Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

विटिडसर्न ने रोका एक्सलसन का विजय रथ, जीता इंडिया ओपन 2023 का खिताब

विटिडसर्न ने रोका एक्सलसन का विजय रथ, जीता इंडिया ओपन 2023 का खिताब

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता)। थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न ने विश्व चैंपियन विक्टर एक्सलसन का विजय रथ रोकते हुए उन्हें रविवार को इंडिया ओपन 2023 के फाइनल में मात दी।इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव हॉल पर एक घंटे से ज्यादा चले फाइनल में विटिडसर्न ने डेनमार्क के एक्सलन को 22-20, 10-21, 20-12 से शिकस्त दी।विटिडसर्न ने एक्सलसन को सात मुकाबलों में पहली बार मात दी है। इससे पहले विश्व चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में उन्हें एक्सलसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यह पिछली चार प्रतियोगिताओं में एक्सलसन की पहली हार है।...
‘सेल्फी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी ने दिया कॉमेडी का डोज, 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

‘सेल्फी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी ने दिया कॉमेडी का डोज, 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म 'सेल्फी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में इमरान पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय सुपरस्टार विजय के रोल में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं। वहीं इमरान और उनके बेटे का अक्षय के साथ सेल्फी लेने का सपना होता है। अब फिल्म देख कर ही पता चलेगा कि इमरान का ये सपना पूरा हो पाता है या नहीं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अगले महीने 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं।...
रेस्टोरेंट में आग, छत पर रखे थे 15 सिलेंडर:आग पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया गया, बड़ा हादसा टला

रेस्टोरेंट में आग, छत पर रखे थे 15 सिलेंडर:आग पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया गया, बड़ा हादसा टला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इसी रेस्टोरेंट की छत पर पंद्रह से ज्यादा एलपीजी गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जहां आग पहुंच जाती तो भारी नुकसान हो सकता था। इस हादसे में रेस्टोरेंट का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के वक्त वहां कोई नहीं था, ऐसे में जनहानि नहीं हुई। जेएनवीसी में स्थित इस बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड काे काफी मशक्कत करनी पड़ी। कॉलोनी के महर्षि गौतम सर्किल के पास ही डोसा प्लाजा रेस्टोरेंट में रविवार सुबह पहले धुआं नजर आया और बाद में आग की लपटे दिखने लगी। इस पर पड़ौसियों ने रेस्टोरेंट मालिक को सूचना दी और बाद में पुलिस को भी जानकारी दी। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल ने आग बुझा दी है लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। रेस्टोरेंट बंद था, इसलिए आग को फैलने ...
बॉर्डर के पास तस्करी के तीन संदिग्ध पकड़े:देर रात हुई कार्रवाई, इसी इलाके में ड्रोन से गिराई गई थी हैरोइन

बॉर्डर के पास तस्करी के तीन संदिग्ध पकड़े:देर रात हुई कार्रवाई, इसी इलाके में ड्रोन से गिराई गई थी हैरोइन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर इलाके में शनिवार देर रात बीएसएफ ने तस्करी के आरोप में तीन संदिग्धों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पिछलें दिनों इलाके में लगातार दो दिन तक पाकिस्तान की ओर से खेतों के ऊपर ड्रोन की एक्टिविटी के बाद से बीएसएफ ने तलाशी अभियान चला रखा था। इसी के दौरान यह कार्रवाई हुई। इनेक पास से पांच मोबाइल और एक डोंगल भी बरामद हुआ है। इन लोगों के तस्करी की खेप लेने के लिए इस इलाके में आने की आशंका थी।11 एफए बस स्टैंड पर कार्रवाईबीएसएफ की यह कार्रवाई 11 एफए बस स्टैंड के पास हुई। नाकाबंदी के दौरान एक कार तेजी से बॉर्डर एरिया की तरफ जाती नजर आई। यह कार हरियाणा नंबर की थी। इसमें तीन लोग सवार थे। इनमें से एक पंजाब का रहने वाला है तथा दो हरियाणा के हैं। संदिग्धों के पास पांच मोबाइल और एक डोंगल मिलने से तस्करी की आशंका नजर आ रही है।इन्हें किया गिरफ्तारगांव 11 एफए...
राजस्थान में कल से मावठ-शीतलहर का अलर्ट:माउंट आबू में पारा फिर माइनस 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, पेड़-पौधों पर जमी बर्फ

