लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट:सेंसेक्स 19 अंक फिसलकर 51,309 पर बंद, सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। BSE सेंसेंक्स 19.69 अंक नीचे 51,309.39 पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने दिन के सबसे ऊंचे स्तर से 666 अंक नीचे 50,846.22 को भी छुआ। निफ्टी भी 2.80 अंक नीचे 15,106.50 पर बंद हुआ है। बाजार में सपाट कारोबार को वैश्विक बाजारों में सुस्ती का भी असर रहा।
सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में HDFC बैंक और भारती एयरटेल आगे रहे। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की बढ़त रही। शुरुआती बढ़त में इंडेक्स ने 51,512.86 को भी छुआ। सुबह सेंसेक्स 26.81 अंक ऊपर 51,355.89 पर खुला था। निवेशकों ने सबसे ज्यादा बैंकिंग सेक्टर के शेयरों को बेचा। इसी कारण निफ्टी बैंक इंडेक्स में 273 अंक फिसलकर 35,783 पर बंद हुआ है।
बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज...








