Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

शाहरुख खान ने पहनी लगभग 5 करोड़ की घड़ी:कीमत जान उड़े यूजर्स के होश, बोले- इतने में तो मुंबई में एक फ्लैट आ जाता

शाहरुख खान ने पहनी लगभग 5 करोड़ की घड़ी:कीमत जान उड़े यूजर्स के होश, बोले- इतने में तो मुंबई में एक फ्लैट आ जाता

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सुपरस्टार शाहरुख खान को हाल ही में फिल्म 'पठान' के एक इवेंट में ब्लू रिस्ट वॉच पहने हुए देखा गया था। शाहरुख की इस घड़ी की कीमत जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, 9 फरवरी को दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ शाहरुख भी दिखाई दिए। इसमें शाहरुख ने ब्लू रिस्ट वॉच पहन रखी है, जो उन्होंने 'पठान' के इवेंट में भी पहनी थी। शाहरुख ने पहनी थी लगभग 5 करोड़ की घड़ी शाहरुख की इस ब्लू वॉच ने कई लोगों का ध्यान खींचा। वहीं कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर फैशन ब्लॉगिंग अकाउंट 'डाइट सब्या' से भी इसके बारे में पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये घड़ी ऑडेमर्स पिगुएट की है, जिसकी कीमत 4.98 करोड़ रुपए है। वहीं 'Chrono24' वेबसाइट के मुताबिक इस घड़ी की कीमत 4.7 करोड़ रुपए है। घड़ी की कीमत जानकर शाहरुख के फैंस हुए हैरान अब शाहरुख के फैंस इसकी कीमत जानकर हैरान हैं। उनका कहना है कि इस घड़...
बजट से बीकानेर को उम्मीद:पीबीएम अस्पताल के कायापलट की उम्मीद, शहर में सरकारी कॉलेज की डिमांड हो सकती है पूरी

बजट से बीकानेर को उम्मीद:पीबीएम अस्पताल के कायापलट की उम्मीद, शहर में सरकारी कॉलेज की डिमांड हो सकती है पूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट से बीकानेर को बड़ी उम्मीदें है। यहां पीबीएम अस्पताल के कायापलट के साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। वहीं, शहरी क्षेत्र में एक सरकारी कॉलेज को लेकर भी उम्मीद की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में किसान और बेरोजगार भी मुख्यमंत्री की ओर ताक रहे हैं। बीकानेर के हेरिटेज को बढ़ावा देने के लिए पैकेज की उम्मीद की जा रही है। शुक्रवार को बजट भाषण शुरू होने के साथ ही बीकानेर में घोषणाओं का इंतजार होता रहा। मुख्यमंत्री ने पुराना भाषण ही पढ़ दिया तो स्थानीय लाेग भी निराश हुए। पीबीएम अस्पताल के कायापलट को लेकर ज्यादा उम्मीद की जा रही है। यहां मेडिसिन विभाग के लिए नया भवन बन रहा है लेकिन एक नए अस्पताल परिसर की आवश्यकता जताई जा रही है। बीकानेर मेडिकल कॉलेज को इस बार बड़ा बजट मिलने की उम्मीद है। वहीं इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत के साथ ही...
कार में डोडा पोस्त छोड़ फरार:पुलिस को मिली थी इलाके में डोडा पोस्त लाने की जानकारी, मौके से मोबाइल बरामद

कार में डोडा पोस्त छोड़ फरार:पुलिस को मिली थी इलाके में डोडा पोस्त लाने की जानकारी, मौके से मोबाइल बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर.सदर थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार रात कार में चार किलो डोडा पोस्त बरामद किया। मौके से एक मोबाइल भी मिला है। पुलिस इस मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को इस इलाके में डोडा पोस्त लाने की जानकारी मिली थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम गांव पांच वाई में पहुंची तो वहां मौके पर कार में युवक नजर आया। पुलिस को देख मौके पर कार और मोबाइल छोड़कर फरार हो गया। सदर थाने के एसआई बाबूसिंह गुरुवार को टीम के साथ गश्त के लिए निकले थे। इसी दौरान कार में युवक नजर आया। पुलिस टीम को देखकर युवक घबरा गया और मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो इसमें चार किलो पोस्त रखी मिली। संभवत: आरोपी इस पोस्त को इलाके में बेचने के लिए लाया था लेकिन इससे पहले ही पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। पुलिस को कार में एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। इस मोबा...
किसानों को 2 हजार यूनिट मुफ्त बिजली:राजस्थान में अब 25 लाख तक इलाज मुफ्त; तीन घंटे 20 मिनट तक चला बजट भाषण

