Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

मौत का बदला लेने के लिए आरोपी पक्ष के घरों में लूटपाट, अनाज और मवेशी तक लूटे; स्थानीय लोगों में खौफ

मौत का बदला लेने के लिए आरोपी पक्ष के घरों में लूटपाट, अनाज और मवेशी तक लूटे; स्थानीय लोगों में खौफ

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
उदयपुर। जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र कोटड़ा में पिछले दिनों हुई हत्या की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष और उसके परिजनों ने आरोपी पक्ष के लोगों के चार मकानों पर हमला कर जमकर लूटपाट की। हथियारबंद हमलावरों से जान बचाने के लिए लोग अपने घरों को खुले ही छोड़कर भाग निकले और जिसके जो हाथ लगा, लूटकर ले गए। हमलावरों ने उनके घर से सारा सामान लूट लिया। हमलावरों ने न सिर्फ अनाज लूटा, बल्कि बंधे पशुधनों को भी खोलकर ले गए।हमले के बाद बेघर हुए परिवार की महिलाओं ने इस घटना की शिकायत कोटड़ा थाने में की है। उनका कहना है कि वह अपने घरों में लौट नहीं पा रहे और रिश्तेदारों के यहां रहने के लिए मजबूर हैं।77 लोगों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्जमामला कोटड़ा थाना क्षेत्र के लांबाहल्दू गांव का है, जहां चार परिवारों द्वारा थाने में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है। लांबाहल्दू निवासी हल्दी बाई पत्नी चुनिया गमार, महुडी देवी पत्नी मोहनल...
मैनचेस्टर सिटी ने रियाल मैड्रिड को 4-0 से रौंदा, इंटर मिलान से होगा फाइनल मुकाबला

मैनचेस्टर सिटी ने रियाल मैड्रिड को 4-0 से रौंदा, इंटर मिलान से होगा फाइनल मुकाबला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। यूईएफए चैंपियंस लीग में बुधवार को मैनचेस्टर सिटी और गत चैम्पियन रियाल मैड्रिड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा लेग मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड के एतिहाद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने रियाल मैड्रिड को 4-0 से बड़े अंतर से हरा दिया। यह चैंपियंस लीग के इतिहास में रियाल मैड्रिड की सबसे बड़ी हार में से एक है।मैनचेस्टर सिटी और रियाल मैड्रिड के बीच सेमीफाइनल का पहला लेग 1-1 से बराबरी पर छूटा था और ऐसे में दूसरा लेग निर्णायक बन गया था जिसमें शुरू से लेकर आखिर तक मैनचेस्टर सिटी का दबदबा रहा। इस मैच में रियाल मैड्रिड ने बेहद खराब खेल दिखाया और अगर गोलकीपर थिबॉट कौरटोइस ने कुछ अच्छे बचाव नहीं किए होते तो 14 बार का चैंपियन इससे भी बड़े अंतर से हार सकता था।सिटी की तरफ से सिल्वा ने अपने दोनों गोल पहले हाफ में किए जबकि एडर मिलिटाओ ने दूसरे हाफ के शुरू में आत्मघाती गोल किया। जूलियन ...
फल-सब्जियों की खेती से बढ़िया कमाई कर रहा है ये किसान, सालाना 30 लाख तक का मुनाफा

