Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

देश के 3 राज्यों में भारी बर्फबारी:हिमाचल में 3-NH सहित 380 सड़कें बंद, कश्मीर में 30 जनवरी तक स्नोफॉल का अलर्ट

देश के 3 राज्यों में भारी बर्फबारी:हिमाचल में 3-NH सहित 380 सड़कें बंद, कश्मीर में 30 जनवरी तक स्नोफॉल का अलर्ट

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
शिमला/पटना/भोपाल/कानपुर. देश के तीन राज्यों में भारी बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के 7 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते 3-NH सहित 380 सड़कें बंद हो गई हैं। सबसे ज्यादा असर लाहौल स्पीति जिला में पड़ा है। यहां पर 182 सड़कें बंद हैं। शिमला का अधिकतम तापमान 13 डिग्री से गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया। मौसम विभाग ने यहां 30 जनवरी तक स्नोफॉल का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ, उत्तराखंड के चमोली में बर्फबारी के चलते सड़कें बंद हो गई हैं। उधर, उत्तरकाशी में गंगोत्री मंदिर पूरी तरह बर्फ से ढंक गया है। मनाली में अटल टनल के पास भारी बर्फबारी के बाद सड़क पर कई गाड़ियां फंस गईं। आगे क्या: 23 से 26 तक बारिश के आसारपहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के...
राजस्थान में दो दिन बारिश की संभावना:शीतलहर-कड़ाके की ठंड में होगी 26 जनवरी की परेड; एक दिन में 5 डिग्री गिरा पारा

राजस्थान में दो दिन बारिश की संभावना:शीतलहर-कड़ाके की ठंड में होगी 26 जनवरी की परेड; एक दिन में 5 डिग्री गिरा पारा

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में कल हुई मावठ के बाद सर्दी फिर बढ़ गई। दिनभर चली सर्द हवा और सूरज के नरम तेवरों से चूरू, पिलानी, फतेहपुर में तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर, अजमेर, दौसा, टोंक समेत कई शहरों में सर्दी बढ़ने के साथ ही ठिठुरन शुरू गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गणतंत्र दिवस तक एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगेगा। 23 जनवरी से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण गंगानगर, हनुमानगढ़ के साथ अलवर, भरतपुर एरिया में 24 से 25 जनवरी के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम केन्द्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5 पर पहुंच गया। इसी तरह चूरू में तापमान 9.1 से गिरकर 4.6 और पिलानी में पारा 8.7 से गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। श्रीगंगान...
पैर काटे, आंखें निकाली, 14 साल बाद 19 को उम्रकैद:सरपंच समेत 3 की कर दी थी हत्या, चार महिलाओं को भी सुनाई सजा

पैर काटे, आंखें निकाली, 14 साल बाद 19 को उम्रकैद:सरपंच समेत 3 की कर दी थी हत्या, चार महिलाओं को भी सुनाई सजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. पंचायत भवन में बैठक कर सरपंच त्रिलोकनाथ अपने बेटे लालनाथ और मित्र रूपाराम के साथ बाहर निकले ही थे कि दो जीप और ट्रैक्टरों ने घेर लिया। आसपास के घरों में छिपे कुछ लोग भी निकल कर बाहर आए। किसी के हाथ में लाठी थी, तो किसी के हाथ में कुल्हाड़ी और सरिया। हर किसी ने तीनों पर वार किया। इतना मारा कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने के बाद भी वार बंद नहीं हुए। त्रिलोकनाथ की आंखें बाहर निकाल दी गईं, बेटे लालनाथ का पैर काट दिया गया और मर चुके रूपाराम के शव को क्षत विक्षत कर दिया। मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस हत्याकांड में शामिल 19 लोगों को अदालत ने शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। वहीं, मृतकों के परिजनों को इससे भी ज्यादा सख्त सजा की उम्मीद थी। पुलिस ने इस मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ 17 अक्टूबर 2008 को कोर्ट में चालान पेश किया था। कोर्ट ...
बार संघ चुनाव के लिए नाम वापसी आज:अध्यक्ष पद के लिए तीन और उपाध्यक्ष के लिए पांच कैंडिडेट मैदान में

बार संघ चुनाव के लिए नाम वापसी आज:अध्यक्ष पद के लिए तीन और उपाध्यक्ष के लिए पांच कैंडिडेट मैदान में

