Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

प्रशांत महासागर की गहराई में मिला दुर्लभ ऑक्टोपस, इसकी स्किन इतनी पारदर्शी है कि शरीर के सारे अंग देखे जा सकते हैं

प्रशांत महासागर की गहराई में मिला दुर्लभ ऑक्टोपस, इसकी स्किन इतनी पारदर्शी है कि शरीर के सारे अंग देखे जा सकते हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
वैज्ञानिकों को प्रशांत महासागर की गहराई में एक दुर्लभ पारदर्शी ऑक्टोपस मिला है। इसे ग्लास ऑक्टोपस का नाम दिया गया है। खास बात है कि इस ऑक्टोपस की स्किन इतनी पारदर्शी है कि इसमें मौजूद सभी अंग आंखों से देखे जा सकते हैं। इसे फीनिक्स आइलैंड के पास जलयात्रा के दौरान देखा गया है। वैज्ञानिक भाषा में इसे विट्रेलेडोनेल्ला रिकार्डी कहते हैं। इस प्रजाति तक पहुंचना है मुश्किलवैज्ञानिकों का कहना है, ऑक्टोपस की इस प्रजाति तक पहुंचना मुश्किल होता है क्योंकि ये बेहद गहराई में तैरते हुए नजर रहते हैं। इसे तब देखा गया है जब कोई दूसरा जीव इसे अपना शिकार बना रहा था। शेमिडिट ओशियन इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. ज्योतिका वीरमानी कहती हैं, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के साथ जलयात्रा करने पर विज्ञान से जुड़ी कई चीजों को खोजा और देखा जा सकता है। ग्लास ऑक्टोपस भी पानी के अंदर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान देखा गया।...
टाइगर- दिशा के रिलेशन पर बहन कृष्णा श्रॉफ ने दिया हिंट, बोलीं- ‘खुशी मिलती ये देखकर कि भाई के पास कोई है’

टाइगर- दिशा के रिलेशन पर बहन कृष्णा श्रॉफ ने दिया हिंट, बोलीं- ‘खुशी मिलती ये देखकर कि भाई के पास कोई है’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के रूमर्ड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, हालांकि दोनों ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रहते हैं। दोनों अक्सर साथ समय बिताते और घूमते हुए स्पॉट किए जाते हैं। अब दोनों के रिश्ते पर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने हिंट दिया है। टाइगर और दिशा के रिश्ते पर बात करते हुए कृष्णा ने टाइम्स नाऊ से कहा, जब भी हम साथ समय बिताते हैं तो हंसी और मजाक ही होता है। कभी हमारे बीच कोई सीरियस या डल मूमेंट नहीं होता। मुझे लगता है ये बहुत कूल है, मुझे खुशी मिलती है ये देखकर कि मेरे भाई के पास कोई है- एक दोस्त, बेस्ट फ्रेंड, क्लोज फ्रेंड या जो भी वो इस रिश्ते को नाम देना चाहें। आगे कृष्णा बताती हैं, किसी के साथ उसे खुश देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है क्योंकि उनकी इंडस्ट्री में ये बेहद कम होता है। जब तक वो खुश है, मैं भी खुश हूं। वो दोनों हमेशा साथ में हंसते रहते हैं। हम साथ...
अगले हफ्ते आएंगे एथनॉल प्रॉडक्शन के डेटा, जोमाटो के IPO को अच्छा रेस्पॉन्स मिलने की उम्मीद

अगले हफ्ते आएंगे एथनॉल प्रॉडक्शन के डेटा, जोमाटो के IPO को अच्छा रेस्पॉन्स मिलने की उम्मीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
इस हफ्ते शेयर बाजार में कंसॉलिडेशन का दौर चला, यानी निफ्टी में सीमित दायरे में ट्रेड हुआ। उसने इस हफ्ते 15,700 पर फ्लैट शुरुआत दी और पूरे हफ्ते 200 पॉइंट के सीमित दायरे में रहा। आमतौर पर लंबे समय तक सीमित समय तक कारोबार होने के बाद बाजार में जोरदार तेजी आती है। सेमी कंडक्टर की कमी का असर पूरे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर दिखेगा सेमीकंडक्टर चिप की कमी की वजह से गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों के उत्पादन में कमी आने की आशंका पैदा हुई है। इसको लेकर इस हफ्ते ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों की जोरदार पिटाई हुई। सेमी कंडक्टर की कमी का असर पूरे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर दिख सकता है। सीमित दायरे में रह सकते हैं IT सेक्टर की कंपनियों के शेयर IT सेक्टर की कंपनियों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। उनमें बना रुझान अगले हफ्ते जस-का-तस रह सकता है। अगले हफ्ते विप्रो सहित कई दिग्गज IT कंपनियों के रिजल्ट आने ...
42,648 नए मरीज मिले, 45,159 ठीक हुए और 1,206 की मौत; एक्टिव केस घटकर 4.49 लाख हुए, यह 105 दिन में सबसे कम

