Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

मोटर साइकिल चोरी के लिए पकड़ा, मिले महंगे मोबाइल:एक-दो नहीं बल्कि 35 मोबाइल बरामद हुए, सभी चोरी के निकले

मोटर साइकिल चोरी के लिए पकड़ा, मिले महंगे मोबाइल:एक-दो नहीं बल्कि 35 मोबाइल बरामद हुए, सभी चोरी के निकले

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. मोटर साइकिल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को उस समय आश्चर्य हुआ, जब उसके कब्जे से एक-दो नहीं बल्कि 35 मोबाइल बरामद हुए। ये सभी मोबाइल चोरी के हैं। अब पुलिस इनके मोबाइल मालिकों का पता लगा रही है। 25 जनवरी को मोहम्मद फारुक तेली निवासी फड़ बाजार ने कोटगेट पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गई। रविंद्र रंगमंच के पास से मोटर साइकिल चोरी होने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। शहर में पिछले कुछ समय से हो रही मोटरसाईकिल, मोबाईल चोरी व छिना झपटी की घटनाओं के चलते पहले से सक्रिय पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की। इसके अलावा साइबर टीम ने भी कई संकेत दिए।तकनीकी साधनों से चोरी को ट्रेस आउट करते हुए पुलिस ने सचिन कश्यप निवासी बागवानों का मोहल्ला व भवानी मेहरा उम्र 20 साल निवासी नगर निगम के पीछे को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने मोटर साइकिल बर...
श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन एक से

श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन एक से

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सर्दी के मौसम में घने कोहरे के चलते रेलवे द्वारा आंशिक रूप से रद्द की गई श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस गाड़ी का 1 मार्च को फिर से ऋषिकेश तक संचालन शुरू किया जा रहा है। वर्तमान में यह गाड़ी सहारणपुर तक ही संचालित की जा रही है। इस कारण हरिद्वार या ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों का सहारणपुर से गाड़ी बदलनी पड़ रही है। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 14712 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 1 मार्च को श्रीगंगानगर से तड़के 4.20 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 3.10 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इस मार्ग पर जहां-जहां गाड़ी का पूर्व में ठहराव और समय निर्धारित किया गया था। उसमें किसी प्रकार परिवर्तन नहीं किया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस एक मार्च को दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी और रात 00.10 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। गाड़ी संचालन के...
टी20 आलराउंडर रैंकिंग में नंबर दो पर पहुंचे पांड्या

टी20 आलराउंडर रैंकिंग में नंबर दो पर पहुंचे पांड्या

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता). खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीसरे टी20 में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर टी20 आॅलराउंडर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गये हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी की गयी रैंकिंग के अनुसार पांड्या करियर की सर्वश्रेष्ठ 250 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर के आॅलराउंडर बन गये हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के दिग्गज हरफनमौला मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ दिया है और शीर्ष आॅलराउंडर शाकिब अल हसन (252) से सिर्फ दो पॉइंट पीछे हैं।पांड्या ने तीसरे टी20 में बल्ले से 30 (17) रन का योगदान दिया, जबकि अपने चार ओवर में उन्होंने सिर्फ 16 रन देकर चार विकेट लिये थे। शुभमन गिल (126 नाबाद) के विस्फोटक शतक और पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारत 168 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सका था।अपने शतक के दम पर गिल ने भी 168 पायदान की विशाल...
प्रस्तावित राइट टू हेल्थ विधेयक का चिकित्सकों ने किया विरोध

प्रस्तावित राइट टू हेल्थ विधेयक का चिकित्सकों ने किया विरोध

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
विधेयक को दोबारा पेश नहीं करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रस्तावित राइट टू हेल्थ विधेयक को दोबारा पेश नहीं करने और न ही विधानसभा में पारित करने की मांग को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चिकित्सकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. भवानीसिंह ऐरन ने बताया कि राजस्थान सरकार ने विधानसभा में स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक प्रस्तुत किया है, जो विधानसभा के कई सदस्यों, चिकित्सकों और जनता की ओर से आपत्तियों और आलोचना के कारण समीक्षा के लिए प्रवर समिति को भेजा गया है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के इस अधिकार विधेयक पर डॉक्टरों से आपत्तियां दर्ज करने को कहा है। इसके बाद राज्य सरकार इस विधेयक को फिर से पेश करने और इसे विधानसभा से पारित कराने क...
सौम्या टंडन के साथ हुई थी छेड़खानी:बोलीं- एक लड़के ने जबरदस्ती मेरी मांग में सिंदूर भरा, घटना से बुरी तरह डर गई थी

