Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

गर्मी, उमस और बार-बार बिजली कट से लोग परेशान

गर्मी, उमस और बार-बार बिजली कट से लोग परेशान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। इलाके में पड़ रही तेज गर्मी और उमस के साथ बार-बार बिजली के लग रहे अघोषित कट कोठ में खाज का काम कर रहे हैं। सुबह से तेज गर्मी और उमस का दौर देर रात जारी रहने से लोगों की नींद में भी खलल पड़ रहा है। रात के समय न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आने से लोग चैन की नींद तक नहीं सो पा रहे। रविवार को शहर के कई इलाकों में आई मामूली बूंंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को हलकान किया।आलम यह रहा कि घर में बन्द लोग जैसे ही अपने घर का मुख्य दरवाजा खोलते तो उसके साथ ही आने वाली गर्म हवा बदन को झुलसाने का एहसास कराती। गर्मी और उमस के कारण कूलर और पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे। गर्मी के चलते लोग डिहाइड्रेशन का शिकार होने लगे हैं। पिछले कई दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज नहीं की गई। रविवार को अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग...
अव्यवस्थाओं के चलते ‘पिंक बूथ’ पर हंगामा, बंद करवाया वैक्सीनेशन

अव्यवस्थाओं के चलते ‘पिंक बूथ’ पर हंगामा, बंद करवाया वैक्सीनेशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
स्कूल प्रबंधन पर परिचितों को टोकन वितरित करने का लगाया आरोपधक्का-मुक्की में एक-दूसरी पर गिरी महिलाएं, पुलिस कर्मियों से भी हुई तनातनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महिलाओं के कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए टाउन स्थित व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया पिंक बूथ रविवार को अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं न किए जाने से वैक्सीनेशन करवाने आई महिलाओं को कड़ी धूप में परेशान होना पड़ा। भारी भीड़ होने से पिंक बूथ पर अव्यवस्था हावी हो गई। धक्का-मुक्की में महिलाएं एक-दूसरे पर गिर गई। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ भी वैक्सीनेशन करवाने आई महिलाओं के पुरुष परिजनों की तनातनी हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे सीएमएचओ ने वैक्सीनेशन बंद करवा दिया। जानकारी के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम प्रयास कर सिर्फ 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं का को...
सुरेश रैना को ऋषभ पंत नहीं बल्कि इन 3 युवाओं ने किया है सबसे ज्यादा प्रभावित

सुरेश रैना को ऋषभ पंत नहीं बल्कि इन 3 युवाओं ने किया है सबसे ज्यादा प्रभावित

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। टीम इंडिया में फिलहाल ऐसे कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्होंने अपने अद्भुत प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। चाहे वो फिर ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, रितुराज गायकवाड़ हो या फिर सूर्यकुमार यादव। इनमें कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने वाले हैं तो कुछ श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में खेलेंगे। रैना को इन 3 खिलाड़ियों ने किया खासा प्रभावितउत्तर प्रदेश के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 18 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था और देखते ही देखते टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी बन गए। सुरेश रैना भारतीय मध्यक्रम के रीढ़ रहे हैं। हाल ही एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में रैना ने बताया कि उन्होंने कौनसे तीन युवा खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। रैना ने कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल और महाराष्ट्र के रितुराज गायकवाड़ और अक्षर पट...
जावेद- सलीम की राइटर जोड़ी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री में सलमान खान के साथ नजर आएंगे फरहान अख्तर, बोले- ‘ये फिल्म सबसे स्पेशल होने वाली है’

