Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में केंद्र का सुझाव नामंजूर:सुप्रीम कोर्ट बोला- पारदर्शिता चाहते हैं, सरकार कमेटी मेंबर्स के नाम लिफाफे में देना चाहती थी

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में केंद्र का सुझाव नामंजूर:सुप्रीम कोर्ट बोला- पारदर्शिता चाहते हैं, सरकार कमेटी मेंबर्स के नाम लिफाफे में देना चाहती थी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट्स के नाम सीलबंद लिफाफे में लेने से इनकार कर दिया है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट के कहने पर सरकार केस की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने तैयार हो गई थी। उस समय सरकार ने एक्सपर्ट्स के नाम सीलबंद लिफाफे में देने की पेशकश की थी। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह केस की जांच में ट्रांसपेरेंसी चाहता है। लिहाजा केंद्र का सुझाव नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा- आपने जो नाम सौंपे हैं, वह दूसरे पक्ष को नहीं दिए गए तो पारदर्शिता की कमी होगी। इसलिए, हम अपनी तरफ से कमेटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम आदेश सुरक्षित रख रहे हैं। अडाणी-हिंडनबर्ग केस में SC पहुंचीं 4 याचिकाएंइस मामले में अभी तक 4 जनहित याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। एडवोकेट एम एल शर्मा, विशाल तिवारी, कांग्रेस नेता जया ठाकुर और सोशल वर्क...
विधानसभा में हनुमान चालीसा, जय सियाराम की गूंज:राजेंद्र राठौड़ ने मंत्री ममता भूपेश को नास्तिक बोला, मांगनी पड़ी माफी

विधानसभा में हनुमान चालीसा, जय सियाराम की गूंज:राजेंद्र राठौड़ ने मंत्री ममता भूपेश को नास्तिक बोला, मांगनी पड़ी माफी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. विधानसभा में आज सांवलियाजी और नाथद्वारा मंदिर संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान हनुमान चालीसा की गूंज सुनाई दी। हिंदू धर्म की परिभाषा के लेकर मंत्री और पूर्व मंत्री के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस की ओर से राम की आस्था पर सवाल उठाने का आरोप लगाया तो महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने सदन में जय सियाराम के नारे लगाए। उपनेता प्रतिपक्ष और राजस्व मंत्री ने हनुमान चालीसा सुनाई। मंत्री ममता भूपेश ने राजेंद्र राठौड़ से कहा- सांवलियाजी और नाथद्वारा मंदिर के दोनों बिलों पर तो बोलिए, दोनों बहुत महत्वपूर्ण बिल हैं। आप जैसे विद्वान व्यक्ति से ही उम्मीद करते हैं कि कम से कम इस पर तो बोलिए। आप तो उस बात को भूल ही गए। राठौड़ ने कहा- मैं हर साल सांवलिया सेठ के दर्शन करने जाता हूं, नाथद्वारा भी जाता हूं। मैं आपकी तरह नास्तिक नहीं हूं, आस्तिक हूं। ममता भूपेश...
जूतों के शौ रूम में चोरी:बीकानेर में देर रात चोर अपनी पसन्द के जूतों की जोड़ी के साथ नगदी और कपड़े ले गए

जूतों के शौ रूम में चोरी:बीकानेर में देर रात चोर अपनी पसन्द के जूतों की जोड़ी के साथ नगदी और कपड़े ले गए

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में स्थित "रेडटेप" शोरूम में चोरों ने सेंधमारी करके न सिर्फ नगद रुपए और कपड़े चोरी किए, बल्कि महंगी कीमत के कई जूतों की जोड़ी भी अपने साथ ले गए। चोरों ने हर किसी जूते काे उठाने के बजाय कीमती जूतों को पसंद किया। अब इस मामले में कोटगेट थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गई है। दरअसल, बीकानेर के स्टेशन रोड पर स्थित रेडटेप के शो रूम की मैनेजर रश्मि ओझा ने इस आशय का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि सुबह जब शो रूम खोला तो पता चला कि दुकान में सामान बिखरा हुआ है। केश काउंटर से रुपए गायब है। कुछ कपड़े भी चोर उठाकर ले गए। इसके बाद जूतों का मिलान किया गया तो महंगे जूते भी गायब मिले। दुकान में फर्स्ट फ्लोर पर शीशा टूटा हुआ था। शीशे तोड़कर ही चोर अंदर घुसे और रिसेप्शन तक पहुंचे। यहां से रुपए निकालने के बाद कपड़े और जूते भी उठाकर ले गए। कोटगेट पुलिस...
घर से लाखों रुपए लेकर भागे दो युवक गिरफ्तार:दादी का सिग्नेचर किया चैक चुराया, पंजाब के हैं दोनों

