Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

विधायक अमित चाचाण ने किया क्रमोन्नत विद्यालय का लोकार्पण

विधायक अमित चाचाण ने किया क्रमोन्नत विद्यालय का लोकार्पण

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव सुरपुरा की राजकीय माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत होने पर विद्यालय का लोकार्पण विधायक अमित चाचाण ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सोहन ढिल ने की। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, पीसीसी सदस्य राजेंद्र चाचाण, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश खटोतिया, सरपंच देवीलाल रोहिल्ला, जिप सदस्य प्रतिनिधि दलीप तेतरवाल, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल शर्मा, तेज कुमार शर्मा, कृष्ण चोपड़ा आदि विशिष्ट अतिथि रहे। इस मोकै पर बोलते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि नोहर विधानसभा क्षेत्र में जो विकास के कार्य 40 सालों में नही हुये वो 4 साल में हो गये हैं। क्षेत्र को आईटीआई कॉलेज, कन्या महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, पल्लू में राजकीय महाविद्यालय की सौगाते मिल चुकी हैं। जबकि 40 सालों में नोहर में मात्र एक कॉलेज स्वीकृत हुआ था।...
नताशा- हार्दिक ने शेयर किए हल्दी के फोटोज:बेटे के साथ दिए पोज, पापा के साथ अगस्त्या ने की ट्विनिंग

नताशा- हार्दिक ने शेयर किए हल्दी के फोटोज:बेटे के साथ दिए पोज, पापा के साथ अगस्त्या ने की ट्विनिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
ताशा स्टैनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने वेलेंटाइन डे के मौके पर दोबारा शादी की थी। शादी के फोटोज के बाद दोनों ने अब हल्दी सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हल्दी की इन तस्वीरों में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। फोटोज में नताशा ने फ्लोरल आउटफिट पहना हुआ है वहीं, हार्दिक पिंक एंड व्हाइट कुर्ता में काफी हैंडसम लग रहे हैं। देखें हल्दी की फोटोज... नताशा को किस करते दिखे हार्दिक पांड्या तस्वीरों में हार्दिक बेटे के साथ मैचिंग पिंक कलर के कुर्ते में नजर आए बेहद खुश नजर आ रहे हैं नताशा- हार्दिक कपल में बेटे के साथ दिए पोज फोटोज में नताशा और हार्दिक के साथ उनके बेटे अगस्त्या भी शामिल हैं। तीनों एक साथ पोज करते हुए काफी क्यूट दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अगस्त्या पिता हार्दिक के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाजों से की थी शादीनताश...
ओयो के फाउंडर ने PM को दिया शादी का न्योता:पैर छूकर आशीर्वाद लिया, PM को शॉल उढ़ाई; इस साल मार्च में शादी

ओयो के फाउंडर ने PM को दिया शादी का न्योता:पैर छूकर आशीर्वाद लिया, PM को शॉल उढ़ाई; इस साल मार्च में शादी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शादी में आमंत्रित किया है। वह हाल ही में शादी का न्योता देने PM से मिलने पहुंचे थे। रितेश की इस साल मार्च में शादी हैं। शादी के बाद दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में रिसेप्शन होगा। रितेश ने इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में रितेश अपनी मां और होने वाली पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में कपल ने PM के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दूसरी में, अग्रवाल प्रधानमंत्री के कंधों पर एक शाल लपेटते हुए दिख रहे हैं। हम एक नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयाररितेश ने लिखा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से, हम एक नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शब्द उस गर्मजोशी को व्यक्त नहीं कर सकते जिसके साथ उन्होंने हमारा स्वागत किया। मेरी मां, जो महिला सशक्ति...
बाल विवाह उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: ईरानी

