Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

हटेगा वीकेंड कफ्र्यू, घटेगा रात्रिकालीन कफ्र्यू का समय, शादी व धर्म स्थलों को खोलने की मिलेगी छूट

हटेगा वीकेंड कफ्र्यू, घटेगा रात्रिकालीन कफ्र्यू का समय, शादी व धर्म स्थलों को खोलने की मिलेगी छूट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राज्य सरकार ने कोरोना के तहत लगाई गई पाबंदियों में और छूट देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत वीकेंड कफ्र्यू हटाया जा सकता है और रात्रिकालीन कफ्र्यू का समय घटाया जाएगा। शादी संबंधी आयोजनों व धर्म स्थलों को खोलने के लिए भी सशर्त छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को वीसी के जरिए मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे, जिसमें मॉडिफाइड अनलॉक की तीसरी गाइडलाइन तय की जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से अन्तिम रूप देने के बाद गृह विभाग गाइडलाइन जारी करेगा। सूत्रों ने बताया कि नई गाइडलाइन में बाजार खुले रखने का समय शाम को दो घंटे और बढ़ाया जा सकता है। रात्रिकालीन कफ्र्यू का समय घटाकर शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक किया जा सकता है। शादी संबंधी आयोजन व धार्मिक स्थलों को खोलने पर 30 जून तक प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसमें भी कुछ राहत मिल सकती है। सशर्त खुल सकेंगे सिनेमाघर, मल्टी प्लेक्स व कोचिंग सेंटर ...
विदेशी ठग रिमांड पर:विदेशी नागरिक पुलिस की गिरफ्त में, आठ दिन का लिया रिमांड, नई जानकारियां सामने आने की उम्मीद

विदेशी ठग रिमांड पर:विदेशी नागरिक पुलिस की गिरफ्त में, आठ दिन का लिया रिमांड, नई जानकारियां सामने आने की उम्मीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (केसरीसिंहपुर) इलाके के बहुचर्चित अस्सी लाख रुपए के ठगी मामले में गिरफ्तार विदेशी नागरिक बाकायोको को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उससे कई नई जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। इस बीच आरोपी से अब तक हुई पूछताछ में भी कई बातें सामने आई हैँ। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार नागरिक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे बढ़ रही है। इससे ठगी की वारदात का खुलासा होने की उम्मीद जागी है।पुलिस ने पकड़ा था विदेशी ठगकेसरीसिंहपुर के मिठाई व्यवसायी सुरजीतसिंह से ठगी के आरोप में पुलिस ने इस विदेशी ठग को पकड़ा है। आरोपी बाकायोको का संबंध अंतराष्ट्रीय ठगी गिरोह से है तथा आइवरी कोस्ट का मूल निवासी है। पुलिस ने बुधवार को दिल्ली में कार्रवाई करते हुए आरोपी को वहां से गिरफ्तार किया था। ठगी के दौरान जिन चौदह भारतीय बैंकों में लेनदेन किया गया, उन...
ननिहाल  में आया था बालक,  बिना  बताए  बच्चों के साथ नहर पर नहाने पहुंचा, डूबने से हुई मौत

ननिहाल में आया था बालक, बिना बताए बच्चों के साथ नहर पर नहाने पहुंचा, डूबने से हुई मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (पीलीबंगा) जिले के पीलीबंगा क्षेत्र में बुधवार दोपहर पीबीएन नहर में नहाने गए ग्यारह वर्षीय बालक का शव गुरुवार को गांव संघर के पास मिला। बालक का शव मिलने के बाद उसके मामा ने मर्ग दर्ज करवाई। बिना बताए पहुंचा नहर परपुलिस के अनुसार गांव खोसेवाला के ओमप्रकाश पुत्र मनीराम नायक ने रिपोर्ट दी कि घड़साना के गांव छह डीडी में रहने वाला उसका भांजा हैप्पी (11) पुत्र राजाराम नायक उनके पास आया हुआ था। बुधवार दोपहर को वह घर में किसी को बिना बताए गांव के ही दो-तीन अन्य बच्चों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया। इस दौरान वह वहां नहर में डूब गया। तलाशने पर मिला शवहैप्पी के नहर में डूबने की जानकारी मिलते ही बुधवार से ही ग्रामीण नहर में उसकी तलाश कर रहे थे। उसका शव गुरुवार को नहर के संघर हैड के पास मिला। पुलिस ने बालक के शव को नहर से निकलवा कर पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करव...
विकास कृष्णन पुरुष बॉक्सिंग में देश की सबसे बड़ी उम्मीद, लगातार 3 एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय मुक्केबाज

