Monday, April 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

​​​​​​​नशे पर पुलिस  सख्त, दो जगह  पकड़ी  56 ग्राम स्मैक, तीन लोगों को किया गिरफ्तार

​​​​​​​नशे पर पुलिस सख्त, दो जगह पकड़ी 56 ग्राम स्मैक, तीन लोगों को किया गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर ( अनूपगढ़/घमूड़वाली ) पुलिस ने जिले में दो जगह कार्रवाई कर 56 ग्राम स्मैक बरामद की। जिले के गांव घमूड़वाली और अनूपगढ़ इलाके में यह कार्रवाई हुई। अनूपगढ़ के गांव पांच एलएसएम (बांडा) में एक व्यक्ति को पचास ग्राम स्मैक सहित तथा गांव घमूड़वाली में एक व्यक्ति को छह ग्राम स्मैक सहित पकड़ा। जिले के अनूपगढ़ इलाके में गांव पांच एलएसएम बांडा के आसपास पुलिस दल गश्त पर था। इसी दौरान सड़क किराने एक व्यक्ति नजर आया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हरविंद्र सिंह उर्फ लाडी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास पचास ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके स्मैक लाने आदि के बारे में जानकारी जुटा रही है। उसके पास से स्मैक बिक्री के बीस हजार रुपए भी मिले हैं। मोटरसाइकिल पर आ रहे युवकों से मिला छह ग्राम स्मैक इसी प्रकार जिले के एक अन्य इलाके में घमूड़वाली पुलिस ने रिड़मलसर साजन...
पॉपुलर सिंगर तपू मिश्रा का निधन:40 दिन पहले कोरोना ने पिता को छीना, ‘फादर्स डे’ से एक दिन पहले 36 साल की बेटी भी चल बसी

पॉपुलर सिंगर तपू मिश्रा का निधन:40 दिन पहले कोरोना ने पिता को छीना, ‘फादर्स डे’ से एक दिन पहले 36 साल की बेटी भी चल बसी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
ओडिया सिनेमा की पॉपुलर सिंगर तपू मिश्रा का निधन हो गया है। वे 36 साल की थीं। शनिवार को उन्होंने भुवनेश्वर के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। यहां सिंगर का पोस्ट कोविड-19 कॉम्प्लिकेशंस का इलाज चल रहा था। 40 दिन पहले ही 10 मई को कोरोना से उनके पिता का निधन हुआ था। एक महीने अस्पताल में भर्ती रहीं तपूरिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मई को तपू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत से पहले के अंतिम दो दिन वे वेंटिलेटर पर थीं। उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 45 पर पहुंच गया था। उनके फेफड़े भी काफी हद तक डैमेज हो चुके थे। सरकार ने इलाज के लिए पैसे दिए थेतपू के इलाज के लिए राज्य सरकार के कल्चर डिपार्टमेंट ने अपने आर्टिस्ट्स वेलफेयर फंड से एक लाख रुपए की मदद पहुंचाई थी। क्योंकि फैमिली मेंबर्स उन्हें ECMO ट्रीटमेंट के लिए कोलकाता शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं, ओडिया फिल्म इंडस्ट्री यान...
हनुमानगढ़ में घर वालों की बात से नाराज होकर लगाई फांसी

हनुमानगढ़ में घर वालों की बात से नाराज होकर लगाई फांसी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. परिजनों की किसी बात से नाराज होकर 17 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जंक्शन के हाऊसिंग बोर्ड में शनिवार को यह घटना हुई। परिजनों ने जब किशोर को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही रविवार को होगी। जानकारी के अनुसार दीपांशु पुत्र मांगूराम ने घर में जाल से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मांगूराम शिक्षक हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपांशु किसी बात को लेकर नाराज था। संभवत: गुस्से में आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।नशीली दवा का मुख्य सप्लायर रिमांड परहनुमानगढ़. कार से नशीली दवा बरामदगी मामले में गिरफ्तार जोधपुर निवासी मुख्य सप्लायर को जंक्शन पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। उसका 21 जून तक रिमांड मंजूर कराया। सप्लायर...
जयपुर के लिए बीस महीने से फ्लाइट लॉक, दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन ही अनलॉक

जयपुर के लिए बीस महीने से फ्लाइट लॉक, दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन ही अनलॉक

