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश, मनोरंजन
कोलकाता: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को झटका देते हुए फिल्म 'द केरल स्टोरी' से बैन हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि मुट्ठीभर लोग पाबंदी को तय नहीं कर सकते हैं। बैन हटाते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं है तो वह न देखें। कोर्ट ने द केरल स्टोरी के प्रोड्यूसर से 20 मई को शाम पांच बजे तक फिल्म में 32,000 महिलाओं के इस्लाम में धर्मांतरण के आरोपों पर डिस्क्लेमर लगाने को कहा।बैन हटाते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, 'अभिव्यक्ति की आजादी का मूल अधिकार लोगों की भावना का मोहताज नहीं है। मुट्ठी भर लोग पाबंदी को तय नहीं कर सकते। अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं है तो वह न देखें, पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य का दायित्व है। राज्य सरकार का बैन गैरवाजिब है।'सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में द केरल स्टोरी के प्रदर्शन पर प्...