गैंगस्टर नेहरा के गुर्गों ने की फायरिंग, चार की मौत
सादुलपुर (सीमा संदेश)। चुरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव मौजी ढाणी में बदमाशों के एक गिरोह के कई लोगों ने हमला कर दिया। इस गैंगवार में गांव के तीन लोगों सहित जवाबी फायरिंग में हमलावरों का एक साथी मारा गया। इस घटनाक्रम में गांव के करीब सात लोग घायल हो गए, जिन्हें राजगढ़ के राजकीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हाअर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर जाब्ते सहित गांव में पहुंचे और निकटवर्ती संपूर्ण इलाके में नाकाबंदी करवाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर गांव में सामान्य गतिविधियां चल रही थी। तभी ढाणी मौजी में अजय जैतपुरा के निकटतम साथी प्रदीप स्वामी आदि पर उक्त जानलेवा हमला हुआ। बदमाशों ने गांव में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया...