फल-सब्जियों की खेती से बढ़िया कमाई कर रहा है ये किसान, सालाना 30 लाख तक का मुनाफा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। खेती-किसानी को अक्सर लोग घाटे का प्रोफेशन मानते हैं. हालांकि, इस वहम को प्रगतिशील किसानों ने कई बार दूर किया है. हरियाणा के हिसार के रहने वाले प्रगतिशील किसान कुलदीप बूरा फलों और सब्जियों से कमाई के मामले में एमबीएस डिग्रीधारक यानी डॉक्टरों को भी पीछे छोड़ रहे हैं. खेती करके वह सालाना 25 से 30 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं.22 महिलाओं को दे रहे हैं रोजगारकिसान कुलदीप बूरा ने पहले 1 एकड़ में खेती की शुरूआत की थी. अब वह कुल 16 एकड़ में फल और सब्जियों की खेती कर रहे हैं. अपनी खेती-किसानी से वह कुल 22 महिलाओं को रोजगार भी दे रहे हैं. 150 से अधिक किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने का गुण भी सिखा चुके हैं.खेती से पहले बिजली फिटिंग व रिपेयरिंग का करते थे कामकुलदीप पहले गांव में घरों में बिजली फिटिंग व रिपेयरिंग का काम करता थे. इस काम में उन्हें अच्छी आमदनी नहीं होती थी. लोग बिना पैसे द...
खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी सरकार; 1 लाख करोड़ की सब्सिडी मंजूर

खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी सरकार; 1 लाख करोड़ की सब्सिडी मंजूर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए बुधवार को एक अच्छी खबर दी। इस बार खाद के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि सरकार उर्वरकों की कीमत नहीं बढ़ाएगी और यूरिया के लिए 70,000 करोड़ रुपये और डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के लिए 38,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अपनी बैठक में खरीफ सीजन के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी हैकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कैबिनेट की जानकारी देते हुए कहा, कैबिनेट ने तय किया है कि सरकार खाद के दाम नहीं बढ़ाएगी। कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी है। हमारी सरकार के लिए यह जरूरी है कि देश के किसानों को समय पर खाद मिले और अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद के दाम घटने पर बोझ न उठाना पड़े। प...
विराट कोहली को भारी नुकसान, इस नए खिलाड़ी ने मारी एंट्री; बदली रैंकिंग

विराट कोहली को भारी नुकसान, इस नए खिलाड़ी ने मारी एंट्री; बदली रैंकिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. आईसीसी की नई रैंकिंग में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। रैंकिंग में खास बात ये हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को नुकसान हुआ है। वहीं एक नए खिलाड़ी की इस बार की रैंकिंग में एंट्री हो गई है। हालांकि नंबर एक और टॉप 5 में कोई खास बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है। बड़ी बात ये भी है कि टी20 की रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार है और वे अभी भी अच्छी लीड के साथ नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं।आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग की बात की जाए तो यहां नंबर एक की कुर्सी पर अभी भी बाबर आजम बने हुए हैं। उनकी रेटिंग अब 886 हो गई है। 777 की रेटिंग के साथ रासी वैन डेर डूसन नंबर दो पर हैं। इनकी रेटिंग और रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद तीसरे नंबर पर फखर जमां हैं, जिनकी रेटिंग 755 की है और 745 की रेटिंग के साथ इमाम उल...
जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में जोड़ी सख्त शर्त, अब 3 जजों की पीठ करेगी सुनवाई

जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में जोड़ी सख्त शर्त, अब 3 जजों की पीठ करेगी सुनवाई

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर: 15 साल पहले जयपुर में हुए बम ब्लास्ट मामले राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। पीड़ित परिवारों और राज्य सरकार द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की गई एसएलपी को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अभय ओका और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की खंडपीठ ने इस मामले के सभी पहलुओं को सुना। करीब डेढ महीने पहले 29 मार्च 23 को राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर बम ब्लास्ट के सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्ण रोक तो नहीं लगाई लेकिन इस पर सख्त शर्तें जोड़ दी है। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को तय की गई है।राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बम ब्लास्ट केस के जांच अधिकारी की बड़ी लापरवाही मानी थी। कोर्ट ने ब्लास्ट के आरोपियों को बरी करने का फैसला सुन...
चीन से ये बड़ा कारोबार छीनने की तैयारी में सरकार, अमेरिका से लेकर जापान तक जमेगी भारत की धाक

चीन से ये बड़ा कारोबार छीनने की तैयारी में सरकार, अमेरिका से लेकर जापान तक जमेगी भारत की धाक