जावेद- सलीम की राइटर जोड़ी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री में सलमान खान के साथ नजर आएंगे फरहान अख्तर, बोले- ‘ये फिल्म सबसे स्पेशल होने वाली है’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म तूफान में नजर आने वाले फरहान अख्तर के हाथ अब एक और बेहतरीन प्रोजेक्ट लग गया है। इस प्रोजेक्ट में फरहान पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि एक्टर का अपकमिंग प्रोजेक्ट एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसे फरहान और सलमान के पिता जावेद खान और सलीम खान की हिट राइटर जोड़ी पर बनाया जा रहा है। सलीम-जावेद की जोड़ी ने एक साथ मिलकर शोले, जंजीर, दीवार, शक्ति, त्रिशूल और डॉन जैसी फिल्मों के लिए राइटिंग की है जिनका सफर अब डॉक्यूमेंट्री के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। सलमान खान के साथ काम करने पर एक्साइटेड हैं फरहान ये पहली बार है जब फरहान, सलमान खान के साथ नजर आएंगे। इस पर एक्टर ने पिंकविला से बातचीत में कहा, मैं और सलमान पहले भी साथ काम करने वाले थे लेकिन दुर्भाग्य से बात नहीं बन पाई थी। अब हमने दोबारा ...
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका; विदेशी मार्केट और तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर, मेटल और रियल्टी शेयरों पर रखें फोकस

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका; विदेशी मार्केट और तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर, मेटल और रियल्टी शेयरों पर रखें फोकस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि एक तरफ पहली तिमाही नतीजों की शुरूआत हो चुकी है, तो दूसरी ओर इकोनॉमिक डेटा भी जारी होंगे। वहीं, बीते हफ्ते की बात करें तो शेयर बाजार ने निवेशकों को निराश किया है। सेंसेक्स 5 कारोबारी दिन में 98 पॉइंट गिरकर 52,386 पर बंद हुआ है। कमजोर ग्लोबल सेंटीमेंट और मानसून समेत कोरोना की तीसरी लहर से घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी है। इससे ऑटो, IT, ऑयल एंड गैस और फार्मा शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई। वहीं मेटल, रियल्टी, टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही। ब्रॉडर मार्केट में BSE मिडकैप इंडेक्स 1.37% और स्मॉलकैप 1.2% बढ़ें। मोतीलाल ओसवाल के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स हेड चंदन तापड़िया के मुताबिक इस हफ्ते निफ्टी अगर 15,750 पॉइंट को पार करके उससे ऊपर बना रहा तो पहले 15,850 पॉइंट की तरफ बढ़ेग...
दिल्ली में 1-2 दिन के अंदर बरसेंगे बदरा, राजस्थान में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; UP, पंजाब और हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट

दिल्ली में 1-2 दिन के अंदर बरसेंगे बदरा, राजस्थान में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; UP, पंजाब और हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश के ज्यादातर राज्यों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून तय समय से लेट हो चुका है। इस बीच गर्मी से तपते दिल्ली के लोगों को एक-दो दिन में राहत मिल सकती है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना जताई है। सामान्य तौर पर यहां मानसून 27 जून को पहुंचता है। ऐसा 19 साल बाद हो रहा है, जब दिल्ली में मानसून इतनी देरी से पहुंच रहा है। इससे पहले 2002 में मानसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। पहले IMD ने मई और जून के बीच दिल्ली में मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई थी। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 10 साल में दूसरी बार है, जब मानसून 10 जुलाई के बाद एंट्री करेगा। 2014 में मानसून 13 जुलाई को आया था। राजस्थान में मानसून के आने की तारीख 30 जून है। ...
राजस्थान के 17 शहरों में 40 डिग्री के ऊपर रहा तापमान; बीकानेर, चुरू और श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म

राजस्थान के 17 शहरों में 40 डिग्री के ऊपर रहा तापमान; बीकानेर, चुरू और श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून की आमद होने के 20 दिन से ज्यादा गुजरने के बाद भी मानसून की रफ्तार स्थिर बनी हुई है, लेकिन अब पूरे प्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म होने को है। आगामी 24 से 36 घंटे के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून गति पकड़ेगा। इससे कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में अभी भी हल्की बारिश ही होगी। वहीं, बारिश नहीं होने से गर्मी अपनी तेजी पर है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश के करीब 17 शहरों में पारा 40 डिग्री और इससे ऊपर रहा। शनिवार को बीकानेर, चुरु और श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहे। यहां तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग का आकलन है कि अगले कुछ दिनों में बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। जयपुर में छाए रहेंगे बादल, आज कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिशबात राजधानी जयपु...
शिक्षा विभाग चाहता है स्कूल अनलॉक हों, लेकिन रिस्क लेने के मूड में नहीं सरकार; प्रैक्टिकल देने स्कूल जा रहे बच्चे

