शाम ढलते ही महिलाएं भी करती हैं नशे का कारोबार:एक इलाका जहां नशे की भेंट चढ़ गई कइयों की जिंदगी, किसी ने भाई खोया तो किसी का बेटा हुआ शिकार
श्रीगंगानगर
इलाके में नशे का कारोबार किस कदर हावी हो चुका है, इसकी भयावहता देखनी हो तो वह शहर के श्याम नगर इलाके में देखी जा सकती है। शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले इस इलाके में शाम होते ही नशे की मंडी सजने लगती है। खास बात यह है कि इस इलाके में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी बड़ी संख्या में इस कारोबार में लिप्त है्ं।
महिलाएं रखती हैं नशे की गोलियां
श्यामनगर इलाके के लोगों का कहना है कि वैसे तो यहां दिन में किसी भी समय नशा मिल जाता है लेकिन शाम ढलने के बाद तो महिलाएं ही नशे की गोलियां लेकर निकल जाती हैं। जहां खरीदार मिला उसे नशा बेचकर पैसे ले लिए जाते हैं।
इस तरह का आ रहा है नशा
इस इलाके में जो नशा आ रहा है, उसमें प्रमुख रूप से गांजा, स्मैक, मेडिकेटेड गोलियां आदि शामिल हैं। इनमें से गांजा बिहार से लाया जा रहा है। वहीं स्मैक और मेडिकेटेड गोलियों आदि का नशा आसपास ...