42,648 नए मरीज मिले, 45,159 ठीक हुए और 1,206 की मौत; एक्टिव केस घटकर 4.49 लाख हुए, यह 105 दिन में सबसे कम

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना के केस में शुक्रवार को भी मामूली कमी आई है। 42,648 नए मरीजों की पहचान हुई, 45,159 ठीक हुए और 1,206 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,732 की कमी आई। अब 4 लाख 49 हजार 478 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह 105 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 मार्च को 4 लाख 49 हजार 449 एक्टिव केस थे। देश में मौत के आंकड़े में भी शुक्रवार को अचानक बढ़ोतरी देखी गई। यह 9 दिन बाद 1,000 के पार पहुंच गया। इससे पहले 30 जून को 1,002 संक्रमितों ने जान गंवाई थी। हालांकि, मौत के केस में बढ़ोतरी की वजह महाराष्ट्र में पुरानी मौतों का एडजस्टमेंट है। यहां बीते 24 घंटे में 738 मौत रिकॉर्ड की गईं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,648बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 45,159बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1,206...
जयपुर में बूंदाबांदी, उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी; मानसून के सुस्त होने के कारण कई जिलों में सामान्य से कम हुई बारिश

जयपुर में बूंदाबांदी, उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी; मानसून के सुस्त होने के कारण कई जिलों में सामान्य से कम हुई बारिश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में बीते लम्बे समय से एक ही जगह रुके पड़े मानसून को आज गति मिल सकती है। पश्चिम बंगाल से बदले हवाओं के पैटर्न से राज्य में मानसून को गति मिलने की परिस्थितियां बनी है। वहीं मौसम के इस बदलाव का असर आज जयपुर में देखने को मिला। जयपुर के कई इलाकों में आज सुबह 11 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। उदयपुर संभाग में भी आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में आज के मौसम की स्थिति देखे तो हवा कम चलने और उमस होने से लोग परेशान है। जयपुर में भी आज सुबह 11 बजे तक मौसम ऐसा ही रहा, लेकिन इसके बाद बदलाव आया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की गति से हवा चलने लगी। सी-स्कीम, विद्याधर नगर, शास्त्री नगर, बनीपार्क, कलेक्ट्रेट, सहकार मार्ग सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर, पाली जिलों में कई जगह आज आसमान में हल्के बादल छाए ...
13 जुलाई को ही होगा पहला वनडे, इंग्लैंड से लौटे श्रीलंकाई खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव, बगैर नेट प्रैक्टिस के मैच में उतरेंगे

13 जुलाई को ही होगा पहला वनडे, इंग्लैंड से लौटे श्रीलंकाई खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव, बगैर नेट प्रैक्टिस के मैच में उतरेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज पर कोई खतरा नहीं है। इंग्लैंड दौरे से लौटे श्रीलंका के 21 खिलाड़ियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिर्फ बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर संक्रमित पाए गए। उन्हें भी कोलंबो में अलग से क्वारैंटाइन किया गया था। वे किसी के संपर्क में नहीं आए। ऐसे में 13 जुलाई को ही पहला वनडे खेला जाएगा। हालांकि, श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अपने खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें कोई भी मैच प्रैक्टिस नहीं देने का फैसला लिया है। उनकी क्वारैंटाइन पीरियड 12 जुलाई को समाप्त हो रही है। इंग्लैंड दौरे से 6 जुलाई को लौटी थी श्रीलंकन क्रिकेट टीमSLC के मुताबिक, लंकन खिलाड़ियों को 7 दिनों के सख्त क्वारैंटाइन के नियमों का पालन करना था। इसके बाद ही वे नेट सेशन में हिस्सा ले सकते हैं। बोर्ड ने कहा कि हम मौजूदा स्थिति को लेकर कुछ नहीं कर ...
जलवायु परिवर्तन के कारण इंसानों की लम्बाई घट सकती है और दिमाग सिकुड़ सकता है, इंसानों के 300 जीवाश्मों की जांच में हुआ खुलासा