विकास कृष्णन पुरुष बॉक्सिंग में देश की सबसे बड़ी उम्मीद, लगातार 3 एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय मुक्केबाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बीजिंग ओलिंपिक में भारतीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह पुरुष बॉक्सिंग में भारत का पहला और आखिरी मेडल साबित हुआ है। हालाांकि, टोक्यो ओलिंपिक में भारत का 13 साल का इंतजार खत्म हो सकता है। तीसरी बार इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट के लिए क्वालिफाई करने वाले 75 किलोग्राम कैटेगरी के विकास कृष्णन अपने दमदार पंच की बदौलत मेडल के दावेदार हो सकते हैं। 75 किलोग्राम कैटेगरी में हिस्सा लेने वाले विकास इकलौते भारतीय बॉक्सर हैं, जिन्होंने लगातार तीन एशियाई गेम्स में मेडल जीते हैं। 2020 एशिया ओशियाना क्वॉलिफायर में विकास ने जापान के बॉक्सर को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया। पापा चाहते थे कि बेटा शारीरिक रूप से मजबूत बने, इसलिए बॉक्सिंग में डालाविकास का जन्म हरियाणा के हिसार जिले के सिंघवा खास में हुआ। उनका पूरा परिवार मौजूदा समय में भिवानी में रहता है। विकास के पिता कृ...
इसलिए रेड मीट से है कैंसर का खतरा:रेड मीट इंसान का DNA डैमेज करके कोलोन कैंसर का रिस्क बढ़ाता है, इसमें मौजूद नाइट्रेट केमिकल भी है खतरनाक

इसलिए रेड मीट से है कैंसर का खतरा:रेड मीट इंसान का DNA डैमेज करके कोलोन कैंसर का रिस्क बढ़ाता है, इसमें मौजूद नाइट्रेट केमिकल भी है खतरनाक

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
पिछले कई सालों से डॉक्टर्स लोगों को रेड मीट कम से कम खाने की सलाह देते आ रहे हैं क्योंकि ऐसा खानपान कोलोन कैंसर का खतरा बढ़ाता है। रेड मीट का कैंसर से क्या कनेक्शन है, इसे अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अपनी हालिया रिसर्च में समझाया है। वैज्ञानिकों का कहना है, रेड मीट इंसान के डीएनए को डैमेज करता है और कैंसर का खतरा बढ़ाता है। यह एक कार्सिनोजेनिक फूड है यानी ऐसा खानपान जो कैंसर की वजह बन सकता है। कैंसर के 900 मरीजों पर रिसर्च कीशोधकर्ता और डाना-फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट मारियोज गियानेकिस कहते हैं, हमने टीम के साथ मिलकर कोलोन कैंसर से जूझने वाले 900 मरीजों पर रिसर्च की। इनके DNA की जांच की। रिपोर्ट कहती है, इन मरीजों के DNA में ऐसा बदलाव दिखा जो पहले कभी नहीं देखा गया था। यह बदलाव साबित करता है कि DNA डैमेज हुआ है। शरीर की सभी कोशिकाओं में यह बदलाव नहीं हुआ लेकिन कोलोन से लिए गए सै...
मसीहा की सुपर मार्केट:ताजा वीडियो में साइकिल पर ब्रेड और अंडा बेचते दिखे सोनू सूद, बोले-  जिसको भी चाहिए, आगे आइए, डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज

मसीहा की सुपर मार्केट:ताजा वीडियो में साइकिल पर ब्रेड और अंडा बेचते दिखे सोनू सूद, बोले- जिसको भी चाहिए, आगे आइए, डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कोविड पीड़ितों की लगातार मदद कर मसीहा बने सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे साइकिल पर अंडा, ब्रेड, पाव, रस्क, मूड़ी और चिप्स जैसी चीजें बेचते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में सोनू ने लिखा है, "फ्री होम डिलीवरी। हर 10 अंडों पर एक ब्रेड फ्री।" उन्होंने इसके साथ सुपरमार्केट और सपोर्ट स्मॉल बिजनेस को हैशटैग किया है। वीडियो में सोनू कह रहे हैं, "कौन बोलता है मॉल बंद हो गया। सबसे ज्यादा इम्पोर्टेंट और सबसे ज्यादा महंगी सुपर मार्केट रेडी है। ये देखिए सबकुछ है मेरे पास। अंडा है, जो इस वक्त 6 रुपए का मिल रहा है और उसके बाद ब्रेड है, बड़ी वाली जो 40 रुपए की है, छोटी वाली ब्रेड 22 रुपए की है। साथ में पाव है, रस्क है, मूड़ी है और बहुत सारे चिप्स वगैरह हैं। जिसको भी चाहिए, आगे आइए भैये। तो जल्दी से जल्दी मुझे ऑर्डर कीजिए। अभी डिलीवरी का टाइम हो गया है बहुत इम्पोर्टेंट ह...
विद्यार्थी दस – दस चैनलो पर देख सकेंगे शिक्षा दर्शन कार्यक्रम