राजस्थान में कल से मावठ-शीतलहर का अलर्ट:माउंट आबू में पारा फिर माइनस 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, पेड़-पौधों पर जमी बर्फ

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में चार दिन बारिश होने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना है। जयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए रहे और हवा चलती रही। माउंटआबू में आज फिर तापमान माइनस में चला गया। वहां पेड़-पौधों पर ओस की बूंदे जम गईं। कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर और गलन के कारण लोगों के कंपकंपी छूट गई। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर राज्य में दिखने लगा है। उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ने से जयपुर सहित पूरे प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 26 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल सकता है। इधर, शनिवार रात प्रदेश के 20 से अधिक जिलों का रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में एक बार फिर तापमान...
साहित्य के कारण ही मेरी पीढ़ी को संस्कार मिला: न्यायमूर्ति सुधा मिश्रा

साहित्य के कारण ही मेरी पीढ़ी को संस्कार मिला: न्यायमूर्ति सुधा मिश्रा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता)। उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा ने समाज में साहित्य के प्रति घटते अनुराग पर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि आज की पीढ़ी किताबें कम पड़ती हैं बल्कि टीवी सीरियल अधिक देखा करती है जिसके कारण उनके भीतर वो संस्कार नहीं आते जो साहित्य हमें देता है।न्यायामूर्ति मिश्रा ने शनिवार शाम हिंदी नवजागरण के अग्रदूत शिवपूजन सहाय की साठवीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह चिंता जाहिर की।स्त्री दर्पण और रजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में हिंदी के वरिष्ठ कवि एवम पत्रकार विमल कुमार द्वारा संपादित पुस्तक साहित्यकारों की पत्नियां और युवा कथाकार पत्रकार शिल्पी झा के कहानी संग्रह सुख के बीज तथा स्त्री लेखा पत्रिका के मृदुला गर्ग अंक का लोकार्पण किया गया।झारखंड उच्च न्यायालय की पहली मुख्य न्यायाधीश रह चुकी न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि हम लो...
इंडिया ओपन : लगातार तीसरे फाइनल में पहुंची यामागूची

इंडिया ओपन : लगातार तीसरे फाइनल में पहुंची यामागूची

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नयी दिल्ली (वार्ता). जापान की अकाने यामागूची ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शनिवार को इंडिया ओपन 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की सुपानिदा केटथॉन्ग को हराकर फाइनल में कदम रखा।इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में एक घंटे 10 मिनट तक चले मुकाबले में यामागूची ने विश्व नंबर एक सुपानिदा को 21-17, 21-16 से हराया। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स और मलेशिया ओपन के बाद यह यामागूची का लगातार तीसरा फाइनल है। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के बाद मलेशिया ओपन भी जीता था और वह इंडिया ओपन जीतकर स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी करना चाहेंगी।फाइनल में यामागूची का सामना दक्षिण कोरिया की आन से यंग से होगा जो अपने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की हे बिंग जियाओ को 11-21, 21-16, 21-16 से हराकर आ रही हैं।...
गहलोत ने हनुमानगढ़ के संगरिया में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपए की मंजूरी

गहलोत ने हनुमानगढ़ के संगरिया में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपए की मंजूरी