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. बार एसोसिएशन चुनाव में शनिवार शाम चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। यहां अध्यक्ष पद के लिए तीन और उपाध्यक्ष पद के लिए पांच कैंडिडेट मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे तीनों कैंडिडेट अच्छा अनुभव रखते हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई, पूर्व अध्यक्ष विजय रेवाड़ और पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार चावला ने नामांकन किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में अमित स्वामी, आशीष व्यास, कुलदीप कुमार, नरेश काठपाल और रणजीत सारड़ीवाल शामिल हैं। श्रीगंगानगर में एडवोकेट्स के चैंबर। अनुभवी उम्मीदवार आमने-सामनेबार संघ चुनाव में 1450 वोटर्स अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग करेंगे। इस बार चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट में विजय रेवाड़ पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में वे एडवोकेट्स के बीच एक बड़ा नाम हैं। वही सीताराम बिश्नोई छात्र न...
हल्की बारिश के बाद सर्दी से राहत, चढ़ा पारा

हल्की बारिश के बाद सर्दी से राहत, चढ़ा पारा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले में 25 एमएम बारिश दर्ज, रावतसर तहसील में सर्वाधिक 8 एमएम बारिशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्षेत्रवासियों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। गुरुवार को दिन भर बादलवाही के बाद देर शाम को शुरू हुई हल्की बारिश देर रात तक जारी रही। बूंदाबांदी से सड़कें भीग गई। हनुमानगढ़ जिले में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। रावतसर तहसील में सर्वाधिक 8 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा हनुमानगढ़ तहसील में 6 एमएम, नोहर में 5 एमएम, पीलीबंगा में 2 एमएम, संगरिया में 2 एमएम, टिब्बी में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। भादरा क्षेत्र में बारिश के समाचार नहीं हैं। शुक्रवार को हनुमानगढ़ क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। संगरिया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम इकाई के पूर्वानुमान के अनुसार हनुमानगढ़ जिले में 21-22 जनवरी को शुष्क मौसम तथा ...
गोवर्स के आगे दक्षिण अफ्रीका पस्त

गोवर्स के आगे दक्षिण अफ्रीका पस्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
राउरकेला (वार्ता).आॅस्ट्रेलिया ने ब्लेक गोवर्स के दमदार खेल की बदौलत शुक्रवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-ए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 9-2 से रौंद दिया।बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेले गये एकतरफा मुकाबले में गोवर्स (तीसरा, 14वां, 18वां, 19वां मिनट) ने आॅस्ट्रेलिया के लिये चार गोल किये। इसके अलावा टॉम क्रेग (नौवां), जेक हार्वी (21वां), डेनियल बील (27वां), जेरेमी हेवर्ड (31वां) और टिम ब्रैंड (46वां मिनट) ने विजेता टीम के लिये एक-एक गोल किया। दक्षिण अफ्रीका के लिये एन्कोबिले एन्टुली (सातवां) और टेविन कॉक (57वां मिनट) ने गोल दागा।आॅस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ पूल-ए से क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया, जबकि दक्षिण अफ्रीका पूल स्टेज के अपने सभी मुकाबले हारकर शीर्ष-आठ की दौड़ से बाहर हो गया।पहली सीटी बजते ही मैच में हावी हुए गोवर्स ने 20 मिनट के अंदर चार गोल ...
अर्जेंटीना, फ्रांस ने खेला रोमांचक ड्रॉ

अर्जेंटीना, फ्रांस ने खेला रोमांचक ड्रॉ

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
राउरकेला (वार्ता). अर्जेंटीना ने शुक्रवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के रोमांचक मुकाबले में फ्रांस के साथ 5-5 से ड्रॉ खेलकर पूल-ए में दूसरा स्थान हासिल किया।बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर आयोजित मुकाबला जीतकर फ्रांस पूल-ए में दूसरा स्थान हासिल कर सकता था। फ्रांस ने एटीन टाइनेवेज़ (10वां) के एक और विक्टर चार्लेट (35वां, 37वां, 48वां, 59वां) के चार गोलों की मदद से आखिरी मिनट तक 5-4 की बढ़त ले ली थी, लेकिन निकोलस डेला टोर ने 60वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। निकोलस ने इससे पहले 33वें और 41वें मिनट में भी दो गोल किये, जबकि निकोलस कीनन (दूसरा) और मार्टिन फरेरो (50वां मिनट) ने अर्जेंटीना के लिये एक-एक गोल किया।अर्जेंटीना ने तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ पूल-ए में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि फ्रांस एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ क...
हुंडई ग्रैंड i10 नियोस का फेसलिफ्ट लॉन्च:बेस वैरिएंट से मिलेंगे 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, E20 और सीएनजी पर भी दौड़ेगी कार

