Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

टीम इंडिया WTC फाइनल के करीब:पहला टेस्ट जीतने के बाद भारत के 61.67% पॉइंट्स हुए

टीम इंडिया WTC फाइनल के करीब:पहला टेस्ट जीतने के बाद भारत के 61.67% पॉइंट्स हुए

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नागपुर. भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है। स्टोरी में आगे हम भारत के खिताबी मुकाबले में पहुंचने के तमाम समीकरण को समझेंगे। एक जीत और मिलते ही साउथ अफ्रीका से आगे रहना पक्काWTC पॉइंट्स टेबल में अभी ऑस्ट्रेलिया पहले, भारत दूसरे, श्रीलंका तीसरे और साउथ अफ्रीका चौथे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका को अपने घर में वेस्टइंडीज से दो मैच और खेलने हैं। अगर अफ्रीकी टीम ये दोनों मुकाबले जीत लेती है तो उसके 55.55% पॉइंट्स हो जाएंगे। वहीं भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में दो टेस्ट मैच जीत लेती है तो बाकी दो मुकाबले हारने के बावजूद उसके 56.94% पॉइंट्स होंगे। यानी इस सीरीज में 1 जीत और मिलते ही भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका से...
रिसेप्शन के लिए मुंबई रवाना हुए सिद्धार्थ-कियारा:सलमान, शाहरुख समेत कई बड़े स्टार्स के पहुंचने की संभावना, रात 8.30 बजे शुरू होगा फंक्शन, रिसेप्शन का कार्ड वायरल

रिसेप्शन के लिए मुंबई रवाना हुए सिद्धार्थ-कियारा:सलमान, शाहरुख समेत कई बड़े स्टार्स के पहुंचने की संभावना, रात 8.30 बजे शुरू होगा फंक्शन, रिसेप्शन का कार्ड वायरल

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने दूसरे रिसेप्शन के लिए आज मुंबई रवाना हो गए। दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर मुंबई के लिए उड़ान भरते देखा गया। ये रिसेप्शन मुंबई के सेंट रेजिस होटल में होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात 8:30 बजे से पार्टी शुरू हो जाएगी। रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें रिसेप्शन की जगह और डेट से रिलेटेड सभी जानकारियां हैं। पार्टी में कई बड़े स्टार्स के पहुंचने की संभावना है। जाहिर है कि बीते 9 फरवरी को सिद्धार्थ- कियारा ने दिल्ली में शादी का पहला रिसेप्शन दिया था। सिद्धार्थ से जुड़े फैमिली मेंबर्स और दोस्त इस रिसेप्शन में शामिल हुए थे। सलमान,शाहरुख और अक्षय सहित कई स्टार्स के पहुंचने की संभावनासिद्धार्थ- कियारा का ये वेडिंग रिसेप्शन कई मायनों में खास होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई बिजनेसमैन शिर...
महमूद मदनी बोले- भारत जितना मोदी-भागवत का उतना हमारा:संघ प्रमुख को दिया न्योता, कहा- हमें सनातन धर्म से कोई शिकायत नहीं

महमूद मदनी बोले- भारत जितना मोदी-भागवत का उतना हमारा:संघ प्रमुख को दिया न्योता, कहा- हमें सनातन धर्म से कोई शिकायत नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ महमूद मदनी ने शनिवार को कहा कि भाजपा और RSS से हमारी कोई धार्मिक मतभेद नहीं है, बल्कि वैचारिक मतभेद है। भारत जितना मोदी और भागवत का है उतना ही मदनी का भी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वां अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी नजर में हिंदू और मुसलमान बराबर हैं। हम इंसान के दरमियान कोई फर्क नहीं करते हैं। जमीयत ए उलेमा की पॉलिसी रही है कि भारत के तमाम शहरी बराबर हैं, इनके बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भागवत और संघ प्रमुख को न्योता भी दिया। जमीयत चीफ ने कहा- हम RSS और उसके सर संघ चालक को न्योता देते हैं, आइए आपसी भेदभाद और दुश्मनी को भूलकर एक दूसरे को गले लगाएं और देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क बनाएं। हमें सनातन धर्म से कोई शिकायत नहीं है, आपको भी इस्लाम से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। ...
बच्चों और मां-बाप के नाम प्रॉपर्टी करने पर रजिस्ट्री मुफ्त:स्टाम्प ड्यूटी के बचेंगे 81 हजार रुपए तक; जानें- कितनी रेट तक होगा फायदा

