Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

पठान की वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ पर पहुंची:पहले तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी, सुल्तान और बाहुबली-2 को छोड़ा पीछे

पठान की वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ पर पहुंची:पहले तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी, सुल्तान और बाहुबली-2 को छोड़ा पीछे

टॉप न्यूज़, What's Hot, मनोरंजन
तीसरे दिन भी पठान की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 38 करोड़ की कमाई है। सभी भाषाओं में फिल्म की कुल कमाई देखी जाए तो इसने अब तक देश में 165 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के पास पहुंच गया है। शनिवार और रविवार को फिल्म के 50 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने के आसार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन वर्ल्डवाइड 80 से 100 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है। सुल्तान और बाहुबली-2 के रिकॉर्ड को तोड़ाडोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में 220 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। अब बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 80 से 100 करोड़ के बीच बिजनेस किया है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 300 करोड़ तक हो गई है। हालां...
सुखोई और मिराज क्रैश, एक पायलट की मौत:ग्वालियर से उड़े, मुरैना में टकराए; मिराज वहीं और सुखोई 90 किमी दूर भरतपुर में गिरा

सुखोई और मिराज क्रैश, एक पायलट की मौत:ग्वालियर से उड़े, मुरैना में टकराए; मिराज वहीं और सुखोई 90 किमी दूर भरतपुर में गिरा

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुरैना/भरतपुर. शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। लेकिन इसके बारे में पूरी जानकारी मिलने में ढाई घंटे से अधिक का वक्त लग गया। एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज-2000 शनिवार सुबह 10.00 से 10.30 बजे के बीच ग्वालियर के पास आपस में टकराकर क्रैश हो गए। सुखोई पर दो और मिराज पर एक पायलट सवार थे। हादसे में सुखोई के दोनों पायलट सुरक्षित एजेक्ट होने में कामयाब रहे, लेकिन मिराज के पायलट की मौत हो गई। सुरक्षित बचे पायलट को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों पायलट के नाम और बाकी डिटेल के बारे में एयरफोर्स ने अब तक कुछ नहीं बताया है।एयरफोर्स का कहना है कि दोनों सुखोई और मिराज ने रुटीन ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रेनिंग के दौरान बेहद पास उड़ान भर रहे थे। तभी दोनों आपस में टकरा गए। टकराने से मिराज में आग लग गई और वह मध्यप्रदेश के ...

नेताजी की आपत्तिजनक सीडी:अफसर की शादीशुदा महिला से दूसरी शादी; सस्पेंस-किसने चढ़ाई दरगाह में चादर

टॉप न्यूज़
जयपुर. राजनीति में मानव सुलभ कमजोरियों की चपेट में आकर कई नेता अक्सर गलतियां कर बैठते हैं। एक नेताजी की ऐसी ही गलतियाें की सीडी बन गई है। अब जब किसी नेता की सीडी बन जाए तो बात बाहर फूटना स्वाभाविक है। नेताजी की सीडी के बारे में एक सोशल मीडिया ग्रुप में चर्चा होने लगी। इस ग्रुप में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष से लेकर कैडर के कई ताकतवर नेता और कार्यकर्ता जुड़े हुए थे। ग्रुप में नेताजी की सीडी को लेकर गर्मागरम बहस होने लगी। बहस में नेताजी की सीडी से संगठन को होने वाले नुकसान और तमाम तरह की निगेटिव बातें होने लगी। जब मामला ज्यादा बढ़ा तो पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ग्रुप से लेफ्ट कर गए। अध्यक्ष तो शर्म के मारे ग्रुप से लेफ्ट कर गए, लेकिन नेताजी को सीडी की चर्चा से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा, अब दिल्ली ही कुछ करे तो अलग बात है। अफसर की दूसरी शादी का बवाल सरकार तक पहुंचा, लेटर लीकएक अफसर का पहली ...
खाजूवाला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:हाथ से हाथ जोड़ो रैली में 15 KM चले कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम, दिखाया दमखम

खाजूवाला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:हाथ से हाथ जोड़ो रैली में 15 KM चले कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम, दिखाया दमखम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का असर बीकानेर में देखने को मिल रहा है। इसी रैली के दम पर कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने खाजूवाला एरिया में शक्ति प्रदर्शन किया है। करीब पंद्रह किलोमीटर रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री के साथ चले। खाजूवाला में रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल। खाजूवाला से 8 केवाईडी तक रैली निकाली गई। इस दौरान 5 किमी. तक गाड़ियों की कतार देखी गई। कोई पैदल चल रहा था तो कोई अपने वाहनों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करते नजर आए। खाद्य व्यापार मंडल से शुरू हुई यात्रा राजीव सर्किल से मुख्य बाजार पहुंची। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली का नेतृत्व कर रहे गोविन्दराम मेघवाल लोगों से हाथ मिलाकर इस अभियान से जुड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। मेघवाल के पुत्र और पूगल प्रधान गौरव चौह...
आम आदमी पार्टी ने शुरू की चुनावी तैयारी:अगले 15 दिन में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

आम आदमी पार्टी ने शुरू की चुनावी तैयारी:अगले 15 दिन में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. विधानसभा चुनाव में करीब ग्यारह माह शेष रहते आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की हाल ही जयपुर में हुई बैठक में संगठन महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए हैं। पार्टी ने फरवरी की शुरुआत से अगले पंद्रह दिन में अधिकतम सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस पर जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से बैठक में शामिल सदस्यों ने सहमति दी है। पार्टी के श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अमित कारगवाल ने बताया कि बैठक में संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से जानकारियां लीं और सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा मैंबर्स को पार्टी से जोड़ने के लिए कहा है। हालांकि अब तक इसके लिए कोई अधिकतम सदस्य संख्या निर्धारित नहीं की है। सदस्यों को क्षमता के अनुसार अधिकतम लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया है। जल्द ...
न्यूजीलैंड को रौंद कर भारत अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में