हुंडई ग्रैंड i10 नियोस का फेसलिफ्ट लॉन्च:बेस वैरिएंट से मिलेंगे 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, E20 और सीएनजी पर भी दौड़ेगी कार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
हुंडई इंडिया ने Grand i10 Nios का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5,68,500 रुपए है, जो टॉप एंड वैरिएंट में 8,46,500 रुपए तक जाती है। ये प्राइस इट्रोडक्टरी हैं। कोरियन कंपनी ने कार में सेफ्टी का खास ध्यान रखा है। कंपनी का दावा है कि हैचबैक सेगमेंट में ग्रैंड i10 नियोस पहली गाड़ी है, जिसमें 6 एयरबैग मिलेंगे। हुंडई ने कार में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर दिए हैं। इसके बैस वैरिएंट से ही 4 एयर बैग (स्टेंडर्ड) मिलेंगे। कार में क्रूज कंट्रोल, एलईडी टेललैंप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (हाईलाइन), ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी) और भी बहुत कुछ हैं। हैचबैक पहले से ही देश में सभी डीलरशिप पर प्री-बुकिंग के लिए अवेलेबल है। कस्टमर हुंडई डीलरशिप पर 11,000 रुपए की टोकन राशि से कार को प्री-बुक कर सकते हैं।...
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश:आज 7 जिलों में हो सकती है बरसात; बीकानेर, चूरू और जोधपुर में छाए बादल

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश:आज 7 जिलों में हो सकती है बरसात; बीकानेर, चूरू और जोधपुर में छाए बादल

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज मावठ हुई। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिलों के कई हिस्सों में बीती रात से आज सुबह तक रूक-रूक 2 से लेकर 8MM तक बरसात हुई। वहीं जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं में भी देर रात से बादल छाने शुरू हो गए। मौसम के इस बदलाव से शहरों में न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया, वहीं कई हिस्सों में अभी भी सर्द हवा चल रही है, हालांकि आज राजस्थान में कहीं भी पारा माइनस में नहीं रहा। जल संसाधन विभाग और जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट के मुताबिक हनुमानगढ़ के रावतसर में 8, नोहर में 5, हनुमानगढ़ शहर में 6, पीलीबंगा, संगरिया, टिब्बी में 2-2MM बारिश हुई। बारिश के साथ ही हनुमानगढ़ में देर शाम तेज सर्द हवा भी चली। इसी तरह गंगानगर जिले के अनूपगढ़ में 7, सूरतगढ़ में 3, करणपुर में 2, रायसिंहनगर में 1.3, गजसिंहपुर में 1.2 और जैतसर में 3MM बारिश हुई। इनके अलावा हिंदूमलकोट, मिर्जेवाला,...
स्टूडेंट्स की जान सांसत में:सड़क पर गणतंत्र दिवस की परेड कर रहे हैं स्टूडेंट्स, वहीं से गुजर रहे हैं कार, ट्रेक्टर और ट्रक

स्टूडेंट्स की जान सांसत में:सड़क पर गणतंत्र दिवस की परेड कर रहे हैं स्टूडेंट्स, वहीं से गुजर रहे हैं कार, ट्रेक्टर और ट्रक

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के खाजूवाला में गणतंत्र दिवस की तैयारी करने के लिए स्कूली स्टूडेंट्स अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि ये स्टूडेंट्स जहां परेड की तैयारी कर रहे हैं, वहां इनके बीच से दुपहिया वाहन ही नहीं बल्कि ट्रक और कार तक निकल रहे हैं। कभी हादसा हुआ तो एक-दो नहीं बल्कि कई बच्चों की जान पर बन सकती है। दरअसल, खाजूवाला में गणतंत्र दिवस पर होने वाले सरकारी कार्यक्रम के लिए स्थानीय स्कूल्स के स्टूडेंट्स अनाज मंडी में अभ्यास कर रहे हैं। यहां अनाज मंडी की जिस सड़क पर स्टूडेंट्स परेड कर रहे हैं, उसी सड़क पर ट्रक, कार और जीप सहित अन्य वाहन भी दौड़ रहे हैं। कई बार ये स्टूडेंट्स बाल-बाल बच गए। अंधाधुंध दौड़ रहे इन वाहनों को रोकने के लिए भी कहा जाता है लेकिन कोई चालक नहीं सुनता। अगर किसी चालक से दुर्भाग्यवश थोड़ी सी भी चूक हुई तो कई बच्चों की जान पर आ सकती है। पुलिसकर्मी नही...