किसानों को 2 हजार यूनिट मुफ्त बिजली:राजस्थान में अब 25 लाख तक इलाज मुफ्त; तीन घंटे 20 मिनट तक चला बजट भाषण

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपना दसवां बजट पेश किया। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मुफ्त योजनाओं की बाढ़ ला दी। हालांकि सबसे ज्यादा उम्मीदें नए जिलों की घोषणा की थीं, लेकिन गहलोत ने साफ कर दिया है कि 'रामलुभाया' कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उस पर विचार करेंगे। यह बजट 2028 को टारगेट रखकर पेश किया गया है। तीन घंटे बीस मिनट का सबसे लंबा भाषणअशोक गहलोत ने तीन घंटे बीस मिनट तक बजट भाषण दिया। यह अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण है। सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड अब अशोक गहलोत के नाम है। उन्होंने करीब 12 बजकर 26 मिनट पर भाषण शुरू किया और 3 बजकर 46 मिनट पर खत्म किया। पिछले साल भी उन्होंने डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक भाषण दिया था। पढ़िए, बजट में क्या है खास... बजट की सबसे बड़ी घोषणाएं-1. 11 लाख किसानों को हर महीने 2 हजार यूनिट तक मुफ्त बिजली। अब तक हर मही...
हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल:अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 11% टूटा, एक दिन पहले 23% बढ़ा था; 4000 करोड़ का लोन चुकाएगा ग्रुप

हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल:अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 11% टूटा, एक दिन पहले 23% बढ़ा था; 4000 करोड़ का लोन चुकाएगा ग्रुप

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। एडवोकेट विशाल तिवारी की दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। इसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटार्ड जज की निगरानी में एक समिति गठित करने की मांग की गई है। एडवोकेट ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामले की अर्जेंट लिस्टिंग की अपील की थी। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट में ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार यानी 3 फरवरी को अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1000 रुपए के करीब पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी आई। अडाणी एंटरप्राइजेज करीब 11% टूटा, कल 23% चढ़ा थाशेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 142.43 अंक या...
11 फरवरी को 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे निजी व सरकारी चिकित्सक

11 फरवरी को 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे निजी व सरकारी चिकित्सक

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
प्रस्तावित राइट टू हेल्थ बिल का कर रहे विरोधहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान सरकार के प्रस्तावित राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी व सरकारी चिकित्सक सड़क पर उतर आए हैं। इस बिल के विरोध में प्रदेश भर के निजी व सरकारी चिकित्सकों ने संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 11 फरवरी को 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहकर चिकित्सा सुविधाएं बंद रखने की घोषणा की है। सरकारी चिकित्सक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर हड़ताल पर रहेंगे जबकि निजी चिकित्सक आपातकालीन सेवाएं भी नहीं देंगे। निजी व सरकारी चिकित्सक प्रस्तावित राइट टू हेल्थ विधेयक को दोबारा पेश नहीं करने और न ही विधानसभा में पारित करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को टाउन में आयोजित प्रेस वार्ता में संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश समन्वयक व पूर्व पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अपनी कमियां छुपाने के लिए चिकित्सकों को बलि का बकरा बना रह...
आगरा में कार्तिक आर्यन के लिए दिखी फैंस की दीवानगी:शहजादा के प्रमोशन के दौरान लोगों ने किया पीछा, गाड़ी के बाहर KISS देता नजर आया फैन