सौम्या टंडन के साथ हुई थी छेड़खानी:बोलीं- एक लड़के ने जबरदस्ती मेरी मांग में सिंदूर भरा, घटना से बुरी तरह डर गई थी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
टीवी का पॉपुलर शो 'भाबीजी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक्टिंग में आने से पहले वो कई बार ईव-टीजिंग का शिकार हुई हैं। दरअसल सौम्या मध्य प्रदेश के उज्जैन में पली बड़ी हैं। इस दौरान उन्हें कई बार छेड़खानी का सामना करना पड़ा था। एक लड़के ने जबरदस्ती मुझे सिंदूर लगा दिया सौम्या ने खुलासा करते हुए कहा, 'ये बात ठंड की है। एक रात में घर वापस आ रही थी तो एक लड़के ने बाइक रोककर मुझ पर सिंदूर मल दिया। इस घटना से मैं बुरी तरह डरा गई थी।' एक लड़के ने ओवरटेक किया तो हड्डी में फ्रैक्चर हो गया सौम्या ने एक और घटना को याद करते हुए कहा, 'स्कूल के समय एक और घटना घटी। उस समय मैं स्कूल से साइकिल पर आ रही थी तो एक लड़के ने मुझे ओवरटेक किया, जिससे मैं गिर गई। मेरे सिर में चोट लगी और हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। मैं दर्द से रोती रही और मदद के लिए चिल्लाती र...
विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे श्रीगंगानगर:ब्राह्मण समाज के लोगों की जानी समस्याएं, कहा ‘समाज बने राजनीतिक रूप से मजबूत’

विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे श्रीगंगानगर:ब्राह्मण समाज के लोगों की जानी समस्याएं, कहा ‘समाज बने राजनीतिक रूप से मजबूत’

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मण समाज को प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी तथा राजनीतिक रूप से मजबूत बनना होगा। वे बुधवार को श्रीगंगानगर के सर्किट हाउस में समाज के प्रमुख लोगों की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज के लोगों की संख्या कम नहीं है लेकिन हम खुद की मौेजूदगी का एहसास नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में हमें राजनीतिक महत्व नहीं मिल पा रहा है। विप्र कल्याण बोर्ड करेगा मदद विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि समाज को उनकी ओर से कोई मदद चाहिए तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के हित के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। समाज चाहे तो इसका लाभ उठा सकता है। समाज के लोग उन्हें अपनी समस्याएं बताएं तो वे इन्हें दूर करने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष प्रवीण...
क्लास में पहुंचे कलक्टर:उदयरामसर गांव के स्कूल में स्टूडेंट्स के साथ बिताया समय, बोर्ड परीक्षा के लिए दी टिप्स

क्लास में पहुंचे कलक्टर:उदयरामसर गांव के स्कूल में स्टूडेंट्स के साथ बिताया समय, बोर्ड परीक्षा के लिए दी टिप्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल बुधवार को उदयरामसर गांव के सरकारी स्कूल पहुंचे। वहां क्लास में काफी देर तक स्टूडेंट्स से बातचीत की। सवाल जवाब भी किए, जिसका स्टूडेंट्स ने जवाब भी दिया। कलक्टर ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए अभी से तैयारी करने के टिप्स देते हुए एक्स्ट्रा क्लास लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की व्यवस्थाएं देखी और अध्यापकों की उपस्थिति जांची। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षण कार्य पूर्ण गंभीरता से किया जाए। अध्यापक नियमित रूप से आएं और निर्धारित समय तक शिक्षण कार्य करवाएं। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं निर्धारित की जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षण व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने स्कूल परिसर में साफ सफाई रखने तथा नॉर्म्स के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यार्थि...
जयपुर की शेरनी और जोधपुर का शेर बढ़ाएंगे कुनबा:10 घंटे में 351 किलोमीटर का सफर तय कर राजधानी पहुंचा एशियाटिक शेर

