पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट Vs फिक्स्ड डिपॉजिट
नई दिल्ली. फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स छूट पाने के लिए आपको 31 मार्च तक कुछ खास स्कीम्स में निवेश करना होगा। ऐसे में अगर आप टैक्स सेविंग्स के साथ अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। इस स्कीम के तहत फिलहाल 7% सालाना ब्याज मिल रहा है। हम आपको पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट के बारे में बता रहे हैं।
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश पर 7% सालाना ब्याज मिल रहा है।
इसमें ब्याज की गणना सालाना आधार पर होती है, लेकिन ब्याज की राशि निवेश की अवधि होने पर ही दी जाती है।
एनएससी अकाउंट खुलवाने के लिए आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा।
इस खाते को किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है।
इसका ...