बच्चों और मां-बाप के नाम प्रॉपर्टी करने पर रजिस्ट्री मुफ्त:स्टाम्प ड्यूटी के बचेंगे 81 हजार रुपए तक; जानें- कितनी रेट तक होगा फायदा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. यदि आप अपने मां-बाप को प्रॉपर्टी गिफ्ट करने की सोच रहे तो इसकी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब इस तरह से प्रॉपर्टी गिफ्ट करने पर आप को 80 हजार रुपए तक का फायदा हो सकता है। दरअसल, शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत की ओर से हुई बजट घोषणा में स्टाम्प ड्यूटी में रियायत दी गई है। ऐसे में इस तरह की प्रॉपर्टी को ट्रांसफर करने पर स्टाम्प ड्यूटी नहीं लगेगी। ये नियम अगले साल से लागू होगा। दरअसल, बजट घोषणा के मुताबिक अगले साल अगर कोई पुत्र या पुत्री अपने बुजुर्ग माता-पिता को कोई प्रॉपर्टी गिफ्ट करते हैं तो उनसे इस ट्रांसफर पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी नहीं ली जाएगी। इतना ही नहीं यदि बुजुर्ग माता-पिता अपने बेटे के नाम पर प्रॉपर्टी का ट्रांसफर करते हैं तो उस पर भी कोई स्टाम्प ड्यूटी नहीं ली जाएगी, लेकिन रजिस्ट्री का शुल्क देना होगा। गहलोत बजट की इस घोषणा के बाद 25 लाख रुपए तक की प्रॉपर...
राजस्थान में फिर बढ़ेगी ठंड, चार डिग्री गिरा पारा:6 दिन तक रहेगा सर्द हवाओं का असर; कोटा में सबसे अधिक तापमान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी ठंड, चार डिग्री गिरा पारा:6 दिन तक रहेगा सर्द हवाओं का असर; कोटा में सबसे अधिक तापमान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से आज और कल सर्दी बढ़ सकती है। हालांकि, इसका असर कल शाम से ही दिखना शुरू हो गया है। तापमान में भी तीन-चार डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में हो रहे बदलाव का असर 16 फरवरी तक रह सकता है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख एरिया में हुई भारी बर्फबारी हुई है। पहाड़ों से चलने वाली हवाओं के असर के कारण शनिवार को मैदानी राज्यों के कई हिस्सों में रात का तापमान गिरा है, जिससे यहां रात में ठंड बढ़ गई है। सबसे ज्यादा बीकानेर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं में मिनिमम टेम्परेचर 4 डिग्री गिरा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 6 दिन सर्द हवाओं का असर रहेगा। मौसम केन्द्र जयपुर से जारी रिपोर्ट देखें तो आज बीकानेर, चूरू, चित्तौड़गढ़, सीकर, अजमेर, पिलानी, गंगानगर में आज तापमा...
IMA के डॉक्टरों ने राइट टू हेल्थ का किया विरोध:कलेक्ट्रेट तक निकाली वाीन रैली, बोले- नियमों से नुकसान होगा, सरकार करें विचार

IMA के डॉक्टरों ने राइट टू हेल्थ का किया विरोध:कलेक्ट्रेट तक निकाली वाीन रैली, बोले- नियमों से नुकसान होगा, सरकार करें विचार

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर्स ने शनिवार को राइट टू हेल्थ का विरोध किया। उनका कहना था कि राइट टू हेल्थ के जरिए डॉक्टर्स के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। डॉक्टर्स पर इतने नियम इस राइट टू हेल्थ में लाद दिए गए हैं कि जिनकी पालना करना संभव नहीं है। शहर के सुखाड़िया मार्ग पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने सभा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राइट टू हेल्थ में बिना डॉक्टर की समस्याएं जाने उन पर नियम लाद दिए गए हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों को इमरजेंसी केस का तुरंत निस्तारण करने के लिए कहा गया है। ऐसे में यह तय नहीं किया गया है कि इमरजेंसी केस कौनसा है और कौनसा नहीं। हर बीमार आदमी की स्थिति इमरजेंसी वाली ही होती है। ऐसे में यह कैसे तय हो कि इमरजेंसी केस किसे माना जाए। हड़ताल के दौरान खाली पड़ा प्राइवेट अस्पताल। कलेक्ट्रेट तक निकाली वाहन...
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर:वनडे सीरीज या IPL में वापसी संभव; NCA में कर रहे फिटनेस पर काम

बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर:वनडे सीरीज या IPL में वापसी संभव; NCA में कर रहे फिटनेस पर काम

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी 2 मैचों से भी बाहर हो गए हैं। BCCI ने वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह को थोड़ा और आराम देने का फैसला किया है। वे अभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपनी फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि पीठ में इंजरी के कारण बुमराह पिछले 5 महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। स्पिनर्स के कारण ज्यादा आराम मिलाद टेलीग्राफ के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिनर्स की ज्यादा जरूरत है। ऐसे में टीम इंडिया को तेज गेंदबाज बुमराह की ज्यादा कमी महसूस नहीं हो रही है। उनकी गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं। टीम में इन 2 के अलावा उमेश यादव और जयदेव यादव के रूप में पेस बॉलिंग ऑप्शन भी है। ऐसे में BCCI ने बुमराह को आराम देकर उन्हें आगे आने वाले मैचों के ...
5 मार्च को जयपुर में होगा एक दिन समाज के नाम ‘जाट महाकुंभ’

5 मार्च को जयपुर में होगा एक दिन समाज के नाम ‘जाट महाकुंभ’

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
समाज और खेती किसानी होंगे मुख्य मुद्दे, पोस्टर का विमोचन कर बांटे पीले चावलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान जाट महासभा एवं जाट संगठनों की ओर से आगामी मार्च माह में एक दिन समाज के नाम जाट महाकुंभ का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है। तैयारियों को लेकर महाकुंभ के संयोजक पूर्व डीजीपी डॉ. के राम बगड़िया हनुमानगढ़ पहुंचे। जंक्शन स्थित जाट भवन में जाट संगठनों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। 5 मार्च को जयपुर स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाले जाट महाकुंभ को लेकर राज्य कोर कमेटी से पूर्व डीजीपी बगड़िया निमंत्रण देने हनुमानगढ़ पहुंचे। जाट भवन में पूर्व डीजीपी के राम बगड़िया के आतिथ्य में जाट महाकुंभ के पोस्टर का विमोचन कर पीले चावल बांटे गए। पोस्टर विमोचन के दौरान मौजूद जाट समाज के नागरिकों से जाट महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान मुख्य...
PM ने दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई:मुंबई-शिरडी, मुंबई-सोलापुर के बीच चलेंगी, अब देश में ऐसी 10 ट्रेन ऑपरेशनल

PM ने दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई:मुंबई-शिरडी, मुंबई-सोलापुर के बीच चलेंगी, अब देश में ऐसी 10 ट्रेन ऑपरेशनल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें मुंबई से साईंनगर शिरडी और मुंबई- सोलापुर के लिए चलाई जाएंगी। इसके बाद महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी, जबकि देश में अब कुल 10 रूट पर यह ट्रेन चल रही है। इस मौके पर मोदी ने कहा कि आज देश में आधुनिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मैट्रो का विस्तार हो रहा है। मेट्रो और पोर्ट बनाए जा रहे हैं। देश के बजट में भी इसी भावना को सशक्त किया गया है। भारत के इतिहास में पहली बार दस लाख करोड़ रुपए सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए रखे गए। इसमें भी रेलवे का हिस्सा ढाई लाख करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन दो ट्रेनों को मिलाकर अब 10 रूट्स पर चल रहीं वंदे ...
हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई सोमवार को:बेंच ने सेबी से निवेशकों की सुरक्षा के लिए सुझाव मांगे, अडाणी एंटरप्राइजेज 3% गिरा

हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई सोमवार को:बेंच ने सेबी से निवेशकों की सुरक्षा के लिए सुझाव मांगे, अडाणी एंटरप्राइजेज 3% गिरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अडाणी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से जुड़ी दो जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की बेंच ने सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से भविष्य में निवेशकों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं इसके सुझाव देने को कहा। SEBI की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कोर्ट ने कहा कि वे इस मामले पर सोमवार को पूरी जानकारी के साथ आएं। एडवोकेट एमएल शर्मा और विशाल तिवारी ने ये जनहित याचिका दायर की है। याचिकाओं में दावा किया गया है कि हिंडनबर्ग ने शेयरों को शॉर्ट सेल किया जिससे 'निवेशकों को भारी नुकसान' हुआ। तिवारी ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने देश की छवि को धूमिल किया है। यह अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। वहीं शर्मा की याचिका में दावा किया गया है कि रिपोर्ट...