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
हनुमानगढ़. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में एलसी-50 के पास रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की है।श्री गहलोत ने प्रोजेक्ट के लिए राजस्थान परिवहन आधारभूत विकास निधि (आरटीआईडीएफ) के संशोधित प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। यह रेलवे लाईन संगरिया के उत्तर से दक्षिण शहर के बीचों बीच निकलती है। रेलवे लाईन के दक्षिण पश्चिम में मुख्य बाजार, पुराना गांव, नई एवं पुरानी धानमण्डी, बस स्टेण्ड, राजकीय विद्यालय व चिकित्सालय, पुलिस थाना, तहसील व उपखण्ड कार्यालय, प्रशासनिक एवं न्यायिक खण्ड हैं। रेलवे लाईन के पूर्व दिशा में औद्योगिक क्षेत्र, ग्रामोत्थान विद्यापीठ का महाविद्यालय, प्रमुख शिक्षण संस्थाएं, पंचायत समिति तथा समाज कल्याण छात्रावास हैं।इसके अतिरिक्त हनुमानगढ़ एवं डबवाली की ओर से संगरिया में प्रवेश करने का रेलवे लाईन के पूर्व उत्तर दिश...
5 साल में घरेलू कर्ज 1%, सरकारी कर्ज 13% बढ़ा:विकसित देशों में घरेलू कर्ज GDP का 73.7% तक, पर भारत में 35.5%

5 साल में घरेलू कर्ज 1%, सरकारी कर्ज 13% बढ़ा:विकसित देशों में घरेलू कर्ज GDP का 73.7% तक, पर भारत में 35.5%

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. बीते 5 साल में कर्ज को लेकर दो ट्रेंड सामने आए हैं। परिवारों और सरकार के कर्ज में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कंपनियों ने कर्ज का बोझ घटाया है। वे नया कर्ज लेने से बच रही हैं। वर्ष 2017 से लेकर जून 2022 के बीच देश में घरेलू यानी पारिवारिक कर्ज करीब एक फीसदी बढ़कर 35.5% हो गया। हालांकि भारतीय ज्यादा कर्ज ले रहे हैं, लेकिन अब भी वे विकसित अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले इस मामले में बेहतर स्थिति में हैं। विकसित देशों में परिवारों का कर्ज जीडीपी का 73.7% तक है, जबकि भारत में अभी ये इसके आधे से भी कम है। यही नहीं, जी-20 देशों और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भी घरेलू कर्ज भारत से ज्यादा है। जी-20 देशों में इसका आंकड़ा जीडीपी के 57.6% तक और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में 45.8% तक है। पारिवारिक कर्जभारतीयों का पारिवारिक कर्ज 5 साल में जीडीपी के 34.5% से 1% बढ़कर 35.5% हो गया। इसमें 18.02 लाख करोड...
खंडाला में कुछ देर में शुरू होगी हल्दी की रस्म:KL राहुल-अथिया की शादी में शामिल होंगे सिर्फ 100 मेहमान, मोबाइल से फोटो खींचने पर मनाही

खंडाला में कुछ देर में शुरू होगी हल्दी की रस्म:KL राहुल-अथिया की शादी में शामिल होंगे सिर्फ 100 मेहमान, मोबाइल से फोटो खींचने पर मनाही

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई. क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की 23 जनवरी को शादी होगी। शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में आने वाले मेहमानों को काफी कड़े रूल्स फॉलो करने होंगे। मेहमानों को शादी के दौरान कोई भी फोटोज ना लेने की हिदायत दी गई है। साथ ही ये भी सुनने में आ रहा है कि उनके फोन को शादी में एंट्री से पहले ही एक जगह जमा करा लिया जाएगा। आथिया और राहुल की शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में केवल 100 लोगों को इनवाइट किया गया है। इन 100 लोगों में दोनों तरफ के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी से जुड़ी किसी भी इवेंट की फोटोज लीक न हो इसके लिए मीडिया को वैन्यू से काफी दूर रखा गया है। दैनिक भास्कर के रिपोर्टर अजीत रेडकर का कहना है कि वैन्यू से काफी दूर मीडिया का बेस बनाया गया है। सिक्योरिटी काफी ज्यादा टाइट...