Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

चूरू-फतेहपुर में पारा माइनस में

चूरू-फतेहपुर में पारा माइनस में

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
हफ्तेभर राहत के बाद ठंड फिर करेगी पलटवार; 5 साल बाद बिना बारिश के निकलेगी आधी जनवरीजयपुर। राजस्थान में पारा माइनस में पहुंच चुका है। सर्दी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। देर रात चूरू और फतेहपुर में पारा माइनस में रिकॉर्ड हुआ। अब कुछ दिन पारा बढ़ेगा, फिर मकर संक्रांति से तापमान फिर माइनस में जा सकता है।दरअसल, कुछ दिन बनने के बाद वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण पहाड़ों में बर्फबारी होने के आसार बन रहे हैं। बर्फबारी के बाद बफीर्ली हवा पहाड़ी इलाकों से होते हुए राजस्थान आएगी, इससे तापमान में भारी गिरावट होगी।वहीं, रबी की फसल के लिए मावठ का इंतजार कर रहे किसानों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 15 जनवरी तक बारिश या बूंदाबांदी के कोई आसार नहीं है। 5 साल बाद ऐसा होगा, जब आधी जनवरी बिना बारिश के निकल जाएगी।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 8-9 और 11-12 जनवरी को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर ...
सीईटी परीक्षा : रोडवेज बसों में रही भीड़

सीईटी परीक्षा : रोडवेज बसों में रही भीड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से गृह, जल संसाधन समेत 8 विभागों में 3000 पदों के लिए आयोजित करवाई जा रही सीईटी ग्रेजुएशन लेवल पात्रता परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। हालांकि हनुमानगढ़ जिले में इस परीक्षा का कोई केन्द्र नहीं बनाया गया। हनुमानगढ़ जिले के परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र श्रीगंगानगर एवं बीकानेर बनाए गए हैं। रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाने के चलते श्रीगंगानगर एवं बीकानेर जाने वाली रोडवेज बसों में शनिवार को अभ्यर्थियों की भीड़ रही। कुछ अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी साथ गए। परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह नजर आया। सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का आयोजन रविवार को भी होगा। दोनों दिन चार परियों में परीक्षा हो रही है। पहली पारी का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी का पेपर दोपहर 2.30 से शाम 5.30 तक हुआ। राज...
सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान किया:अगले महीने दुबई में आखिरी टूर्नामेंट खेलेंगी, अब तक 6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं

सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान किया:अगले महीने दुबई में आखिरी टूर्नामेंट खेलेंगी, अब तक 6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने शनिवार को टेनिस से संन्यास का ऐलान किया। 36 साल की मिर्जा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि दुबई का WTA 1000 इवेंट उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। सानिया ने 3 बार विमेंस डबल्स का ग्रैंड स्लैम और तीन बार मिक्स डबल्स का खिताब जीता। वे इस महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन के डबल्स में खेलेंगी। सानिया ने पिछले साल भी संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। टेनिस वेबसाइट wtatennis.com को दिए इंटरव्यू में सानिया ने संन्यास का फैसला वापस लेने पर कहा- 'मैं नहीं चाहती थी कि मैं चोट की वजह से टेनिस से दूर हूं। इसलिए मैनें संन्यास के फैसले को आगे बढ़ा दिया और दोबारा ट्रेनिंग शुरू की। ऑस्ट्रेलियन ओपन में बोपन्ना के साथ खेलती नजर आएंगीसानिया ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेलती नजर आएंगी। मिर्जा ने इसी महीने होने जा रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम की ...
जैक मा को चीन सरकार से पंगा लेना पड़ा भारी:बिलिनेयर जैक मा के हाथ में अब नहीं रहा फिनटेक कंपनी एंट ग्रुप का कंट्रोल

जैक मा को चीन सरकार से पंगा लेना पड़ा भारी:बिलिनेयर जैक मा के हाथ में अब नहीं रहा फिनटेक कंपनी एंट ग्रुप का कंट्रोल