जलवायु परिवर्तन के कारण इंसानों की लम्बाई घट सकती है और दिमाग सिकुड़ सकता है, इंसानों के 300 जीवाश्मों की जांच में हुआ खुलासा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन का नया खतरा बताया है। वैज्ञानिकों का कहना है, जलवायु परिवर्तन इंसान की लम्बाई और दिमाग को छोटा कर सकता है। पिछले लाखों सालों में इसका असर इंसान की लम्बाई-चौड़ाई पर पड़ा है। इसका सीधा कनेक्शन तापमान से है। यह दावा कैम्ब्रिज और टबिजेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। जिस तरह से साल-दर-साल तापमान में इजाफा हो रहा है और गर्मी बढ़ रही है, उस पर वैज्ञानिकों की यह रिसर्च अलर्ट करने वाली है। हर जीवाश्म ने जलवायु परिवर्तन की मार झेलीरिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने दुनियाभर से इंसानों के 300 से अधिक जीवाश्म देखे। इनके शरीर और ब्रेन के आकार की जांच की। जांच में सामने आया कि इंसानों के हर जीवाश्म ने जलवायु परिवर्तन की मार झेली है। अफ्रीका में इंसानों की प्रजाति होमो की उत्पत्ति 3 लाख साल पहले हुई थी, लेकिन ये इससे भी ज्यादा पुराने है। इसमें इंसानों की और प्रजा...
धर्मेंद्र ने शेयर किया एक इमोशनल वीडियो, बोले- मैं रोज सुबह उठ कर आइने से पुछता था कि क्या मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं?

धर्मेंद्र ने शेयर किया एक इमोशनल वीडियो, बोले- मैं रोज सुबह उठ कर आइने से पुछता था कि क्या मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं?

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्टर धर्मेंद्र ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपनी युवावस्था को याद किया और बताया कि वो दिवंगत दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को कैसे देखते हैं। वीडियो में, धर्मेंद्र को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "नौकरी करता, साइकिल पर आता जाता, फिल्मी पोस्टर्स में अपनी झलक देखता, रातों को जागता, अनहोंने ख्वाब देखता, सुबह उठ कर आइने से पुछता 'मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं क्या?'।" धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को दी श्रद्धांजलि धर्मेंद्र ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "दोस्तों, दिलीप साहब की रुखसती पर...मेरे...आप के रूंदे रूंदे जज्बात ये..उस अजीम फंकार...उस नेक रूह इंसान को...एक श्रद्धांजलि है। वो चले गए..उन की यादें ना जा पाएंगी। धर्मेंद्र के पोस्ट पर फैन्स ने भी किया कमेंट फैन्स ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन देते हुए लि...
केयर्न ने भारत की 176 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति सीज की

केयर्न ने भारत की 176 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति सीज की

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली ब्रिटेन की पेट्रोलियम कंपनी केयर्न एनर्जी और भारत सरकार के बीच रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स (कोई कानून पास होने की तारीख से पहले लागू होने वाला टैक्स) को लेकर विवाद चल रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केयर्न एनर्जी ने फ्रांस के पेरिस में भारत सरकार की 20 संपत्तियों को सीज कर लिया है। केयर्न एनर्जी ने फ्रांस की एक कोर्ट के आदेश पर यह संपत्ति सीज की है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 20 मिलियन यूरो करीब 176 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि केयर्न एनर्जी और भारत सरकार के बीच क्या विवाद है और यह विवाद कब से चल रहा है... कब शुरू हुआ था विवाद? यह टैक्स विवाद केयर्न एनर्जी की भारतीय सब्सिडियरी की ओर से 2006-07 में अपने कारोबार में किए गए फेरबदल से जुड़ा है। केयर्न एनर्जी से टैक्स की मांग यूनाइटेड प्रोग्रेसिल अलायंस (UPA) सरकार के दौरान की गई थी...
जर्मनी में मिला हिरण के खुर से बना 51 हजार साल पुराना गहना; इसे बनाने वाली प्रजाति 40 हजार साल पहले हुई खत्म

जर्मनी में मिला हिरण के खुर से बना 51 हजार साल पुराना गहना; इसे बनाने वाली प्रजाति 40 हजार साल पहले हुई खत्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बर्लिन जर्मनी में दुनिया का सबसे पुराना आभूषण खोजा गया है। इसे हिरण के खुर (पैरों में मौजूद नाखून) से बनाया गया है। ये 51 हजार साल पुराना है। रिसर्चर्स का दावा है कि इसका इस्तेमाल करीब 40 हजार साल पहले समाप्त हुई प्रजाति 'निएंडरथल' करती थी। जर्मनी के हनोवर स्थित स्टेट सर्विस फॉर कल्चरल हेरिटेज की टीम का कहना है- निएंडरथल प्रजाति आज के जमाने के लोगों की तरह सुंदर दिखने का प्रयास करती थी। पुरातत्वविदों के मुताबिक, ये गहना जर्मनी के हार्ज पहाड़ों की तलहटी में मौजूद यूनिकॉर्न गुफा में मिला है। इसे वहां प्रवेश द्वार के पास एक समतल जगह पर रखा गया था। उस दौर में आभूषण को बनाने में हड्डी का इस्तेमाल होता था। खोज में मिला आभूषण आज के मुकाबले काफी बड़ा है। 90 मिनट में गहने पर बना 90 डिग्री का एंगलशोधकर्ता डॉक्टर डिर्क लेडर के मुताबिक, गहना बनाने से पहले हड्डी की कठोरता को दूर किया जाता था। ...