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. नाल. सिविल एयर पोर्ट नाल से देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी जयपुर के लिए हवाई सफर अब अंतिम सांसे गिन रहा है। जयपुर-बीकानेर के बीच फ्लाइट २० महीने से बंद पड़ी है। जबकि दिल्ली के लिए दैनिक फ्लाइट को पहले सप्ताह में तीन दिन किया गया। अब कोरोनाकाल में यात्री भार घटने में सप्ताह में महज दो दिन ही बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट चल रही है। हवाई यात्रा बंद होने का सबसे बड़ा असर अब पर्यटन पर पड़ रहा है। जयपुर-बीकानेर-दिल्ली का पर्यटन कॉरिडोर टूट चुका है। कोरोनाकाल में अब पर्यटक स्थल अनलॉक होने के बाद भी विदेशी पर्यटकों को पर फ्लाइट बंद होने का असर पड़ रहा है। ७२ सीट में औसत रहने लगे थे ६५ यात्रीवर्ष २०१९ में जब छोटे यात्री विमान की जगह ७२ सीट विमान शुरू करते हुए दिल्ली-जयपुर वाया बीकानेर फ्लाइट शुरू की गई तो यात्रीभार बहुत अच्छा रहने लगा था। शुरुआत में स्थानीय व्यापारियों ने फ्लाइट को...
बीपीसीएल को बेचने के लिए बड़े बदलाव की तैयारी:निजीकरण वाली सरकारी तेल कंपनियों में 100% एफडीआई का प्रस्ताव तैयार, वाणिज्य मंत्रालय ने मांगे सुझाव

बीपीसीएल को बेचने के लिए बड़े बदलाव की तैयारी:निजीकरण वाली सरकारी तेल कंपनियों में 100% एफडीआई का प्रस्ताव तैयार, वाणिज्य मंत्रालय ने मांगे सुझाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली केंद्र सरकार कई सरकारी गैस एंड ऑयल कंपनियों के विनिवेश की योजना बना रही है। लेकिन प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) से जुड़े नियम आड़े आ रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए वाणिज्य और इंडस्ट्री मंत्रालय ने सरकारी गैस एंड ऑयल कंपनियों में 100% एफडीआई की मंजूरी देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। मंत्रालय ने ड्राफ्ट कैबिनेट नोट पर संबंधित मंत्रालयों से सुझाव मांगे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। मंजूरी मिली तो बीपीसीएल के निजीकरण में मदद मिलेगी सूत्रों के मुताबिक, यदि इस प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलती है तो भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बीपीसीएल के निजीकरण में मदद मिलेगी। सरकार बीपीसीएल का निजीकरण करना चाहती है। इसके साथ ही सरकार कंपनी में से अपनी पूरी 52.98% हिस्सेदारी बेचना चाहती है। ड्राफ्ट नोट के हवाले से सूत्रों का कहना है कि पेट्रोलियम और नेचुरल...
राजस्थान में जल्द खुल सकते हैं धार्मिक स्थल:CM ने दिए संकेत, बोले- बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी अभी से करनी होगी, 80% टीकाकरण करने वाली पंचायतों को 50 लाख देंगे

राजस्थान में जल्द खुल सकते हैं धार्मिक स्थल:CM ने दिए संकेत, बोले- बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी अभी से करनी होगी, 80% टीकाकरण करने वाली पंचायतों को 50 लाख देंगे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- दो से 17 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन का ट्रायल चल रहा है, दो महीने में यह पूरा हो जाएगा। अभी केवल धर्म इंसानियत है, लेकिन धार्मिक स्थल खोलने पर हम एक दो दिन में विचार करेंगे। कोरोना अब तो पानी में पहुंच गया है। नया वैरियंट डेल्टा आया है, जो बहुत खतरनाक है। इसने कई रोग पैदा कर दिए, ब्लैक फंगस भी इस वजह से आया है। राजस्थान में कोरोना के वैरियंट स्टेट इंस्टीटयूट ऑफ वायरोलॉजी की घोषणा बजट में की थी, यह पूणे के बाद राजस्थान में टॉप की संस्था बनेगी। गहलोत ने कहा— हम लोग साधु संत तो है नहीं, नेता हैं। कभी कोई बोल जाए तो दिल पर नहीं लेते। हम भारत सरकार को चिट्ठी लिखते हैं तो वह फीडबैक है, आलोचना नहीं। वैक्सीन की कमी है तो केंद्र को सूचना दे दी तो उसे ही आलोचना मान लेते हैं। 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के फ्री ...
दिल्ली में रियायतें 28 जून तक बढ़ीं:कल से 50% क्षमता के साथ बार रात 10 बजे तक खुल सकेंगे; पब्लिक पार्क और गार्डन खोलने की भी इजाजत