जयपुर की शेरनी और जोधपुर का शेर बढ़ाएंगे कुनबा:10 घंटे में 351 किलोमीटर का सफर तय कर राजधानी पहुंचा एशियाटिक शेर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. जयपुर की शेरनी 'तारा' और जोधपुर का शेर कुनबा बढ़ाएंगे। इसके लिए वन विभाग ने प्रयास किए और पहले चरण की सफलता भी मिल गई है। वन्यजीव एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जोधपुर के माचिया बायोलॉजिक पार्क से एशियाटिक शेर GS को बुधवार सुबह करीब 10 बजे जयपुर लाया गया। डिपार्टमेंट के बड़े अफसरों की देखरेख में GS ने 10 घंटे में 351 किलोमीटर का सफर तय किया है। 9 साल के GS को तारा का जोड़ा बनाकर लॉयन सफारी में रखने की तैयारी है। इससे पहले नाहरगढ़ स्थित बायोलॉजिक पार्क में 3 सप्ताह तक GS को क्वारैंटाइन रखा जाएगा। जोधपुर से जयपुर लाए गए एशियाटिक शेर GS को 21 दिन के लिए क्वारैंटाइन रखा जाएगा। इसके बाद जांच के बाद उसे लॉयन सफारी में छोड़ा जाएगा। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के सीनियर एनिमल डॉक्टर अरविंद माथुर ने बताया कि जोधपुर से जयपुर तक एक सफर के दौरान GS को हर 50 किलोमीटर पर गाड़ी को रोक-रोक कर आरा...
E20 पेट्रोल की बिक्री शुरू, 60 तक हो सकती कीमत:पुरानी गाड़ी में डाल सकते हैं, पैसे बचेंगे लेकिन क्या इंजन पर पड़ेगा असर

E20 पेट्रोल की बिक्री शुरू, 60 तक हो सकती कीमत:पुरानी गाड़ी में डाल सकते हैं, पैसे बचेंगे लेकिन क्या इंजन पर पड़ेगा असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
देश के कुछ शहरों में E20 पेट्रोल यानी एथेनॉल मिला पेट्रोल बिकना शुरू हो चुका है। सरकार यह EBP यानी एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत कर रही है। पहले स्टेज में दस से ज्यादा शहरों में इसकी बिक्री शुरू हुई है, अगले दो साल में देशभर में E20 पेट्रोल मिलने लगेगा। आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि क्या है E20 पेट्रोल, इससे क्या फायदा है, क्या पुरानी गाड़ियों में भी यह इस्तेमाल हो सकेगा और क्या यह पेट्रोल से सस्ता होगा। आज के हमारे एक्सपर्ट हैं विकास योगी, ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट और नरेंद्र तनेजा, एनर्जी एक्सपर्ट। सवाल: E20 पेट्रोल क्या है?जवाब: जब 80% हिस्सा पेट्रोल का और 20% हिस्सा एथेनॉल का मिलाया जाए तो इसे E20 पेट्रोल कहा जाता है। इसका इस्तेमाल पेट्रोल की ही तरह ईंधन के रूप में किया जा सकता है। सवाल: ये EBP क्या है?जवाब: EBP यानी एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम। यह सरकार का एक...
राज्यसभा में सभापति-नेता विपक्ष में नोकझोंक, मोदी हंसने लगे:खड़गे बोले- सभापति मशीन से नोट गिनने लगे, धनखड़ बोले- मुझ पर भी JPC बैठाओगे

राज्यसभा में सभापति-नेता विपक्ष में नोकझोंक, मोदी हंसने लगे:खड़गे बोले- सभापति मशीन से नोट गिनने लगे, धनखड़ बोले- मुझ पर भी JPC बैठाओगे

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. बजट सत्र के 8वें दिन बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और भाजपा सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की स्पीच के दौरान कई पल ऐसे आए, जब हंसी-ठिठोली भी हुई। मोदी-शाह की वॉशिंग मशीन, हरिश्चंद्र का जिक्र हुआ। खड़गे ने शेर सुनाया तो सभापति भी शायराना हो गए। 40 मिनट की स्पीच के दौरान खड़गे सभापति जगदीप धनखड़ से भी उलझते दिखे। उन्होंने अड़ाणी-PM मोदी के रिश्ते, अडाणी के तेजी से अमीर बनने, अडाणी की कंपनियों को लेकर सवाल पूछे। दो मौके ऐसे भी आए जब PM मोदी भी हंस पड़े... पहला मौका: दरअसल, खड़गे ने कहा कि PM मोदी हमेशा चुनावी मोड में दिखाई देते हैं। इधर संसद चलती रहती है, उधर मेरे संसदीय क्षेत्र कलबुर्गी में गए हैं। अरे भई मेरा एक ही एक संसदीय क्षेत्र मिल रहा है आपको। और एक संसदीय क्षेत्र में दो-दो मीटिंग। खड...