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
चीन के बिलिनेयर जैक मा के हाथ से अब फिनटेक जायंट कंपनी एंट ग्रुप की कमान छिन गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एंट ग्रुप ने शनिवार को कहा कि कंपनी पर अब जैक मा का कंट्रोल नहीं रह गया है। जैक मा ही एंट ग्रुप के फाउंडर थे और उन्होंने ही इस कंपनी को ऊंचाईयों पर पहुंचाया था। एंट ग्रुप में जैक मा के वोटिंग राइट्स घटकर 6.2% हुएरिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि जैक मा के वोटिंग राइट्स भी बहुत कम कर दिए गए हैं। कभी एंट ग्रुप में जैक मा के पास 50% वोटिंग राइट्स हुआ करते थे, जो अब घटकर 6.2% ही रह गए हैं। वहीं एंट ग्रुप में जैक मा की हिस्सेदारी 50.5% से घटकर अब सिर्फ 10% रह गई है। जैक मा को चीन की सरकार से पंगा लेना पड़ा भारीएंट ग्रुप चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की सहयोगी है। दरअसल, जैक मा को चीन की सरकार से पंगा लेना महंगा पड़ा है। वे एक समय एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन ...
नोरा नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे आर्यन?:सामने आई दोनों के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज

नोरा नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे आर्यन?:सामने आई दोनों के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वो इन दिनों मॉडल और डांसर नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन सब के बीच अब कहा जा रहा है कि वो पाकिस्तानीएक्ट्रेस सादिया खान को डेट कर रहे हैं। दरअसल दोनों की साथ में एक फोटो सामने आई है, जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनका अफेयर नोरा के साथ नहीं बल्कि सादिया से है। सादिया ने खुद आर्यन के साथ शेयर की है फोटो आर्यन और सादिया की जो फोटो सामने आई है, उसमें आर्यन रेड टी-शर्ट और व्हाइट कोट में नजर आ रहे हैं। वहीं सादिया खान ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में आर्यन और सादिया कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। सादिया ने इस फोटो को अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'थ्रोबैक टू न्यू ईयर ईव'। यूजर्स कर रहे रिएक्ट सोशल मीडिया यूजर्स इन फोटोज ...
लव-जिहाद का सनसनीखेज मामला, हिन्दू लड़कियों को धमकाया – मुस्लिम बन जाओ वरना मूंह दिखाने लायक नहीं रहोगी

लव-जिहाद का सनसनीखेज मामला, हिन्दू लड़कियों को धमकाया – मुस्लिम बन जाओ वरना मूंह दिखाने लायक नहीं रहोगी

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
इंदौर। इंदौर से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इंदौर के समिपस्थु महू पुलिस ने दो मुस्लिम युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन युवकों ने दो हिन्दू युवतियों को धमकाया और उन्हें शादी करके मुस्लिम बनने को कहा। इतना ही नहीं इन दोनों युवकों ने युवतियों को धमकी दी कि अगर वो शादी करके मुस्लिम नहीं बनेंगी तो वो समाज में कही मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों मुस्लिम युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक जिन दो हिन्दू युवतियों को धमकाया जा रहा था वो दोनों 16 वर्षीय नाबालिग हैं। आरोपियों की पहचान वाहिद और अमान के तौर पर की गई है। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे और उनपर शादी करने का दबाव बना रहे थे। जब युवतियों ने शादी करने से इन्कार कर दिया तो आरोपियों ने कहा कि हिंदू समाज म...
राजस्थान में आज से 5G, तीन शहरों से शुरुआत:CM ने जयपुर में लॉन्च की जियो सर्विस, बोले- इंटरनेट अफीम हो गया है

राजस्थान में आज से 5G, तीन शहरों से शुरुआत:CM ने जयपुर में लॉन्च की जियो सर्विस, बोले- इंटरनेट अफीम हो गया है