घर से लाखों रुपए लेकर भागे दो युवक गिरफ्तार:दादी का सिग्नेचर किया चैक चुराया, पंजाब के हैं दोनों

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. पंजाब में अपने घर से ग्यारह लाख रुपए लेकर भागे दो युवक गुरुवार को श्रीगंगानगर से पकड़े गए है। पुलिस ने दोनों से 12 ग्राम नशीले पदार्थ के चिट्‌टे भी बरामद किए है। युवक नशे के आदी हैं। नशे के लिए रुपए की जरूरत थी। उन्होंने घर से एक साइन किया हुआ चैक चुराकर बैंक से रुपए निकलवा लिए। दोनों युवक पड़ोसी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। उनके नशा बेचने या नशे के किसी नेटवर्क से जुड़े होने के बारे में पता लगाया जा रहा है। पंजाब के मुक्तसर जिले के गिदड़बाहा थाना के गांव भारू निवासी अमरवीर सिंह ( 27 ) पुत्र परविंद्र सिंह और लखवीर सिंह ( 26 ) पुत्र गुरजीत सिंह पड़ोसी हैं। दोनों नशे के शौकीन हैं। उन्हें रुपए की जरूरत थी और नशे के लिए परिवार से रुपए नहीं मिल पा रहे थे। अमरवीर सिंह की दादी ने घर में एक सिग्नेचर किया हुआ ग्यारह लाख रुपए का चैक रखा था। अमरवीर ने इसे चुरा लिया। उसने इसे ...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम तय

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम तय

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
16 फरवरी से 24 फरवरी तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 16 फरवरी से 24 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद कर दी जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगराना (एनजीडी) नहर में 78 क्यूसेक, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 326, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 376, करनीसिंह (केएसडी) में 731, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 926, जोड़कियां (जेआरके) में 1036, संगरिया (एसएनजी) में 1042, भगतपुरा (बीजीपी) में 1080, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1200, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1410, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1515, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1543, रतनपुरा (आरटीपी) में 1554, मोडिया (एमओडी) में 1714, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1723, दीनग...
टाटा और बोइंग-एयरबस के बीच सौदे की इनसाइड स्टोरी:लंदन में टाटा के लग्जरी होटल में महीनों बातचीत, गोवा-केरल के सीफूड की दावत में मुहर

टाटा और बोइंग-एयरबस के बीच सौदे की इनसाइड स्टोरी:लंदन में टाटा के लग्जरी होटल में महीनों बातचीत, गोवा-केरल के सीफूड की दावत में मुहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
टाटा ने एयर इंडिया के लिए फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 और अमेरिकी कंपनी बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट खरीदने का सौदा किया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील है। एयरबस से समझौते पर दस्तखत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों मौजूद थे। वहीं, बोइंग से डील पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने इससे उनके देशों में लाखों नौकरियां पैदा होने की बात कही। इस मेगा डील की जानकारी मंगलवार से पहले किसी को नहीं थी। तो क्या इतना बड़ा सौदा अचानक हो गया? न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि टाटा, एयरबस और बोइंग के एक्सपर्ट्स पिछले कई महीनों से सीक्रेट मीटिंग्स में सौदे की हर बारीकी पर बात कर रहे थे। पूरी बातचीत लंदन के एक लग्जरी होटल में चली। सौदे पर मुहर भी उसी होटल के फाइन डाइन रेस्टोरेंट में गोवा और केरल से लाए गए इंडियन सीफूड के डिनर के दौरान लगी। ...
आलिया ने शेयर की बेबी गर्ल की फोटो:फैंस बोले- क्या ये राहा कपूर हैं?

आलिया ने शेयर की बेबी गर्ल की फोटो:फैंस बोले- क्या ये राहा कपूर हैं?

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
फैंस लंबे समय से आलिया भट्ट की बेटी राहा का चेहरा देखना चाह रहे हैं। इंतजार के बीच उन्होंने 16 फरवरी को एक बेबी गर्ल की फोटो शेयर की, जिसे देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि ये रणबीर-आलिया की बेटी राहा हैं। लोगों को लगा कि आखिरकार कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है। हालांकि, बाद में लोगों को पता चला कि आलिया ने यह फोटो अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए शेयर की है। आलिया ने दूर की फैंस की कन्फ्यूजनकुछ देर बाद ही आलिया ने फैंस की कन्फ्यूजन क्लियर कर दी। दरअसल,बेबी गर्ल की फोटो के बाद आलिया ने अलग-अलग उम्र के बच्चों की और भी फोटोज शेयर कीं,जिसमें वो स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ रहे हैं, बच्चों की फोटोज देखकर ये साफ हो गया कि वो तस्वीरें राहा की नहीं हैं। नन्हीं बच्ची की फोटोज देखकर फैंस हुए एक्साइटेडआलिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर नन्हीं बच्ची की फोटोज सामने आते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए। ...
मेयर और सेक्रेटरी फिर आमने-सामने:नगर निगम में मेयर सुशीला कंवर और सेक्रेटरी हंसा मीणा के बीच विवाद गहराया, पार्षद मेयर के साथ