बाल विवाह उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: ईरानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि संबंधित कानूनों को लागू करने के लिए आम जनता को सहयोग देना होगा।श्रीमती ईरानी ने यहां कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की ओर से नेशनल कंसल्टेशन आॅन चाइल्ड मैरिज फ्री इंडिया आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एक अपराध है और इसे पूरी तरह से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम इसे मौजूदा 23 प्रतिशत से शून्य प्रतिशत पर ले आएं। हम बाल विवाह को इतिहास बनाएंगे। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाल विवाह के उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए कानून अपना काम कर रहा है लेकिन लोगों को इसके लिए सरकार के साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि बाल विवा...
रुद्रांक्ष-नर्मदा ने निशानेबाजी विश्व कप में जीता स्वर्ण

रुद्रांक्ष-नर्मदा ने निशानेबाजी विश्व कप में जीता स्वर्ण

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
काहिरा (मिस्र) (वार्ता)। रुद्रांक्ष पाटिल और नर्मदा नितिन की भारतीय जोड़ी ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप का 10 मीटर एयर राइफल फाइनल जीतकर भारत को टूनार्मेंट का पहला स्वर्ण पदक दिला दिया।रुद्रांक्ष-नर्मदा की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल में होलैंड के डेनेस एजलर और एस्तवान पेनी को 16-6 से मात देकर सोना हासिल किया। क्वालीफिकेशन राउंड में भारतीय जोड़ी 635.8 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रही थी, जबकि एजलर-पेनी की जोड़ी (631.0) ने दूसरा स्थान हासिल किया था।यह इस टूनार्मेंट में भारत का पहला स्वर्ण पदक है, जबकि इससे पहले वरुण तोमर ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता था।...
​निर्मला सीतारमण बोलीं- NPS का पैसा राज्यों को नहीं मिलेगा:कहा- राज्य कर्ज के पैसे से न चलाएं फ्री स्कीम्स, दूसरों पर बोझ न डालें

​निर्मला सीतारमण बोलीं- NPS का पैसा राज्यों को नहीं मिलेगा:कहा- राज्य कर्ज के पैसे से न चलाएं फ्री स्कीम्स, दूसरों पर बोझ न डालें

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान सरकार को न्यू पेंशन स्कीम्स का केंद्र के ट्रस्ट में जमा 45 हजार करोड़ रुपए नहीं मिलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनपीएस का पैसा राज्य सरकारों को देने से साफ इनकार कर दिया है। निर्मला सीतारमण ने कहा- कोई राज्य अगर किसी कारण से यह डिसीजन लेता है कि एनपीएस का फंड है वो इकट्ठा दे देना चाहिए तो वह नहीं मिलेगा। सीतारमण के इस बयान से राजस्थान सरकार की ओल्ड पेंशन स्कीम को धक्का लगा है। सीतारमण ने कहा कि वह कर्मचारी का पैसा है, ब्याज कमा रहा है, वह पैसा रिटायरमेंट के समय कर्मचारी के हाथ में आएगा। इकट्ठा पैसा राज्य सरकार के हाथ नहीं आएगा, यह असंभव है। जब सही समय आएगा, तभी यह पैसा कर्मचारी को दिया जाएगा। निर्मला सीतारमण आज जयपुर के एक होटल में बजट चर्चा के बाद मीडिया से बातचीत कर रहीं थीं। राज्य कर्ज के पैसे से नहीं चलाएं फ्री की स्कीम्स​राजस्थान सरकार की ओर से श...
बस में रखे बैग से 6 लाख के जेवर चोरी:सूरतगढ़ से विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, रास्ते में बस में चोरी, सीसीटीवी फुटेज मिले

बस में रखे बैग से 6 लाख के जेवर चोरी:सूरतगढ़ से विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, रास्ते में बस में चोरी, सीसीटीवी फुटेज मिले