दिल्ली में रियायतें 28 जून तक बढ़ीं:कल से 50% क्षमता के साथ बार रात 10 बजे तक खुल सकेंगे; पब्लिक पार्क और गार्डन खोलने की भी इजाजत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली कोरोना के काबू होते हालात के बीच दिल्ली में रियायतें 28 जून तक के लिए बढ़ा दी गईं हैं। इसके साथ ही दिल्लीवासियों को कुछ और रियायतें भी दी गई हैं। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के मुताबिक, यहां सोमवार से 50% कैपेसिटी के साथ बार खोलने की इजाजत दे दी गई है। इन्हें दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब और आउटडोर योग एक्टिविटी को भी मंजूरी दी गई है। इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने रेस्टोरेंट को भी 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी। जब इसका समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक तय किया गया था। अब इसे भी बढ़ाकर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया गया है। इसके अलावा सभी मार्केट, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल भी सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे। दिल्ली में अब इनको छूट सरकारी ऑफिस, ऑटोनोमस बॉडी, पी...
चीनी वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा:जिराफ से भी लम्बे होते थे गैंडे, इनका वजन 4 अफ्रीकी हाथियों के बराबर था; चीन में मिले विशाल गैंडों के जीवाश्म

चीनी वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा:जिराफ से भी लम्बे होते थे गैंडे, इनका वजन 4 अफ्रीकी हाथियों के बराबर था; चीन में मिले विशाल गैंडों के जीवाश्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कभी गैंडे जिराफ से भी लम्बे होते थे, चीन में इसके प्रमाण भी मिले हैं। उत्तरी-पश्चिमी चीन के शोधकर्ताओं ने विशाल गैंडों की ऐसी प्रजाति के जीवाश्म खोजे हैं जो जिराफ से भी लम्बे थे। वैज्ञानिकों का कहना है, 2.65 करोड़ साल पहले ये धरती पर चहलकदमी करते हुए पाए जाते थे। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस के शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन विशाल गैंडों को पैरासेराथेरियम लिनक्सियान्स के नाम से जाना जाता है। इनका वजन करीब 21 टन था, जो 4 अफ्रीकी हाथियों के बराबर था। 7 मीटर तक पहुंच सकता था सिरकम्युनिकेशन बायलॉजी जर्नल में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक, ये गैंडे बिना सींग वाले थे और इनका सिर पेड़ों से पत्तियां खाने के लिए 7 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकता था। चीन के गांसू प्रांत में मिली विशाल गैंडे की खोपड़ी और जबड़ों की हड्डियां की जांच की गई। जांच में सामने आया कि ये ओलिगोसीन युग के अंतिम दौर की है। पाकिस्तान में प...
कोरोना ने रोकी रोजगार पंजीयन की चाल

कोरोना ने रोकी रोजगार पंजीयन की चाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. बेरोजगारी का दंश झेल रहे जिले के युवाओं को अब रोजगार पंजीयन कराने से मोहभंग होता जा रहा है। रही कही कसर पिछले डेढ़ साल से कोरोना काल ने बिगाड़ दी है। कोरोनाकाल में पंजीयन की संख्या लगातार घटी है। अक्षत कौशल योजना के तहत सरकार बेरोजगारों का रोजगार भत्ता मुहैया कराती है। भत्ते के लिए रोजगार विभाग की शतोज़् और जटिल प्रक्रिया ने बेरोजगारों की परेशानी को बढ़ा दिया है। जिले में भत्ता पाने वाले 6080 युवा है। शेष को अभी इंतजार करना होगा। हालांकि रोजगार कायाज़्लय में स्वयं पेश होकर पंजीयन कराने से मुक्ति मिल चुकी है। रोजगार सेवा निदेशालय ने पंजीयन कराने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी शुरू की लेकिन रोजगार के अवसर दिखाई नहीं देने पर युवाओं ने इस पंजीयन के प्रति दिलचस्पी नहीं ली। हालांकि निदेशालय ने राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं के एकीकृत पोटज़्ल एसएसडीजी के माध्यम से कहीं से ...
पर्ल वी पुरी रेप केस:एक्टर की दोस्त रश्मि आर्या ने बताया-जमानत मिलने के बाद भी सदमे में हैं पर्ल पुरी

पर्ल वी पुरी रेप केस:एक्टर की दोस्त रश्मि आर्या ने बताया-जमानत मिलने के बाद भी सदमे में हैं पर्ल पुरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को पांच दिन पहले 15 जून को रेप केस में जमानत मिल गई थी। एक्टर को मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था। पर्ल पर POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में पर्ल वी पुरी की दोस्त और डिजाइनर रश्मि आर्या ने बताया है कि जमानत मिलने के बाद भी एक्टर को बड़ा झटका लगा है और वे गेहरे सदमे में हैं। पर्ल निर्दोष और ईमानदार हैरश्मि आर्या ने कहा, "जमानत मिलने के बाद भी पर्ल सदमे में हैं। हम बहुत करीबी दोस्त हैं और मैं जानती हूं कि पर्ल निर्दोष और ईमानदार है। मैं सोचती हूं कि कोई उस पर ऐसे आरोप कैसे लगा सकता है।" आरोपों को गलत बताते हुए रश्मि ने आगे कहा, " पर्ल पर सभी आरोप एक मनगढ़ंत योजना के तहत लगाए गए हैं। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और यकीन है कि जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।" सच्चाई ज...