मेयर और सेक्रेटरी फिर आमने-सामने:नगर निगम में मेयर सुशीला कंवर और सेक्रेटरी हंसा मीणा के बीच विवाद गहराया, पार्षद मेयर के साथ

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. नगर निगम में आम आदमी के कार्यों को पटरी पर लाने के नाम पर मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित और सेक्रेटरी हंसा मीणा एक बार फिर आमने-सामने हो गई है। आरोप है कि मीणा पट्‌टा वितरण में गड़बड़ी के बाद अब दूसरे कार्यों में भी अड़ंगे लगा रही है। वहीं पार्षदों का आरोप है कि मीणा किसी भी काम को अंजाम तक नहीं पहुंचने दे रही। मेयर और सचिव के बीच विवाद अर्से से चल रहा है। ये दूसरी बार है जब दोनों आमने सामने हुए थे। मेयर और पूर्व आयुक्त के बीच भी विवाद रहा। बाद में एक मामले में तत्कालीन आयुक्त फंस गए और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। अब मेयर और सचिव भी निगम के कामकाज की प्रणाली को लेकर नाराज हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मीणा ने मेयर के साथ अभद्रता भी की। मीणा से पहले ही नाराज चल रहे पार्षदों को अपना गुस्सा उतारने का अवसर मिल गया। भाजपा के साथ कांग्रेस के पार्षद भी मीणा के विरोध में मेयर के समर...
शिवरात्रि पर बच्चे निकालेंगे भोले बाबा की बारात:नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग में चार प्रहर की पूजा, प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक

शिवरात्रि पर बच्चे निकालेंगे भोले बाबा की बारात:नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग में चार प्रहर की पूजा, प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है। इसके लिए शहर के शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हनुमानगढ़ रोड स्थित श्री नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग और रवींद्र पथ स्थित प्राचीन शिवालय में पूरा दिन शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेंगे। हनुमानगढ़ रोड के नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्री जगदंबा अंध एवं मूकबधिर विद्यालय के स्टूडेंट्स बाबा भोलेनाथ की बारात निकालेंगे। वहीं मंदिर में पूरा दिन बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिर में बाहर की तरफ पुष्पमाला, विल्वपत्र, आक, धतूरा आदि की बिक्री के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। मंदिर के गेट के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर में रात को चार प्रहर की पूजा की जाएगी। इस दौरान बाबा का विशेष अभिषेक मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा। श्रीगंगानगर का प्राचीन शिवालय। प्राचीन शिवालय में होगी सजावटशहर के प्राचीन शिवालय...
जेडीए के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:विद्याधर नगर स्थित 300 करोड़ रुपए कीमत की जमीन जेडीए के नाम हुई

जेडीए के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:विद्याधर नगर स्थित 300 करोड़ रुपए कीमत की जमीन जेडीए के नाम हुई

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश ने जयपुर जेडीए के नाम करोड़ों रुपए कीमत की जमीन हो गई। ये जमीन जयपुर में विद्याधर नगर और वीकेआई एरिया के बीच मल्होत्रा नगर के पास है। इस जमीन पर पिछले साल नवंबर में जेडीए की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां बने गोदाम, ऑफिस, दुकानें, झुग्गी-झोपड़ियों, मकान और कमरे खाली करवाकर उन्हें हटाया था। इस कार्यवाही के बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट चैलेंज किया था, जहां सुनवाई के बाद तीन जजों की बैंच ने फैसला जेडीए के पक्ष में सुनाया। इस फैसले के बाद करीब 11 बीघा 19 बिस्वा ये जमीन जेडीए के नाम हो गई। सुप्रीम कोर्ट में पिछले दिनों चली लम्बी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट में जज संजय किशन कॉल, मनोज मिश्रा और अरविंद कुमार की बैंच ने फैसला जेडीए के पक्ष में करते हुए याचिकाकर्ता छोटूराम मीणा की अपील को खारिज कर दिया। सेटेलाइट इमेज में जमीन की लोकेशन। 25 साल...