न्यूजीलैंड को रौंद कर भारत अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
पोचेफस्ट्रूम (वार्ता). पार्शवी चोपड़ा (20 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद श्वेता सेहरावत (61 नाबाद) और सौम्या तिवारी (22) की आतिशी पारी की बदौलत भारत ने महिला टी-20 अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से रौंद कर शान के साथ फाइनल में प्रवेश किया।सेनवेस पार्क में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुये निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 107 रन बनाये। जवाब में भारतीय लड़कियों ने 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर 110 रन बनाते हुये विजयी लक्ष्य हासिल किया।पाशर्वी ने अपनी फिरकी में न्यूजीलैंड को फंसाते हुए चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिये। इसके अलावा टिटास साधू, मन्नत कश्यप, सोनम यादव और अर्चना देवी के अलावा कप्तान शेफाली वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।न्यूजीलैंड के लिये जॉर्जिया प्लिमर और इजाबेला गेज के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर समय नहीं बिता सक...

अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार:बीकानेर शहर के बाद गांवों में शुरू किया सर्च अभियान, पिस्तौल व कारतूस बरामद

टॉप न्यूज़
बीकानेर. अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में पुलिस ने अब ग्रामीण क्षेत्र में भी धरपकड़ शुरू कर दी है। लूणकरनसर में पुलिस ने अवैध पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस और अवैध देशी शराब के करीब ढाई हजार पव्वे दो वाहन दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दो अलग अलग कार्रवाई में पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। लूनकरनसर पुलिस ने एक कार्रवाई में रुणियाबड़ा बास निवासी भगवानाराम पुत्र भंवराराम जाति जाट को गिरफ्तार किया है। महज 23 साल के इस युवक के कब्जे से बिना लाइसेंस व परमिशन के पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस एवं अवैध देसी शराब के 528 पव्वे स्कार्पियो गाडी सहित बरामद किए हैं। लूणकरनसर पुलिस एक अन्य टीम ने सीताराम पुत्र बालाराम जाति जाट को गिरफ्तार किया है। महज 30 साल का सीताराम नापासर के आसेरा का रहने वाला है। उसके कब्जे से अवैध देसी शराब के 1920 पव्वे सहित एक बोलेरो कैम्पर बरामद कर मुकदमा दर्ज किया गया। आदतन अपरा...
बीकानेर में सोलर प्लेट्स चोरी:जामसर एरिया में लगे सोलर प्लांट्स से प्लेट्स चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बीकानेर में सोलर प्लेट्स चोरी:जामसर एरिया में लगे सोलर प्लांट्स से प्लेट्स चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. बीकानेर के जामसर थाना एरिया में लगे सोलर प्लांट्स से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। ये युवक बीकानेर के ऊन-सब्जी मंडी के पास रहता है, जिससे सोलर प्लेट्स के साथ एक गाड़ी भी जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बीस जनवरी को अकरम खान ने ने पुलिस थाना जामससर में मामला दर्ज कराया था कि अंजूर सोलर प्लांट से 19 जनवरी की रात ब्लॉक नंबर 25, 39 व 52 से सोलर प्लेट्स चोरी कर ली गई है। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह को सौंपी गई थी। छानबीन करने पर इस मामले में बीकानेर में ऊन-सब्जी मंडी के पास रहने वाले बिशनाराम गोदारा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। उसके घर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की तो वहां से चोरी हुई चार सोलर प्लेट्स व चोरी में काम ली गई केंपर गाड़ी मिली। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया...
बार संघ चुनाव:दो बार अध्यक्ष रह चुके रेवाड़ को 465 मतों के अंतर से हराकर बिश्नोई बने दूसरी बार अध्यक्ष

बार संघ चुनाव:दो बार अध्यक्ष रह चुके रेवाड़ को 465 मतों के अंतर से हराकर बिश्नोई बने दूसरी बार अध्यक्ष

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. बार एसोसिएशन के मंगलवार को हुए चुनाव में एडवोकेट सीताराम बिश्नोई लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बिश्नोई ने 465 मतों के अंतर से दो बार अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले एडवोकेट विजय रेवाड़ को हराया। बहुकोणीय मुकाबले में एडवोकेट कुलदीप कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को बार एसोसिएशन कार्यालय में हुए मतदान में 1450 में से 1226 वकीलों ने मतदान किया। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। शाम 7 बजे चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी विपिन सिद्ध के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना में 1226 मतों में 8 मत रद्द हो गए। बाकी मतों में विजयी रहे सीताराम बिश्नोई को 764, विजयकुमार रेवाड़ को 299 और तीसरे उम्मीदवार विजय कुमार चावला को 155 मत मिले। सीताराम बिश्नोई ने 465 मतों के बड़े अंतर से विजय रेवाड़ को हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना में 1266...
सूर्युकमार बने साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर

सूर्युकमार बने साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता). भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर का पुरस्कार हासिल किया है। आईसीसी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।सूर्यकुमार ने 2022 में अपनी अतरंगी बल्लेबाजी से सभी को मंत्रमुग्ध किया और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कई कीर्तिमान रचे। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गये। उन्होंने यह उपलब्धि 187.43 के विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर हासिल की और वह पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।उन्होंने आॅस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और टूनार्मेंट की छह पारियों में तीन अर्धशतक जड़े। उन्होंने लगभग 60 की औसत से रन बनाये और यहां भी उनका स्ट्राइक-रेट 189.68 रहा।सूर्यकुमार ने अपने टी2...