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बसों में रखे लगेज से सामान चोरी करने वाला गिरोह इन दिनों बीकानेर में सक्रिय है। नोखा से गंगाशहर के बीच चोरी के बाद अब खाजूवाला में भी एक बैग से करीब छह लाख रुपए का सोना निकाल लिया गया। इस बार रोडवेज बस में लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं, जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। खाजूवाला बस स्टेंड पर बस पहुंची तो वहां बैग में रखा सोने का सामान गायब था। ये बस सूरतगढ़ से यहां आई थी। बारह बीडीवाई में रहने वाले अनिल कुमार जाट ने एफआईआर करवाई है कि रोडवेज की बस में उसने सामान रखा हुआ था। उतरने पर देखा की बेग में कट लगा हुआ था। बैग में रखा 11 तोला सोने का आभूषण गायब था। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपए आंकी जा रही है। बस में लगा है सीसीटीवी कैमरा जिस बस में ये चोरी हुई, उसमें सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। अनिल जाट की शिकायत के बाद पुलिस ने ये सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। जिसमें तीन य...
पायलट ने किया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण:PM मोदी और ओवैसी पर कसा तंज, बोले – चुनाव होते ही नजर आने लगे नेता

पायलट ने किया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण:PM मोदी और ओवैसी पर कसा तंज, बोले – चुनाव होते ही नजर आने लगे नेता

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. डॉ. भीमराव अंबेडकर की ग्यारह फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने किया। पायलट निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से अंबेडकर चौक पहुंचे और डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण किया। श्रीगंगानगर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा। इस अवसर पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई गरीबी उन्मूलन कार्यकम नहीं है। संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर ने हमें यह व्यवस्था दी और इसका उद्देश्य समाज के पिछड़े, दलित समाज के व्यक्ति को समानता के पायदान पर लाना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। हमें उन चुनौतियों का सामना करते हुए दलित समाज को आगे लाना होगा। मंच पर मौजूद सचिन पायलट और अन्य लोग। चुनावी साल में नजर आने लगे नेताउन्होंने कहा कि हर साल ही फरवरी आती है लेकिन इस साल की फरवरी में चुनावी वर्ष होने से न...
उप तहसील बनने से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

उप तहसील बनने से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
नौरंगदेसर को उप तहसील का दर्जा दिलाने पर विधायक का अभिनन्दनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव नौरंगदेसर को उप तहसील का दर्जा दिलाने पर रविवार को विधायक चौधरी विनोद कुमार का हनुमानगढ़ पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चौधरी विनोद कुमार, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि दयाराम जाखड़, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिद्दू, कृषि उपज मंडी समिति टाउन के अध्यक्ष अमरसिंह, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया, जिला प्रमुख प्रतिनिधि हरिराम सोलंकी, सरपंच वारिस अली, सरपंच शमशाद खान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा ने की। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से विधायक चौधरी विनोद कुमार सहित अन्य अतिथियों को फूलों की 151 किलोग्राम की माला पहना कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी व...
युवती का सिर कटा शव प्लास्टिक बैग में मिला:नहर में मिला, गांव छह ईईए के ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

युवती का सिर कटा शव प्लास्टिक बैग में मिला:नहर में मिला, गांव छह ईईए के ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. गांव छह ईईए में रविवार को नहर में करीब 20-25 वर्षीय युवती का सिर कटा शव मिला है। युवती ने जींस-टॉप पहना है। शव को प्लास्टिक के एक बैग में बंदकर नहर में फेंका गया है। ऐसे में हत्या की आशंका है। शव पंजाब इलाके का होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसी इलाके में शिनाख्त के लिए कोशिश शुरू की है। शव जहां मिला है, उसके आसपास के इलाकों में युवती की पहचान नहीं हो पाई है। नहर पंजाब इलाके से आने के कारण वहां हत्या कर शव वहीं फेंके जाने की आशंका है। प्लास्टिक बैग जिसमें शव को बंद किया गया। ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारीपदमपुर इलाके के गांव छह ईईए में रविवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में प्लास्टिक का बैग देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पदमपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग से निकलवाया और इसे खुलवाया तो इसमें एक युवती का सिर कटा शव नजर आया। शव का सिर कटा होने से इसकी पह...