आईजीएनपी और गंगनहर में सिंचाई के लिए किसानों को पानी दे सरकार
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। तीनों कृषि कानूनों सहित कोविड काल में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जून को कृषि बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय किसान सभा जिले भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय आज पंचायती धर्मशाला में हुई अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक में लिया गया।बैठक में किसान आंदोलन के अतिरिक्त संगठन के विस्तार व सदस्यता अभियान पर भी प्रमुखता से चर्चा की गई। आईजीएनपी में सिंचाई सुविधा अतिशीघ्र शुरू करने, गंगनहर में पूरा सिंचाई पानी देने, नहरों में जहरीले पानी की रोकथाम, पेट्रोल डीजल के रेट घटाने, सभी पटवार हलकों में पटवारियों की नियुक्ति सहित मांगों को लेकर किसान सभा का प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल के नेतृत्व में जिला कलक्टर से भी मिले।पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल ने आईजीएनपी में सिंचाई पानी को लेकर चिंता जा...