शिक्षा विभाग चाहता है स्कूल अनलॉक हों, लेकिन रिस्क लेने के मूड में नहीं सरकार; प्रैक्टिकल देने स्कूल जा रहे बच्चे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में बंद पड़े सरकारी स्कूलों को अब अगस्त में ही खोलने की उम्मीद की जा रही है। राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल तक खोल दिए गए हैं, लेकिन स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सहमति के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो पाया। दरअसल, सरकार तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने से आशंकित है और कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। हालांकि, इस बार एग्जाम को लेकर सक्रियता रहेगी, ताकि पिछले दो सालों की तरह छात्रों को प्रमोट नहीं करना पड़े। पिछले दिनों कैबिनेट मीटिंग से पहले शिक्षा विभाग ने पंद्रह जुलाई से नौंवी से बारहवीं तक के स्कूल खोलने का प्रस्ताव दिया था। बताया जाता है कि गृह विभाग ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया, क्योंकि बच्चों का अभी वैक्सीनेशन नहीं हुआ। तीसरी लहर में बच्चे संक्रमित होते हैं तो इसका ठीकरा सरकार पर फूट सकता है। शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए प्र...
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हरलीन देओल ने बाउंड्री लाइन पर उड़कर कैच पकड़ा; तेंदुलकर ने इसे कैच ऑफ द ईयर कहा

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हरलीन देओल ने बाउंड्री लाइन पर उड़कर कैच पकड़ा; तेंदुलकर ने इसे कैच ऑफ द ईयर कहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदन तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत 18 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड की पारी के दौरान भारतीय महिला फील्डर हरलीन देओल ने बाउंड्री लाइन पर एमी जोन्स का शानदार कैच पकड़ कर सबका दिल जीत लिया। इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर एमी जोन्स ने शिखा पांडे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाया। बाउंड्री पर फील्डिंग कर रही हरलीन ने इस कैच को पकड़ने के लिए डाइव लगाई, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाउंड्री लाइन से बाहर चली गईं, इस दौरान उन्होंने गेंद को बाउंड्री के अंदर फेंक कर फिर से डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद कोई उनकी तुलना रविंद्र जडेजा के साथ कर रहा है, तो कोई उन्हें सुपर वुमन बता रहा है। भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इसे कैच ऑफ द ईयर बताया है। उ...
इंदिरा गांधी नहर में कार सहित गिरने से चार लोगों की मौत हादसा नहीं सुनियोजित हत्या थी, साजिश का खुलासा

इंदिरा गांधी नहर में कार सहित गिरने से चार लोगों की मौत हादसा नहीं सुनियोजित हत्या थी, साजिश का खुलासा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
मुख्य आरोपी का सहयोगी गिरफ्तारहनुमानगढ़। रावतसर मेगा हाईवे पर लक्खूवाली पुलिस चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर इंदिरा गांधी नहर में पांच महीने पहले एक कार के गिर जाने से दंपति समेत चार लोगों की मौत होना दुर्घटना नहीं थी बल्कि सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया था। इस कथित दुर्घटना में कार चला रहा रमेश स्वामी ही इस सामूहिक हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला है। उसका सहयोग करने वाले रामलाल नायक को आज गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में रोक लगा रखी है। हनुमानगढ़ जिले में संगरिया में ग्रामोत्थान विद्यापीठ शिक्षण संस्थान में लेखा शाखा में कार्यरत विनोद बाघला (45), उसकी पत्नी रेनू (42) और बेटी इशिता (15) तथा फतेहगढ़ निवासी सरकारी अध्यापिका सुनीता भाटी (40) की कार सहित नहर में गिर जाने से मौत हो गई थी। कार चला रहा रमेश स्वामी निवासी संगरिया बच गय...