विद्यार्थी दस – दस चैनलो पर देख सकेंगे शिक्षा दर्शन कार्यक्रम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेरशिक्षा विभाग ने कोरोना काल में सभी विद्यार्थियों के लिए घर पर रहकर कक्षा शिक्षण की तर्ज पर अध्ययन करने की महती योजना को दूरदर्शन के साथ मिलकर शुरू किया हैं। अगर इस साल भी कोरोना संकट बरकरार रहता है तो भी सभी विद्यार्थी घर पर रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते है। कोरोना काल ने जहां आन लाइन शिक्षण के रास्ते खोले है तो जिन विद्यार्थियों के पास एंड्राइड फोन नहीं है उनके लिए विभाग ने शिक्षा दर्शन के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके लिए विभाग ने न केवल दस दस चैनलों पर पर शिक्षा दर्शन कार्यक्रम को प्रसारित करने के इंतजाम किए है बल्कि हर कक्षा के लिए प्रसारित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा भी निर्धारित कर दी है। शिक्षा दर्शन कार्यक्रम में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार पाठ्यक्रम आधारित दृश्य श्रव्य पाठों के प्रसारण की व्यवस्था की है। दूर...
‘2G मुक्त 5G युक्त’ होगा देश:रिलायंस ने गूगल के साथ मिलकर लॉन्च किया जियोफोन नेक्स्ट, ये दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा; 10 सितंबर से शुरू होगी बिक्री

‘2G मुक्त 5G युक्त’ होगा देश:रिलायंस ने गूगल के साथ मिलकर लॉन्च किया जियोफोन नेक्स्ट, ये दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा; 10 सितंबर से शुरू होगी बिक्री

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बना नया स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट गुरुवार को लॉन्च हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं सालाना आम सभा में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियोफोन नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप्स से लैस होगा। एंड्रॉयड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर तैयार किया है। अंबानी ने ऐलान किया कि नया स्मार्टफोन आम आदमी की जेब के लिहाज से बनाया गया है, लिहाजा यह बेहद किफायती होगा। 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से इसकी बिक्री शुरू होगी। अंबानी ने कहा कि देश को 2G मुक्त 5G युक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोनभारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाए गए जियोफोन नेक्स्ट पर यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा और एंड्रॉयड अपडेट भी मिलेंगे। फुली फीचर्ड इस स...
ट्विटर इंडिया के MD आज थाने में हाजिर होंगे; इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई

ट्विटर इंडिया के MD आज थाने में हाजिर होंगे; इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के वायरल वीडियो मामले में ट्विटर इंडिया के MD गुरुवार को लोनी बॉर्डर थाने में हाजिर होंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर इंडिया के MD मनीष माहेश्वरी के साथ उनके वकील भी पुलिस स्टेशन आएंगे। इसमें उन्हें पुलिस की ओर से पूछे जाने वाले 11 सवालों के जवाब देने होंगे। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी पेश की है। इनमें सबसे अहम सवाल भ्रामक वीडियो पर आपत्ति के बावजूद उसे नहीं हटाने को लेकर है। इसके साथ ही उनसे पूछा जाएगा कि जब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के एक ट्वीट पर मैनिपुलेटेड का टैग लगा, तो इसमें क्यों नहीं? इसके अलावा पुलिस यह भी जानने का प्रयास करेगी कि इस भ्रामक वीडियो पर कितने लोगों ने रिपोर्ट किया और इस रिपोर्ट के बाद ट्विटर ने क्या कार्रवाई की। 17 जू...
उदयपुर के ‘बंटी-बबली’ कैसे बनें करोड़पति:गुजराती ठग ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 4 साल में लोगों का विश्वास जीता, 40% मुनाफे के साथ रुपए लौटाने का झांसा दिया; जब पैसे ज्यादा हुए तो भाग गया

उदयपुर के ‘बंटी-बबली’ कैसे बनें करोड़पति:गुजराती ठग ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 4 साल में लोगों का विश्वास जीता, 40% मुनाफे के साथ रुपए लौटाने का झांसा दिया; जब पैसे ज्यादा हुए तो भाग गया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
उदयपुर पांच सौ से अधिक लोगों से ठगी करने वाले बंटी-बबली की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत पुष्पानी और महिला मित्र यापी बाजा को उदयपुर की पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा। 15 दिन में 5 राज्यों में उसने अपनी लोकेशन बदली।बंटी-बबली की पूरी कहानी प्रशांत पुष्पानी उम्र करीब 32 साल। गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। चार साल से उदयपुर में किराए के मकान में रह रहा था। डेढ़ साल पहले तक उदयपुर के अनंता रिसोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करता था। महिला मित्र यापी के साथ मिलकर लोगों को अपने झांसे में लिया। उसने साथ काम करने वाले अन्य ड्राइवरों को शेयर मार्केट, बिट कॉइन सहित अन्य स्कीमें बताई। उसने कहा कि इनमें 1000 रुपए इन्वेस्ट करोगे तो जमा पूंजी के अलावा 400 रुपए दूंगा। शुरुआती दिनों में प्रशांत ने 40% मुनाफे के साथ लोगों के रुपए लौटाए। इसी लालच में आकर लोग जुड़ते गए। लोगों ने चेन बनाते हुए...