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को आईटी हार्डवेयर के लिये कुल 17,000 करोड़ रुपये के बजटीय खर्च के साथ उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने 17,000 करोड़ रुपये के बजटीय व्यय के साथ आईटी हार्डवेयर के लिये पीएलआई योजना को मंजूरी दे दी। कार्यक्रम की अवधि छह साल है। आईटी हार्डवेयर पीएलआई योजना दो के तहत लैपटॉप, टैबलेट, सभी उपकरणों से लैस पर्सनल कंप्यूटर (आॅल इन वन पीसी) सर्वर आदि आएंगे। मंत्री ने कहा कि इस प्रोत्साहन योजना से 3.35 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन और 2,430 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।75,000 लोगों को मिलेगा रोजगारइससे सीधे तौर पर 75,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि सरकार ...
चावल के भूसे के आड़ में शराब तस्करी

चावल के भूसे के आड़ में शराब तस्करी

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
91 पेटी में करीब 60 लाख का माल जब्तश्रीगंगानगर(सीमा संदेश)। जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए चावल के भूसे की आड़ में हो रही शराब तस्करी का भंडा फोड़ किया है। एसपी परिस देशमुख के अनुसार राजियासर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने शनिवार को नाकाबंदी करवाई। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक चालक को रोक कर पूछताछ की। ट्रक की तलाशी में चावल का भुसा भरे हुए प्लास्टिक के कट्टों के बीच में छुपाकर रखी हुई 802 पेटी अंग्रेजी शराब की बोतल और करीब 60 लाख रुपए का माल जब्त किया। इस कार्रवाई में बाड़मेर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नांद निवासी गोरधन राम(41) को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। उक्त कार्रवाई में एसआई पृथ्वी सिंह, सिपाही विनोद कुमार, भादरराम, आत्माराम, विजेंद्र सिंह और कालूराम शामिल रहे।...
राजस्थान में आंधी, तेज बारिश:पारा 46 डिग्री के करीब, रात में लू की तरह गर्म हवा; 3 दिन मौसम में बदलाव का अलर्ट

राजस्थान में आंधी, तेज बारिश:पारा 46 डिग्री के करीब, रात में लू की तरह गर्म हवा; 3 दिन मौसम में बदलाव का अलर्ट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में तेज गर्मी के बीच शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शाम 4 बजे बीकानेर के नोखा में तूफानी बारिश हुई। नागौर और लूणकरणसर में आंधी चली। इससे पहले 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया है। ऐसे में ये शहर भट्ठी की तरह तप रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य में बादल छाने के साथ ही आंधी चलने की आशंका है। हालांकि इसका तापमान पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में अब सभी शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर आ गया है। टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, फलौदी, जालोर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को छू गया। पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा के कारण राज्य में गर्मी तेज हो गई। सीकर में जो तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, वह तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42 पर आ गया। अलवर, पिलानी, चूरू, बीकानेर, सवाई माधोपुर में भी तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गय...
किसानों के समर्थन में दो घंटे बंद रहा जंक्शन का बाजार

किसानों के समर्थन में दो घंटे बंद रहा जंक्शन का बाजार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जिला कलक्ट्रेट के समक्ष तीसरे दिन भी बेमियादी पड़ाव पर डटे रहे किसानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाखड़ा नहर में 1250 क्यूसेक पानी देने की मांग को लेकर किसानों का बेमियादी पड़ाव शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जिला कलक्ट्रेट के गेट के समक्ष जारी रहा। किसानों के समर्थन में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जंक्शन शहर का बाजार दो घंटे बंद रहा। दुकानदारों ने सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किसानों की मांग को समर्थन दिया। किसान नेता डॉ. सौरभ राठौड़, भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष रेशमसिंह व जिला उपाध्यक्ष रमनदीप कौर के नेतृत्व में किसानों ने बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों ने आग्रह कर खुली इक्का-दुक्का दुकानों को बंद करवाया। टाउन शहर का बाजार अन्य दिनों की भांति खुला रहा। भाखड़ा नहरी इलाके में आने के कारण संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जंक्शन का बाजार दो घंटे ब...