आगरा में कार्तिक आर्यन के लिए दिखी फैंस की दीवानगी:शहजादा के प्रमोशन के दौरान लोगों ने किया पीछा, गाड़ी के बाहर KISS देता नजर आया फैन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' के जोर-शोर से प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फैंस के बीच मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, कार्तिक ने कुछ दिनों पहले 'शहजादा' के प्रमोशन के लिए आगरा गए थे। अब कार्तिक वीडियो के जरिए फैंस को इस दौरान की झलक दिखाई है। कार्तिक ने खरीदा फैमिली के लिए आगरा का मशहूर पेठा इस वीडियो की शुरुआत में कार्तिक अपनी कार के अंदर बैठे हुए हैं और कुछ फैंस उनका पीछा करते हैं। उसके बाद कार्तिक की कार के बगल में एक बाइक में कुछ लड़के आते हैं और कार्तिक का नाम लेकर उन्हें किस करते हैं। फैंस के इतने प्यार को देखकर कार्तिक जोर से हंस पड़ते हैं। इसके बाद कार्तिक अपनी को-एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ ताजमहल जाते हैं और फिर इवेंट खत्म होने के बाद वो अपनी फैमिली के लिए आगरा का मशहूर पेठा खरी...
मामूली कहासुनी पर 9 बसों के शीशे तोड़े:जयपुर में लो-फ्लोर बसों के ड्राइवर और कंडक्टरो से मारपीट; 5 युवक हिरासत में

मामूली कहासुनी पर 9 बसों के शीशे तोड़े:जयपुर में लो-फ्लोर बसों के ड्राइवर और कंडक्टरो से मारपीट; 5 युवक हिरासत में

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. जयपुर में हरमाड़ा एरिया में टोरडी मोड़ पर कल देर रात कुछ युवकों ने लो-फ्लोर बस संचालकों और कंडक्टरों पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में 9 बसों के शीशे तोड़ दिए साथ ही बसों के कंडक्टर और ड्राइवरों से भी मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में 4-5 युवकों को हिरासत में लिया है। मामला टोरडी के पास विनायक पेट्रोल पंप का है और मारपीट करने वाले युवक पेट्रोल पंप के पास बने शिवानन्दम रिसोर्ट के है। लो फ्लोर बस का ड्राइवर और शिकायतकर्ता विष्णु कुमार ने हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बुधवार राम को वह और उसके कुछ अन्य साथी 9 बसों में डीजल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां बस का एक कोना रिसोर्ट के सामने आने पर रिसोर्ट के मालिक और कर्मचारी आकर बस को हटाने के लिए कहने लगे। इस बात पर कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। हमने जब बस हटाई तो उन्होंने बहस ...
राज्यसभा में पीएम के 10 बड़े हमले: कीचड़, कमल से लेकर नेहरू-इंदिरा तक, विपक्ष पर मोदी ने ऐसे किया पलटवार

राज्यसभा में पीएम के 10 बड़े हमले: कीचड़, कमल से लेकर नेहरू-इंदिरा तक, विपक्ष पर मोदी ने ऐसे किया पलटवार

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की तमाम योजना का जिक्र करते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करके भी गांधी परिवार पर बड़ा हमला कर दिया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में भाषण के दौरान क्या-क्या कहा?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना संबोधन दिया। पीएम के भाषण शुरू होने से पहले ही विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, तेज नारेबाजी और हूटिंग के बीच पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं से लेकर विकास के मुद्दे तक पर अपनी बात रखी। इस बीच, प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की तमाम योजना का जिक्र करते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमं...
जडेजा का पंजा, भारत ने मुकाबले पर पकड़ कसी

जडेजा का पंजा, भारत ने मुकाबले पर पकड़ कसी

टॉप न्यूज़, What's Hot, स्पोर्ट्स
नागपुर (वार्ता). आलराउंडर रवींद्र जडेजा (47/5) और रविचंद्रन अश्विन (42/3) की घातक स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में आॅस्ट्रेलिया को 177 रन पर आॅलआउट कर दिया। दिन का खेल खत्म होने से पहले मेजबान टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (56 नाबाद) के अर्द्धशतक की सहायता से एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिये।आॅस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गये। मोहम्मद सिराज ने भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे उस्मान ख्वाजा को पगबाधा किया, जबकि डेविड वॉर्नर अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गये।दोनों सलामी बल्लेबाजों के सिर्फ दो रन पर आउट होने के बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने आॅस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनरों ने भी लाबुशेन-स्मिथ को चुनौती पेश की लेकिन उन्...