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में 5G का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जयपुर से तीन शहरों में रिलायंस जियो की सर्विस को लॉन्च किया। भामाशाह टेक्नो हब में गहलोत ने बटन दबाकर हाईस्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत की। कंपनी आज से राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में इस सर्विस को स्टार्ट कर रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा डेटा यूज हो रहा है, इसके अपने मायने हैं। अब आपको चाहिए कि एक टारगेट सेटकर गांव-गांव तक 5जी सर्विस पहुंचाई जाए। गहलोत ने कहा कि गहलोत बोले- इंटरनेट अफीम हो गया है। 5 लोग जब साथ बैठते हैं तो वो खुद से बात नहीं करते। केवल इंटरनेट पर खोये रहते हैं। फोन में डूबे रहते हैं। लॉन्चिंग कार्यक्रम में रिलायंस के राजस्थान हेड उमेश भंडारी ने कहा- भारत में हर जगह दिसंबर 2023 तक 5जी सर्विस शुरू कर देंगे। जियो राजस्थान में 18 हजार टावर लगा चुक...
बीकानेर में विकलांग महिला की लाश मिली:रेल पटरियों के पास मिला शव, सुसाइड और हत्या दोनों एंगल से हो रही जांच

बीकानेर में विकलांग महिला की लाश मिली:रेल पटरियों के पास मिला शव, सुसाइड और हत्या दोनों एंगल से हो रही जांच

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में केमल फार्म के पास एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ये महिला शारीरिक रूप से दिव्यांग है। महिला का शव रेल पटरियों के पास मिला है, ऐसे में उसकी हत्या या फिर सुसाइड को लेकर पुलिस असमंजस में है। महिला का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। सिटी कोतवाली थाना इलाके के डारों के मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय शारीरिक रूप विकलांग युवती को पटरियों के पास देखा गया था। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसकी मौत होना बताया। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या की गई है या फिर सुसाइड किया है। ये भी आशंका है कि ट्रेन से गिरने के कारण दुर्घटनावश उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया...
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में रोहित-विराट नहीं खेलेंगे:BCCI अधिकारी बोले- दोनों के नामों पर नहीं किया जाएगा विचार

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में रोहित-विराट नहीं खेलेंगे:BCCI अधिकारी बोले- दोनों के नामों पर नहीं किया जाएगा विचार

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई. न्यूजीलैंड के साथ घरेलू सीरीज के दौरान टी-20 के कप्तान हार्दिक पंड्या हो सकते हैं, वहीं विराट और रोहित इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि न्यूजीलैंड के साथ 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज के लिए टीम की घोषणा अभी नहीं की गई है। इस टीम की घोषणा नई सिलेक्शन कमेटी करेगी। न्यूजीलैंड के साथ पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज 18 जनवरी से शुरू होगी। उसके बाद 27 जनवरी से टी-20 सीरीज खेली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टी-20 सीरीज से सीनियर्स खिलाड़ी विराट और रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है। स्पोर्ट्स की एक वेबसाइट से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने बातचीत में कहा कि न्यूजीलैंड के साथ घरेलू सीरीज के दौरान 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए रोहित और विराट के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और आर अश्विन जैसे सीनियर्स खिलाड़ी टी-20 के प्लान से पह...
लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार:सेंसेक्स 452 अंक गिरकर 59,900 पर बंद, निफ्टी 127 अंक टूटा; IT शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार:सेंसेक्स 452 अंक गिरकर 59,900 पर बंद, निफ्टी 127 अंक टूटा; IT शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (6 जनवरी) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 452 अंकों की गिरावट के साथ 59,900 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 127 अंक गिरकर 17,864 के स्तर पर आ गया है। बाजार में लगातार तीसरे दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 4 शेयरों में तेजी देखने को मिली। JSW स्टील-TCS टॉप लूजरJSW स्टील, TCS, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया और कोटक बैंक समेत निफ्टी के 39 शेयरों में गिरावट रही। वहीं ब्रिटानिया, रिलायंस, M&M, BPCL, ONGC, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो और ITC समेत निफ्टी के 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% गिरावट रहीNSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 में गिरावट रही। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% की गिरावट देखने को मिली। बैं...